आज की ताजा खबर, 24 सितंबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: संदेशखाली में रेसिंग के दौरान नाव पलटी, यमुना एक्सप्रेसवे पर स्लीपर बस में आग लगने से नौ लोगों की जलकर मौत.. शी चिनफिंग पहुंचे ट्रंप से मिलने, विदेश मंत्री जयशंकर UN मुख्यालय पहुंचे
आज की ताजा खबर लाइव, 24 सितंबर 2026 ब्रेकिंग हिंदी न्यूज़ [राम मंदिर ध्वजारोहण], [यूथोपिया जवालामुखी], [दिल्ली प्रदुषण] के मुख्य समाचार Latest News in Hindi: चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग तीन दिवसीय यात्रा पर वाशिंगटन पहुंचे, जहां अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने उनकी भव्य अगवानी की। वहीं, भारत ने बृहस्पतिवार को एशियाई खेलों की मिश्रित चार गुणा 400 मीटर रिले स्पर्धा की अपनी हीट में दूसरे स्थान पर रहते हुए फाइनल में जगह बना ली। उधर, भारत और अमेरिका ने रूस तथा ईरान के साथ आर्थिक संबंध रखने वाले देशों पर लगाए जा सकने वाले ’’प्रतिबंधों’’ पर चर्चा की और इस दौरान अमेरिका ने कहा कि वह क्षेत्रीय साझेदारों की ऊर्जा सुरक्षा संबंधी चुनौतियों से निपटने में मदद करने के लिए तैयार है। पढ़ें- देश और विदेश की अन्य अहम खबरें।
आज की ताजा खबर, 24 सितंबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: संदेशखाली में रेसिंग के दौरान नाव पलटी, यमुना एक्सप्रेसवे पर स्लीपर बस में आग लगने से नौ लोगों की जलकर मौत.. शी चिनफिंग पहुंचे ट्रंप से मिलने, विदेश मंत्री जयशंकर UN मुख्यालय पहुंचे
जम्मू-कश्मीर के सांबा में मिले तीन जंग लगे गोले, नष्ट किए गए
अधिकारियों ने बताया कि स्थानीय लोगों से मिली सूचना के बाद पालथ गांव से ये गोले बरामद किए गए। उन्होंने बताया कि इसके बाद बम निरोधक दस्ते ने उन्हें निष्क्रिय करते हुए सुरक्षित तरीके से नष्ट कर दिया।
दिल्ली: म्यांमार ट्रेनिंग कैंप मामले में तिहाड़ जेल से अमेरिका और यूक्रेन के नागरिक रिहा
यह अनुमति कुछ शर्तों और जरूरी औपचारिकताओं के अधीन होगी। अदालत ने उनके पासपोर्ट जारी करने का भी निर्देश दिया है। सभी 7 विदेशी नागरिकों को अदालत ने डिफॉल्ट जमानत दे दी है।
दिल्ली के यमुना बाजार में ई-रिक्शा रोककर यात्रियों पर हमला, चाकूबाजी में एक की मौत; 2 घायल, जांच में जुटी पुलिस
इलाज के दौरान एक घायल यात्री की मौत हो गई। कश्मीरी गेट थाना पुलिस और नॉर्थ डिस्ट्रिक्ट की ऑपरेशन टीम ने घटनास्थल से महत्वपूर्ण सुराग जुटाए हैं और मामले को जल्द सुलझाने के लिए जांच जारी है।
सूरत के कपड़ा बाजार में भीषण आग: तीसरी मंजिल पर भड़की आग से मची अफरा-तफरी
अचानक तीसरी मंजिल पर फैली आग
प्राप्त जानकारी के अनुसार, रीजेंट टेक्सटाइल मार्केट की तीसरी मंजिल पर अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने इतना विकराल रूप धारण कर लिया कि कुछ ही पलों में लपटें तेजी से ऊपर की मंजिलों और आसपास के हिस्सों की ओर बढ़ने लगीं।
मार्केट के भीतर भारी मात्रा में कपड़ा और सिंथेटिक मटीरियल होने के कारण आग ने अत्यंत कम समय में भीषण रूप ले लिया। घटना की भनक लगते ही मार्केट और आसपास के परिसरों में अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया। जान बचाने और सामान सुरक्षित निकालने के लिए लोग इधर-उधर भागने लगे। धुएं का गुबार दूर से ही आसमान में दिखाई दे रहा था, जिससे पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया।
आग की विकरालता को देखते हुए तत्काल सूरत फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग हरकत में आया और तुरंत 10 से अधिक दमकल गाड़ियां घटनास्थल के लिए रवाना कर दी गईं।
फायर कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर मोर्चा संभाला और आधुनिक उपकरणों की मदद से आग पर चारों तरफ से पानी का जोरदार मारा चलाना शुरू किया। कड़ी मशक्कत और लगातार पानी की बौछारें करने के बाद दमकल विभाग की टीमों ने आग पर सफलतापूर्वक काबू पा लिया और उसे आगे फैलने से रोक लिया।
