LIVE
24 जनवरी 2024 ताजा खबर (Taza Khabar) : राम मंदिर में दर्शन का नया समय जारी, लोकसभा चुनाव के बाद गिरफ्तार होंगे राहुल गांधी?
24 जनवरी 2024 ताजा खबर (Taza Khabar) : राम मंदिर में दर्शन का नया समय जारी, लोकसभा चुनाव के बाद गिरफ्तार होंगे राहुल गांधी?
JAN 24, 2024 23:49 IST
अयोध्या राम मंदिर में दर्शन का नया समय जारी
अयोध्या में नवनिर्मित राम मंदिर में सोमवार को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद से भक्तों भारी भीड़ प्रभु श्रीराम के दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं, अब अयोध्या श्रीरामलला मंदिर में दर्शन का नया समय जारी कर दिया गया है, पढ़ें पूरी खबर
JAN 24, 2024 23:36 IST
दरभंगा से दिल्ली जा रही SpiceJet की फ्लाइट को बम से उड़ाने की धमकी
स्पाइसजेट की फ्लाइट को बम से उड़ाने की धमकी दी गई, दरभंगा से दिल्ली जा रहा था विमान IGI एयरपोर्ट पर आई कॉल फर्जी निकली है, पढ़ें पूरी खबर
JAN 24, 2024 21:44 IST
लोकसभा चुनाव के बाद गिरफ्तार होंगे राहुल गांधी?
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने बुधवार को कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी को लोकसभा चुनाव के बाद गिरफ्तार किया जाएगा जिनके खिलाफ यहां हिंसा भड़काने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की गई है, पढ़ें पूरी खबर
JAN 24, 2024 20:17 IST
पीएम मोदी ने केंद्रीय मंत्रियों से मार्च तक अयोध्या दौरा टालने का किया आग्रह
अयोध्या में रामलला के दर्शन के लिए भक्तों की भीड़ और लंबी कतारों के बीच, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को केंद्रीय मंत्रिमंडल की एक बैठक की अध्यक्षता की, जिसके दौरान उन्होंने अपने सुझाव दिए, पढ़ें पूरी खबर
JAN 24, 2024 20:15 IST
'जननायक कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर बनने में बहुत लंबा समय लगा'
केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली में जननायक कर्पूरी ठाकुर जी के 100वें जन्म जयंती समारोह को संबोधित किया कहा- मोदी जी ने 22 जनवरी को रामकाज और 23 जनवरी को गरीबकाज किया, पढ़ें पूरी खबर
JAN 24, 2024 18:22 IST
आखिर ममता ने 'INDIA' से क्यों काटी कन्नी? जान लीजिए ये 3 वजहें
लोकसभा चुनाव से पहले एक और बड़ा खेला हो गया। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने ये ऐलान कर दिया है कि उनकी पार्टी टीएमसी अपने दम पर चुनावी जंग लड़ेगी। आखिर उनके इस फैसले के पीछे का असल कारण क्या है, पढ़ें पूरी खबर
JAN 24, 2024 16:25 IST
अनूठा मामला! AI की मदद से खोल दी डेड बॉडी की आंख
उत्तरी दिल्ली पुलिस ने बुधवार को एक मर्डर मिस्ट्री को सुलझाने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की ओर रुख किया। एआई ने न केवल पीड़ित की पहचान में मदद की बल्कि हत्या के आरोपियों को गिरफ्तार करने में भी पुलिस की मदद की, पढ़ें पूरी खबर
JAN 24, 2024 15:52 IST
ज्ञानवापी में क्या-क्या मिला, सब सच आएगा सामने
ज्ञानवापी परिसर में एएसआई की सर्वेक्षण रिपोर्ट पर जिला अदालत ने बड़ा फैसला सुनाया है। सर्वे रिपोर्ट दोनों पक्षों को सौंपी की जाएगी। ASI ने ई-मेल के जरिए रिपोर्ट भेजने का विरोध किया तो ये फैसला हुआ कि हिंदू और मुस्लिम पक्ष को रिपोर्ट की हार्ड कॉपी दी जाएगी, पढ़ें पूरी खबर
