Taza Khabar 27 March 2023: 27 मार्च 2023 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार, जानिए देश दुनिया की बड़ी खबरों के बारे में, कहां क्या घटित हुआ
अतीक का नया ठिकाना नैनी जेल, सीएम योगी से डरा माफिया
उमेश पाल मर्डर (Umesh Pal Murder Case) में आरोपी माफिया अतीक अहमद (Atique Ahmed) को UP Police साबरमती जेल (Sabarmati Jail) से Prayagraj के नैनी जेल में लेकर पहुंच गई। अब मंगलवार को माफिया अतीक को पुलिस कोर्ट में पेश करेगी, बता दें कि 2006 के एक अपहरण केस में फैसला आना है।राहुल की सदस्यता रद्द करने के खिलाफ 35 शहरों में प्रेस कांफ्रेंस करेगी कांग्रेस
राहुल गांधी की सदस्यता रद्द होने के बाद कांग्रेस काफी आक्रमक दिख रही है। अब कांग्रेस इस मुद्दे को जनता के बीच ले जाने की तैयारी कर रही है। मिली जानकारी के अनुसार इस मामले को लेकर आगामी मंगलवार और बुधवार को देश के 35 शहरों में संवाददाता सम्मेलन का आयोजन करेगी।AAP का एक और नेता जाएगा जेल?
दिल्ली की सत्ताधारी आम आदमी पार्टी पर मुसीबतें थमने का नाम ही नहीं ले रही हैं। एक के बाद एक नेताओं पर कानून का शिकंजा कसता जा रहा है। अभी सत्येंद्र जैन और मनीष सिसोदिया जैसे धाकड़ आप नेता जेल में बंद हैं, अब ऐसा लग रहा है, आप विधायक अखिलेश पति त्रिपाठी भी जेल चले जाएंगे। एक मामले में कोर्ट ने उन्हें दोषी करार दिया है।तापसी पन्नू के खिलाफ थाने में शिकायत, देवी-देवताओं के अपमान का आरोप
मामला इंदौर के छत्रीपुरा थाने का है, छत्रीपुरा थाने में विधायक मालिनी गौड़ के बेटे एवं हिंद रक्षक संगठन के संयोजक एकलव्य सिंह गौड़ के द्वारा एक आवेदन दिया गया है, जिसमें फिल्म अभिनेत्री तापसी पन्नू (Taapsee Pannu) के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज करने की मांग की गई है। गौड़ ने अपने आवेदन में लिखा है कि पिछले दिनों इंस्टाग्राम के माध्यम से फिल्म अभिनेत्री तापसी पन्नू ने एक फोटो और वीडियो शेयर किया गया, जिसमें वह माता लक्ष्मी का लॉकेट गले में पहने हुए हैं ।Times Network IDF: 'इंडिया डिजिटल फेस्ट' का 28 मार्च को हो रहा आगाज
भारत का प्रीमियम ब्रॉडकास्ट नेटवर्क टाइम्स नेटवर्क (Times Network) अपने इंडिया डिजिटल फेस्ट (IDF) 2023 का आयोजन कर रहा है। IDF 28 मार्च, 2023 को नई दिल्ली में आयोजित होने वाला है, इसकी थीम- 'द फ्यूचर बिगिन्स हियर' (The Future Begins Here) है।Karnataka BJP MLA: भ्रष्टाचार के मामले में बीजेपी विधायक मदल विरुपक्षप्पा गिरफ्तार
कर्नाटक के बीजेपी विधायक मदल विरुपक्षप्पा को भ्रष्टाचार के एक मामले में गिरफ्तार कर लिया गया है। कर्नाटक साबुन और डिटर्जेंट लिमिटेड (केएसडीएल) से संबंधित रिश्वत मामले में कर्नाटक उच्च न्यायालय द्वारा उनकी जमानत याचिका खारिज कर दी गई थी।बम धमाकों से फिर दहला अफगानिस्तान, काबुल में विदेश मंत्रालय के पास विस्फोट
अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एक बार फिर बम धमाका हुआ है। इस धमाके में कम से कम आधे दर्जन लोगों के मारे जाने की खबर है। साथ ही दर्जनों के घायल होने की बात कही जा रही है।डिफॉल्टर खाताधारकों के लिए सुप्रीम कोर्ट से आई राहत भरी खबर
