
आज की ताजा खबर: Aaj Ki Taza Khabar, 29 नवंबर 2023 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार: मनीष सिसोदिया ने सुप्रीम कोर्ट ने दायर की पुनर्विचार याचिका; मतदान के लिए तैयार तेलंगाना, 119 विधानसभा सीटों पर होगा चुनाव
आज की ताजा खबर (Aaj ki Taza Khabar), हिंदी न्यूज़ 29 नवंबर और बड़ी खबरें: यहां पढ़िए हिंदी समाचार, देश-दुनिया के मुख्य हिंदी समाचार जो सुर्खियों में हैं, पढ़ें 29 नवंबर (बुधवार) की ताजा खबरें और प्रमुख समाचार : शराब नीति घोटाला में गिरफ्तार दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने सुप्रीम कोर्ट में समीक्षा याचिका दायर की है। सुप्रीम कोर्ट ने आप नेता की जमानत याचिका खारिज कर दी थी। तेलंगाना विधानसभा चुनाव के लिए सारी तैयारियां हो चुकी है। गुरुवार को राज्य की 119 विधानसभा सीटों पर मतदान होगा। 3.26 करोड़ से अधिक मतदाता इस बार मतदान करेंगे। जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान पार्टी के अध्यक्ष पद का चुनाव नहीं लड़ेंगे। इमरान ने अपने करीबी सहयोगी बैरिस्टर गौहर खान को अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ने के लिए नामित किया है। मणिपुर में शांति स्थापित करने कोशिश में बुधवार को केंद्र सरकार को बड़ी सफलता मिली है। उत्तराखंड की सुरंग से निकलने के बाद श्रमिकों की फोन पर अपने परिजनों से बातचीत हुई है। श्रमिक एवं उनके परिजन दोनों खुश हैं। खीरी लखीमपुर में रहने वाले एक श्रमिक के पिता ने कहा कि उनका बेटा सुरंग से सुरक्षित बाहर आ गया यह जानकर वह बहुत खुश हैं। शिवसेना के प्रतिद्वंद्वी गुटों की तरफ से दायर अयोग्यता याचिकाओं पर सुनवाई कर रहे महाराष्ट्र विधानसभा अध्यक्ष के समक्ष शिवसेना (यूबीटी) का प्रतिनिधित्व करने वाले वकील असीम सरोदे ने मंगलवार को कहा कि सुनवाई सप्ताहांत पर भी होनी चाहिए क्योंकि फैसला लेने की समय सीमा 31 दिसंबर नजदीक आ रही है। तेलंगाना में मंगलवार को चुनाव प्रचार थम गया। विधानसभा की 119 सीटों के लिए गुरुवार को मतदान होगा और चुनाव नतीजे तीन दिसंबर को आएंगे।