LIVE

Aaj Ki Taza Khabar : गुजरात एटीएस को बड़ी सफलता, अलकायदा के चार आतंकियों को किया गिरफ्तार, UN में भारत ने PAK को जमकर लगाई फटकार; संसद में विपक्ष का हंगामा; PM मोदी से मिले अमित शाह

Aaj Ki Taza Khabar (23 July, 2025) Breaking News: गुजरात की एंटी टेररिस्ट स्क्वाड (एटीएस) को बड़ी सफलता मिली है। एटीएस ने अलकायदा के मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया और चार आतंकियों को गिरफ्तार किया। चार आतंकियों में से दो गुजरात से, एक दिल्ली से और एक नोएडा (यूपी) से गिरफ्तार किए गए हैं। आतंकियों की उम्र 20 से 25 साल के बीच बताई जा रही है।
गुजरात एटीएस ने अहमदाबाद में एक बड़े आतंकवाद रोधी अभियान में आतंकवादी संगठन अल-कायदा इन इंडियन सबकॉन्टिनेंट (एक्यूआईए) से जुड़े चार लोगों को गिरफ्तार किया है। एसटीएस की टीम चारों आतंकियों से पूछताछ कर रही है और मामले की जांच पड़ताल जारी है। संयुक्त राष्ट्र में भारत ने पाकिस्तान को जमकर फटकार लगाते हुए कहा कि आतंकवाद में डूबा देश हमें उपदेश न दे। भारत के स्थायी प्रतिनिधि राजदूत पर्वतनेनी हरीश ने पाकिस्तानी विदेश मंत्री इशाक डार द्वारा कश्मीर का मुद्दा उठाने पर तीखा पलटवार करते हुए पाकिस्तान को कर्ज और आतंकवाद में डूबा देश करार दिया, जो बार-बार अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) के सामने हाथ फैलाता है। सूरत एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने एक बड़ी तस्करी की कोशिशों को नाकाम करते हुए 24.827 किलोग्राम सोना बरामद किया। यह गुजरात में अब तक की सबसे बड़ी सोने की जब्ती में से एक है। कस्टम विभाग ने यह कार्रवाई 20 जुलाई को उस वक्त की जब दुबई से एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट IX-174 से दो संदिग्ध यात्री सूरत पहुंचे।

अनुराग गुप्ताUpdated Jul 23, 2025, 17:58 IST
Follow on Google News
Aaj Ki Taza Khabar : गुजरात एटीएस को बड़ी सफलता, अलकायदा के चार आतंकियों को किया गिरफ्तार, UN में भारत ने PAK को जमकर लगाई फटकार; संसद में विपक्ष का हंगामा; PM मोदी से मिले अमित शाह

Aaj Ki Taza Khabar : गुजरात एटीएस को बड़ी सफलता, अलकायदा के चार आतंकियों को किया गिरफ्तार, UN में भारत ने PAK को जमकर लगाई फटकार; संसद में विपक्ष का हंगामा; PM मोदी से मिले अमित शाह

