LIVEआज की ताजा खबर 23 जुलाई 2024: नए टैक्स रिजीम वालों को छूट का गिफ्ट, बदला टैक्स स्लैब, पहली बार नौकरी पाने वालों को सरकार देगी 15000 रु, बारिश को लेकर ऐसा है देश के मौसम का हाल

आज की ताजा खबर 23 जुलाई 2024: नए टैक्स रिजीम वालों को छूट का गिफ्ट, बदला टैक्स स्लैब, पहली बार नौकरी पाने वालों को सरकार देगी 15000 रु, बारिश को लेकर ऐसा है देश के मौसम का हाल
आज की ताजा खबर 23 जुलाई 2024, हिंदी न्यूज़ और बड़ी खबरें: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने पूर्ण बजट (Budget 2024) पेश किया,वित्त वर्ष 2024-25 के लिए पूर्ण बजट 23 जुलाई यानी मंगलवार को संसद में पेश किया।वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की हैं। इस बजट में बहुत सी चीजें सस्ती हुई हैं जिनमें मोबाइल फोन्स, सोना-चांदी, कैंसर की दवाएं, इलेक्ट्रिक वाहन, लेदर प्रोडक्ट, सोलर प्रोडक्ट और कई अन्स प्रोडक्ट्स शामिल हैं वहीं वित्त मंत्री ने न्यू टैक्स रिजीम के स्लैब के कुछ बदलाव किए हैं, जिसका सिर्फ न्यू टैक्स रिजीम वाले कम आय के लोग ही उठा पाएंगे। साथ ही वित्त मंत्री ने पुराने टैक्स रिजीम वाले टैक्सपेयर्स को निराश किया है। पुरानी टैक्स रिजीम के तहत स्टैंडर्ड डिडक्शन की लिमिट 50,000 रुपये ही रहेगी वहीं निर्मला सीतारमण के बजट में बिहार और आंध्र की बहार, कई बड़े ऐलान किए गए हैं उधर बिहार के रोड इंफ्रास्ट्रक्चर के साथ चार नए एक्सप्रेसवे विकसित करने के लिए बड़ा बजट दिया गया है। उधर जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले के बट्टल सेक्टर में आतंकवादियों की घुसपैठ की कोशिश को नाकाम करने के दौरान हुई गोलीबारी में एक सैनिक घायल हो गया। सेना की व्हाइट नाइट कोर ने एक्स पर एक बयान में कहा कि गोलीबारी सोमवार और मंगलवार की दरम्यानी रात को हुई। उधर कनाडा में हिंदू पूजा स्थलों पर लक्षित हमलों का एक और मामला सामने आया है और इसमें खालिस्तानियों का हाथ बताया जा रहा है। इस बार एडमॉन्टन में बीएपीएस स्वामीनारायण मंदिर को निशाना बनाया गया। नेपियन संसद सदस्य चंद्र आर्य ने हिंदू-कनाडाई समुदायों के खिलाफ नफरत भरी हिंसा की बढ़ती घटनाओं पर गहरी चिंता जताई है। वहीं दिल्ली एनसीआर, उड़ीसा, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, गुजरात, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश समेत तमाम राज्यों में बारिश का अनुमान और अलर्ट जारी किया गया है, आज की बड़ी और अहम खबरें
आम बजट 2024 लाइव अपडेट: पढ़े पल पल के अपडेट | बजट 2024 आज का शेयर मार्केट, 23 July 2024 LIVE Updates | Income Tax Slabs Changes 2024-25: Latest Updates
आज की ताजा खबर लाइव हिंदी न्यूज़: AAP नेता आतिशी को बड़ी राहत, मानहानि मामले में मिली जमानत
दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट से मानहानि मामले में आप नेता आतिशी को जमानत मिल गई है गौर हो कि भाजपा नेता प्रवीण शंकर कपूर ने आतिशी के खिलाफ शिकायत दर्ज की थी,
पढ़ें पूरी खबर Budget 2024 Live Updates: Budget 2024 में क्या सस्ता क्या महंगा, जानें सब
यूनियन बजट 2024 पेश करते हुए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की हैं। इस बजट में बहुत सी चीजें सस्ती हुई हैं जिनमें मोबाइल फोन्स, सोना-चांदी, कैंसर की दवाएं, इलेक्ट्रिक वाहन, लेदर प्रोडक्ट, सोलर प्रोडक्ट और कई अन्स फोडक्ट्स शामिल हैं,