JAN 24, 2024 14:28 IST
असम सरकार जितने चाहे मामले दर्ज कर ले, डरने वाला नहीं हूं...राहुल गांधी का ऐलान
Bharat Jodo Nyaya Yatra: गुवाहाटी पुलिस द्वारा भीड़ को उकसाने के आरोप में राहुल गांधी और अन्य कांग्रेस नेताओं के खिलाफ मामला दर्ज करने के एक दिन बाद कांग्रेस नेता ने बुधवार को भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश सरकार को चुनौती दी कि वे चाहे जितने मामले दर्ज कर लें लेकिन वह डरने वाले नहीं हैं। बारपेटा जिले में भारत जोड़ो न्याय यात्रा के सातवें दिन अपने पहले सार्वजनिक संबोधन में कांग्रेस नेता ने असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा की आलोचना की और उन पर जमीन और सुपारी से संबंधित कई आरोप लगाते हुए उन्हें देश का सबसे भ्रष्ट मुख्यमंत्री करार दिया।
JAN 24, 2024 14:12 IST
ममता बनर्जी के बिना गठजोड़ की कल्पना नहीं कर सकते: जयराम रमेश
तृणमूल कांग्रेस ‘इंडिया’ गठबंधन का महत्वपूर्ण स्तंभ, हम ममता बनर्जी के बिना गठजोड़ की कल्पना नहीं कर सकते: कांग्रेस नेता जयराम रमेश।
JAN 24, 2024 13:57 IST
केंद्र सरकार कर्पूरी ठाकुर से प्रेरणा लेते हुए काम कर रही है: प्रधानमंत्री मोदी
प्रधानमंत्री मोदी ने बुधवार को जननायक कर्पूरी ठाकुर की 100वीं जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और कहा कि उनके नेतृत्व में केन्द्र सरकार निरंतर कर्पूरी ठाकुर से प्रेरणा लेते हुए काम कर रही है जो सरकार की उन नीतियों में भी परिलक्षित होता है, जिनसे देशभर में ‘सकारात्मक बदलाव’ आया है। भारत सरकार ने बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर को मरणोपरांत ‘भारत रत्न’ से सम्मानित करने का फैसला किया है। राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में मंगलवार को इसकी घोषणा हुई। यह घोषणा कर्पूरी ठाकुर की 100वीं जयंती से एक दिन पहले की गई।
JAN 24, 2024 13:33 IST
एयर इंडिया पर 1.10 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया
नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने कुछ लंबे मार्गों पर संचालित उड़ानों के संबंध में सुरक्षा मानकों के उल्लंघन के लिए एयरलाइन एयर इंडिया पर 1.10 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है। बुधवार को जारी बयान के अनुसार, नियामक ने एक एयरलाइन कर्मचारी से स्वैच्छिक सुरक्षा रिपोर्ट प्राप्त करने के बाद विस्तृत जांच की। इसमें कुछ लंबी दूरी के महत्वपूर्ण मार्गों पर एयर इंडिया द्वारा संचालित उड़ानों में सुरक्षा उल्लंघन का आरोप लगाया गया था। डीजीसीए ने कहा कि चूंकि जांच में प्रथम दृष्टया एयरलाइन द्वारा गैर-अनुपालन का पता चला। इसके बाद एयर इंडिया को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था। सुरक्षा रिपोर्ट एयर इंडिया द्वारा संचालित पट्टे पर दिए गए विमानों से संबंधित है।
JAN 24, 2024 13:31 IST
ओडिशा के मयूरभंज में ट्रक पलटने से छह की मौत, नौ घायल
मयूरभंज जिले में भारी बारिश के बीच बुधवार को एक ट्रक के पलट जाने से कम से कम छह लोगों की मौत हो गई और नौ अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि दुर्घटना सुबह राष्ट्रीय राजमार्ग-49 पर धरसुनी घाट इलाके में हुई। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि चालक मौके से भाग गया। उन्होंने बताया कि घायलों को बारिपदा के पंडित राघुनाथ मुर्मू (पीआरएम) मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
