राम मंदिर दान मामले में दर्ज हुई पहली FIR, पासपोर्ट फीस में सरकार ने की बढ़ोतरी, UP में BJP की नई कार्यकारिणी का ऐलान
कर्नाटक में जमीन विवाद को लेकर बीजेपी और कांग्रेस के बीच सियासी घमासान तेज हो गया है। वहीं वेनेजुएला में आए दो शक्तिशाली भूकंपों से कई इलाकों में नुकसान की खबर है। त्तरी जापान में भूकंप और उत्तरी कैलिफोर्निया में भी भूकंप से धरती कांपी है। दूसरी ओर भारत में मानसून तेजी से आगे बढ़ रहा है, महाराष्ट्र में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है, जबकि यूपी और बिहार के कुछ हिस्सों में हीटवेव का खतरा अभी भी बना हुआ है।
राम मंदिर दान मामले में दर्ज हुई पहली FIR, पासपोर्ट फीस में सरकार ने की बढ़ोतरी, UP में BJP की नई कार्यकारिणी का ऐलान
लोग अपने घरों और कार्यालयों से बाहर निकल आए। प्रशासन ने तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया है। इसके साथ ही संभावित खतरे को देखते हुए सुनामी अलर्ट भी जारी किया गया है। उत्तरी जापान में भूकंप और उत्तरी कैलिफोर्निया में भी भूकंप से धरती कांपी है। उत्तरी जापान में 6.9 तीव्रता तो उत्तरी कैलिफोर्निया - 5.6 तीव्रता रही।
कठुआ में श्रद्धालुओं की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त, 23 घायल
राम मंदिर दान घोटाले मामले में दर्ज हुई पहली FIR
1 जुलाई से महंगा होगा पासपोर्ट, केंद्र ने बढ़ाई फीस
संजय सिंह ने कथित चंदा घोटाले मामले में SIT को सबूत सौंपे
नेपाल के जुमला में भूकंप
हालांकि, अधिकारियों ने बताया कि भूकंप के झटकों से किसी नुकसान की कोई खबर नहीं मिली है।
अमेजन भारत में करेगा 13 अरब डॉलर का अतिरिक्त निवेश
MP Accident: मंदसौर जिले में हादसे में चार लोगों की मौत
भरत तिवारी मुठभेड़: न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) विनोद कुमार सिन्हा मृतक के परिजन से मिले
न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) सिन्हा, भोजपुर के जिलाधिकारी तनय सुल्तानिया और पुलिस अधीक्षक श्रीराज के साथ बिलौती गांव पहुंचे, जहां उन्होंने भरत तिवारी के परिजनों से बातचीत की।
भोजपुर जिले में पिछले सप्ताह पुलिस मुठभेड़ में भारत तिवारी की मौत के बाद इस घटना को लेकर राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया है। पुलिस द्वारा बल प्रयोग पर सवाल उठाए गए और स्वतंत्र जांच की मांग की गई। मामले को लेकर बिहार सरकार ने न्यायिक जांच के आदेश दिए हैं।
पुलिस के अनुसार, भोजपुर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के बिलौती गांव निवासी भरत तिवारी 17 जून को उसे गिरफ्तार करने पहुंची पुलिस टीम पर अवैध हथियार से गोलीबारी करने लगा। पुलिस के अनुसार, पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें तिवारी घायल हो गया और बाद में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
भूकंप के बाद 32 लोगों की मौत और 700 लोग घायल: वेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति
महाराष्ट्र: नासिक में पिता ने बेटी की मौत के लिए टीके को जिम्मेदार ठहराया, जांच के आदेश
शहर निवासी अनिल पाटिल ने संवाददाताओं को बताया कि उनकी बेटी श्रावणी पाटिल को बुधवार दोपहर शहर के खुटवडनगर इलाके में एक टीकाकरण अभियान के तहत ’टीडी बूस्टर’ की खुराक दी गई थी।
पिता के अनुसार, इसके कुछ ही देर बाद श्रावणी को चक्कर आने लगे और वह बेहोश होकर गिर पड़ी जिसके बाद उसे तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
भारत ने चीन से आयातित तीन उत्पादों के खिलाफ शुरू की डंपिंग रोधी जांच
इस जांच में चीन के अलावा दक्षिण कोरिया, सिंगापुर, अमेरिका और थाइलैंड भी शामिल हैं। अमेरिका-चीन व्यापार तनाव और चीन की अत्यधिक औद्योगिक उत्पादन क्षमता के कारण भारत में सस्ते चीनी उत्पादों की डंपिंग का खतरा बढ़ गया है।
जांच शुरू करने के लिए अलग-अलग घरेलू कंपनियों ने मंत्रालय के व्यापार उपचार महानिदेशालय (डीजीटीआर) के समक्ष चार आवेदन दायर किए हैं। विनती ऑर्गेनिक्स लिमिटेड ने चीन, दक्षिण कोरिया और सिंगापुर से पॉलिमर उद्योग में इस्तेमाल होने वाले कुछ एंटीऑक्सीडेंट के आयात की कथित डंपिंग की जांच की मांग की है।
राउत ने बागी सांसद संजय पाटिल के बयान को लेकर उन पर कार्रवाई की मांग की
राउत और पाटिल में आरोप-प्रत्यारोप के बीच महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बृहस्पतिवार को कहा कि पुलिस धमकी देने वाले किसी भी व्यक्ति के खिलाफ उचित कार्रवाई करेगी।
शिवसेना (उबाठा) नेता ने दावा किया कि पाटिल के खिलाफ जगह-जगह पर प्रदर्शन हो रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि पाटिल ने कहा था कि अगर कोई उनके खिलाफ प्रदर्शन करता है तो वह उन पर ’’बम फेंकेगे’’ और ’’उनके घरों में घुसकर उन्हें मार देंगे’’।
दोनों नेताओं के बीच विवाद पर प्रतिक्रिया देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि किसी को भी धमकियों से नहीं डराया जाना चाहिए और राज्य सरकार इस तरह के कृत्यों को बर्दाश्त नहीं करेगी।
राउत ने पुलिस आयुक्त को लिखे पत्र में कहा कि पाटिल के कथित बयान आतंकवाद और आपराधिक मंशा के समान हैं।
उन्होंने दावा किया कि शिंदे की अगुवाई वाली शिवसेना में हाल में शामिल हो गए उद्धव ठाकरे नीत शिवसेना (उबाठा) के छह सांसदों को लेकर जनता के बीच नाराजगी है।
UP में BJP की नई कार्यकारिणी का ऐलान
आज राज्यसभा के नवनिर्वाचित सदस्यों का शपथ ग्रहण समारोह
गोल्डन आई मॉल की कमर्शियल बिल्डिंग की नौंवी मंजिल में लगी आग
शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है। बिसरख थाना क्षेत्र की घटना है।
