ताजा खबर LIVE: Taza Khabar, 27 जून 2023 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार
आज की ताजा खबर 27 जून 2023 LIVE: Supertech Limited के मालिक आरके अरोड़ा गिरफ्तार
प्रवर्तन निदेशालय ने धन शोधन के एक मामले (Money Laundering Case) में रियल एस्टेट कंपनी सुपरटेक के प्रमुख आरके अरोड़ा को गिरफ्तार किया, पढ़ें पूरी खबरआज की ताजा खबर 27 जून 2023 LIVE: मनोज मुंतशिर को इलाहाबाद हाईकोर्ट का नोटिस
फिल्म 'आदिपुरुष' को बैन करने और इसमें आपत्तिजनक सीन हटाने को लेकर कुलदीप तिवारी ने की अर्जी पर इलाहाबाद हाई कोर्ट की लखनऊ बेंच ने डायलॉग राइटर मनोज मुंतशिर को नोटिस जारी किया है। जानिए उनकी पांच आपत्तियां क्या हैं? पढ़ें पूरी खबरआज की ताजा खबर 27 जून 2023 LIVE: 100 रुपये किलो पहुंचा टमाटर का भाव
मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में मांग के मुकाबले कम आपूर्ति के चलते टमाटर का खुदरा भाव बढ़कर 110 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गया है। पढ़ें पूरी खबरआज की ताजा खबर 27 जून 2023 LIVE: ममता बनर्जी का सनसनीखेज दावा
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने दावा किया कि मोदी सरकार 6 महीने में गिर जाएगी। अगले साल फरवरी-मार्च में देश में लोकसभा चुनाव होंगे। पढ़ें पूरी खबरआज की ताजा खबर 27 जून 2023 LIVE: भारी बारिश में फंसीं ममता बनर्जी
एक अधिकारी ने कहा कि सिलिगुड़ी में बहुत तेज बारिश हो रही है और पायलट ने आपात स्थिति में हेलीकॉप्टर उतरने का फैसला किया, पढ़ें पूरी खबरआज की ताजा खबर 27 जून 2023 LIVE: Bareilly में 'तुतलाने' का इलाज कराने लाए बच्चे का कर दिया 'खतना
बरेली में एक अजीब मामला सामने आया है यहां एक हिंदू दंपति के बेटे का खतना करने का आरोप एम खान अस्पताल पर लगाया गया है, जिसके बाद लाइसेंस सस्पेंड कर दिया गया है। पढ़ें पूरी खबरआज की ताजा खबर 27 जून 2023 LIVE: Navjot Singh Sidhu के घर बजने वाली है शहनाई
कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू के परिवार से जुड़ी एक अहम खबर सामने आई है, उनके बेटे करण सिद्धू की सगाई हो गई है, उनकी होने वाली बहू का नाम इनायत रंधावा है, पढें पूरी खबरआज की ताजा खबर 27 जून 2023 LIVE: अब नहीं रहेगी HDFC, बन जाएगा बैंक
इस विलय के बाद बनने वाली नई यूनिट की जॉइंट एसेट करीब 18 लाख करोड़ रुपये होगी। इस डील के तहत एचडीएफसी के हर शेयरधारक को 25 शेयरों के बदले एचडीएफसी बैंक के 42 शेयर मिलेंगे। पढ़ें पूरी खबरआज की ताजा खबर 27 जून 2023 LIVE: विपक्षी एकता एवं भ्रष्टाचार पर PM का तीखा प्रहार
विपक्ष के भ्रष्टाचार पर निशाना साधते हुए पीएम ने कहा कि इनका वादा 20 लाख करोड़ रुपए के घोटाले की गारंटी है जबकि मेरी गारंटी घोटालेबाजों पर कार्रवाई करने की है। प्रधानमंत्री ने परिवारवाद के लिए भी विपक्षी दलों को घेरा। पढ़ें पूरी खबरआज की ताजा खबर 27 जून 2023 LIVE: भारत-पाकिस्तान के बीच महामुकाबला 15 अक्टूबर को
रोहित शर्मा की कप्तानी वाली भारतीय टीम आईसीसी विश्व कप 2023 में पाकिस्तान से 15 अक्टूबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भिड़ेगी। वनडे विश्व कप में भारतीय टीम का पाकिस्तान के खिलाफ शानदार रिकॉर्ड रहा है। साल 1992 में दोनों टीमों के बीच विश्व कप में पहली बार भिड़ंत हुई थी उसके बाद से भारतीय टीम लगातार चिरप्रतिद्वंद्वी टीम के खिलाफ विजयी रही है। पिछले 31 साल से पाकिस्तान वनडे विश्व कप में भारतीय टीम के खिलाफ जीत का मौका तलाश रहा है लेकिन अबतक उसकी झोली खाली रही है।आज की ताजा खबर 27 जून 2023 LIVE: समान नागरिक संहिता पर बोले पीएम मोदी