JAN 24, 2024 13:03 IST
बीजेपी राज्यों की कैबिनेट करेगी राम लला दर्शन
Ram Lalla Darshan: भारतीय जनता पार्टी ने राम मंदिर दर्शन का बड़ा प्लान तैयार किया है। इसके तहत बीजेपी शासित राज्यों के मुख्यमंत्री अयोध्या जाकर रामलला के दर्शन करेंगे। यहां के मुख्यमंत्री अलग-अलग तारीखों में अपनी कैबिनेट के साथ रामलला के दर्शन करेंगे। इन दिनों आम जनता रामलला के दर्शन कर रही है और भक्तों की जबरदस्त भीड़ उमड़ रही है। 31 जनवरी को त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा अपने कैबिनेट के साथ रामलला के दर्शन करेंगे।उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित पूरी कैबिनेट 1 फरवरी को रामलला के दर्शन करेगी।2 फरवरी को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पूरी कैबिनेट के साथ रामलला के दर्शन करेंगे।महाराष्ट्र कैबिनेट 5 फरवरी को रामलला के दर्शन करेगी।अरुणाचल के मुख्यमंत्री 6 फरवरी को कैबिनेट के साथ करेंगे दर्शन।हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर कैबिनेट के साथ 9 फरवरी को करेंगे रामलला के दर्शन।12 फरवरी को राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा अपनी कैबिनेट के साथ करेंगे दर्शन।15 फरवरी को गोवा के मुख्यमंत्री कैबिनेट के साथ करेंगे रामलला के दर्शन।असम के मुख्यमंत्री हिमंता विश्व सरमा 22 फरवरी को अपनी कैबिनेट के साथ करेंगे दर्शन।24 फरवरी को गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल पूरी कैबिनेट के साथ करेंगे रामलला के दर्शन।4 मार्च को मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव करेंगे कैबिनेट के साथ भगवान श्रीराम के दर्शन।
JAN 24, 2024 11:34 IST
कर्ज घोटाला मामला : वधावन बंधुओं को दी जमानत रद्द
सुप्रीम कोर्ट ने करोड़ों रुपये के बैंक कर्ज घोटाला मामले में दीवान हाउसिंग फाइनेंस कॉरपोरेशन लिमिटेड (डीएचएफएल) के पूर्व प्रवर्तकों कपिल वधावन और उनके भाई धीरज वधावन को मिली जमानत बुधवार को रद्द कर दी। न्यायमूर्ति बेला एम त्रिवेदी और न्यायमूर्ति एस सी शर्मा की पीठ ने कहा कि उच्च न्यायालय और निचली अदालत ने उन्हें जमानत देते हुए त्रुटि की। पीठ ने कहा, ‘हमें यह कहने में कोई हिचक नहीं है कि आरोपपत्र दाखिल किए जाने और उचित समय पर संज्ञान लिए जाने के बाद प्रतिवादी एक अधिकार के रूप में वैधानिक जमानत दिए जाने का दावा नहीं कर सकते थे।
JAN 24, 2024 11:08 IST
Aaj ki Taza Khabar: चीन ने नाउरू से राजयनिक संबंध स्थापित किए
चीन ने कहा कि उसने नाउरू द्वारा ताइवान के साथ संबंध खत्म किए जाने के बाद इस प्रशांत द्वीपीय राष्ट्र के साथ कूटनीतिक संबंध औपचारिक रूप से स्थापित किए।
JAN 24, 2024 10:59 IST
Bihar News in Hindi: राहुल ने कर्पूरी ठाकुर को श्रद्धांजलि अर्पित की
