LIVE

आज की ताजा खबर 26 जुलाई 2024: पीएम मोदी ने करगिल समर स्मारक में शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि, आरजेडी एमएलसी सुनील सिंह की विधान परिषद सदस्यता हुई रद्द

अमित कुमार मंडलUpdated Jul 26, 2024, 19:56 IST
आज की ताजा खबर 26 जुलाई 2024:  पीएम मोदी ने करगिल समर स्मारक में शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि, आरजेडी एमएलसी सुनील सिंह की विधान परिषद सदस्यता हुई रद्द

आज की ताजा खबर 26 जुलाई 2024: पीएम मोदी ने करगिल समर स्मारक में शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि, आरजेडी एमएलसी सुनील सिंह की विधान परिषद सदस्यता हुई रद्द

आज की ताजा खबर 26 जुलाई 2024, हिंदी न्यूज़ और बड़ी खबरें: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 1999 के युद्ध में पाकिस्तान पर भारत की जीत की याद में शुक्रवार को लद्दाख में करगिल समर स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, 26 जुलाई, हर भारतीय के लिए बेहद खास दिन है। हम 25वां करगिल विजय दिवस मनाएंगे। एमएलसी सुनील सिंह की विधान परिषद सदस्यता रद्द हो गई है। ट्रेन ऑपरेटर एसएनसीएफ ने बताया कि यह टीजीवी नेटवर्क को खराब करने के लिए बड़े पैमाने पर किया गया बड़ा हमला है। उन्होंने कहा कि कई रूट पर ट्रेन के संचालन को रद्द करना पड़ेंगा। सुनील सिंह पर सदन में बजट सत्र के दौरान के मुख्यमंत्री का मिमिक्री कर मजाक उड़ाने के मामले में यह कार्रवाई की गई है। मध्य प्रदेश के कटनी जिले में खेत में स्थित कुएं में पंप लगाने उतरे चार लोगों की जहरीली गैस के रिसाव से मौत हो गई। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इस हादसे पर दुख जताया और मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने का ऐलान किया। वहीं, देहरादून में भारी बारिश के अलर्ट के बीच आज स्कूल, आंगनबाड़ी केंद्र बंद रहेंगे देहरादून जिले में गरज के साथ भारी बारिश के राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीएमए) के पूर्वानुमान को देखते हुए सभी स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों को शुक्रवार को बंद रखने का आदेश दिया गया है। उधर, देहरादून जिले में गरज के साथ भारी बारिश के राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीएमए) के पूर्वानुमान को देखते हुए सभी स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों को शुक्रवार को बंद रखने का आदेश दिया गया है। देश-दुनिया की अन्य खबरों पर रहेगी हमारी नजर, जानिए क्या हैं आज की बड़ी खबरें।
आज की अहम खबरें-

  • प्रधानमंत्री मोदी ने द्रास में करगिल समर स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित की
  • हरियाणा के चिकित्सकों की सरकार के साथ बातचीत बेनतीजा रही, हड़ताल जारी
  • देहरादून में भारी बारिश के अलर्ट के बीच आज स्कूल, आंगनबाड़ी केंद्र बंद

JUL 26, 2024 18:35 IST

छत्तीसगढ़: अग्निवीरों को पुलिस और जेल विभाग में प्राथमिकता

अग्निवीरों को लेकर छत्तीसगढ़ सरकार ने बड़ा फैसला किया है। पुलिस और जेल विभाग में पूर्व अग्निवीरों को प्राथमिकता दी जाएगी।
JUL 26, 2024 18:08 IST

देशी मुद्रा भंडार रिकॉर्ड स्तर पर

देश का विदेशी मुद्रा भंडार चार अरब डॉलर बढ़कर पहली बार 670 अरब डॉलर के पार पहुंच गया है। तीन सप्ताह में इसमें 18 अरब डॉलर से ज्यादा की वृद्धि हुई है। रिजर्व बैंक द्वारा शुक्रवार को जारी आंकड़े में बताया गया है कि 19 जुलाई को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार चार अरब डॉलर उछलकर 670.86 अरब डॉलर पर पहुंच गया जो इसका ऐतिहासिक उच्चतम स्तर है। विदेश मुद्रा भंडार के सबसे बड़े घटक फॉरेन करेंसी एसेट्स में 2.58 अरब डॉलर की वृद्धि हुई और यह 588.05 अरब डॉलर पर रहा।
JUL 26, 2024 17:00 IST

यूपी पुलिस भर्ती में अग्निवीरों को निश्चित आरक्षण- सीएम योगी

उत्तर प्रदेश सरकार भी अग्निवीरों को आरक्षण देगी। सीएम योगी ने कहा है कि यूपी पुलिस भर्ती और पीएसी में अग्निवीरों को आरक्षण दिया जाएगा।
JUL 26, 2024 16:49 IST

