LIVE

पुरानी टैक्स रिजीम वालों को कोई फायदा नहीं, न्यू टैक्स रिजीम वालों को बड़ी छूट, अब मिलेगा 75000 का स्टैंडर्ड डिडक्शन, टैक्स स्लैब में भी बदलाव

पुरानी टैक्स रिजीम वालों को कोई फायदा नहीं, न्यू टैक्स रिजीम वालों को बड़ी छूट, अब मिलेगा 75000 का स्टैंडर्ड डिडक्शन, टैक्स स्लैब में भी बदलाव

पुरानी टैक्स रिजीम वालों को कोई फायदा नहीं, न्यू टैक्स रिजीम वालों को बड़ी छूट, अब मिलेगा 75000 का स्टैंडर्ड डिडक्शन, टैक्स स्लैब में भी बदलाव

वित्त मंत्री का बजट भाषण शुरू हो गया है। एक दिन पहले वित्त मंत्री ने सोमवार को लोकसभा में वित्त वर्ष 2023-24 की आर्थिक समीक्षा या आर्थिक सर्वे पेश किया। इसमें कहा गया कि वैश्विक चुनौतियों के बीच भारत की GDP ग्रोथ रेट चालू वित्त वर्ष 2024-25 में 6.5 से सात प्रतिशत के बीच रहने की उम्मीद है।

Union Budget 2024 FM Nirmala Sitharaman Speech in Hindi: Watch Here | आम बजट 2024 लाइव अपडेट: पढ़े पल पल के अपडेट | Income Tax Slabs Changes 2024-25: Latest Updates | बजट 2024 आज का शेयर मार्केट, 23 July 2024 LIVE Updates: Check Here

बजट से पहले सोमवार 22 जुलाई को संसद में आर्थिक सर्वे पेश किया गया। आर्थिक सर्वे में वित्त वर्ष 2024-25 के लिए 6.5-7 फीसदी विकास दर रहने का अनुमान लगाया गया है।
इस बीच बजट में टैक्स स्लैब में बदलाव की संभावना है। वहीं नई और पुरानी टैक्स रिजीम के तहत स्टैंडर्ड डिडक्शन में भी बढ़ोतरी की जा सकती है।

लोकसभा में एक लिखित उत्तर में वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने कहा कि जून 2024 में 8वें केंद्रीय वेतन आयोग के गठन के लिए दो सिफारिशें प्राप्त हुई थीं, लेकिन वर्तमान में सरकार के पास ऐसा कोई प्रस्ताव विचाराधीन नहीं है।

वित्त मंत्रलाय से निकलकर केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण राष्ट्रपति के पास जा रही हैं। 11 बजे वे संसद में बजट पेश करेंगी।
महिलाओं के लिए बजट में खास ऐलान किए जा सकते हैं। इनमें महंगाई पर राहत और हेल्थ पर विशेष स्कीम का ऐलान संभव है।

12 साल पहले तक महिलाओं के लिए अलग टैक्स स्लैब थी। वित्त वर्ष 2012-13 में इस सिस्टम को खत्म कर दिया गया। इस बार संभावना है कि महिलाओं के लिए मोदी सरकार अलग से टैक्स स्लैब पेश करेगी।

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण संसद पहुंच चुकी हैं। अब से कुछ ही देर में वे बजट पेश करेंगी।

कैबिनेट ने बजट को मंजूरी दे दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने लोकसभा में पेश होने से पहले बजट 2024 को मंजूरी दे दी है।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने संसद में बजट भाषण शुरू कर दिया है। ये उनका 7वां बजट है।

वित्त मंत्री ने कहा कि 5 वर्षों में 4.1 करोड़ युवाओं के लिए 2 लाख करोड़ रुपये के केंद्रीय आउटले के साथ पांच योजनाएं आएंगी।

वित्त मंत्री ने कहा कि PM आवास योजना के लिए 3 करोड़ नए घर को मंजूरी दी गई है। यानी 3 करोड़ अतिरिक्त लोगों को घर दिए जाएंगे।

