LIVE

Taza Khabar 23 September: ट्रंप के सहयोगी पीटर नवारो के भारत विरोधी बयानों पर थरूर का पलटवार, 'पत्ता-पत्ता बूटा-बूटा हाल हमारा जाने है' जेल से निकलते ही बोले आजम खान, कोलकाता में भारी बारिश से जनजीवन ठप

पश्चिम बंगाल में कोलकाता और उसके आसपास के इलाकों में रात भर भारी बारिश के कारण जलभराव हो गया, जिससे जनजीवन लगभग ठप हो गया है। वहीं, संयुक्त राष्ट्र महासभा का 80वां सत्र आज न्यूयॉर्क में विश्व नेताओं के जमावड़े के साथ शुरू हो रहा है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपने दूसरे कार्यकाल के आठ महीने पूरे होने पर आज अपना भाषण देंगे। आज 1965 के भारत-पाक युद्ध की समाप्ति के 60 वर्ष भी पूरे हो रहे हैं, जो एक महीने से भी ज्यादा समय तक चला था और जिसमें हजारों लोग हताहत हुए थे।

NITIN ARORAUpdated Sep 23, 2025, 17:52 IST
Follow on Google News
Taza Khabar 23 September: ट्रंप के सहयोगी पीटर नवारो के भारत विरोधी बयानों पर थरूर का पलटवार, 'पत्ता-पत्ता बूटा-बूटा हाल हमारा जाने है' जेल से निकलते ही बोले आजम खान, कोलकाता में भारी बारिश से जनजीवन ठप

Taza Khabar 23 September: ट्रंप के सहयोगी पीटर नवारो के भारत विरोधी बयानों पर थरूर का पलटवार, 'पत्ता-पत्ता बूटा-बूटा हाल हमारा जाने है' जेल से निकलते ही बोले आजम खान, कोलकाता में भारी बारिश से जनजीवन ठप

पश्चिम बंगाल में कोलकाता और उसके आसपास के इलाकों में रात भर भारी बारिश के कारण जलभराव हो गया, जिससे जनजीवन लगभग ठप हो गया है। वहीं, संयुक्त राष्ट्र महासभा का 80वां सत्र आज न्यूयॉर्क में विश्व नेताओं के जमावड़े के साथ शुरू हो रहा है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपने दूसरे कार्यकाल के आठ महीने पूरे होने पर आज अपना भाषण देंगे। आज 1965 के भारत-पाक युद्ध की समाप्ति के 60 वर्ष भी पूरे हो रहे हैं, जो एक महीने से भी ज्यादा समय तक चला था और जिसमें हजारों लोग हताहत हुए थे।

SEPT 23, 2025 17:50 IST

ट्रंप के सहयोगी पीटर नवारो के भारत विरोधी बयानों पर शशि थरूर का पलटवार

कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने मंगलवार को डोनाल्ड ट्रंप के सहयोगी पीटर नवारो पर शुल्कों को लेकर भारत के खिलाफ उनकी हालिया टिप्पणियों पर पलटवार करते हुए कहा कि जब दोनों देश करीब आ रहे हैं तो ऐसी भाषा की कोई ज़रूरत नहीं है।
SEPT 23, 2025 17:22 IST

देश का सबसे बड़ा 'नमो भारत' स्टेशन तैयार

अभी तक घंटों जाम में फंसकर दिल्ली से मेरठ और मेरठ से दिल्ली का सफर तय करने वाले यात्रियों को अब बड़ी राहत मिलेगी। यह अत्याधुनिक स्टेशन इस रूट पर यात्रा को मात्र एक घंटे में पूरा करने की सुविधा देगा, जिससे समय की बचत होगी।
SEPT 23, 2025 17:22 IST

एक-एक कर फिलिस्तीन को मान्यता क्यों दे रहे इजरायल के सहयोगी देश?