हालांकि गनीमत यह रही कि इस भयानक हादसे में किसी के हताहत होने की तत्काल कोई बड़ी सूचना नहीं है, लेकिन मार्केट के भीतर रखा गया कपड़ा और अन्य व्यावसायिक सामान जलकर खाक हो गया है अथवा धुएं और पानी की वजह से भारी मात्रा में क्षतिग्रस्त हो गया है। आग बुझने के बाद कूलिंग ऑपरेशन जारी रहा और कूलिंग प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही नुकसान के सटीक आंकड़े सामने आ सकेंगे।
कानपुर में ट्राला और पिकअप की भीषण भिड़ंत: दोनों चालकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत
हादसे की भयावहता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि यह पूरी घटना पास में लगे एक सीसीटीवी (CCTV) कैमरे में कैद हो गई है, जिसकी एक्सक्लूसिव तस्वीरें रोंगटे खड़े कर देने वाली हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को कब्जे में लिया और मामले की जांच शुरू कर दी है।
संदेशखाली में रेसिंग के दौरान नाव पलटी, सभी सुरक्षित
पश्चिम बंगाल तके संदेशखाली में boat race के दौरान ख़राब मौसम की वजह से नाव पलट गई। नाव में करीब 20 लोग सवार थे। फिलहाल, सभी को सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया गया। तेज हवा और लहर की वजह से नाव पलट गई, किसी के हताहत होने की खबर नहीं।
जज ने CNN, MS NOW और Politico पर ट्रंप के व्हाइट हाउस बैन को हटाया
गाजियाबाद के पॉश इलाके इंदिरापुरम में मॉल के बाहर रोडरेज के चलते मारपीट l
राजकोट: कुवाडवा-वांकानेर रोड पर गणपति विसर्जन के दौरान एक ही परिवार के 3 लोगों की डूबने से मौत
ग्रेटर नोएडा में यमुना एक्सप्रेसवे पर स्लीपर बस में लगी भयंकर आग, नौ लोगों की जलकर मौत
अपर पुलिस आयुक्त (कानून-व्यवस्था) राजीव नारायण मिश्र ने बताया कि बस में करीब 35 यात्री सवार थे। बस कश्मीरी गेट से उत्तर प्रदेश के महोबा जा रही थी तभी ग्रेटर नोएडा में यमुना एक्सप्रेसवे पर बस में अचानक आग लग गयी।
उन्होंने बताया कि आग लगने के बाद बस में धुआं भर गया और कुछ यात्री बेहोश हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत ठीक बताई जा रही है।
उन्होंने बताया कि घटना के समय कुछ यात्री सो रहे थे। दमकल, पुलिस और जिला प्रशासन की टीम ने मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव अभियान चलाया। बस के शीशे तोड़ने के साथ गैस कटर की मदद से उसके हिस्से काटकर फंसे यात्रियों और शवों को बाहर निकाला गया। कुछ मृतकों की पहचान हो गई है, जबकि अन्य की पहचान की जा रही है।
पुलिस घटना के कारणों की जांच कर रही है और सभी मृतकों की पहचान कर उनके परिजनों को सूचना देने का प्रयास किया जा रहा है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना का संज्ञान लेते हुए मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की।
एक आधिकारिक बयान के अनुसार, मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये तथा घायलों को 50-50 हजार रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि घायलों का समुचित उपचार सुनिश्चित किया जाए और मृतकों के परिजनों से संपर्क कर उन्हें हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जाए। आदित्यनाथ ने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना भी की।
भारत, अमेरिका ने ‘रूस और ईरान पर प्रतिबंध लगाने संबंधी कानून' पर चर्चा की: अमेरिकी विदेश मंत्रालय
अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने बुधवार को यहां संयुक्त राष्ट्र महासभा के 81वें सत्र के इतर विदेश मंत्री एस. जयशंकर से मुलाकात की।
अमेरिकी विदेश मंत्रालय की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है, ’’रुबियो और जयशंकर ने पश्चिम एशिया और उससे आगे के घटनाक्रमों पर विचारों का आदान-प्रदान किया। दोनों ने उन देशों पर लगाए जा सकने वाले प्रतिबंधों पर भी चर्चा की, जो रूस और ईरान के साथ आर्थिक रूप से जुड़े हैं।’’
