आज की खबर, हिंदी समाचार, 28 अप्रैल 2024 : एच.डी. देवेगौड़ा के बेटे और पोते के खिलाफ यौन उत्पीड़न का केस दर्ज, दिल्ली कांग्रेस चीफ ने पद से दिया इस्तीफा
GT vs RCB Live Score | CSK vs SRH Live Score
भाजपा के लिए संविधान गीता, बाइबिल या कुरान के समान पवित्र : दानवे
केंद्रीय मंत्री रावसाहेब दानवे ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के लिए संविधान भगवद् गीता, बाइबिल या कुरान के समान पवित्र है और कांग्रेस इसे लेकर मतदाताओं के बीच भ्रम पैदा कर रही है। दानवे शनिवार को राजुर में एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने जालना लोकसभा सीट का पांच बार प्रतिनिधित्व किया है और यहां से छठी बार चुनाव लड़ रहे हैं।एच.डी. देवेगौड़ा के बेटे और पोते के खिलाफ यौन उत्पीड़न का केस दर्ज
पीड़िता ने आरोप लगाया कि काम शुरू करने के चार महीने बाद कर्नाटक के पूर्व मंत्री एच.डी. रेवन्ना उनका यौन उत्पीड़न करने लगे जबकि उनके बेटे प्रज्वल उनकी बेटी को वीडियो कॉल करके ‘‘अश्लील बातें’’ करते थे। यहां पढ़ें पूरी खबरअरविंद केजरीवाल की पत्नी को जेल में अपने पति से मिलने की अनुमति नहीं मिली: आप
तिहाड़ जेल प्रशासन ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल को अपने पति से 29 अप्रैल को मिलने की अनुमति नहीं दी। आम आदमी पार्टी (आप) ने रविवार को यह जानकारी दी।जेल प्रशासन ने इस पर तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। पार्टी ने कहा, ‘सुनीता केजरीवाल कल (सोमवार को) उनसे मिलने वाली थीं लेकिन तिहाड़ प्रशासन ने अनुमति नहीं दी। जेल प्रशासन ने अनुमति नहीं देने की कोई वजह नहीं बतायी।’BSP ने आगामी लोकसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की नई सूची जारी की
कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के लिए ओडिशा से 2 उम्मीदवारों की सूची जारी की
अपने बयानों से पद की गरिमा कम कर रहे हैं प्रधानमंत्री: कांग्रेस नेता अभिषेक मनु सिंघवी
कांग्रेस नेता अभिषेक मनु सिंघवी ने रविवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हाल ही में राजस्थान के बांसवाड़ा में यह दावा करके अपने पद एवं संविधान की गरिमा को गिराया है कि विपक्षी दल लोगों की संपत्ति को घुसपैठियों और अधिक बच्चे पैदा करने वालों को वितरित करेगा। सिंघवी ने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) धन, प्रतिशोध की राजनीति और सरकारी एजेंसियों के दुरुपयोग के जरिए लोकतांत्रिक संस्थाओं को कमजोर कर रही है।गुवाहाटी में छह करोड़ रुपये से अधिक मूल्य की हेरोइन जब्त
असम के गुवाहाटी में रविवार को छह करोड़ रुपये से अधिक मूल्य की हेरोइन जब्त की गयी और इस सिलसिले में दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।अरविंद केजरीवाल की पत्नी को जेल में अपने पति से मिलने की अनुमति नहीं मिली: आप सूत्र
तिहाड़ जेल प्रशासन ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता को अपने पति से 29 अप्रैल को मिलने की अनुमति नहीं दी। आम आदमी पार्टी (आप) के सूत्रों ने यह जानकारी दी। जेल प्रशासन ने इस पर तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। पार्टी सूत्रों ने कहा कि सुनीता केजरीवाल सोमवार को उनसे मिलने वाली थीं लेकिन तिहाड़ प्रशासन ने अनुमति नहीं दी। जेल प्रशासन ने अनुमति नहीं देने की कोई वजह नहीं बतायी।सुनीता केजरीवाल ने किया AAP उम्मीदवार के समर्थन में रोड शो