Aaj Ki Taza Khabar (23 July, 2025) Breaking News: गुजरात की एंटी टेररिस्ट स्क्वाड (एटीएस) को बड़ी सफलता मिली है। एटीएस ने अलकायदा के मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया और चार आतंकियों को गिरफ्तार किया। चार आतंकियों में से दो गुजरात से, एक दिल्ली से और एक नोएडा (यूपी) से गिरफ्तार किए गए हैं। आतंकियों की उम्र 20 से 25 साल के बीच बताई जा रही है। गुजरात एटीएस ने अहमदाबाद में एक बड़े आतंकवाद रोधी अभियान में आतंकवादी संगठन अल-कायदा इन इंडियन सबकॉन्टिनेंट (एक्यूआईए) से जुड़े चार लोगों को गिरफ्तार किया है। एसटीएस की टीम चारों आतंकियों से पूछताछ कर रही है और मामले की जांच पड़ताल जारी है। संयुक्त राष्ट्र में भारत ने पाकिस्तान को जमकर फटकार लगाते हुए कहा कि आतंकवाद में डूबा देश हमें उपदेश न दे। भारत के स्थायी प्रतिनिधि राजदूत पर्वतनेनी हरीश ने पाकिस्तानी विदेश मंत्री इशाक डार द्वारा कश्मीर का मुद्दा उठाने पर तीखा पलटवार करते हुए पाकिस्तान को कर्ज और आतंकवाद में डूबा देश करार दिया, जो बार-बार अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) के सामने हाथ फैलाता है। सूरत एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने एक बड़ी तस्करी की कोशिशों को नाकाम करते हुए 24.827 किलोग्राम सोना बरामद किया। यह गुजरात में अब तक की सबसे बड़ी सोने की जब्ती में से एक है। कस्टम विभाग ने यह कार्रवाई 20 जुलाई को उस वक्त की जब दुबई से एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट IX-174 से दो संदिग्ध यात्री सूरत पहुंचे।

JUL 23, 2025 17:22 IST

केसी त्यागी ने किया महाराष्ट्र में उलटफेर का दावा

जनता दल (यूनाइटेड) के दिग्गज नेता केसी त्यागी ने हाल के राजनीतिक घटनाक्रमों पर अहम टिप्पणी की है। एक तरफ केसी त्यागी ने समाजवादी पार्टी सांसदों के मस्जिद जाने पर अखिलेश यादव का बचाव किया, जबकि दूसरी तरफ उन्होंने महाराष्ट्र की राजनीति में एक बड़ा उलटफेर होने का दावा किया है। जेडीयू नेता केसी त्यागी ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत में शरद पवार, अखिलेश यादव और ममता बनर्जी के बयानों पर प्रतिक्रिया दी। साथ ही, उन्होंने बिहार में एसआईआर पर जारी राजनीति के बीच अपनी बात रखी। यहां पढ़ें पूरी खबर
JUL 23, 2025 16:51 IST

दिल्ली में पुराने वाहनों पर प्रतिबंध सरकार ने नहीं NGT ने लगाया: नितिन गडकरी

केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने बुधवार को बताया कि पुराने डीजल और पेट्रोल वाहनों के उपयोग पर प्रतिबंध सरकार ने नहीं, बल्कि राष्ट्रीय हरित अधिकरण (NGT) द्वारा लगाया गया है। उन्होंने कहा कि सरकार की वाहन कबाड़ नीति (व्हीकल स्क्रैपिंग पॉलिसी) के तहत 15 साल पुराने वाहनों के चलने पर कोई प्रतिबंध नहीं है। गडकरी ने राज्यसभा को एक प्रश्न के लिखित उत्तर में बताया कि एनजीटी के सात अप्रैल, 2015 के आदेश और उच्चतम न्यायालय के निर्देशों के तहत राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में 10 साल से पुराने डीजल और 15 साल से पुराने पेट्रोल वाहनों के चलने पर रोक लगाई गई है। उच्चतम न्यायालय ने राज्य परिवहन विभागों को इन आदेशों को लागू करने का निर्देश दिया है। यहां पढ़ें पूरी खबर
JUL 23, 2025 15:14 IST

प्रशांत किशोर के नेतृत्व में जन सुराज का प्रदर्शन, पुलिस पर लाठीचार्ज का आरोप

बिहार विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान विपक्ष का हंगामा जारी है। इस बीच, जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक सैकड़ों समर्थकों के साथ बिहार विधानसभा का घेराव करने निकले। जन सुराज पार्टी के कार्यकर्ता जैसे ही चितकोहरा गोलंबर के पास पहुंचे, पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की। दोनों ओर से धक्का-मुक्की हुई। जन सुराज का आरोप है कि पुलिस ने लाठी चार्ज किया, जिसमें कई लोग घायल हो गए।
JUL 23, 2025 14:00 IST