आदिवासी समुदायों की सामाजिक-आर्थिक स्थिति में सुधार के लिए प्रधानमंत्री जनजातीय उन्नत ग्राम अभियान शुरू किया जाएगा। यह योजना आदिवासी-बहुल गांवों और आकांक्षी जिलों में आदिवासी परिवारों के लिए संतृप्ति कवरेज को अपनाएगी। इससे 63,000 गांवों को कवर किया जाएगा जिससे 5 करोड़ आदिवासी लोगों को लाभ होगा।

बजट में न्यू टैक्स रिजीम के तहत कुछ बदलाव किए गए हैं। साथ ही राहत भी दी गई है। मगर पुरानी टैक्स रिजीम में कोई भी बदलाव नहीं हुआ है।

JUL 23, 2024 16:00 IST

Budget 2024 Highlights बजट 2024 लाइव न्यूज़ अपडेट: MSME के लिए आएगी कर्ज गारंटी योजना

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलवार को कहा कि सरकार सूक्ष्म लघु एवं मझोले उद्यमों (एमएसएमई) के लिए कर्ज गारंटी योजना लाएगी। इसके तहत बिना किसी गारंटी या तीसरे पक्ष की गारंटी से सावधि लोन की सुविधा मिल सकेगी।
JUL 23, 2024 15:43 IST

Budget 2024 Highlights बजट 2024 लाइव न्यूज़ अपडेट: म्यूचुअल फंड या यूटीआई यूनिट के रीपर्चेज पर खत्म हुआ TDS

आम बजट 2024 लाइव न्यूज़: बजट में म्यूचुअल फंडों या यूटीआई द्वारा यूनिट्स के रीपर्चेज पर पेमेंट में 20 प्रतिशत टीडीएस रेट को समाप्त कर दिया गया है।
JUL 23, 2024 15:34 IST

Budget 2024 Highlights बजट 2024 लाइव न्यूज़ अपडेट: संपत्ति बिक्री पर होने वाले लाभ पर अब ऐसे लगेगा टैक्स

आम बजट 2024 लाइव न्यूज़: अब तक प्रॉपर्टी की बिक्री से होने वाले लॉन्ग टर्म कैपिटल गेन (LTCG) पर इंडेक्सेशन बेनेफिट के साथ 20% टैक्स लगाया जाता था। अब प्रॉपर्टी की बिक्री पर कैपिटल गेन के लिए इंडेक्सेशन बेनेफिट के बिना 12.5% ​​की नई LTCG टैक्स रेट लागू होगी।
यानी प्रॉपर्टी की बिक्री पर होने वाले लॉन्ग टर्म कैपिटल गेन पर इंडेक्सेशन बेनेफिट को हटा दिया गया है, मगर उस पर लगने वाला टैक्स रेट 20 फीसदी से घटा कर 12.5 फीसदी कर दिया गया है।
JUL 23, 2024 15:06 IST

Budget 2024 Highlights बजट 2024 लाइव न्यूज़ अपडेट: छात्रों की उच्च शिक्षा के लिए 10 लाख रुपये तक का लोन

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलवार को केंद्रीय बजट 2024 पेश करते हुए कौशल ऋण योजना में संशोधन की घोषणा की। संशोधित योजना में अब सरकारी गारंटी के तहत 7.5 लाख रुपये तक के लोन की सुविधा दी जाएगी। इस पहल से सालाना 25,000 छात्रों को लाभ मिलने की उम्मीद है। इसके अलावा, जो छात्र मौजूदा योजनाओं के लिए एलिजिबल नहीं हैं, वे घरेलू संस्थानों में उच्च शिक्षा के लिए 10 लाख रुपये तक के ऋण के लिए पात्र होंगे।
JUL 23, 2024 14:27 IST

Budget 2024 Highlights बजट 2024 लाइव न्यूज़ अपडेट: गांवों के युवा देश की टॉप कंपनियों में कर सकेंगे काम

केंद्रीय बजट 2024-25 पर पीएम मोदी ने कहा इस बजट में सरकार ने 'रोजगार लिंक्ड इंसेंटिव स्कीम' की घोषणा की है। इससे रोजगार के कई अवसर पैदा करने में मदद मिलेगी। इस योजना के तहत सरकार उन लोगों को पहला वेतन देगी जो पहली बार जॉब करेंगे। अप्रेंटिसशिप प्रोग्राम के तहत गांवों के युवा देश की टॉप कंपनियों में काम कर सकेंगे।
JUL 23, 2024 14:19 IST