फिलिस्तीन के विदेश मंत्री वारसेन अघाबेकैन शाहिन ने फिलिस्तीन को मान्यता देने वाले देशों को स्वागत करते हुए कहा कि 'यह ऐसा कदम है जो हमें अपनी संप्रभुता एवं आजादी के करीब ला रहा है। हो सकता है कि इससे कल युद्ध खत्म न हो लेकिन यह आगे बढ़ना का रास्ता जरूर है। इसे हमें और आगे ले जाने और तेज करने की जरूरत है।'
SEPT 23, 2025 14:29 IST

सपा नेता आजम खान सीतापुर जिला कारागार से करीब दो साल बाद रिहा

समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री आज़म खान मंगलवार को सीतापुर जिला कारागार से करीब दो साल बाद रिहा हो गए।
SEPT 23, 2025 14:29 IST

भारत को बेरोजगारी और 'वोट चोरी' से मुक्त कराना सबसे बड़ी देशभक्ति: राहुल

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को दावा किया कि बेरोजगारी और 'वोट चोरी' का सीधा संबंध है तथा अब भारत को अब इन दोनों से मुक्त कराना ही अब सबसे बड़ी देशभक्ति है।
SEPT 23, 2025 14:28 IST

जुबिन गर्ग का वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुआ अंतिम संस्कार

गायक जुबिन गर्ग का असम तके गुवाहाटी के बाहरी इलाके कमरकुची वन क्षेत्र में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ अंतिम संस्कार किया गया।
SEPT 23, 2025 14:28 IST

ईडी के सामने पूछताछ के लिए पेश हुए युवराज सिंह

भारत के पूर्व स्टार क्रिकेटर युवराज सिंह आनलाइन सट्टेबाजी ऐप ‘1xBet’ से जुड़े धन शोधन के मामले में पूछताछ के लिये प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के समक्ष मंगलवार को पेश हुए।
SEPT 23, 2025 11:31 IST

कोलकाता में भारी बारिश से जनजीवन ठप, करंट लगने से 7 लोगों की मौत

पश्चिम बंगाल में कोलकाता और उसके आसपास के इलाकों में रात भर भारी बारिश के कारण जलभराव हो गया, जिससे जनजीवन लगभग ठप हो गया है। इस दौरान करंट लगने से कम से कम 7 लोगों की मौत हो गयी है। अधिकारियों ने बताया कि भारी बारिश के कारण कई इलाके जलमग्न हो गए, जिससे यातायात, सार्वजनिक परिवहन और दैनिक गतिविधियां ठप हो गयीं।
SEPT 23, 2025 10:54 IST

गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज में जुबिन गर्ग के शव का दूसरी बार पोस्टमार्टम किया गया

गायक जुबिन गर्ग के पार्थिव शरीर का मंगलवार सुबह गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में दूसरी बार पोस्टमार्टम किया गया। मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने सुबह सरुसजाई स्थित अर्जुन भोगेश्वर बरुआ स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का दौरा किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल ले जाने से पहले गायक को श्रद्धांजलि दी।
SEPT 23, 2025 07:41 IST

इटली में बंद कराए स्कूल, ट्रेनें रोकीं...हजारों फिलिस्तीनी समर्थकों के प्रदर्शन के दौरान झड़पें

इटली के दर्जनों शहरों में हजारों लोग सड़कों पर उतर आए हैं। स्कूलों को बंद कर दिया है, ट्रेनों को बाधित किया है और बंदरगाहों और सड़कों को बंद कर दिया है। यह गाजा में इजराइल के हमले के खिलाफ यूरोप के सबसे बड़े राष्ट्रव्यापी विरोध प्रदर्शनों में से एक है।

यह विरोध प्रदर्शन ऐसे समय में हुआ है जब फ्रांस और कई अन्य देश सोमवार को संयुक्त राष्ट्र महासभा में फिलिस्तीनी राज्य को मान्यता दे रहे हैं, जबकि ब्रिटेन, ऑस्ट्रेलिया, पुर्तगाल और कनाडा भी पहले मान्यता दे चुके हैं।
SEPT 23, 2025 07:39 IST

ट्रंप अर्जेंटीना के राष्ट्रपति और इस्लामी देशों के नेताओं से मिलेंगे

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप आज अर्जेंटीना के राष्ट्रपति जेवियर माइली से न्यूयॉर्क यात्रा के दौरान मुलाकात करेंगे।