जनता को संबोधित करते हुए सुनीता केजरीवाल ने कहा कि आपके मुख्यमंत्री शेर हैं और वह किसी से डरने वाले नहीं। इस रोड शो के दौरान पश्चिमी दिल्ली से आम आदमी पार्टी के लोकसभा प्रत्याशी महाबल मिश्रा भी नजर आए। इस रोड शो के दौरान महाबल मिश्रा भावुक होते हुए नजर आए। यहां पढ़ें पूरी खबरइराक में समलैंगिकता को अपराध घोषित करने वाला कानून पारित
इराकी संसद ने एक कानून पारित किया है, जिसमें समलैंगिक संबंधों को अपराध घोषित किया गया है और समलैंगिक लोगों के खिलाफ सख्त दंड का प्रावधान किया गया है। अधिकारों की वकालत करने वालों ने समलैंगिक, उभयलिंगी और ट्रांसजेंडर (एलजीबीटी) समुदाय के खिलाफ भेदभाव के रूप में इसकी निंदा की है।कांग्रेस और माकपा बंगाल में भाजपा की मदद कर रहे हैं : ममता बनर्जी
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने तृणमूल कांग्रेस के पश्चिम बंगाल में अकेले लोकसभा चुनाव लड़ने का जिक्र करते हुए रविवार को आरोप लगाया कि कांग्रेस और माकपा राज्य में भाजपा की मदद कर रहे हैं। मालदा जिले में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए बनर्जी ने दावा किया कि तृणमूल कांग्रेस केंद्र में नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के खिलाफ मजबूती से लड़ाई लड़ेगी और लोकसभा चुनाव के बाद ‘इंडिया’ गठबंधन की सरकार के गठन में अहम भूमिका निभाएगी।पाकिस्तान के बलूचिस्तान में भारी बारिश के कारण मरने वालों की संख्या हुई 22
पाकिस्तान के अशांत प्रांत बलूचिस्तान में भारी बारिश के कारण मरने वालों की संख्या बढ़कर 22 हो गई है। प्रांतीय आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ ने रविवार को यह जानकारी दी। राजधानी क्वेटा समेत बलूचिस्तान प्रांत के कई जिलों में भारी बारिश और तूफान के कारण शनिवार को अचानक बाढ़ का सामना करना पड़ा। कई शहरों में भी बाढ़ की स्थिति रही।सीएम स्टालिन ने गुकेश को किया सम्मानित, 75 लाख रुपये का दिया इनाम
तमिलनाडु के सीएम एम.के. स्टालिन ने रविवार को राज्य के युवा प्रतिभाशाली शतरंज खिलाड़ी डी. गुकेश को सम्मानित किया, जो फिडे कैंडिडेट्स टूर्नामेंट के युवा विजेता बने हैं और उन्हें 75 लाख रुपये का चेक, एक प्रशस्ति पत्र और एक शॉल भी भेंट किया। इस दौरान गुकेश के पिता, ईएनटी विशेषज्ञ डॉ. रजनीकांत, माता माइक्रोबायोलॉजिस्ट डॉ. पद्मावती और राज्य के युवा कल्याण और खेल विकास मंत्री उदयनिधि स्टालिन और अन्य भी मौजूद थे, जो सीएम के कैंप कार्यालय में आयोजित किया गया था।लैंगिक हिंसा के खिलाफ प्रदर्शन में शामिल हुए ऑस्ट्रेलिया के पीएम
ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज भी रविवार को महिलाओं के खिलाफ हिंसा समाप्त करने के लिए देश भर में चल रहे प्रदर्शनों में शामिल हुए। समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, लैंगिक हिंसा को दूर करने के लिए कार्रवाई की मांग करते हुए आज हजारों ऑस्ट्रेलियाई देश भर में आयोजित प्रदर्शनों में शामिल हुए। कैनबरा में अल्बानीज़ और वरिष्ठ सरकारी मंत्री भी प्रदर्शनकारियों के साथ संसद भवन तक मार्च में शामिल हुए। प्रधानमंत्री ने अप्रैल की शुरुआत में कहा था कि ऑस्ट्रेलिया महिलाओं के खिलाफ हिंसा के संकट का सामना कर रहा है। एक्टिविस्ट समूह डिस्ट्रॉय द जॉइंट के अनुसार, 2024 की शुरुआत से ऑस्ट्रेलिया में 26 महिलाओं की हिंसक हत्या की गई है।राहुल ने अपनी चुनावी रैली में किया 'PANN' का जिक्र, जानें क्या है PANN