बब्बर खालसा से जुड़ा व्यक्ति गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस के विशेष प्रकोष्ठ ने प्रतिबंधित संगठन बब्बर खालसा इंटरनेशनल से जुड़े और आपराधिक मामलों में वांछित व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। सूत्रों ने बुधवार को यह जानकारी दी।आरोपी की पहचान आकाशदीप के रूप में हुई है। सूत्रों ने कहा कि आरोपी पंजाब के बटाला में किला लाल सिंह थाने पर ग्रेनेड हमले और दिल्ली में अपराधियों को अवैध हथियारों की आपूर्ति करने समेत कई मामलों में वांछित था।
JUL 23, 2025 13:53 IST

हिंदुस्तान में चुनाव की हो रही चोरी: राहुल गांधी

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के मुद्दे को लेकर बुधवार को आरोप लगाया कि हिंदुस्तान में चुनाव चोरी किए जा रहे हैं।
उन्होंने यह भी कहा कि इस मुद्दे पर ‘इंडिया’ गठबंधन चुप नहीं बैठेगा और संसद से सड़क तक लड़ाई लड़ेगा। राहुल गांधी ने संसद परिसर में संवाददाताओं से कहा, ‘‘ये सिर्फ बिहार की बात नहीं है। महाराष्ट्र में भी चोरी की। हमने चुनाव आयोग से मतदाता सूची मांगी, वीडियो मांगे, लेकिन उन्होंने हमें नहीं दिया। सरकार ने वीडियोग्राफी देने का कानून ही बदल दिया। महाराष्ट्र में चुनाव से पहले एक करोड़ नए वोटर जोड़े गए।’’
JUL 23, 2025 13:06 IST

गृह मंत्री अमित शाह ने संसद भवन में प्रधानमंत्री मोदी से की मुलाकात

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से संसद भवन स्थित उनके कार्यालय में बुधवार को मुलाकात की। यह मुलाकात ऐसे समय में हुई जब जगदीप धनखड़ ने स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए सोमवार को उपराष्ट्रपति पद से अचानक इस्तीफा दे दिया था तथा विभिन्न मुद्दों पर विपक्ष के विरोध के कारण लोकसभा एवं राज्यसभा की कार्यवाही में लगातार व्यवधान पैदा हो रहा है। मोदी का बुधवार को मालदीव और ब्रिटेन की यात्रा के लिए रवाना होने का भी कार्यक्रम है।
JUL 23, 2025 13:06 IST

PM मोदी दो दिवसीय UK की यात्रा पर हुए रवाना

JUL 23, 2025 11:49 IST

राज्यसभा में विपक्ष का हंगामा, बैठक दोपहर बारह बजे तक स्थगित

विभिन्न मुद्दों को लेकर विपक्षी सदस्यों के हंगामे के कारण बुधवार को राज्यसभा की बैठक शुरु होने के कुछ ही देर बाद दोपहर बारह बजे तक स्थगित कर दी गई। हंगामे की वजह से सदन में शून्यकाल नहीं हो पाया। उच्च सदन की बैठक शुरु होने पर उपसभापति हरिवंश ने आवश्यक दस्तावेज सदन के पटल पर रखवाए। इसके बाद उन्होंने सूचित किया कि नियत कामकाज स्थगित कर विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करने के लिए उन्हें नियम 267 के तहत 25 नोटिस मिले हैं। हरिवंश ने बताया कि कांग्रेस के अखिलेश प्रताप सिंह, रजनी अशोक राव पाटिल, नीरज डांगी, डॉ सैयद नासिर हुसैन, रेणुका चौधरी, तृणमूल कांग्रेस के साकेत गोखले, महुआ मांझी, सुष्मिता देव, द्रमुक के तिरुचि शिवा और राष्ट्रीय जनता दल के मनोज कुमार झा सहित कुछ सदस्यों ने बिहार में मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की कवायद पर चर्चा करने के लिए नोटिस दिए हैं। उन्होंने बताया कि आम आदमी पार्टी के संदीप कुमार पाठक तथा संजय सिंह ने अवैध अतिक्रमण हटाए जाने की वजह से विस्थापित हुए लोगों के मुद्दे पर तथा तृणमूल कांग्रेस के रीताव्रता बनर्जी ने बांग्लाभाषी प्रवासियों के मुद्दे पर चर्चा करने के लिए नोटिस दिए हैं।
JUL 23, 2025 11:48 IST