पढ़ें पूरी खबर Budget 2024 Live Updates: टैक्स रिजीम वालों को छूट का गिफ्ट, बदला टैक्स स्लैब, स्टैंडर्ड डिडक्शन भी 25000 बढ़ा
वित्त मंत्री ने न्यू टैक्स रिजीम के स्लैब के कुछ बदलाव किए हैं, जिसका सिर्फ न्यू टैक्स रिजीम वाले कम आय के लोग ही उठा पाएंगे। साथ ही वित्त मंत्री ने पुराने टैक्स रिजीम वाले टैक्सपेयर्स को निराश किया है। पुरानी टैक्स रिजीम के तहत स्टैंडर्ड डिडक्शन की लिमिट 50,000 रुपये ही रहेगी,
पढ़ें पूरी खबरBudget 2024 Live Updates: बजट में बिहार को मिली रफ्तार की सौगात
वित्त वर्ष 2024-25 के लिए पूर्ण बजट 23 जुलाई यानी मंगलवार को संसद में पेश किया। बिहार के रोड इंफ्रास्ट्रक्चर के साथ चार नए एक्सप्रेसवे विकसित करने के लिए बड़ा बजट दिया गया है,
पढ़ें पूरी खबर Budget 2024 Live Updates:पहली बार नौकरी पाने वालों को सरकार देगी 15000 रु, बिहार को लेकर कई बड़े ऐलान
वित्त मंत्री का बजट भाषण शुरू हो गया है। आम बजट 2024 लाइव न्यूज़: वित्त मंत्री ने कहा है कि पूरे वर्ष और उसके बाद की अवधि को ध्यान में रखते हुए, इस बजट में हम विशेष रूप से रोजगार, कौशल प्रशिक्षण, एमएसएमई और मध्यम वर्ग पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं,
पढ़ें पूरी खबर आज की ताजा खबर लाइव हिंदी न्यूज़: सुप्रीम कोर्ट का अहम फैसला
- सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि सामान्य तौर पर हाईकोर्ट द्वारा जमानत के आदेशों पर रोक नहीं लगाई जानी चाहिए
- जमानत के आदेशों पर केवल असाधारण परिस्थितियों में ही रोक लगाई जा सकती है
- रुटीन और मैकेनिकल तरीके से रोक आदेश जारी नहीं किए जा सकते
- सुप्रीम कोर्ट ने PMLA मामले में जमानत पर रोक लगाने के दिल्ली हाईकोर्ट के आदेश को रद्द किया
- मनी लांड्रिंग के मामले में आरोपी परविंदर सिंह खुराना की जमानत अर्जी मंजूर की गई
आज की ताजा खबर लाइव हिंदी न्यूज़: फौजी ने मां, भाई सहित परिवार के 6 लोगों की कर दी हत्या
पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि दो भाइयों के बीच कथित भूमि विवाद के कारण यह घटना हुई,
पढ़ें पूरी खबर Budget 2024 Live Updates: कैबिनेट की चल रही है बैठक, 11 बजे निर्मला सीतारमण पेश करेंगी बजट
वित्त मंत्री 11 बजे से बजट पेश करेंगी। इस बजट से किसानों, युवाओं और महिलाओं को बड़ी उम्मीदे हैं। साथ ही शेयर बाजार और टैक्स को लेकर बड़े ऐलान किए जा सकते हैं,
पढें पूरी खबर आज की ताजा खबर लाइव हिंदी न्यूज़: कमला हैरिस बोलीं- ट्रंप धोखेबाज, जालसाज
अमेरिका की उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने सोमवार को अपने राष्ट्रपति अभियान की शुरुआत की। इस दौरान उन्होंने डोनाल्ड ट्रंप पर व्यक्तिगत हमला करते हुए उन्हें धोखेबाज, जालसाज और महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार करने वाला इंसान बताया,
पढ़ें पूरी खबर आज की ताजा खबर लाइव हिंदी न्यूज़: बारिश को लेकर जानें देश के मौसम का हाल
दिल्ली एनसीआर, उड़ीसा, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, गुजरात, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश समेत तमाम राज्यों में बारिश का अनुमान और अलर्ट जारी किया गया है,
पढें पूरी खबरआज की ताजा खबर लाइव हिंदी न्यूज़: कनाडा में एक और हिंदू मंदिर को बनाया गया निशाना