भोपाल में मेरा बूथ, सबसे मजबूत कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी ने बड़ा बयान दिया। उन्होंने पहली बार समान नागरिक संहिता (UCC) पर अपनी बात रखी। पीएम मोदी ने कहा, आज यूसीसी के नाम पर लोगों को भड़काया जा रहा है। देश को दो कानूनों पर कैसे चलाया जा सकता है? संविधान भी समान अधिकारों की बात करता है। सुप्रीम कोर्ट ने भी यूसीसी लागू करने को कहा है। उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्ष लोग वोट बैंक की राजनीति खेल रहे हैं।आज की ताजा खबर 27 जून 2023 LIVE: जारी हुआ क्रिकेट विश्व कप का पूरा कार्यक्रम
आईसीसी ने मंगलवार को भारत की मेजबानी में 5 अक्टूबर से 19 नवंबर के बीच खेले जाने वाले वनडे विश्व कप के 13वें संस्करण के कार्यक्रम का ऐलान कर दिया।आज की ताजा खबर 27 जून 2023 LIVE: पीएम मोदी ने पांच वंदे भारत को दिखाई हरी झंडी
धानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को भोपाल के रानी कमलापति रेलवे स्टेशन से पांच नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई। पीएम ने रानी कमलापति-जबलपुर वंदे भारत एक्सप्रेस, खुजराहो- भोपाल-इंदौर वंदे भारत एक्सप्रेस, गोवा-मुंबई वंदे भारत एक्सप्रसे, धारवाड़ - बेंगलुरू वंदे भारत एक्सप्रेस और हटिया-पटना वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव भी मौजूद थे।आज की ताजा खबर 27 जून 2023 LIVE: पांच वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाएंगे पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज मध्य प्रदेश दौरे पर हैं। वह रानी कमलापति रेलवे स्टेशन पहुंच चुके हैं। जानकारी के मुताबिक, थोड़ी देर में पीएम मोदी देश को पांच वंदे भारत एक्सप्रेस की सौगात देंगे। वह रानी कमलापति-जबलपुर वंदे भारत एक्सप्रेस, खुजराहो- भोपाल-इंदौर वंदे भारत एक्सप्रेस, गोवा-मुंबई वंदे भारत एक्सप्रसे, धारवाड़ - बेंगलुरू वंदे भारत एक्सप्रेस और हटिया-पटना वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।आज की ताजा खबर 27 जून 2023 LIVE: यूपी एसटीएफ ने गैंगस्टर गुफरान का किया एनकाउंटर
उत्तर प्रदेश एसटीएफ को बड़ी सफलता हाथ लगी है। उसने एनकाउंटर में कुख्यात गैंगस्टर मोहम्मद गुफरान को मार गिराया है। गुफरान के सिर पर 1,25,000 रुपए का इनाम था। गुफरान के साथ यूपी एटीएस की मुठभेड़ कौशांबी के मंझनपुर में समदा चीनी मिल के समीप हुई। कौशांबी के पुलिस अधीक्षक बृजेश श्रीवास्तव ने कहा कि आज सुबह लखनऊ एसटीएफ के साथ हुई मुठभेड़ में एक अपराधी घायल हो गया।आज की ताजा खबर 27 जून 2023 LIVE: हिमाचल-असम में बाढ़ से हाहाकार
राजधानी दिल्ली समेत देश के कई हिस्सों में मानूसनी गतिविधियां शुरू हो गई हैं। मानसून ने आते ही कहीं राहत की बारिश की है तो कई राज्यों में भारी बारिश के कारण हाहाकार मचा हुआ है। सबसे बुरा हाल हिमाचल प्रदेश का है। यहां भारी बारिश के चलते कई जिले बाढ़ की चपेट में है। भूस्खलन की घटनाएं भी सामने आई हैं और इस कारण पहाड़ों पर लंबा जाम लग चुका है।आज की ताजा खबर 27 जून 2023 LIVE: प्रगति मैदान टनल लूटपाट केस में पुलिस का एक्शन
