आज की ताजा खबर, 26 दिसंबर 2025 हिंदी न्यूज़ लाइव: रेल यात्रा हुई महंगी, अमेरिका का नाइजीरिया पर हमला, पूर्व पीएम मनमोहन सिंह की पुण्यतिथि पर देश कर रहा उन्हें याद
आज की ताजा खबर लाइव, 26 दिसंबर 2025 ब्रेकिंग हिंदी न्यूज़ (रेल किराया में वृद्धि, अमेरिका का ISIS पर हमला, मनमोहन सिंह की पुण्यतिथि आज) मुख्य समाचार Latest News in Hindi: देश आज अपने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की पुण्यतिथि पर उन्हें याद कर रहा है। बांग्लादेश में जारी हिंसा पर शेख हसीना ने युनूस सरकार पर बड़ा हमला बोला है। भारतीय रेलवे का बढ़ा हुआ किराया आज से देशभर में लागू हो गया है, जिससे रेल यात्रा अब महंगी हो गई है। आज की ब्रेकिंग और अहम खबरों के लिए बने रहिए टाइम्स नाउ नवभारत के साथ
आज की ताजा खबर, 26 दिसंबर 2025 हिंदी न्यूज़ लाइव: रेल यात्रा हुई महंगी, अमेरिका का नाइजीरिया पर हमला, पूर्व पीएम मनमोहन सिंह की पुण्यतिथि पर देश कर रहा उन्हें याद
बांग्लादेश में जारी हिंसा पर वहां की पूर्व प्रधानमंत्री और अवामी लीग प्रमुख शेख हसीना ने यूनूस सरकार पर सीधा हमला बोला है। उन्होंने हिंसा पर कड़ा रुख अपनाते हुए सरकार को कानून-व्यवस्था नियंत्रण में विफल बताया और आरोप लगाया कि आम लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने में सरकार नाकाम रही है।
भारतीय रेलवे का बढ़ा हुआ किराया आज से देशभर में लागू हो गया है। नई किराया संरचना लागू होने के बाद अब लंबी दूरी की यात्रा से लेकर कई श्रेणियों के टिकट महंगे हो गए हैं। रेलवे का कहना है कि यह कदम सेवाओं में सुधार, सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने के लिए उठाया गया है, जबकि यात्रियों के बीच इस बढ़ोतरी को लेकर मिली-जुली प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है।
कश्मीर घाटी में उदारवादी अलगाववादी चेहरा मीरवाइज उमर फारूक ने बृहस्पतिवार शाम ‘एक्स’ पर अपने सत्यापित अकाउंट के प्रोफाइल से अपना पदनाम 'चेयरमैन ऑल पार्टीज हुर्रियत कॉन्फ्रेंस' हटा दिया। मीरवाइज के ‘एक्स’ हैंडल में संपादित ‘बायो’ में केवल उसके नाम और मूल स्थान का विवरण है। मीरवाइज के दो लाख से ज्यादा फॉलोअर हैं। इस घटनाक्रम पर मीरवाइज की टिप्पणी नहीं मिल पाई।
Kerala News: केरल: नशे की हालत में हुए झगड़े में व्यक्ति की हत्या
Weather Alert News: झारखंड के 12 जिलों में 'शीत लहर' का अलर्ट
Road Accident News: कर्नाटक में सड़क हादसे में एक ही परिवार के दो लोगों की मौत
Canada Breaking News: कनाडा: अस्पताल में आठ घंटे इलाज के लिए तड़पने के बाद भारतीय मूल के व्यक्ति की मौत
Vijay Hazare Trophy Breaking News: विराट कोहली शतक चूके, रोहित शर्मा का नहीं चला बल्ला
Bihar Breaking News: राबड़ी देवी का सरकारी बंगला खाली करना राजनीति नहीं, कानून का पालन है: नीरज कुमार
उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा, “राबड़ी जी, आपको संपत्तियों की कोई कमी नहीं है—कौटिल्य नगर या महुआ बाग में रहिए, लेकिन सरकारी बंगले पर कब्जा छोड़िए।”
Assam News: असम के पश्चिम कार्बी आंगलोंग में हालात सामान्य हो रहे
एक अधिकारी ने कहा, ‘‘स्थिति अब सामान्य है। हालांकि, प्रभावित क्षेत्रों में निषेधात्मक आदेश, रात्रि कर्फ्यू और मोबाइल इंटरनेट सेवाओं का निलंबन अब भी लागू है।’’
Etah Breaking News: एटा में पुलिस जीप में बैठकर रील बनाने वाले युवक को गिरफ्तार
पुलिस के अनुसार, इंस्टाग्राम पर वायरल हुई रील के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई। गिरफ्तार आरोपी की पहचान सकीट थाना क्षेत्र के दौलतपुर निवासी अवनीश (28) के रूप में हुई, जिसने पुलिस की सरकारी जीप में बैठकर वीडियो बनाया और सोशल मीडिया पर पोस्ट कर किया। उसने बताया कि सरकारी जीप रास्ते में खराब स्थिति में खड़ी थी और चालक मरम्मत के लिए मैकेनिक को बुलाने गया हुआ था तभी युवक ने मौके का फायदा उठाते हुए जीप में बैठकर वीडियो बनाया।
Delhi Pollution Breaking News: दिल्ली में वायु गुणवत्ता फिर ‘बेहद खराब' श्रेणी में पहुंची
Bank Breaking News: 2026 में सरकारी बैंकों के एकीकरण को मिलेगी गति
PM Modi Breaking News: संथाली भाषा में संविधान का विमोचन सराहनीय प्रयास: मोदी
Health Breaking News: कोविड के बाद ‘वायु प्रदूषण' भारत का सबसे बड़ा स्वास्थ्य संकट
Mumbai Breaking News: नवी मुंबई में छह वर्षीय छात्र के उत्पीड़न के आरोप में दो शिक्षकों के खिलाफ मामला दर्ज
RSS Breaking News:आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने तिरुपति मंदिर में पूजा-अर्चना की
दर्शन के बाद पुजारियों ने रंगनायक मंडपम में आरएसएस प्रमुख को रेशमी वस्त्र भेंट किया और भगवान का प्रसाद दिया। टीटीडी तिरुपति स्थित श्री वेंकटेश्वर मंदिर का आधिकारिक संरक्षक निकाय है, जिसे दुनिया का सबसे अधिक संपत्ति वाला हिंदू मंदिर माना जाता है।