सामाजिक न्याय के अप्रतिम योद्धा जननायक कर्पूरी ठाकुर जी को उनकी जन्म शताब्दी पर सादर श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। वह निश्चित ही भारत के अनमोल रत्न हैं और उन्हें मरणोपरांत भारत रत्न दिए जाने के फैसले का स्वागत है। 2011 में हुई सामाजिक और आर्थिक जातीय जनगणना के नतीजों को भाजपा सरकार द्वारा छिपाना और राष्ट्रव्यापी जनगणना के प्रति उनकी उदासीनता सामाजिक न्याय के आंदोलन को कमजोर करने का प्रयास है। 'भागीदारी न्याय' भारत जोड़ो न्याय यात्रा के पांच न्यायों में से एक प्रमुख न्याय और सामाजिक समानता का केंद्र बिंदु है, जिसकी शुरुआत सिर्फ जातिगत जनगणना के बाद ही हो सकती है। सही मायने में यही कदम जननायक कर्पूरी ठाकुर जी और पिछड़ों और वंचितों के अधिकारों के लिए उनके संघर्षों को सच्ची श्रद्धांजलि भी होगा। देश को अब सांकेतिक राजनीति नहीं वास्तविक न्याय चाहिए।
JAN 24, 2024 11:00 IST
UP News: प्रधानमंत्री ने उत्तर प्रदेश के स्थापना दिवस पर राज्यवासियों को बधाई दी
UP News in Hindi: प्रधानमंत्री मोदी ने बुधवार को उत्तर प्रदेश के स्थापना दिवस पर राज्यवासियों को बधाई दी और उम्मीद जताई कि देश का यह सबसे बड़ा राज्य विकसित भारत की संकल्प यात्रा में अग्रणी भूमिका निभाएगा। मोदी ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, अध्यात्म, ज्ञान और शिक्षा की तपोभूमि उत्तर प्रदेश के अपने सभी परिवारजनों को राज्य के स्थापना दिवस की अनेकानेक शुभकामनाएं। उन्होंने कहा, बीते सात वर्षों में प्रदेश ने प्रगति की एक नयी गाथा लिखी है, जिसमें राज्य सरकार के साथ जनता-जनार्दन ने भी बढ़-चढ़कर भागीदारी की है। मुझे विश्वास है कि विकसित भारत की संकल्प यात्रा में उत्तर प्रदेश अग्रणी भूमिका निभाएगा।
JAN 24, 2024 11:00 IST
Today latest News in Hindi: ईडी ने तृणमूल कांग्रेस नेता शाहजहां शेख के आवास पर फिर से छापेमारी की
प्रवर्तन निदेशालय के एक दल पर हमला किए जाने के 19 दिन बाद जांच एजेंसी अधिकारियों ने कथित तौर पर करोड़ों रुपये के राशन वितरण घोटाला मामले में अपनी जांच के सिलसिले में फरार तृणमूल कांग्रेस नेता शाहजहां शेख के उत्तर 24 परगना जिला स्थित आवास पर बुधवार सुबह फिर से छापेमारी की। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल के 120 से अधिक कर्मियों के साथ पहुंचे ईडी अधिकारियों ने स्थानीय पुलिस और गवाहों के रूप में दो स्थानीय लोगों की उपस्थिति में संदेशखली इलाके में शेख के आवास के दरवाजे को तोड़ दिया। ईडी अधिकारी ने बताया, हम आज शेख के आवास की तलाशी लेंगे। हम वहां के निवासियों से बात करने की भी कोशिश करेंगे।
JAN 24, 2024 11:01 IST
Bihar News in Hindi: तेजस्वी ने कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न देने के लिए केंद्र को धन्यवाद दिया
बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न से सम्मानित करने के फैसले के लिए मंगलवार को केंद्र सरकार को धन्यवाद दिया। ठाकुर को उनकी 100वीं जयंती से एक दिन पहले देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान के लिए चुना गया है। तेजस्वी ने एक्स पर अपने एक पुराने भाषण का वीडियो साझा करते हुए कहा, वंचित, उपेक्षित और उत्पीड़ित वर्गों के पैरोकार, महान समाजवादी नेता एवं बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर जी को भारत रत्न देने की हमारी दशकों पुरानी मांग पूरी होने पर अपार खुशी हो रही है। इसके लिए केंद्र सरकार को साधुवाद।
