LIVE

आज की ताजा खबर, 28 दिसंबर 2025 हिंदी न्यूज़ लाइव: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज से झारखंड दौरे पर, जेलेंस्की पहुंचे कनाडा

आज की ताजा खबर लाइव, 28 दिसंबर 2025 ब्रेकिंग हिंदी न्यूज़: जेलेंस्की का कनाडा दौरा, अमित शाह, पीएम मोदी, राहुल गांधी, कांग्रेस, आज का मौसम, दिल्ली प्रदूषण के मुख्य समाचार latest news in hindi: कांग्रेस आज अपना स्थापना दिवस मना रही है। इस मौके पर देशभर में मंडल और पंचायत स्तर तक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। पार्टी नेतृत्व का फोकस संगठन को मजबूत करने और आगामी राजनीतिक चुनौतियों के लिए कार्यकर्ताओं में जोश भरने पर रहेगा।

Piyush KumarUpdated Dec 28, 2025, 17:05 IST
आज की ताजा खबर, 28 दिसंबर 2025 हिंदी न्यूज़ लाइव: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज से झारखंड दौरे पर, जेलेंस्की पहुंचे कनाडा

आज की ताजा खबर, 28 दिसंबर 2025 हिंदी न्यूज़ लाइव: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज से झारखंड दौरे पर, जेलेंस्की पहुंचे कनाडा

आज की ताजा खबर लाइव, 28 दिसंबर 2025 ब्रेकिंग हिंदी न्यूज़: जेलेंस्की का कनाडा दौरा, अमित शाह, पीएम मोदी, राहुल गांधी, कांग्रेस, आज का मौसम, दिल्ली प्रदूषण के मुख्य समाचार latest news in hindi: राजधानी दिल्ली में प्रदूषण को लेकर सख्त कदम उठाए गए हैं। अब PUCC के बिना वाहनों को फ्यूल नहीं मिलेगा, वहीं नॉन-BS6 वाहनों की एंट्री पर स्थायी प्रतिबंध लागू कर दिया गया है। प्रशासन का कहना है कि इससे हवा की गुणवत्ता में सुधार लाने में मदद मिलेगी।

DEC 28, 2025 17:03 IST

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का झारखंड दौरा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 28 से 30 दिसंबर तक तीन दिवसीय झारखंड दौरे पर रहेंगी। वह 29 और 30 दिसंबर को जमशेदपुर और गुमला में विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगी। उनके दौरे को लेकर व्यापक प्रशासनिक तैयारियां की गई हैं। राष्ट्रपति मुर्मू रविवार शाम लगभग छह बजे सेना के विशेष विमान से रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पहुंचेंगी। यहां राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन उनका औपचारिक स्वागत करेंगे। इस अवसर पर राष्ट्रपति को गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया जाएगा। एयरपोर्ट पहुंचने के बाद राष्ट्रपति मुर्मू सीधे लोकभवन जाएंगी, जहां वे रात्रि विश्राम करेंगी। 29 दिसंबर को राष्ट्रपति सुबह 9.45 बजे लोकभवन से बिरसा मुंडा एयरपोर्ट के लिए प्रस्थान करेंगी और वहां से जमशेदपुर रवाना होंगी।

DEC 28, 2025 06:29 IST

Aaj Ki Taza Khabar: बड़ा इमामबाड़ा में शिया पर्सनल लॉ बोर्ड की मीटिंग


उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के बड़ा इमामबाड़ा में आज शिया पर्सनल लॉ बोर्ड की जनरल बॉडी की बैठक होगी। बैठक में सामाजिक और धार्मिक मुद्दों पर चर्चा के साथ-साथ भविष्य की रणनीति पर भी मंथन होने की संभावना है।
DEC 28, 2025 06:28 IST

Aaj Ki Taza Khabar: असम दौरे पर गृह मंत्री


गृह मंत्री अमित शाह आज से 29 दिसंबर तक असम के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह राज्य सरकार के कार्यक्रमों में हिस्सा लेने के साथ-साथ सुरक्षा और विकास से जुड़े अहम मुद्दों पर समीक्षा बैठकें कर सकते हैं। दौरे को पूर्वोत्तर की राजनीति और केंद्र-राज्य समन्वय के लिहाज से अहम माना जा रहा है।
DEC 28, 2025 06:27 IST

आज की ताजा खबर: ट्रंप से फिर होगी जेलेंस्की की मुलाकात

यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की शनिवार को कनाडा पहुंचे हैं। इसके बाद वे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात के लिए अमेरिका जाने वाले हैं। कुछ घंटे पहले ही रूस ने राजधानी कीव पर ड्रोन और मिसाइलों से ताजा हमले किए हैं.