जैसलमेर में हादसे में एक पर्यटक की मौत

जैसलमेर जिले के सम के रेतीले धोरों में मंगलवार शाम एक जीप के अनियंत्रित होकर पलटने से एक महिला की मौत हो गई और तीन लोग घायल हो गए। पुलिस के अनुसार महाराष्ट्र से कुछ लोग सम के धोरों में घूमने आए थे और जीप की सवारी कर रहे थे, तभी जीप पलट गई। इसमें आशा नेहरा (62) की मौत हो गई। वह नासिक से थीं। पुलिस ने बताया कि दुर्घटना में तीन लोग घायल भी हुए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
JUL 23, 2025 11:17 IST

बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण मुद्दे को लेकर संसद परिसर में विपक्षियों का प्रदर्शन

JUL 23, 2025 10:45 IST

ट्रंप ने 73 दिनों में 25वीं बार किया मध्यस्थता का दावा: कांग्रेस

कांग्रेस ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा भारत और पाकिस्तान के बीच सैन्य संघर्ष रुकवाने का दावा एक बार फिर किए जाने के बाद बुधवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अब भी ‘‘मौन’’ हैं। पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने यह दावा भी किया कि ट्रंप ने 73 दिनों में कम से कम 25वीं बार, भारत और पाकिस्तान के बीच सैन्य संघर्ष रुकवाने के लिए मध्यस्थता का श्रेय स्वयं लिया है।
JUL 23, 2025 10:25 IST

भारतीय वायुसेना 23 जुलाई से राजस्थान में करेगी बड़ा अभ्यास

भारत-पाकिस्तान सीमा पर राजस्थान में 23-25 जुलाई को होने वाले भारतीय वायुसेना (IAF) के बड़े पैमाने के अभ्यास के लिए NOTAM जारी किया। सूत्रों के अनुसार, वायुसेना राजस्थान में बाड़मेर से जोधपुर तक के क्षेत्रों में एक बड़ा सैन्य अभ्यास करने वाली है।
JUL 23, 2025 10:04 IST

दिल्ली में भारी बारिश से जलभराव

दिल्ली में बुधवार सुबह भारी बारिश के कारण कई स्थानों में जलभराव हुआ और यातायात बाधित रहा। बारिश से तापमान में गिरावट आई, जिससे उमस से परेशान लोगों को राहत मिली। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने पूरे दिन बादल छाये रहने तथा मध्यम बारिश होने का अनुमान जताया है।
JUL 23, 2025 10:03 IST

मणिपुर में प्रतिबंधित संगठन के तीन सदस्य गिरफ्तार

मणिपुर के इंफाल पश्चिम जिले में विभिन्न स्थानों से प्रतिबंधित संगठन प्रीपाक (प्रो) के तीन सक्रिय सदस्यों को गिरफ्तार किया गया। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि संगठन के एक सदस्य को रविवार को चिंगमेइरोंग स्थित उसके आवास से गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि उसके खुलासे के आधार पर प्रतिबंधित संगठन के दो अन्य सदस्यों को भी उसी दिन हाओरांग केइरेल माखा लेइकाई और लामशांग ताओथोंग अयुंगबा ममांग लेइकाई स्थित उनके आवासों से गिरफ्तार किया गया। सुरक्षा बल दो साल पहले जातीय हिंसा भड़कने के बाद से मणिपुर में तलाश अभियान चला रहे हैं।
JUL 23, 2025 09:45 IST