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रविवार को आरोप लगाया कि एक ओर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी दिल्ली के अरबपतियों के लिए सरकार चलाते हैं तो दूसरी ओर ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक एक ऐसी सरकार का नेतृत्व करते हैं जो केवल राज्य के चुनिंदा लोगों के लिए काम करती है। यहां पढ़ें पूरी खबरमुख्यमंत्री मान 30 अप्रैल को तिहाड़ जेल में केजरीवाल से मुलाकात करेंगे : पार्टी सूत्र
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान 30 अप्रैल को तिहाड़ जेल में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से मुलाकात करेंगे। आम आदमी पार्टी के सूत्रों ने रविवार को यह जानकारी दी। तिहाड़ में मान की केजरीवाल से यह दूसरी मुलाकात होगी। केजरीवाल को 21 मार्च को प्रवर्तन निदेशालय ने आबकारी नीति से जुड़े धनशोधन मामले में गिरफ्तार किया था।केजरीवाल की गिरफ्तारी को चुनौती देने वाली याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई कल
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट सोमवार को सुनवाई करेगा। शीर्ष अदालत की वेबसाइट पर प्रकाशित विवरण के अनुसार, जस्टिस संजीव खन्ना और जस्टिस दीपांकर दत्ता की पीठ 29 अप्रैल को मामले की सुनवाई करेगी। यहां पढ़ें पूरी खबरश्रीलंका के सीता अम्मन मंदिर में देवी सीता की मूर्ति की प्रतिष्ठा की तैयारी हुई तेज
श्रीलंका में सीता अम्मन मंदिर देवी सीता को समर्पित है, ऐसा माना जाता है कि महाकाव्य रामायण के अनुसार, रावण ने उन्हें यहीं बंधक बनाकर रखा था, जबकि सीता प्रतिदिन भगवान राम से बचाव के लिए प्रार्थना करती थीं। इस मंदिर में देवी सीता की मूर्ति के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए भव्य समारोह की योजना बनाई जा रही है। यहां पढ़ें पूरी खबरमहल से निकलकर गरीबी देखें हिमाचल के शहजादे : कंगना रनौत
हिमाचल प्रदेश की मंडी संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी कंगना रनौत ने इशारों ही इशारों में राहुल गांधी पर बड़ा हमला बोला है। किन्नौर में जनसभा को संबोधित करते हुए कंगना रनौत ने कहा कि जैसे हम शहजादों को देखते हैं। वैसे ही एक शहजादे दिल्ली में हैं। बहुत बड़े माता-पिता की संतान हैं। सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि हम देखते हैं कि उत्तर प्रदेश के इनके साथ एक और शहजादे हैं। दिल्ली और यूपी के जैसे हिमाचल प्रदेश में भी एक शहजादे हैं। कभी वो महलों से निकलकर देखें तो उन्हें पता चलेगा कि गरीबी क्या होती है और उनकी मजबूरियां क्या होती हैं।राहुल फैला रहे अफवाह...' अमित शाह बोले- हमारे सत्ता में रहते कोई भी आरक्षण को वापस नहीं ले सकता
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को राहुल गांधी के उस बयान पर तीखा हमला बोला जिसमें उन्होंने यह कहा था कि BJP तीसरी बार निर्वाचित होने पर पिछड़े वर्गों का आरक्षण वापस लेना चाहती है। इस पर अमित शाह ने कहा कि राहुल गांधी केवल लोगों को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव पर तीखा हमला करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को कहा कि अगर चीजें सपा प्रमुख के नियंत्रण में होती, तो वह अपने परिवार को मैदान में उतारते। यहां पढ़ें पूरी खबरबलिया लोकसभा सीट से सपा प्रत्याशी सनातन पांडेय पर मुकदमा दर्ज
