आज की ताजा खबर, 25 दिसंबर, 2022 LIVE: हिमाचल के CM जयराम ठाकुर चुने गए BJP विधायक दल के नेता

  • Produced by: अभिषेक गुप्ता
  • Updated Dec 25, 2022, 10:41 PM IST

आज की ताजा खबर 25 दिसंबर 2022, Aaj Ki Taza Khabar, Hindi News Live, Hindi Samachar Today Live Updates: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव बी एल संतोष राज्य में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी की तैयारियों की समीक्षा करने के लिए रविवार को त्रिपुरा आयेंगे। पार्टी की प्रदेश इकाई के एक शीर्ष नेता ने इसकी जानकारी दी।

आज की ताजा खबर 25 दिसंबर 2022, Aaj Ki Taza Khabar, Hindi News Live, Hindi Samachar Today Live Updates: हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और छह बार के विधायक जयराम ठाकुर को रविवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक दल का नेता चुना गया। देश-दुनिया में आज क्रिसमस का जश्न मन रहा है। इस बीच, चीन में कोरोना को लेकर संपूर्ण लॉकडाउन लगाया जा सकता है। वहां के हालातों से सबक लेते हुए इधर हिंदुस्तान भी अलर्ट मोड में आ गया है। वहीं, पीएम मोदी ने कई देशों में कोविड-19 संक्रमण के बढ़ते मामलों की ओर देशवासियों का ध्यान आकर्षित करते हुए उन्हें सतर्क, सुरक्षित और सावधान रहने की सलाह दी। पढ़ें, आज की बड़ी और अहम खबरें:

taza khabar

तस्वीर का इस्तेमाल सिर्फ प्रस्तुतिकरण के लिए किया गया है। (फाइल)

नेपाल की राष्ट्रपति विद्या देवी भंडारी ने रविवार को नेपाल कम्युनिस्ट पार्टी माओवादी सेंटर के नेता पुष्प कमल दहल प्रचंड को नेपाल का प्रधानमंत्री नियुक्त किया। नेपाल के राष्ट्रपति कार्यालय ने यह जानकारी दी।

महाराष्ट्र के पालघर जिले में पुलिस ने टेलीविजन अभिनेत्री तुनिषा शर्मा को खुदकुशी के लिए उकसाने के आरोप में उनके 27 वर्षीय साथी अभिनेता शीजान खान को रविवार को गिरफ्तार किया गया।

End of Feed