सुप्रीम कोर्ट ने एक महत्वपूर्ण फैसला देते हुए कहा है कि किसी भी कर्जा लेने वाले खाताधारक के बैंक खाते को फ्रॉड घोषित करने से पहले सुनवाई मौका दिया जाना चाहिए। मुख्य न्यायाधीश डी वाई चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली बेंच ने एसबीआई की याचिका पर सुनवाई के बाद ये आदेश दिया है। सुप्रीम कोर्ट ने 2020 के तेलंगाना हाईकोर्ट के फैसले को पूरी तरह से सही माना है।यूपी निकाय चुनाव का रास्ता साफ, SC से मिल गई हरी झंडी
यूपी में निकाय चुनाव का रास्ता साफ हो गया है। सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) से इसके लिए हरी झंडी मिल गई है। सुप्रीम कोर्ट ने यूपी सरकार को दो दिन के भीतर निकाय चुनाव का नोटिफिकेशन जारी करने की इजाजत दी है।कभी PF पर मिलता था 12% ब्याज, क्या फिर घटेगी दरें
कर्मचारी भविष्य निधि के लिए करोड़ों खाताधारकों के लिए अगले दो दिन बेहद अहम है। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) शीर्ष निकाय केंद्रीय न्यासी बोर्ड (CBT)2022-23 के लिए ब्याज दरों की घोषणा कर सकता है। इसके तहत ऐसी संभावना है कि एक बार फिर ब्याज दरें 8 फीसदी के आसपास रह सकती है। साल 2021-22 के लिए सरकार ने EPF पर 8.1 फीसदी ब्याज दर का ऐलान किया था। ईटी की एक रिपोर्ट के अनुसार इस बाद ब्याज दरों में मामूली कटौती हो सकती है।कमलनाथ का छिंदवाड़ा 'चक्रव्यूह', जहां अपराजेय रही है कांग्रेस
महाभारत में एक प्रसंग है, जब गुरु द्रोण हस्तिनापुर के अपने शिष्यों से गुरु दक्षिणा में राजा द्रुपद की हार मांग लेते हैं, पहले कौरव राजकुमार जाते हैं, बंधक बना लिए जाते हैं, फिर पांडव जााते हैं और युद्ध में द्रुपद को हरा देते हैं। इसी युद्ध के दौरान द्रुपद का एक फेमस डायलॉग है- ये राजा द्रुपद का चक्रव्यूह है, इसे तोड़ना किसी के बस की बात नहीं...कर्नाटक: प्रदर्शनकारियों ने येदियुरप्पा के घर और कार्यालय पर किया हमला
कर्नाटक में एससी रिजर्वेशन को लेकर संग्राम छिड़ गया है और विरोध की आंच पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा के घर तक पहुंच गई है। राज्य सरकार द्वारा घोषित अनुसूचित जातियों (एससी) के लिए आंतरिक आरक्षण के खिलाफ सोमवार को शिवमोगा जिले में बंजारा और भोवी समुदायों के सदस्यों द्वारा आयोजित विरोध प्रदर्शन के दौरान प्रदर्शनकारी उग्र हो गए। इन्होंने कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा के घर और कार्यालय पर पत्थर फेंके।चीन से आंख में आंख मिलाकर बात करेगा भारत
भारत-चीन सीमा पर 875 किलोमीटर की कुल लंबाई वाली 37 नई सड़कें बनाई जाएंगी। इन नई सड़कों को बनाने के लिए लगभग 13,000 करोड़ रुपये का बजट तय किया है। नई सड़कों का ये काम भारत-चीन सीमा सड़क (आईसीबीआर) कार्यक्रम के तहत प्रस्तावित किया गया है। प्रस्ताव के अनुसार, ICBR-III के तहत इनमें से लगभग 70% सड़कें अरुणाचल प्रदेश में बनाई जाएंगी।'लोगों के रिटायरमेंट का पैसा अडानी की कंपनियों में किसलिए?'