उत्तर प्रदेश की बलिया लोकसभा सीट से सपा प्रत्याशी सनातन पांडेय पर मुकदमा दर्ज हुआ है। प्रदेश सरकार और जिलाधिकारी पर टिप्पणी को लेकर पुलिस ने तमाम धाराओं के तहत सपा प्रत्याशी पर मुकदमा दर्ज किया है। सपा प्रत्याशी सनातन पांडे का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह डीएम को लेकर टिप्पणी करते नजर आ रहे हैं।भाजपा संविधान में बदलाव करने के लिए चाहती है 400 से अधिक सीट : शरद पवार
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) के प्रमुख शरद पवार ने रविवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) संविधान में बदलाव करने के लिए लोकसभा चुनाव में 400 से अधिक सीट जीतना चाहती है। पुणे की सासवड तहसील में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए पवार ने कहा कि इस साल का आम चुनाव पहले के चुनावों से अलग है क्योंकि यह तय करेगा कि देश किस तरीके से काम करेगा।सीबीआई जांच के अदालत के आदेश के खिलाफ पश्चिम बंगाल सरकार उच्चतम न्यायालय पहुंची
कलकत्ता उच्च न्यायालय के संदेशखालि में महिलाओं के खिलाफ अपराध और जमीन हड़पने के आरोपों की सीबीआई जांच का निर्देश देने के खिलाफ पश्चिम बंगाल सरकार की एक याचिका पर उच्चतम न्यायालय सोमवार को सुनवाई करेगा। न्यायमूर्ति बी.आर. गवई और न्यायमूर्ति संदीप मेहता की पीठ के इस मामले की सुनवाई करने की संभावना है। शीर्ष अदालत के समक्ष अपनी याचिका में, राज्य सरकार ने कहा है कि उच्च न्यायालय के 10 अप्रैल, 2024 के आदेश ने पुलिस बल सहित पूरे राज्य तंत्र को हतोत्साहित किया है।बिहार में सुरक्षा बलों की तीन बसें दुर्घटनाग्रस्त, ड्राइवर समेत 3 जवानों की मौत
गोपालगंज से सुपौल जा रही सुरक्षा बलों की तीन बसें दुर्घटनाग्रस्त हो गयी है हादसे में एक बस के ड्राइवर समेत तीन जवानों की मौत हो गयी। यहां पढ़ें पूरी खबरसाहिल खान को 1 मई तक पुलिस कस्टडी में भेजा गया
बॉलीवुड एक्टर साहिल खान को महादेव बेटिंग ऐप मामले में गिरफ्तार कर लिया गया है। जानकारी के अनुसार, कोर्ट ने उन्हें 1 मई तक पुलिस कस्टडी में भेजने का आदेश दिया है। यहां पढ़ें पूरी खबरबंगाल में महिलाएं सुरक्षित नहीं - नड्डा
पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में एक रैली को संबोधित करते हुए बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी के शासन में महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं।अयोध्या पहुंची स्मृति ईरानी
RSS आरक्षण के खिलाफ नहीं- मोहन भागवत
आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने कहा कि संघ शुरू से ही संविधान के अनुसार सभी आरक्षणों का समर्थन करता रहा है। लेकिन कुछ लोग झूठे वीडियो प्रसारित कर रहे हैं।बलिया सपा प्रत्याशी के प्राथमिकी दर्ज
उत्तर प्रदेश की बलिया लोकसभा सीट से समाजवादी पार्टी (सपा) के उम्मीदवार सनातन पांडेय के विरुद्ध समाज के विभिन्न वर्गों के बीच शत्रुता, घृणा एवं वैमनस्य फैलाने और जिला निर्वाचन अधिकारी को धमकी देने एवं उसके कार्य में बाधा डालने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की गयी है। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।केरल के कोझिकोड में ऑटो चालक की हत्या