नागपुर में रेलवे फाटक पर फंसी स्कूल बस, 40 छात्रों को बचाया

महाराष्ट्र के नागपुर में रेलवे फाटक पर फंसी एक स्कूल बस में सवार 40 बच्चों को लोको पायलट और स्थानीय लोगों की सूझबूझ से समय रहते बचा लिया गया। अधिकारी ने बताया कि यह घटना खापरखेड़ा में बृहस्पतिवार को दोपहर करीब चार बजे हुई। उन्होंने बताया कि रेलवे फाटक पार करते समय बस के चालक ने लालबत्ती को अनदेखा किया। उन्होंने कहा कि जब बस रेल पटरी पर पहुंची तो रेल के गुजरने के लिए रेलवे फाटक दोनों ओर से बंद हो चुका था जिससे वाहन वहां फंस गया।
JUL 26, 2024 16:45 IST

9वीं बार एशिया कप के फाइनल में भारत

भारतीय महिला क्रिकेट टीम का विजय अभियान जारी है। सेमीफाइनल मुकाबले में उसने बांग्लादेश की टीम को 10 विकेट से हराकर 9वीं बार एशिया कप के फाइनल में जगह बना ली। फाइनल मुकाबला 28 जुलाई को खेला जाएगा।
JUL 26, 2024 15:52 IST

नीती आयोग की बैठक में हिस्सा लेने दिल्ली पहुंचीं ममता बनर्जी

JUL 26, 2024 15:49 IST

अचानक मोची की दुकान पर पहुंचे राहुल गांधी

JUL 26, 2024 15:47 IST

कोल्हापुर में पंचगंगा नदी का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर

पश्चिमी महाराष्ट्र के कोल्हापुर जिले में पंचगंगा नदी के खतरे के निशान से ऊपर बहने के कारण 2,000 से अधिक लोगों को जलमग्न क्षेत्रों से स्थानांतरित किया गया है। कोल्हापुर जिला प्रशासन के अनुसार, शुक्रवार दोपहर राजाराम वियर में पंचगंगा नदी का जलस्तर 45.2 फुट था, जो खतरे के निशान 43 फुट से काफी ऊपर है।
JUL 26, 2024 14:26 IST

पेरिस ओलंपिक के उद्घाटन से पहले फ्रांस के हाई-स्पीड रेल नेटवर्क पर हमला

ट्रेन ऑपरेटर एसएनसीएफ ने बताया कि यह टीजीवी नेटवर्क को खराब करने के लिए बड़े पैमाने पर किया गया बड़ा हमला है। उन्होंने कहा कि कई रूट पर ट्रेन के संचालन को रद्द करना पड़ेंगा। यहां पढ़ें पूरी खबर
JUL 26, 2024 13:02 IST

आरजेडी एमएलसी सुनील सिंह की विधान परिषद सदस्यता रद्द

एमएलसी सुनील सिंह की विधान परिषद सदस्यता रद्द हो गई है। सुनील सिंह पर सदन में बजट सत्र के दौरान के मुख्यमंत्री का मिमिक्री कर मजाक उड़ाने के मामले में यह कार्रवाई की गई है। यहां पढ़ें पूरी खबर
JUL 26, 2024 12:06 IST

कटनी में कुएं में जहरीली गैस के रिसाव से चार की मौत

मध्य प्रदेश के कटनी जिले में खेत में स्थित कुएं में पंप लगाने उतरे चार लोगों की जहरीली गैस के रिसाव से मौत हो गई। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इस हादसे पर दुख जताया और मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने का ऐलान किया। जानकारी के अनुसार, जुहली गांव में संजय के कुएं का पंप खराब हो गया था। उसे ठीक करने के लिए पिंटू को कुएं में उतारा गया। वह काफी देर तक बाहर नहीं निकला तो एक-एक कर तीन और लोग कुएं में उतर गए। चारों की मौत हो गई। राहत एवं बचाव अभियान चलाया गया है। चारों के शव कुएं से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजे गए हैं। सीएम मोहन यादव ने इस हादसे पर गहरा दुख जताया है।
JUL 26, 2024 11:34 IST

PM मोदी ने शिंकुन ला सुरंग के निर्माण के लिए किया पहला विस्फोट

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हिमाचल प्रदेश और केंद्र-शासित प्रदेश लद्दाख के बीच हर मौसम में संपर्क सुविधा प्रदान करने वाली सुरंग के निर्माण के लिए पहला विस्फोट किया। मोदी ने शिंकुन ला सुरंग के निर्माण की शुरुआत करते हुए लद्दाख के द्रास से कुछ दूरी से पहला विस्फोट किया। शिंकुन ला सुरंग परियोजना में 4.1 किलोमीटर लंबी दोहरी-ट्यूब सुरंग शामिल है, जिसका निर्माण लेह को सभी मौसम में संपर्क प्रदान करने के लिए निमू-पदुम-दारचा रोड पर लगभग 15,800 फुट की ऊंचाई पर किया जाएगा। एक प्रवक्ता ने कहा, ‘‘निर्माण पूरा होने के बाद यह दुनिया की सबसे ऊंची सुरंग होगी। शिंकुन ला सुरंग न केवल हमारे सशस्त्र बलों और उपकरणों की तेज एवं कुशल आवाजाही सुनिश्चित करेगी, बल्कि लद्दाख में आर्थिक और सामाजिक विकास को भी बढ़ावा देगी।’’
JUL 26, 2024 11:07 IST