कांग्रेस के पूर्व चीफ राहुल गांधी ने अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जुबानी हमला बोला है। उन्होंने पूछा है कि भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) से लेकर एम्पलाई प्रोविडेंट फंड ऑर्गेनाइजेशन (ईपीएफओ) की पूंजी अडानी को...आखिरकार खुलासे (हिंडनबर्ग से जुड़े) के बाद भी रिटायरमेंट की रकम अडानी की कंपनियों में क्यों लगाई जा रही है?...पीएम को आखिरकार इतना डर किस बात का है?कर्नाटक: जद (एस) विधायक एस आर श्रीनिवास ने इस्तीफा दिया, कांग्रेस में होंगे शामिल
जनता दल (सेक्यूलर) के विधायक एस आर श्रीनिवास (गुब्बी श्रीनिवास) ने कर्नाटक में चुनाव से पहले सोमवार को विधानसभा अध्यक्ष को अपना इस्तीफा सौंप दिया और कहा कि वह जल्द ही कांग्रेस में शामिल होंगे। श्रीनिवास पर जून 2022 में हुए राज्यसभा चुनाव में ‘क्रॉस-वोटिंग’ करने का भी आरोप था। जद (एस) का कहना है कि इसके कारण ही उसके उम्मीदवार डी कुपेंद्र रेड्डी की हार हुई। पिछले साल जद (एस) ने श्रीनिवास को निष्कासित कर दिया था और उनके साथ ही कोलार से विधायक के. श्रीनिवास गौड़ा को दल-बदल कानून के तहत अयोग्य ठहराए जाने की अर्जी दी थी। श्रीनिवास ने कहा, ‘‘मेरा इस्तीफा विधानसभा अध्यक्ष द्वारा मंजूर किए जाने के बाद मैं आधिकारिक रूप से कांग्रेस में शामिल होने के बारे में कांग्रेस नेताओं से चर्चा करूंगा...मैं 31 मार्च को आधिकारिक रूप से कांग्रेस में शामिल होने की योजना बना रहा हूं, तालुक नेताओं से चर्चा करने के बाद मैं फैसला करूंगा।’’ जद (एस) विधायक ने कहा कि उन्होंने बड़े दुख के साथ इस्तीफा दिया है। उन्होंने दावा किया कि पार्टी नेतृत्व ने उन्हें ऐसा कदम उठाने के लिए मजबूर किया और पार्टी ने उन्हें ‘‘झूठे आरोपों’’ के आधार पर निष्कासित किया।100 से अधिक हैं केस, पर किसी में अब तक नहीं हुआ सजा
माफिया से नेता बने अतीक अहमद को यूपी ले जा रहा पुलिस का काफिल सोमवार (27 मार्च, 2023) की सुबह नौ बजे झांसी पहुंचा। 45 अफसरों की टीम उसे लेकर रविवार शाम को अहमदाबाद से निकला था, जबकि मंगलवार (28 मार्च, 2023) को कोर्ट को उसे पेश किया जाएगा। दरअसल, अहमद को उमेश पाल मर्डर केस में सजा सुनाई जाएगी। रोचक बात है कि यह पहला केस होगा, जिसमें उसे सजा सुनाई जाएगी। अब तक उसके खिलाफ 100 से अधिक केस हैं, पर किसी में भी उसे सजा नहीं हुई है। डर के मारे कोई भी उसके खिलाफ गवाही नहीं देता है। खबर है कि अफसरों ने उसके खिलाफ पुरानी फाइलें (क्राइम की) भी निकालने के निर्देश दिए हैं।क्या बोलीं अतीक अहमद की बहन?