केरल के कोझिकोड में रविवार को एक ऑटो चालक की कथित तौर पर हत्या कर दी गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।मतृक की पहचान श्रीकांत (47) के रूप में हुई है।पुलिस के मुताबिक, घटना सुबह करीब साढ़े पांच बजे वेल्लयिल पुलिस थाना क्षेत्र में हुई।जम्मू-कश्मीर: गोलीबारी की घटना में ग्राम रक्षा गार्ड घायल
जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले के पनारा गांव में रविवार सुबह गोलीबारी की एक घटना में ग्राम रक्षा गार्ड (वीडीजी) का एक सदस्य घायल हो गया। अधिकारियों ने बताया कि गोलीबारी की सूचना बसंतगढ़ के पनारा गांव से मिली। उन्होंने बताया कि ग्राम रक्षा गार्ड के गश्ती दल ने यहां के वन क्षेत्र में कुछ संदिग्ध लोगों को देखा और उनसे लोहा लिया। संदेह है कि ये लोग आतंकवादी थे।अरविंदर सिंह लवली ने छोड़ा दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष का पद
लोकसभा चुनाव से पहले दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली ने पद से इस्तीफा दे दिया है।केजरीवाल के समर्थन में AAP का वॉकथॉन
गुजरात, राजस्थान में छापेमारी के बाद 230 करोड़ रुपए की मेफेड्रोन जब्त
जरात और राजस्थान में नशीले पदार्थ बनाने वाली चार इकाइयों पर छापेमारी के दौरान 230 करोड़ रुपये मूल्य की मेफेड्रोन जब्त की गई है और इस संबंध में 13 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।महादेव बेटिंग ऐप केस: एक्टर साहिल खान गिरफ्तार
महादेव बेटिंग ऐप केस में मुंबई पुलिस की SIT ने एक्टर साहिल खान को गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक, मुंबई पुलिस की टीम ने साहिल खान को छत्तीसगढ़ से गिरफ्तार किया है।IPL: ईशान किशन पर 10% मैच फीस का जुर्माना
अरुण जेटली स्टेडियम मेंआईपीएल आचार संहिता का उल्लंघन करने के लिए मुंबई इंडियंस के विकेटकीपर-बल्लेबाज ईशान किशन को फटकार लगाई गई है और उनकी मैच फीस का 10 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है।AAP विधायक अमानतुल्ला खान को फिर से ED का समन
ED ने AAP विधायक अमानतुल्ला खान को फिर से समन भेजा है। 29 अप्रैल को उन्हें पेश होने का आदेश दिया गया है।कर्नाटक में आज धुआंधार प्रचार करेंगे पीएम मोदी
लोकसभा चुनाव के मद्देनजर प्रधानमंत्री मोदी आज उत्तरी कर्नाटक में चार मेगा रैलियों को संबोधित करने वाले हैं।नोएडा सेक्टर 65 की इमारत में लगी भीषण आग
इंडोनेशिया के जावा द्वीप में 6.1 तीव्रता का भूकंप
इंडोनेशिया के मुख्य द्वीप जावा के दक्षिणी हिस्से में शनिवार को 6.1 तीव्रता का भूकंप महसूस किया गया, लेकिन इसमें किसी के हताहत होने या संपत्ति के किसी बड़े नुकसान की तत्काल कोई खबर नहीं है।अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण ने कहा कि भूकंप बंजार शहर से 102 किलोमीटर दक्षिण में 68.3 किलोमीटर की गहराई पर केंद्रित था।जंतर-मंतर पर CJP प्रदर्शन को लेकर अलर्ट, दिल्ली पुलिस सतर्क, 4 हजार जवान तैनात; बॉर्डर पर बढ़ी निगरानी
NLSIU का दीक्षांत समारोह 17 अक्टूबर को, CJI सूर्यकांत होंगे शामिल; सितंबर में विवाद के बाद रद्द हुआ था कार्यक्रम
'वोट चोरी' पर आज भी सियासी संग्राम, राहुल-प्रियंका की हिरासत के विरोध में Black Day का ऐलान; दिल्ली में ही रहेंगे कांग्रेसी सांसद
'पुलिसवालों ने भीड़ से निकाला, नहीं तो...',अंकित कसाना ने सुनाई आपबीती, प्रियंका गांधी के महिला पुलिसकर्मी से भिड़ने का VIDEO वायरल
‘धर्म परिवर्तन कराने वाली संस्थाओं को FCRA रजिस्ट्रेशन नहीं’, मद्रास हाईकोर्ट ने केंद्र का फैसला रखा बरकरार
© 2026 Times Horizon Private Limited
