
आज की ताजा खबर: Aaj Ki Taza Khabar, 27 नवंबर 2023 की बड़ी खबरें: दिल्ली में बारिश; 12 लाख दीपों से जगमगाई शिव की काशी
आज की ताजा खबर (Aaj ki Taza Khabar), हिंदी न्यूज़ लाइव 27 नवंबर और बड़ी खबरें: यहां पढ़िए हिंदी समाचार, देश-दुनिया के मुख्य हिंदी समाचार जो सुर्खियों में हैं, पढ़ें 27 नवंबर (सोमवार) की ताजा खबरें और प्रमुख समाचार : उत्तरकाशी के सिलक्यारा टनल में फंसे 41 श्रमिकों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए राहत एवं बचाव कार्य युद्ध स्तर पर जारी है। प्रशासन बचाव के छह अभियानों पर काम कर रहा है। इस बीच, अमेरिकी ऑगर मशीन को मरम्मत कर उसे ठीक किया जा रहा है। सुरंग में हाथ से खुदाई की भी तैयारी चल रही है। राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा है कि आतंकी संगठन हमास ने चार साल के एक अमेरिकी बच्चे को छोड़ा है। हमास की और से रिहा किए गए लोगों में तीन विदेशी एवं 14 इजरायली नागरिक शामिल हैं। केंद्रीय मंत्री अजय मिश्रा ने कहा है कि 30 मार्च 2024 तक सीएए का मसौदा पेश किया जा सकता है। गुजरात में बेमौसम बारिश हुई है। ओलावृष्टि और बिजली गिरने से 16 लोगों की मौत और 40 मवेशियों की जान गई है।