पलट सकती थी माफिया अतीक वाली गाड़ी? बीच में आ गई गाय और फिर...
माफिया अतीक अहमद को ले जा रहा यूपी पुलिस का काफिला सोमवार को जब बुदेंलखंड हाईवे पर था, तभी वज्र वाहन के सामने एक गाय आ गई और टक्कर के बाद कथित तौर पर उसकी जान चली गई। गाड़ी की गति इसके बाद ड्राइवर ने धीमी और फिर वे आगे बढ़ गए।माफिया अतीक अहमद को लेकर उत्तर प्रदेश की सीमा में दाखिल हुई पुलिस
माफिया-राजनीतिक नेता अतीक अहमद को गुजरात की साबरमती जेल से प्रयागराज ले जा रही पुलिस की एक टीम सोमवार को उत्तर प्रदेश की सीमा में दाखिल हुई और शाम में उसके प्रयागराज पहुंचने की संभावना है। पुलिस टीम मध्य प्रदेश से झांसी में दाखिल हुई और अहमद का काफिला मीडिया की टीम, उनकी बहन और वकीलों के साथ झांसी पुलिस लाइन में करीब एक घंटे तक रुका। उमेश पाल हत्याकांड में नामज़द आरोपी अतीक अहमद को अपहरण के एक मामले में सोमवार को प्रयागराज की एक अदालत में पेश करने के लिए लाया जा रहा है।बरेली जेल में बंद उसके भाई खालिद अजीम उर्फ अशरफ को भी पुलिस की एक अलग टीम प्रयागराज ले जा रही है। बरेली में जेल अधिकारियों ने कहा कि वह पूर्वाह्न करीब 10 बजे जेल से निकला। अहमद के परिजनों ने आशंका व्यक्त की थी कि साबरमती जेल से प्रयागराज जाते वक्त रास्ते में उसकी हत्या की जा सकती है। जब रास्ते में अहमद से पूछा गया कि क्या उसे डर लग रहा है, तो उसने कहा, "काहे का डर।" वैसे, अहमद ने रविवार को कहा था, "मुझे इनका कार्यक्रम मालूम है...मुझे मारना चाहते हैं।"कांग्रेस सहित विपक्षी दलों का हंगामा, लोकसभा की कार्यवाही बाधित
लोकसभा में पिछले दो सप्ताह की तरह सोमवार को भी प्रश्नकाल और शून्यकाल नहीं चल सके और कांग्रेस सहित कुछ विपक्षी सदस्यों के शोर-शराबे के कारण बैठक शुरू होने के कुछ ही मिनट बाद शाम चार बजे तक स्थगित कर दी गई। कांग्रेस नेता राहुल गांधी को सूरत की एक अदालत द्वारा वर्ष 2019 के मानहानि के एक मामले में सजा सुनाये जाने के मद्देनजर शुक्रवार को लोकसभा की सदस्यता से अयोग्य ठहराये जाने के विरोध स्वरूप कांग्रेस सदस्य सदन में काले कपड़े पहन कर आए थे। कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी काला स्कार्फ पहने हुए थीं। नेशनल कॉन्फ्रेंस सांसद फारूक अब्दुल्ला काला कुर्ता पहन कर आए थे। कुछ सदस्यों को कागज फाड़कर हवा में उछालते हुए भी देखा गया। सुबह 11 बजे सदन की कार्यवाही शुरू होते ही कांग्रेस सहित कुछ विपक्ष दलों के सदस्य नारेबाजी करने लगे। कुछ कांग्रेस सदस्य आसन के समीप आकर तख्तियां दिखा रहे थे।कोरोना वायरसः संक्रमण की फिलहाल देश में कैसी है स्थिति?
