28 जुलाई 2025 हिंदी न्यूज़: जम्मू-कश्मीर में सेना का ऑपरेशन महादेव, भीषण गोलीबारी में 3 आतंकवादी ढेर, अवसानेश्वर मंदिर में करंट से श्रद्धालुओं में मची भगदड़, 2 लोगों की मौत और 29 घायल
28 जुलाई 2025 ब्रेकिंग हिंदी न्यूज़ और मुख्य समाचार: जम्मू-कश्मीर में भारतीय सेना के ऑपरेशन महादेव में उसे बड़ी कामयाबी मिली है। सेना के इस ऑपरेशन के दौरान भीषण गोलीबारी में तीन आतंकवादी ढेर हुए हैं। तीनों आतंकवादी पाकिस्तानी मूल के हैं और स्पेशल यूनिट ने इस ऑपरेशन को अंजाम दिया है। ऑपरेशन सुबह 7.30 बजे से जारी था। सर्च अभियान अभी भी जारी है। पूरे इलाके को खाली करवाकर तलाशी अभियान चल रहा है। इस दौरान सेना ने आतंकी ठिकाने को पूरी तरह नेस्तनाबूत कर दिया और सभी आतंकियों का सफाया कर दिया। आतंकियों ने झाड़ियों में अपना ठिकाना बनाया था। मौके से बड़ी मात्रा में हथियार बरामद हुए हैं। बाराबंकी के अवसानेश्वर महादेव मंदिर में जलाभिषेक के लिए उमड़ी भीड़ के बीच दर्दनाक हादसा हो गया। मंदिर परिसर में बिजली का तार टूटकर टीनशेड पर गिरने से श्रद्धालुओं में भगदड़ मच गई। जिससे दो लोगों की मौत हो गई और 29 लोग घायल हो गए। सावन का तीसरा सोमवार आज है। महादेव के दर्शन के लिए मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिल रही है। ऑपरेशन सिंदूर पर आज लोकसभा में 16 घंटे की बहस शुरू होगी। इससे पहले कांग्रेस पार्टी ने अपने लोकसभा सांसदों को सदन में उपस्थित रहने का निर्देश दिया है, वो भी लगातार तीन दिनों के लिए। कांग्रेस पार्टी ने इसके लिए तीन लाइन का व्हीप भी जारी किया है।
28 जुलाई 2025 हिंदी न्यूज़: जम्मू-कश्मीर में सेना का ऑपरेशन महादेव, भीषण गोलीबारी में 3 आतंकवादी ढेर, अवसानेश्वर मंदिर में करंट से श्रद्धालुओं में मची भगदड़, 2 लोगों की मौत और 29 घायल
ऑपरेशन सिंदूर पर संसद में राजनाथ सिंह ने भगवान हनुमान का किया जिक्र, बोले- जिन मोहि मारा, तिन मोहि मारे
30 जुलाई को प्रक्षेपित किया जाएगा मिशन ‘निसार'
मानसून सत्र : लोकसभा में हंगामे के बीच 12 बजे तक कार्यवाही स्थगित
न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा द्वारा दायर याचिका पर सुनवाई को SC ने 30 जुलाई के लिए किया स्थगित
पृथ्वी अवलोकन उपग्रह ‘निसार' 30 जुलाई को प्रक्षेपित किया जाएगा: इसरो अध्यक्ष
सपा सांसद डिंपल यादव के अपमान पर भड़का NDA
हाथरस में सड़क हादसे में एक कांवड़िये की मौत, एक अन्य घायल
ठाणे में खाली मकान की दीवार गिरी, कोई हताहत नहीं
ठाणे महानगर पालिक में आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के प्रमुख यासीन तडवी ने बताया कि लोकमान्य-सावरकर नगर इलाके में स्थित एक मंजिला मकान की दीवार देर रात एक बजकर 58 मिनट पर गिर गई।
संसद में ‘ऑपरेशन सिंदूर' पर चर्चा दलगत राजनीति से ऊपर उठकर होनी चाहिए: मायावती
मणिपुर में जबरन वसूली में शामिल पांच उग्रवादी गिरफ्तार
हाथरस में सड़क हादसे में एक कांवड़िये की मौत, एक अन्य घायल
जर्मनी में ट्रेन के पटरी से उतरने से कम से कम तीन लोगों की मौत, कई अन्य घायल
संघीय और स्थानीय पुलिस ने बताया कि म्यूनिख से लगभग 158 किलोमीटर (98 मील) पश्चिम में रीडलिंगन के पास हुई इस दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। दुर्घटनास्थल की तस्वीरों में ट्रेन के कुछ हिस्से पलटे हुए दिखाई दे रहे हैं। यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है कि इस हादसे में कितने लोग घायल हुए हैं। शाम छह बजकर 10 मिनट पर एक जंगली इलाके में ट्रेन के कम से कम दो डिब्बे पटरी से उतर गए। उस समय ट्रेन में लगभग 100 लोग सवार थे।
राजस्थान में आगामी दिनों में भारी बारिश की आशंका, कई जिलों में स्कूल बंद
मध्यप्रदेश: सीहोर में झरने के पास घूमने गए वीआईटी के दो छात्र लापता
सीहोर के पुलिस अधीक्षक दीपक शुक्ला ने संवाददाताओं को बताया कि यह घटना इछावर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले दौलतपुर गांव के निकट जंगल में स्थित भेरुखो झरने के पास शाम करीब पांच बजे हुई।
नाइजीरिया में नाव पलटने से 25 लोगों के मारे जाने की आशंका
राष्ट्रीय आपातकालीन प्रबंधन एजेंसी के एक अधिकारी इब्राहिम हुसैनी ने बताया कि यह दुर्घटना शनिवार को नाइजर राज्य के शिरोरो क्षेत्र के गुमु गांव के पास हुई।
