आज की ताजा खबर, 27 दिसंबर 2025 हिंदी न्यूज़ लाइव: पीएम मोदी करेंगे मुख्य सचिवों के पांचवें राष्ट्रीय सम्मेलन की अध्यक्षता, CBI कुलदीप सेंगर के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची
आज की ताजा खबर लाइव, 27 दिसंबर 2025 ब्रेकिंग हिंदी न्यूज़ [उन्नाव रेप केस], [पीएम मोदी] के मुख्य समाचार Latest News in Hindi: केंद्रीय एजेंसी ने उन्नाव रेप केस में बीजेपी से निकाले गए नेता कुलदीप सिंह सेंगर पर दिल्ली हाई कोर्ट के आदेश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में एक स्पेशल लीव पिटीशन (SLP) दायर की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार और रविवार (27-28 दिसंबर) को राष्ट्रीय राजधानी में मुख्य सचिवों के पांचवें राष्ट्रीय सम्मेलन की अध्यक्षता करेंगे।
आज की ताजा खबर, 27 दिसंबर 2025 हिंदी न्यूज़ लाइव: पीएम मोदी करेंगे मुख्य सचिवों के पांचवें राष्ट्रीय सम्मेलन की अध्यक्षता, CBI कुलदीप सेंगर के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची
- CBI कुलदीप सेंगर के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची
-पीएम मोदी करेंगे मुख्य सचिवों के पांचवें राष्ट्रीय सम्मेलन की अध्यक्षता
कानपुर में SIR के तहत 9 लाख मतदाता हुए कम
नए साल के जश्न के मद्देनजर दिल्ली पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा, 20 हजार जवान रहेंगे तैनात
अधिकारियों ने बताया कि नए साल की पूर्व संध्या पर कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए यातायात पुलिस और अर्धसैनिक बलों सहित लगभग 20,000 पुलिसकर्मियों को तैनात किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि पड़ोसी राज्यों से आने वाली भीड़ की संभावना को देखते हुए हरियाणा और उत्तर प्रदेश से सटी दिल्ली की सीमाओं पर भी सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।
कर्नाटक और आंध्र प्रदेश में चोरी के मामलों में वांछित व्यक्ति दिल्ली में गिरफ्तार
अधिकारी के अनुसार, आरोपी की पहचान उत्तर प्रदेश के अमरोहा निवासी मोहम्मद फरमान के रूप में हुई है। वह एक संगठित अंतरराज्यीय गिरोह का सक्रिय सदस्य है, जो कर्नाटक और आंध्र प्रदेश में चलती बसों में चोरी और डकैती की वारदातों को अंजाम देता है।
बांग्लादेश में भीड़ के हमले में 20 छात्रों के घायल होने के बाद रॉक गायक जेम्स का संगीत समारोह रद्द
‘जेम्स’ के नाम से मशहूर बांग्लादेशी गायक-गीतकार फारूक महफूज अनम जेम्स ने कई 'हिट' हिंदी फिल्मों के गाने भी गाए हैं।
भीड़ के हमले की घटना शुक्रवार रात को हुई। हाल के दिनों में देश में सांस्कृतिक संस्थानों को निशाना बनाकर कई हमले हुए हैं।
पिछले कुछ हफ्तों में ढाका स्थित छायानट और उदिची शिल्पी गोष्ठी जैसे संगठनों में तोड़फोड़ की घटनाएं हुई है।
केंद्र की पर्यावरण समिति ने चेनाब नदी पर दुलहस्ती जलविद्युत परियोजना को मंजूरी दी
यह मंजूरी अप्रैल में हुए पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत द्वारा पाकिस्तान के साथ सिंधु जल संधि को निलंबित किए जाने की पृष्ठभूमि में दी गई है।
जलविद्युत परियोजनाओं के लिए विशेषज्ञ मूल्यांकन समिति (ईएसी) ने इस महीने की शुरुआत में अपनी 45वीं बैठक में इस परियोजना को स्वीकृति दी, जिससे लगभग 3,200 करोड़ रुपये की लागत वाली इस ‘रन-ऑफ-द-रिवर’ परियोजना के लिए निर्माण निविदाएं जारी करने का रास्ता साफ हो गया है।
‘रन ऑफ द रिवर’ जल-विद्युत परियोजना से तात्पर्य ऐसी परियोजना से है, जिसमें नदियों के जल प्रवाह में बिना बाधा डाले जल-विद्युत का उत्पादन किया जाता है। इसमें नदी के मार्ग में बिना बड़े बांध बनाए प्रवाहित जल का उपयोग किया जाता है।
लखनऊ में ‘पुलिस मंथन 2025' की शुरुआत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को दिया गया ‘गार्ड ऑफ ऑनर'
उत्तर प्रदेश पुलिस ने शनिवार को सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा, ‘‘पुलिस मुख्यालय, लखनऊ में ‘पुलिस मंथन 2025’ की शुरुआत- सुरक्षा, रणनीति और सुशासन का संकल्प।’’