माइली जिनकी विदेश नीति संयुक्त राज्य अमेरिका और इजराइल के साथ जुड़ी हुई है, संयुक्त राष्ट्र महासभा से इतर इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से भी बातचीत करेंगे।

ट्रंप पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ सहित कुछ चुनिंदा मुस्लिम नेताओं से भी मिलेंगे। पाकिस्तान के विदेश कार्यालय ने कहा कि शरीफ 'क्षेत्रीय और अंतर्राष्ट्रीय शांति एवं सुरक्षा से संबंधित मुद्दों' पर चर्चा में भाग लेंगे।
SEPT 23, 2025 07:39 IST

संयुक्त राष्ट्र महासभा का 80वां सत्र, ट्रंप करेंगे संबोधित

संयुक्त राष्ट्र महासभा का 80वां सत्र आज न्यूयॉर्क में शुरू होगा, जहां विश्व के नेता इस वर्ष के विषय, 'एक साथ बेहतर: शांति, विकास और मानवाधिकारों के लिए 80 वर्ष और उससे भी अधिक' पर चर्चा करने के लिए एकत्रित होंगे।

इस वर्ष का सत्र डोनाल्ड ट्रंप की वापसी, गाजा और यूक्रेन में युद्ध, फिलिस्तीनी राष्ट्र के रूप में पश्चिमी देशों की बढ़ती मान्यता और ईरान के साथ परमाणु तनाव पर केंद्रित होगा।

ट्रंप आज अपने दूसरे कार्यकाल के आठ महीने पूरे होने पर बोलेंगे। जहां उनके कार्यकाम में अमेरिकी विदेशी सहायता में बड़ी कटौती हुई है, जिससे वैश्विक मानवीय चिंताएं पैदा हुई हैं और संयुक्त राष्ट्र की भविष्य की भूमिका के बारे में सवाल उठ रहे हैं।
SEPT 23, 2025 07:39 IST

भारत-पाक युद्ध के 60 वर्ष

आज 1965 के भारत-पाक युद्ध की समाप्ति के 60 वर्ष पूरे हो गए हैं। यह युद्ध एक महीने से भी अधिक समय तक चला था और इसमें हजारों लोग हताहत हुए थे। यह संघर्ष 5 अगस्त 1965 को क्षेत्रीय विवादों को लेकर शुरू हुआ और धीरे-धीरे तीव्र होता गया। भारत और पाकिस्तान दोनों ने युद्ध विराम पर सहमति व्यक्त की। यह युद्ध फिर उस वर्ष 23 सितंबर को रुका।


SEPT 23, 2025 07:39 IST

एशिया कप 2025: पाकिस्तान बनाम श्रीलंका

रविवार को भारत से छह विकेट से हारने के बाद, पाकिस्तान आज अपने अगले सुपर 4 मैच में श्रीलंका से भिड़ेगा। श्रीलंका ने एशिया कप के ग्रुप बी में अपने तीनों मैच जीतकर शीर्ष स्थान हासिल किया था, लेकिन शनिवार को बांग्लादेश के खिलाफ अपने पहले सुपर 4 मैच में हार गया।

पाकिस्तान को टूर्नामेंट में बने रहने के लिए श्रीलंका के खिलाफ जीत हासिल करनी होगी, वरना उसका बाहर होना तय हो सकता है।
SEPT 23, 2025 07:39 IST

ज़ुबीन गर्ग का अंतिम संस्कार

लोकप्रिय गायक ज़ुबीन गर्ग का आज गुवाहाटी के पास एक गाँव में पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा।

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि अंतिम संस्कार स्थल पर एक स्मारक भी बनाया जाएगा।

राज्य सरकार ने 22 सितंबर तक तीन दिन का शोक घोषित किया था, जिसे उनके अंतिम संस्कार के लिए एक दिन बढ़ा दिया गया है। गौरतलब है कि गर्ग का शुक्रवार को सिंगापुर में निधन हो गया था।