कनाडा में हिंदू पूजा स्थलों पर लक्षित हमलों का एक और मामला सामने आया है और इसमें खालिस्तानियों का हाथ बताया जा रहा है। इस बार एडमॉन्टन में बीएपीएस स्वामीनारायण मंदिर को निशाना बनाया गया,
पढ़ें पूरी खबर आज की ताजा खबर लाइव हिंदी न्यूज़: जम्मू-कश्मीर के बट्टल सेक्टर में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, एक सैनिक घायल
जम्मू के बट्टल सेक्टर में LOC पर घुसपैठ की कोशिश को सुरक्षा बलों ने नाकाम कर दिया, जिसके बाद सेना का एक जवान घायल हो गया,
पढ़ें पूरी खबर दिल्ली में आज का मौसम: दिल्ली में जारी रहेगा बारिश का सिलसिला
दिल्ली में आज का मौसम न्यूज़ लाइव: दिल्ली-एनसीआर में उमस भरी चिपचिपाती गर्मी से लोगों को बारिश से राहत मिली है। मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में पूरे सप्ताह बारिश का दौर जारी रहेगा। एनसीआर में भी हल्की से मध्यम स्तर की बारिश होने की संभावना जताई गई है,
पढ़ें पूरी खबर आज की ताजा खबर लाइव हिंदी न्यूज़: शरद पवार के खिलाफ अमित शाह की 'भ्रष्टाचार का सरगना' टिप्पणी पर NCP में बेचैनी
आज की ताजा खबर लाइव: पिंपरी-चिंचवाड़ के पूर्व विधायक विलास लांडे ने भाजपा की राज्य इकाई के प्रमुख चंद्रशेखर बावनकुले को पत्र लिखकर पार्टी से ऐसी टिप्पणियों से बचने का आग्रह किया,
पढ़ें पूरी खबर Budget 2024 Live Updates: संसद में आज पेश होगा बजट, आयुष्मान और NPS पर होंगे बड़े ऐलान !
Budget 2024 Live Updates in Hindi: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 23 जुलाई को पूर्ण बजट पेश करेंगी। इस बार के बजट में रोजगार, इनकम टैक्स पर राहत, महंगाई के मोर्चेे पर लगाम कसने से लेकर विकसित भारत का रोडमैप पेश होने की उम्मीद है। पढ़े
आम बजट 2024 लाइव न्यूज़ अपडेट आज की ताजा खबर लाइव हिंदी न्यूज़: Delhi-NCR में बारिश रहेगी जारी या फिर से बढ़ेगी उमस
आज की ताजा खबर लाइव: दिल्ली में सोमवार को बारिश हुई। बारिश के बाद दिल्ली का मौसम सुहाना हो गया और लोगों को उमस से राहत मिली। इसके साथ ही भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने दिल्ली में अगले दिनों में बारिश को लेकर बड़ा अपडेट जारी किया है
आज की ताजा खबर लाइव हिंदी न्यूज़: दुबई एयरपोर्ट से गिरफ्तार हुए राहत फतेह अली खान,
आज की ताजा खबर लाइव: पाकिस्तान के मशहूर सिंगर राहत फतेह अली खान को लेकर अब एक बड़ी खबर सामने आ रही है। सिंगर को दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर अरेस्ट कर लिया गया है। जिसके बाद अब यह खबर सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रही हैं।
आज की ताजा खबर लाइव हिंदी न्यूज़: INS ब्रह्मपुत्र में अग्निकांड के बाद एक ओर झुकता जा रहा युद्धपोत
आज की ताजा खबर लाइव: भारतीय नौसेना के युद्धपोत INS ब्रह्मपुत्र में आग लग गई। इस आग से भीषण नुकसान हुआ है। नौसेना ने बताया कि अग्निकांड के बाद युद्धपोत बंदरगाह की ओर झुक गया है और तमाम कोशिशों के बाद भी इसे सीधा नहीं किया जा सका है। जहाज झुकता चला जा रहा है।
ITR Filing Update: बढ़ सकती है ITR फाइल करने की डेडलाइन !
आज की ताजा खबर लाइव हिंदी न्यूज़: आयकर पोर्टल पर समस्याएँ लगभग एक महीने से चल रही हैं, जिससे करदाताओं और प्रोफेशनल्स की रिटर्न दाखिल करने की क्षमता भी प्रभावित हो रही है। इसीलिए आईटीआर डेडलाइन को आगे बढ़ाने की मांग उठ रही है।