पुलिस ने एक अन्य पोस्ट में कहा, ‘‘पुलिस मुख्यालय, लखनऊ में आयोजित ‘पुलिस मंथन 2025’ के अवसर पर मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के शुभ आगमन पर उन्हें परंपरागत गार्ड ऑफ ऑनर प्रदान किया गया।’’
सीतापुर में रंजिश में पिता-पुत्र की गोली मारकर हत्या, गांव में भारी पुलिस बल तैनात
पुलिस के अनुसार यह घटना शुक्रवार देर शाम की है। मामला दो अलग-अलग समुदायों से जुड़ा होने के कारण फतेहपुर गांव में कई थानों के पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं।
हाथरस में पुलिसकर्मियों पर हमला करने के आरोप में सात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
अधिकारी ने बताया कि इस मामले में दो पुलिसकर्मियों के खिलाफ भी अनुशासनात्मक कार्रवाई की गई है।
उन्होंने बताया कि यह घटना शुक्रवार रात हाथरस जंक्शन थाना क्षेत्र के नूरपुर गांव की है, जब दो पक्षों के बीच झगड़े की सूचना मिलने पर पीआरवी गांव नूरपुर पहुंची थी।
गुरु गोबिंद सिंह का संघर्ष निर्भीकता के मार्ग पर अडिग रहने की प्रेरणा देता है : योगी आदित्यनाथ
योगी आदित्यनाथ ने ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा, ‘‘महान संत एवं धर्मयोद्धा, साहस और त्याग की प्रतिमूर्ति, खालसा पंथ के संस्थापक, दशमेश पिता गुरु श्री गोबिंद सिंह जी महाराज के पावन प्रकाश पर्व पर उन्हें कोटि-कोटि नमन।’’ उन्होंने कहा, ‘‘अन्याय व अधर्म के विरुद्ध आपका संघर्ष और धर्मरक्षा का संदेश संपूर्ण मानवता को सत्य, निष्ठा एवं निर्भीकता के मार्ग पर अडिग रहने की प्रेरणा देता है।’’
मणिपुर में आठ उग्रवादी गिरफ्तार
पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि प्रतिबंधित केसीपी (पीपुल्स वॉर ग्रुप) के चार सदस्यों को बृहस्पतिवार को इंफाल पूर्व जिले के अंड्रो लेइतांपेकफम क्षेत्र से पकड़ा गया।
कर्नाटक: भाजपा ने ‘AI तस्वीर' साझा करने पर प्रियंक खरगे की अलोचना की
भाजपा ने खरगे पर ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ कार्यक्रम का मजाक उड़ाने का भी आरोप लगाया और उनसे माफी की मांग की।
विवाद बढ़ने के बाद खरगे ने वह पोस्ट हटा दी, जिसमें 2017 के उन्नाव बलात्कार मामले का उल्लेख था।
उन्होंने कहा कि पोस्ट में संलग्न तस्वीर भले ही कृत्रिम मेधा से निर्मित हो और गलती से साझा हो गई हो, लेकिन ‘‘आपकी (भाजपा की) छवि पहले से ही सबके सामने है।’’
दिल्ली में पुलिस अवरोधक को टक्कर मारने, कांस्टेबल को घायल करने की आरोपी नशे में धुत महिला गिरफ्तार
पुलिस ने बताया कि महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है।
उसने बताया कि यह घटना 24 दिसंबर की रात को हुई जब नियमित जांच के तहत पुलिस ने अस्थायी जांच चौकी बनाई थी।
पुलिस ने बताया कि उन्हें बुधवार रात को एक कॉल आया जिसमें बताया गया कि एक सफेद कार ने चौकी पर तैनात एक पुलिसकर्मी को टक्कर मार दी और कार के अंदर एक महिला नशे की हालत में बैठी मिली। मौके पर पहुंचने पर पुलिस ने पाया कि एक कार ने चौकी पर लगाए गए अवरोधक को टक्कर मार दी है।
दिल्ली में वायु गुणवत्ता ‘बहुत खराब'; कोहरे की स्थिति बने रहने की संभावना
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार, शहर का समग्र वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) सुबह नौ बजे 355 दर्ज किया गया।
सीपीसीबी के अनुसार, एक्यूआई को शून्य से 50 के बीच ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ माना जाता है।
इस बीच, भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बताया कि दिल्ली में न्यूनतम तापमान 7.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री अधिक है।
नेशनल हाईवे 730 पर भीषण सड़क हादसा
CBI कुलदीप सेंगर के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची
पीएम मोदी करेंगे मुख्य सचिवों के पांचवें राष्ट्रीय सम्मेलन की अध्यक्षता
केंद्र सरकार द्वारा आयोजित इस उच्च-स्तरीय सम्मेलन में सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्य सचिव, वरिष्ठ अधिकारी, नीति निर्माता और डोमेन विशेषज्ञ प्रमुख राष्ट्रीय विकास प्राथमिकताओं पर गहन चर्चा के लिए एक साथ आएंगे।