SIR मुद्दे पर कांग्रेस सांसद ने दिया स्थगन प्रस्ताव

लोकसभा में कांग्रेस के सचेतक मनिकम टैगोर ने एक स्थगन प्रस्ताव का नोटिस दिया है। उन्होंने बिहार में एसआईआर के तत्काल मामले और लोकतांत्रिक अधिकारों पर इसके खतरे पर चर्चा के लिए स्थगन नोटिस दिया।
JUL 23, 2025 09:25 IST

BSF ने सीमा पर 2 तस्करों को किया गिरफ्तार, हेरोइन और 2 ड्रोन बरामद

बीती रात बीएसएफ की खुफिया शाखा द्वारा प्राप्त एक सूचना के आधार पर बीएसएफ के जवानों ने पंजाब पुलिस के साथ मिलकर फिरोजपुर के दोनामत्तर गांव में एक संदिग्ध घर पर छापा मारा और 2 भारतीय नशा तस्करों को एक पैकेट हेरोइन दो ड्रोन ,एक वजन तौलने वाली मशीन और 2 बाइकों के साथ गिरफ्तार किया। पकड़े गए व्यक्ति श्री मुक्तसर साहिब और मेघराय, जिला फिरोजपुर के निवासी हैं। और उनपर अगली कानूनी कारवाई करने उन्हें पुलिस थाना- लक्खो के बेहराम को सौंप दिया गया है।
JUL 23, 2025 09:07 IST

बांग्लादेश में छात्रों का विरोध प्रदर्शन

पुलिस ने मंगलवार को बांग्लादेश में गुस्साए छात्रों को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस का इस्तेमाल किया। ये छात्र अंतरिम सरकार से जवाब मांग रहे थे। यह घटना ढाका के एक स्कूल में हुई थी जिसमें 31 लोगों की मौत हो गई थी, जिनमें कम से कम 25 बच्चे थे।
JUL 23, 2025 08:49 IST

भारतीय एयरस्पेस में अभी पाकिस्तानी विमानों की एंट्री नहीं, 23 अगस्त तक बढ़ाया गया प्रतिबंध

JUL 23, 2025 08:43 IST

मुंबई ट्रेन विस्फोट: बरी होने के बाद नौ लोग जेल से बाहर

मुंबई में जुलाई 2006 में लोकल ट्रेन में हुए बम विस्फोट मामले में उच्च न्यायालय द्वारा बरी किए गए 11 लोगों में से नौ लोगों को महाराष्ट्र की विभिन्न जेलों से रिहा कर दिया गया है, जबकि दो लोगों के खिलाफ अन्य मामले भी लंबित हैं, जिसकी वजह से वे अब भी सलाखों के पीछे हैं। यहां सात ट्रेन में विस्फोट में 180 से अधिक लोगों की मौत के 19 साल बाद बंबई उच्च न्यायालय ने सोमवार को सभी 12 आरोपियों को बरी कर दिया और कहा कि अभियोजन पक्ष मामले को साबित करने में पूरी तरह विफल रहा, जिससे यह विश्वास करना कठिन है कि आरोपियों ने अपराध किया है। यहां एक अधिकारी ने बताया कि नासिक रोड जेल में सजा काट रहा साजिद मगरूब अंसारी उस समय पैरोल पर जेल से बाहर था, जब उच्च न्यायालय ने उसे बरी करने का फैसला सुनाया।
JUL 23, 2025 08:42 IST

इमरान खान की पार्टी के सात नेताओं को 10 साल की कैद

पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी के सात प्रमुख नेताओं को नौ मई 2023 को हुई हिंसा से जुड़े मामलों में मंगलवार को 10 साल की कैद की सजा सुनाई गई। अदालत के एक अधिकारी ने 'पीटीआई-भाषा' से कहा, ‘‘लाहौर की आतंकवाद निरोधी अदालत (एटीसी) ने सीनेटर एजाज चौधरी, पंजाब के पूर्व गवर्नर सरफराज चीमा, पूर्व प्रांतीय मंत्री यास्मीन राशिद और महमूदुर राशिद तथा एडवोकेट अजीम पाहत को 10-10 साल की सजा सुनाई।’’