आरएसएस के कार्यक्रमों में केंद्रीय कर्मरचारियों के जाने पर लगी रोक हटी

MP High Court on RSS: मध्य प्रदेश हाई कोर्ट की इंदौर बैंच ने आरएसएस को लेकर ऐतिहासिक फैसला सुनाया है। हाई कोर्ट ने पिछले पांच दशक से आरएसएस के कार्यक्रमों में केंद्रीय कर्मचारियों के जाने पर लगी रोक को हटा दिया है। वहीं, सरकार को 15 दिवस के भीतर आदेश के पालन हेतु दिए दिशा निर्देश दिए हैं।
JUL 26, 2024 10:18 IST

भाजपा नेता प्रभात झा का निधन

भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रभात झा का शुक्रवार सुबह गुरुग्राम के एक अस्पताल में निधन हो गया। वह लंबे समय से बीमार थे। झा (67) के परिवार में उनकी पत्नी और दो बेटे हैं। मध्य प्रदेश के ग्वालियर से एक पत्रकार के रूप में अपना करियर शुरू करने वाले झा बाद में भाजपा में शामिल हो गए और 2010 में पार्टी की मध्य प्रदेश इकाई के अध्यक्ष बने। झा 2008 में मध्य प्रदेश से राज्यसभा सदस्य के रूप में चुने गए और 2020 तक उच्च सदन में रहे। उन्होंने 2015 में भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के रूप में भी काम किया। भाजपा सूत्रों के मुताबिक, झा का अंतिम संस्कार शनिवार को बिहार में उनके पैतृक गांव में किया जाएगा। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव, केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान, मध्य प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा और वरिष्ठ कांग्रेस नेता केके मिश्रा समेत अन्य नेताओं ने झा के निधन पर दुख व्यक्त किया।
JUL 26, 2024 09:43 IST

लद्दाख: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहुंचे द्रास, 25वें #KargilVijayDiwas2024 के अवसर पर करगिल युद्ध स्मारक पर करगिल युद्ध के नायकों को श्रद्धांजलि दी।

JUL 26, 2024 09:19 IST

कांवड़ मार्ग भोजनालय नेमप्लेट मामले में यूपी सरकार का सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा

उत्तर प्रदेश सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में एक हलफनामा दायर कर कांवड़ मार्ग पर दुकान मालिकों के नाम प्रदर्शित करने के संबंध में उसके निर्देश को चुनौती देने वाली याचिकाओं का विरोध किया है। सरकार ने कहा है कि यह निर्देश कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने और व्यापक पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए था। इस निर्देश के पीछे का विचार यात्रा के दौरान खाने के संबंध में उपभोक्ता/कांवड़ियों की धार्मिक भावनाओं को ध्यान में रखते हुए पारदर्शिता सुनिश्चित करना है, ताकि गलती से भी उनकी मान्यताओं के साथ खिलवाड़ न हो सके।
JUL 26, 2024 08:59 IST

लखनऊ एयरपोर्ट पहुंचे राहुल, आज सुल्तानपुर कोर्ट में है पेशी

JUL 26, 2024 08:43 IST

द्रास का करगिल वॉर मेमोरियल

JUL 26, 2024 08:37 IST

कमला हैरिस ने किया गाजा में युद्ध विराम का आह्वान

अमेरिकी राष्ट्रपति पद की दौड़ में शामिल डेमोक्रेटिक पार्टी की संभावित उम्मीदवार कमला हैरिस ने विदेश नीति पर अपनी पहली टिप्पणी की। उपराष्ट्रपति हैरिस ने गुरुवार को इजरायल से युद्ध विराम समझौते पर सहमत होने का आह्वान किया। हैरिस ने इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के साथ एक बैठक के बाद संवाददाताओं से कहा, आइए इस समझौते को पूरा करें ताकि हम युद्ध विराम लागू कर सकें। बंधकों को घर वापस लाएं, और फिलिस्तीनी लोगों को राहत प्रदान करें। नेतन्याहू अमेरिका की यात्रा पर हैं। किसी विदेशी नेता की व्हाइट हाउस यात्रा के बाद उपराष्ट्रपति द्वारा पत्रकारों को इस तरह संबोधित करना असामान्य बात है। आम तौर पर राष्ट्रपति ही पत्रकारों से बात करते हैं। लेकिन वाशिंगटन डीसी एक असामान्य बदलाव से गुजर रहा है। राष्ट्रपति जो बाइडेन दौड़ से बाहर हो चुके हैं और अपने उप-राष्ट्रपति को मैदान में उतारा है।
JUL 26, 2024 08:34 IST

द्रास में करगिल मेमोरियल वॉर पर शहीदों को श्रद्धांजलि देते लोग