Budget 2024 Highlights बजट 2024 लाइव न्यूज़ अपडेट: आदिवासियों, दलितों और पिछड़ों को मिलेगी मजबूती

पीएम मोदी ने कहा कि बजट में आदिवासियों, दलितों और पिछड़ों को मजबूत करने के उद्देश्य से मजबूत योजनाएं लाई गई हैं। यह बजट फाइनेंशियल पार्टनरशिप सुनिश्चित करने में मदद करेगा।
JUL 23, 2024 14:18 IST

Budget 2024 Highlights बजट 2024 लाइव न्यूज़ अपडेट: इस बजट से विकास को मिलेगा बढ़ावा - पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा कि इस बजट में मैन्युफैक्चरिंग के साथ-साथ इंफ्रास्ट्रक्चर पर भी जोर दिया गया है। इससे विकास को गति मिलेगी।
JUL 23, 2024 14:16 IST

Budget 2024 Highlights बजट 2024 लाइव न्यूज़ अपडेट: 10 साल में 25 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकले - पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा कि पिछले 10 साल में 25 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकले हैं। यह बजट नए मिडिल क्लास के सशक्तिकरण के लिए है। इस बजट से युवाओं को असीमित अवसर मिलेंगे। इस बजट से शिक्षा और कौशल को नया आयाम मिलेगा। यह बजट मिडिल क्लास को ताकत देगा और महिलाओं, छोटे कारोबारियों और एमएसएमई की मदद करेगा।
JUL 23, 2024 14:14 IST

Budget 2024 Highlights बजट 2024 लाइव न्यूज़ अपडेट: यह बजट समाज के हर वर्ग को शक्ति देगा - पीएम मोदी

आम बजट 2024 लाइव न्यूज़: वित्त मंत्री के बजट पेश करने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्री ने अपने संबोधन में कहा कि यह बजट समाज के हर वर्ग को शक्ति देगा। लघु उद्योग को नया रास्ता मिलेगा और किसानों को नए बाजार मिलेंगे। पीएम ने कहा कि इस बजट का फोकस देश के किसान हैं।
JUL 23, 2024 14:13 IST

Budget 2024 Highlights बजट 2024 लाइव न्यूज़ अपडेट: सरकार की कुल प्राप्तियां 32.07 लाख करोड़ रहने का अनुमान

आम बजट 2024 लाइव न्यूज़: वित्त वर्ष 2024-25 के लिए, उधार के अलावा कुल प्राप्तियाँ और कुल व्यय क्रमशः ₹32.07 लाख करोड़ और ₹48.21 लाख करोड़ होने का अनुमान है। रेवेन्यू कलेक्शन में सुधार से उत्साहित होकर सरकार ने चालू वित्त वर्ष 2024-25 के लिए राजकोषीय घाटे का लक्ष्य घटाकर 4.9 प्रतिशत कर दिया है। फरवरी के अंतरिम बजट में इसके 5.1 प्रतिशत रहने का अनुमान लगाया गया था। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने चालू वित्त वर्ष 2024-25 के लिए मंगलवार को केंद्रीय बजट पेश करते हुए कहा कि सरकार का लक्ष्य वर्ष 2025-26 में राजकोषीय घाटे को 4.5 प्रतिशत तक लाने का है।
JUL 23, 2024 13:34 IST

Budget 2024 Highlights बजट 2024 लाइव न्यूज़ अपडेट: शेयर बाजार के निवेशकों को लगे कई झटके