प्रगति मैदन टनल लूटपाट मामले में दिल्ली पुलिस को कामयाबी मिली है। दिनदहाड़े हुई लूटपाट के इस वारदात में पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस का कहना है कि बाकी बचे संदिग्धों की पहचान कर ली गई है और उन्हें पकड़ने के लिए दबिश दी जा रही है। स्पेशल सीपी (कानून-व्यवस्था) डॉक्टर सागर प्रीत हुडा ने मीडिया से बातचीत में कहा कि 'हमने दो आरोपियों को हिरासत में लिया है और बाकी बचे संदिग्धों की पहचान हो गई है। इन्हें पकड़ने के लिए दबिश दी जा रही है।'आज की ताजा खबर 27 जून 2023 LIVE: रूसी सेना में शामिल हो सकते हैं वैगनर लड़ाके: पुतिन
रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा कि वैगनर ग्रुप के लड़ाके रूसी सेना में शामिल हो सकते हैं। इसके अलावा वे बेलारूस के लिए रवाना हो सकते हैं या फिर अपने घर भी लौट सकते हैं। एएफपी की रिपोर्ट के अनुसार, इस घोषणा के बाद पुतिन ने शीर्ष सुरक्षा अधिकारियों के साथ बैठक की।आज की ताजा खबर 27 जून 2023 LIVE: दिल्ली में झमाझम बारिश
राजधानी दिल्ली में सोमवार देर रात से शुरू हुई बारिश मंगलवार सुबह तक होती रही। सुबह-सुबह भी हल्की-हल्की बूंदाबांदी जारी है। मानसून की दस्तक ने मौसम को सुहाना कर दिया है।आज की ताजा खबर 27 जून 2023 LIVE: न्यूयॉर्क में दीपावली पर होगी स्कूलों की छुट्टी
अमेरिका के न्यूयॉर्क में दीपावली पर स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया गया है। शहर के मेयर एरिक एडम्स ने सोमवार को यह घोषणा की।
आज की ताजा खबर 27 जून 2023 LIVE: उदयपुर में मकान धंसने से दो की मौत
राजस्थान के उदयपुर में बड़ा हादसा हो गया। यहां एक मकान धंसने से दो लोगों की मौत हो गई। उदयपुर के एसपी भुवन भूषण यादव ने बताया, इस घटना में एक छह साल की बच्ची समेत महिला की मौत हो गई। एक अन्य महिला घायल है। उन्होंने बताया, मकान काफी पुराना था।आज की ताजा खबर 27 जून 2023 LIVE: पाक विदेश मंत्रालय ने अमेरिकी राजदूत को किया तलब
रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने पिछले सप्ताह अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन और भारतीय प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के एक बयान पर चिंता व्यक्त करने के लिए अमेरिकी दूतावास के मिशन के उप प्रमुख को तलब किया है। दरअसल, बयान में पाकिस्तान से यह सुनिश्चित करने के लिए कहा गया था कि उसके क्षेत्र का उपयोग आतंकवादी हमलों के लिए आधार के रूप में न किया जाए।
'मोदी विरोध में क्या आप भारत की खिलाफत करेंगे?' मस्क का समर्थन करने पर तेजस्वी सूर्या ने राहुल गांधी से पूछा
‘ट्रंप को खुश करने का नहीं मिला फायदा’, जयराम रमेश ने मोदी सरकार पर साधा निशाना, कांग्रेस नेता ने क्यों कहा ऐसा?
'हो आए अयोध्या? दर्शन करने नहीं गए ना? जाते भी कैसे...', ओपी राजभर ने अखिलेश यादव पर क्यों कसा तंज फिर दी ये नसीहत
'लोकतंत्र के लिए ठीक नहीं सांसदों को हिरासत में लेना, बातचीत से इंकार करना', मार्च पर सरकार के तरीके पर पायलट ने जताई चिंता
अभी सच सामने आना बाकी...धाकड़ अभिनेता नाना पाटेकर के साथ क्या हुआ? डोना पाउला स्थित घर से जुड़ा सस्पेंस, केस दर्ज
© 2026 Times Horizon Private Limited
