
आज की ताजा खबर, Aaj Ki Taza Khabar, 25 नवंबर 2023: केरल की CUSAT यूनिवर्सिटी में भगदड़ में 4 छात्रों की मौत; महुआ मोइत्रा की बढ़ी मुसीबत
आज की ताजा खबर (Aaj Ki Taza Khabar), हिंदी न्यूज़ 25 नवंबर 2023 और बड़ी खबरें: राजस्थान में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान हो रहे हैं। 200 सीटों में 199 पर आज वोटिंग हो रही है। कांग्रेस और मुख्य विपक्षी पार्टी बीजेपी में सीधा मुकाबला माना जा रहा है। उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में यमुनोत्री नेशनल हाईवे पर निर्माणाधीन सिलक्यारा सुरंग का एक हिस्सा ढहने से उसमें फंसे 41 श्रमिकों को बाहर निकालने के लिए युद्धस्तर पर चलाए जा रहे बचाव अभियान का आज 14 वां दिन है। बाधाओं को दूर कर 25 टन वजनी ऑगर मशीन से ड्रिलिंग फिर शुरू हुई। लेकिन कुछ देर बाद फिर लोहे का सरिया सामने आने से ड्रिलिंग रूक गई। प्रयास लगातार जारी है। जल्द सभी के बाहर निकलने की संभावना है। केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय ने कहा कि बिहार सरकार के सारे दावे खोखले हैं, ट्रेन में बिहार से जाने और यहां आने वाले लोगों के आंकड़े दर्शाते हैं कि यहां से लगातार पलायन हो रहा है। बिहार के लोग भयभीत है इसके लिए नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव दोषी हैं। देशभर की और खास खबरें जाने के लिए नीचे पढ़ें- Rajasthan Election 2023 Live Updates