रूबियो ने जोर देकर कहा कि अमेरिका क्षेत्रीय साझेदारों को उनकी ऊर्जा सुरक्षा संबंधी चुनौतियों से निपटने में मदद करने के लिए बेहतर स्थिति में है।
टेनिस खिलाड़ी परीक्षित सोमानी पर डोपिंग मामले में चार साल का प्रतिबंध
अंतरराष्ट्रीय टेनिस इंटीग्रिटी एजेंसी (आईटीआईए) की स्वतंत्र पंचाट ने सोमानी पर यह प्रतिबंध लगाया है।
छब्बीस वर्षीय सोमानी जुलाई 2023 में करियर की सर्वश्रेष्ठ 256वीं युगल रैंकिंग पर पहुंचे थे। कजाकिस्तान में 31 जुलाई 2025 को लिए गए उनके नमूने में प्रतिबंधित पदार्थ ट्राइमेटाजिडीन पाया गया था।
सोमानी को 23 सितंबर 2025 को अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया गया था।
आईटीआईए ने बताया, ’’ सेमानी ने फरवरी 2026 में दावा किया था कि उन्होंने परिवार के एक सदस्य द्वारा तैयार भोजन खाया था। भोजन तैयार करने की प्रक्रिया के दौरान परिवार के सदस्य की दवा से वह भोजन दूषित हो गया था।’’
टेबल टेनिस में भारत की दोनों महिला युगल जोड़ियां अंतिम-16 में
श्रीजा और सिंड्रेला ने दूसरे दौर के मुकाबले में मंगोलिया की बुरेनजारगल संजा और बोलोर-एरदेने बातमुंख को 3-0 से हराया। भारतीय जोड़ी ने यह मुकाबला 11-5, 11-4, 12-10 से अपने नाम किया।
भारतीय खिलाड़ियों ने शुरुआती दोनों गेम आसानी से जीत लिए, लेकिन तीसरे गेम में उन्हें कड़ी चुनौती मिली। उन्होंने हालांकि संयम बनाए रखा और 12-10 से गेम जीतकर मुकाबला अपने नाम कर लिया।
श्रीजा और सिंड्रेला का सामना अंतिम-16 के मुकाबले में चीन की कुआई मान और वांग मन्यु की मजबूत जोड़ी से होगा।
यशस्विनी और दीया की दूसरी भारतीय जोड़ी ने भी शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने ईरान की सेतायेश इलूखानी और महशिद अश्तारी को 3-0 से हराया। भारतीय जोड़ी ने यह मुकाबला 11-2, 11-2, 11-4 से जीता।
एशियाई खेल: मिश्रित चार गुणा 400 मीटर रिले दौड़ के फाइनल में पहुंचा भारत
भारतीय टीम का यह समय दोनों हीट में चौथा सबसे तेज रहा। बहरीन ने तीन मिनट 15.73 सेकंड, चीन ने तीन मिनट 15.97 सेकंड और वियतनाम ने तीन मिनट 16.08 सेकंड का समय निकाला।
आठ टीमों के बीच फाइनल मुकाबला आज शाम होगा। भारतीय टीम रेस के दूसरे और तीसरे चरण में आगे चल रही थी, लेकिन अंतिम चरण में दौड़ने वाली किरण को चीन की धावक ने आखिरी क्षणों में पीछे छोड़ दिया।
चीन ने हीट में पहला स्थान हासिल किया, जबकि संयुक्त अरब अमीरात ने तीन मिनट 17.00 सेकंड के समय के साथ तीसरा स्थान हासिल किया। दक्षिण कोरिया ने तीन मिनट 18.66 सेकंड के समय के साथ हीट-2 से फाइनल में जगह बनाई। हीट एक से बहरीन, वियतनाम, मेजबान जापान और फिलीपींस ने फाइनल के लिए क्वालीफाई किया।
शी चिनफिंग तीन दिवसीय यात्रा पर अमेरिका पहुंचे, ट्रंप ने खुद हवाई अड्डे पर की अगवानी
शी और चीन की प्रथम महिला पेंग लियुआन को लेकर विमान बुधवार को स्थानीय समयानुसार शाम 5:39 बजे (भारतीय समयानुसार बृहस्पतिवार तड़के तीन बजकर नौ मिनट पर) मैरीलैंड स्थित ज्वाइंट बेस एंड्रयूज पहुंचा। यह छह महीने से भी कम समय में ट्रंप और शी के बीच दूसरी शिखर बैठक है।
ट्रंप और अमेरिका की प्रथम महिला मेलानिया ट्रंप स्थानीय समयानुसार शाम छह बजकर एक मिनट (भारतीय समयानुसार तड़के तीन बजकर 31 मिनट) पर शी और पेंग के विमान से उतरने पर सीढ़ियों के नीचे उनका इंतजार कर रहे थे।
यह 1962 के बाद पहली बार था जब किसी अमेरिकी राष्ट्रपति ने किसी विदेशी नेता की हवाई अड्डे पर व्यक्तिगत रूप से अगवानी की। उस वर्ष तत्कालीन राष्ट्रपति जॉन एफ. कैनेडी ने हवाई अड्डे पर ब्रिटेन के तत्कालीन प्रधानमंत्री हेरोल्ड मैकमिलन की अगवानी की थी।
संक्षिप्त अभिवादन और स्वागत के बाद दोनों देशों के राष्ट्राध्यक्ष और उनकी पत्नियां 100 फुट लंबे लाल कालीन पर आगे बढ़ीं। इस दौरान 21 सदस्यीय सम्मान दल सावधान की मुद्रा में खड़ा था और अमेरिकी वायुसेना के बैंड ने तोपों की औपचारिक सलामी के बीच संगीत बजाया।
