Aaj Ki Taza Khabar, 25 जनवरी, 2023: देश दुनिया की आज की बड़ी खबरें

  • Written by: आलोक कुमार राव
  • Updated Jan 25, 2023, 11:54 PM IST

Aaj Ki Taza Khabar, आज की ताजा खबर, 25 जनवरी, 2023: 74वें गणतंत्र दिवस समारोह को लेकर दिल्ली में सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं। यातायात पुलिस ने सड़क यातायात को लेकर परामर्श जारी किए हैं। इस बार गणतंत्र दिवस समारोह के मुख्य अतिथि मिस्र के राष्ट्रपति हैं। देश और दुनिया के आज के ताजा घटनाक्रम कुछ इस प्रकार हैं-

Aaj Ki Taza Khabar, आज की ताजा खबर, 25 जनवरी, 2023: पीएम मोदी पर बीबीसी की डॉक्यूमेंट्री को लेकर विवाद बढ़ गया है। मंगलवार रात इस डाक्यूमेंट्री को दिखाए जाने को लेकर जेएनयू कैंपस में बवाल हुआ। जेएनयू छात्र संघ का आरोप है कि कैंपस में स्क्रीनिंग के दौरान अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के कार्यकर्ताओं ने छात्रों पर पत्थर फेंका। इससे पहले यह डॉक्यूमेंट्री हैदराबाद यूनिवर्सिटी में दिखाई गई। राजस्थान सरकार ने कर्मचारियों को बड़ी सौगात देते हुए भले ही ओल्ड पेंशन स्कीम लागू कर दी हो। लेकिन प्रदेश के लाखों कर्मचारी सरकार से खुश नहीं है। 74वें गणतंत्र दिवस समारोह को लेकर दिल्ली में सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं। यातायात पुलिस ने सड़क यातायात को लेकर परामर्श जारी किए हैं। इस बार गणतंत्र दिवस समारोह के मुख्य अतिथि मिस्र के राष्ट्रपति हैं। देश और दुनिया के आज के ताजा घटनाक्रम कुछ इस प्रकार हैं-

taza khabar

25 जनवरी, 2023: देश और दुनिया की ताजा खबरें।

भारत सरकार ने इस साल के पद्म पुरस्कारों की घोषणा कर दी है। इस साल 106 लोगों को यह सम्मान दिया गया है। सपा के संस्थापक दिवंगत नेता मुलायम सिंह यादव को पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया है। तबला वादक उस्ताद जाकिर हुसैन और पूर्व केंद्रीय मंत्री एसएम कृष्णा को भी पद्म विभूषण से नवाजा गया है। अन्य पुरस्कार विजेताओं में ओरल रिहाइड्रेशन सॉल्यूशन (ओआरएस) के प्रणेता दिवंगत दिलीप महालनाबिस और श्रीनिवास वर्धन शामिल हैं।

End of Feed