देश में कोरोना के नए मामले 24 घंटे में 10 हजार के पार गए। ताजा आंकड़ों के अनुसार, फिलहाल एक्टिव मामले अब 10,300 हैं, जबकि पॉजिटिविटी रेट में बढ़ोतरी हुई है। देश में कोरोना संक्रमण दर अब 3.19% है।माफिया का भाई अशरफ देखें कैसे किया जा रहा शिफ्ट?
बरेली से प्रयागराज को भाई अशरफ रवाना, बोला- हां, है खतरा
इस बीच, यूपी के बरेली से अशरफ को प्रयागराज लाया जा रहा है। उसका काफिला जब बरेली के लिए रवाना हुआ तब मीडिया के सवाल पर उसने भी अपनी जान का खतरा जाहिर किया। बोला- हां, खतरा है।अतीक को ले जा रहे वाहन के ड्राइवर ने जब मीडिया को धमकाया- एक्सीडेंट कराएंगे हम तुम्हारा
Atique Ahmed जिस वज्र वाहन में पुलिस द्वारा प्रयागराज ले जाया जा रहा था, तब कुछ मीडिया वालों ने गाड़ी के पास जाकर कवरेज की कोशिश की थी। इसी बीच, जब पत्रकारों की गाड़ी आगे निकली तो और फुटेज रिकॉर्ड करने लगी तब वैन ड्राइवर के पास कुछ पत्रकार गए थे, तब ड्राइवर कैमरे पर ही धमकाने लगे, "मीडिया वाले एक्सिडेंट कराएंगे हम तुम्हारा।"अतीक की 'घर वापसी' पर बरेली में हलचल, प्रयागराज में 'माफिया बंधुओं' का होगा मिलन
माफिया से राजनेता बने अतीक अहमद के साबरमती जेल से निकलने के बाद बरेली जेल में भी हलचल शुरू हो गई है। माना जा रहा है कि अतीक के भाई अशरफ उर्फ खालिद असीम को भी प्रयागराज लाया जा सकता है। दरअसल, उमेश पाल अपहरण मामले में दोनों आरोपी हैं और 28 मार्च... पढ़ें, पूरी खबर।'डर लग रहा है?', जब पत्रकारों ने पूछा तो देखें क्या बोला माफिया?
डॉन अतीक अहमद को साबरमती जेल से सड़क के रास्ते प्रयागराज लाया जा रहा है। उत्तर प्रदेश पुलिस का काफिला राजस्थान होते हुए मध्यप्रदेश पहुंचा है। यहां शिवपुरी में यह काफिला कुछ देर रुका। इसके बाद पुलिस झांसी के रास्ते माफिया अतीक को प्रयागराज लेकर पहुंचेगी। अतीक अहमद के आज... पढ़ें, पूरी खबर।जब शिवपुरी के पास रुकी थी वैन तो...
BJP के MP-MLA संग मंच पर Bilkis Bano का रेपिस्टः बोलीं TMC की मुहआ- 'राक्षस' को...
बिलकिस बानो का रेप करने वाले 11 लोगों में से एक युवक भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) शासित गुजरात के एक सरकारी कार्यक्रम में देखा गया। शनिवार (25 मार्च, 2023) को दाहोद जिला के करमाडी गांव में हुए इस प्रोग्राम में वह इस दौरान बीजेपी के सांसद और विधायक के साथ मंच पर बैठा नजर आया। ग्रुप वॉटर सप्लाई स्कीम से जुड़े कार्यक्रम की मौके से जो तस्वीरें और... पढ़ें, पूरी खबर।Atiq Ahmad के आतंक की यह है पूरी दास्तां
माफिया अतीक अहमद को गुजरात की साबरमती जेल से प्रयागराज लाने की कहानी जितनी दिलचस्प होती जा रही है, उसकी अपराध की दुनिया के किस्से भी उतने ही खौफनाक हैं। उत्तर प्रदेश पुलिस ने रविवार को अतीक अहमद के खिलाफ अपना ऑपरेशन शुरू किया और अभी वह साबरमती से प्रयागराज के रास्ते पर है। उसे उमेश पाल अपहरण के मामले में प्रयागराज की... पढ़ें, पूरी खबर।अतीक को लेकर पुलिस के सामने ये हैं चुनौतियां
अतीक अमहद को लेकर पुलिस-प्रशासन के सामने दो बड़ी चुनौतियां हैं। पहली- उसे कोर्ट में पेश कराना, जबकि दूसरा- उसका जो गैंग उसे छुड़ाने के प्रयास करेगा, उसे नाकाम करना।याद है विकास दुबे...कहीं अतीक के साथ भी तो वैसा ही नहीं होगा?
