दुनिया

बाल-बाल बचे WHO प्रमुख टेड्रोस, सना अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर हुई बमबारी; UN ने की हमले की निंदा

Tedros Adhanom Ghebreyesus: WHO के महानिदेशक टेड्रोस एडनॉम घेब्रेयसस गुरुवार को यमन के सना अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर हवाई बमबारी से बाल-बाल बच गए। जानकारी के अनुसार इस बमबारी में कम से कम दो लोगों की मौत हो गई।

Image

सना अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर हुई बमबारी, बाल-बाल बचे WHO प्रमुख टेड्रोस

Photo : ANI

Tedros Adhanom Ghebreyesus: विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के महानिदेशक टेड्रोस एडनॉम घेब्रेयसस गुरुवार को यमन के सना अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर हवाई बमबारी से बाल-बाल बच गए। जानकारी के अनुसार इस बमबारी में कम से कम दो लोगों की मौत हो गई। बता दें, ये बमबारी तब हुई जब टेड्रोस अपने संयुक्त राष्ट्र (यूएन और डब्ल्यूएचओ सहयोगियों के साथ एक विमान में सवार होने वाले थे। इस हमले में विमान के चालक दल के एक सदस्य घायल हो गए। X पर एक पोस्ट में, WHO प्रमुख घेब्रेयसस ने कहा कि UN स्टाफ़ बंदियों की रिहाई के लिए बातचीत करने और यमन में स्वास्थ्य और मानवीय स्थिति का आकलन करने का हमारा मिशन आज समाप्त हो गया। हम बंदियों की तत्काल रिहाई के लिए आह्वान करना जारी रखते हैं। लगभग दो घंटे पहले जब हम सना से अपनी उड़ान भरने वाले थे, तो हवाई अड्डे पर हवाई बमबारी हुई। हमारे विमान के चालक दल के सदस्यों में से एक घायल हो गया। हवाई अड्डे पर कम से कम दो लोगों के मारे जाने की सूचना मिली। एयर ट्रैफ़िक कंट्रोल टॉवर, प्रस्थान लाउंज जहां हम थे, वहां से कुछ मीटर की दूरी पर स्थित रनवे क्षतिग्रस्त हो गए। हमें हवाई अड्डे को हुए नुकसान की मरम्मत होने तक इंतज़ार करना होगा, उसके बाद ही हम वहां से निकल सकते हैं। मेरे UN और WHO के सहकर्मी और मैं सुरक्षित हैं। उन परिवारों के प्रति हमारी हार्दिक संवेदनाएं जिनके प्रियजनों ने हमले में अपनी जान गंवाई।

गुटेरेस ने की हमले की निंदा

संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने हमले की निंदा की और अंतरराष्ट्रीय कानून का सम्मान करने का आह्वान किया, इस बात पर ज़ोर दिया कि नागरिकों और मानवीय कार्यकर्ताओं को कभी भी निशाना नहीं बनाया जाना चाहिए। एक्स पर एक पोस्ट में गुटेरेस ने यमन और इजरायल के बीच हाल ही में हुई तनातनी पर खेद जताया और यमन में सना अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे, लाल सागर बंदरगाहों और बिजलीघरों पर हवाई हमलों को खतरनाक बताया।

संयुक्त राष्ट्र प्रमुख के अनुसार, हवाई हमलों में कथित तौर पर कई लोग हताहत हुए हैं, जिनमें कम से कम तीन लोग मारे गए और दर्जनों अन्य घायल हुए। उन्होंने सभी पक्षों से सैन्य कार्रवाई बंद करने और संयम बरतने का आह्वान दोहराया। इजराइल रक्षा बल (IDF) के अनुसार, इजराइली वायु सेना ने पश्चिमी तट और अंतर्देशीय यमन में हौथियों के सैन्य ठिकानों पर हमले किए। ये हमले हौथी सैन्य ढांचे पर किए गए, जिसका इस्तेमाल उसकी सैन्य गतिविधियों के लिए किया जाता है। जिन जगहों को निशाना बनाया गया, उनमें सना अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा और हिज़्याज़ तथा रास कनातिब बिजलीघर के अलावा पश्चिमी तट पर अल-हुदैदाह, सालिफ़ और रास कनातिब बंदरगाह शामिल हैं।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article