Budget 2024 Highlights बजट 2024 लाइव न्यूज़: आम बजट 2024 लाइव न्यूज़: फ्यूचर एंड ऑप्शन (F&O) ट्रेडर्स को एक बड़ा झटका देते हुए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने एसटीटी (Security Transactions Tax) रेट को 0.01 प्रतिशत से बढ़ाकर 0.02 प्रतिशत करने की घोषणा की। इस प्रस्ताव को लागू करने के बाद, इक्विटी और इंडेक्स ट्रेडर्स को अपने ट्रेड के लिए दोगुना टैक्स देना होगा। वित्त मंत्री ने एसटीटी दर को दोगुना करने के बजट प्रस्ताव की घोषणा करते हुए कहा, "मेरे पास टैक्स बेस को बढ़ाने के दो प्रस्ताव हैं। इनमें सिक्योरिटीज के फ्यूचर और ऑप्शन पर एसटीटी को क्रमशः 0.02 प्रतिशत और 0.1 प्रतिशत तक बढ़ाने का प्रस्ताव है। दूसरा शेयरों की बायबैक पर होने वाली इनकम पर टैक्स लगेगा। ये टैक्स कंपनी को शेयर वापस बेचने वालों को बायबैक इनकम पर देना होगा।
JUL 23, 2024 13:35 IST

Budget 2024 Highlights बजट लाइव न्यूज़ अपडेट: लॉन्ग टर्म कैपिटल गेन्स और शॉर्ट टर्म कैपिटल गेन्स पर टैक्स रेट बढ़ी

शेयर बाजार के निवेशकों के लिए कैपिटल गेन टैक्स रेट बढ़ाया गया है।

शॉर्ट टर्म कैपिटल (एसटीसीजी) टैक्स रेट में वृद्धि:
नई दर: 20%
पिछली दर: 15%

लॉन्ग टर्म कैपिटल (एलटीसीजी) टैक्स रेट में वृद्धि:
नई दर: 12.5%
पिछली दर: 10%

लॉन्ग टर्म कैपिटल गेन्स छूट:
नई छूट सीमा: ₹1.25 लाख
पिछली छूट सीमा: ₹1 लाख
JUL 23, 2024 13:35 IST

Budget 2024 Highlights बजट लाइव न्यूज़ अपडेट: अगली पीढ़ी के सुधार

Budget 2024 Highlights बजट लाइव न्यूज़ अपडेट: अगली पीढ़ी के सुधार
JUL 23, 2024 12:49 IST

आम बजट 2024 लाइव न्यूज़ अपडेट: अव्यस्कों के लिए शुरू होगी NPS योजना

आम बजट 2024 लाइव न्यूज़ अपडेट: अव्यस्कों के लिए शुरू होगी NPS योजना
JUL 23, 2024 12:48 IST

आम बजट 2024 लाइव न्यूज़ अपडेट: FDI नियमों को बनाया जाएगा आसान

आम बजट 2024 लाइव न्यूज़ अपडेट: FDI नियमों को बनाया जाएगा आसान
JUL 23, 2024 12:46 IST

आम बजट 2024 लाइव न्यूज़ अपडेट: श्रिम्प और फिश फीड पर घटेगा बीसीडी

आम बजट 2024 लाइव न्यूज़ अपडेट: श्रिम्प और फिश फीड पर घटेगा बीसीडी
JUL 23, 2024 12:44 IST

आम बजट 2024 लाइव न्यूज़ अपडेट: कैंसर मरीजों को बड़ी राहत

आम बजट 2024 लाइव न्यूज़ अपडेट: कैंसर मरीजों को बड़ी राहत
JUL 23, 2024 12:44 IST

आम बजट 2024 लाइव न्यूज़ अपडेट: समझें न्यू टैक्स स्लैब का हिसाब-किताब

आम बजट 2024 लाइव न्यूज़ अपडेट: समझें न्यू टैक्स स्लैब का हिसाब-किताब
JUL 23, 2024 12:41 IST

आम बजट 2024 लाइव न्यूज़ अपडेट: एंजल टैक्स खत्म, स्टार्टअप को होगा फायदा

आम बजट 2024 लाइव न्यूज़ अपडेट: एंजल टैक्स खत्म, स्टार्टअप को होगा फायदा
JUL 23, 2024 12:35 IST

आम बजट 2024 लाइव न्यूज़ अपडेट: आयकर अधिनियम 1961 का होगा रिव्यू

आम बजट 2024 लाइव न्यूज़ अपडेट: आयकर अधिनियम 1961 का होगा रिव्यू