मध्य प्रदेश के उज्जैन में गिरफ्तारी के बाद दुबे को कानपुर ले जाते समय रास्ते में पुलिस का वाहन संदिग्ध परिस्थितियों में पलट गया था, जिसके बाद पुलिस ने मुठभेड़ में उसे मार गिराया था। घटना जुलाई, 2020 की है। पुलिस का दावा है कि दुबे ने भागने का प्रयास किया था।2019 से गुजरात की जेल में था बंद
समाजवादी पार्टी (सपा) का पूर्व सांसद अतीक जून 2019 से साबरमती जेल में बंद है। उच्चतम न्यायालय के आदेश पर अतीक अहमद को उसके गृह राज्य (उत्तर प्रदेश) से साबरमती जेल स्थानांतरित कर दिया गया था।अतीक अहमद के साथ क्या होगा आगे?
अधिकारियों ने बताया कि अतीक अहमद को एक अदालत के समक्ष पेश किया जाएगा, जो 28 मार्च को अपहरण के एक मामले में आदेश पारित करने वाली है, जिसमें वह आरोपी है।मुझे उनकी मंशा पता है, वे मुझे मारना चाहते हैं : अतीक अहमद
उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा प्रयागराज ले जाए जाने से पहले अहमदाबाद में साबरमती केंद्रीय जेल से बाहर निकलने के बाद माफिया अतीक अहमद ने रविवार को आशंका जताई कि उसकी हत्या की जा सकती है। अहमद को जब जेल से बाहर पुलिस वैन में ले जाया जा रहा था, तब उसने वहां मौजूद संवाददाताओं से कहा, ‘‘हत्या, हत्या।’’ जब पत्रकारों ने पूछा कि उसे पुलिस वैन में ले जाया जा रहा है, तो उसे डर क्यों लग रहा है, अहमद ने कहा, ‘‘मुझे इनका प्रोग्राम (योजना) मालूम है... हत्या करना चाहते हैं।’’VIDEO: जब कोटा में रुका था काफिला तो यूं दिखा था अतीक
दिपके-रांका सहित CJP नेताओं की रिहाई से पुलिस का इनकार! राजधानी में दिनभर चला हिरासत का दौर; 3,000 से ज्यादा रिहा
मणिपुर में शांति बहाली के लिए केंद्र देगा हरसंभव मदद, PM मोदी ने CM खेमचंद सिंह को दिया आश्वासन
4 पूर्व CM, ध्रुव राठी और दिपके सहित हिरासत में 7,000 से ज्यादा प्रदर्शनकारी; दिल्ली में जारी रहेगा सुरक्षा पहरा
दिल्ली मेट्रो और रेलवे सेवाएं बंद करने के मामले में अवमानना याचिका, सुप्रीम कोर्ट रविवार को करेगा सुनवाई
'मोगेम्बो मोदी लोकतंत्र को कर रहे तबाह', चेन्नई में राहुल गांधी बोले- अब अंत की ओर बढ़ रहा उनका ड्रामा
© 2026 Times Horizon Private Limited
