27 दिसंबर 2024 हिंदी न्यूज़: माफिया अतीक अहमद का भांजा मोहम्मद जका हुआ गिरफ्तार, शनिवार को होगा मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार
27 दिसंबर 2024 हिंदी न्यूज़ और मुख्य समाचार: माफिया अतीक अहमद के भांजे मोहम्मद जका को प्रयागराज की पुरामुफ्ती पुलिस ने अवैध तमंचे के साथ गिरफ्तार किया है। मोहम्मद जका 10 लाख रुपए की रंगदारी मांगने और मारपीट के मुकदमे में वांछित था। जानकारी के अनुसार, प्रयागराज पुलिस कई महीनों से मोहम्मद जका की तलाश कर रही थी। इसी मामले में आरोपी मोहम्मद जका का पिता मोहम्मद अहमद 3 साल पहले जेल भी जा चुका है। यहां पढ़ें पूरी खबर देश पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार शनिवार को होगा। कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने इसकी जानकारी दी। देश पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के सम्मान में अपने सभी आधिकारिक कार्यक्रमों को 7 दिनों के लिए रद्द कर दिया है। मनमोहन सिंह का गुरुवार को निधन हो गया था। वह 92 साल के थे। कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर पोस्ट किया, दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के सम्मान में, स्थापना दिवस समारोह सहित कांग्रेस के सभी आधिकारिक कार्यक्रम अगले सात दिन के लिए रद्द कर दिए गए हैं।
27 दिसंबर 2024 हिंदी न्यूज़: माफिया अतीक अहमद का भांजा मोहम्मद जका हुआ गिरफ्तार, शनिवार को होगा मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार
