LIVE

आज की ताजा खबर 21 अक्टूबर 2023 LIVE: Gaganyaan Mission Test: सफल रहा इसरो का TV-D1 टेस्ट, अब यह बच्चा मेरे लिए सब कुछ है- नीतीश ने किया साफ

आयुष सिन्हाUpdated Oct 21, 2023, 23:58 IST

आज की ताजा खबर 21 अक्टूबर 2023 LIVE: Gaganyaan Mission Test: सफल रहा इसरो का TV-D1 टेस्ट, अब यह बच्चा मेरे लिए सब कुछ है- नीतीश ने किया साफ
आज की ताजा खबर 21 अक्टूबर 2023 LIVE: Gaganyaan Mission Test: सफल रहा इसरो का TV-D1 टेस्ट, अब यह बच्चा मेरे लिए सब कुछ है- नीतीश ने किया साफ

आज की ताजा खबर (Aaj ki Taza Khabar), हिंदी न्यूज़ लाइव 21 अक्टूबर 2023 और बड़ी खबरें: इसरो ने शनिवार को एक और इतिहास रचते हुए गगनयान मिशन से जुड़े एक टेस्ट में बड़ी सफलता हासिल की है। इसरो का गगनयान मिशन से जुड़ा हुआ TV-D1 टेस्ट सफल रहा है। इस दौरान क्रू एस्केप मॉड्यूल अंतरिक्ष में जाकर वापस पृथ्वी पर लौट आया है। अब इससे मिले डाटा का अध्ययन किया जा रहा है। वहीं मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 के लिए बीजेपी ने उम्मीदवारों की पांचवीं लिस्ट जारी कर दी है। भाजपा ने शनिवार को मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए 92 नामों के साथ अपनी पांचवीं उम्मीदवार सूची जारी की। आज की सूची के साथ, भाजपा ने 230 सदस्यीय मध्य प्रदेश विधानसभा में 228 सीटों के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है वहीं राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है। पार्टी की ओर से जारी की गई सूची में 33 विधानसभा सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा की गई है उधर इजरायल पुलिस के लिए वर्दी बनाने और इसकी आपूर्ति करने वाली केरल के कन्नूर जिले की एक प्राइवेट कंपनी ने शुक्रवार को फिलिस्तीन के अस्पतालों पर कथित बमबारी के मद्देनजर नए ऑर्डर पर अस्थायी रोक लगाने की घोषणा की उधर संयुक्त राष्‍ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में भारत की स्थायी प्रतिनिधि रुचिरा कंबोज ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र कोई भी विवाद शांतिपूर्वक सुलझा नहीं पा रहा है , यहां पढ़िए हिंदी समाचार, देश-दुनिया के मुख्य हिंदी समाचार जो सुर्खियों में हैं, पढ़ें 21 अक्टूबर (शनिवार) की ताजा खबरें और प्रमुख समाचार।

OCT 21, 2023 23:55 IST

अब यह बच्चा मेरे लिए सब कुछ है- नीतीश कुमार ने कर दिया साफ

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पिछले साल कहा था कि जब बिहार में 2025 में अगला विधानसभा चुनाव होगा, तो राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के युवा नेता राज्य में सत्तारूढ़ महागठबंधन का "नेतृत्व" करेंगे। तब इससे जद (यू) में खलबली मच गई थी, पढ़ें पूरी खबर
OCT 21, 2023 22:34 IST

हेकड़ी गुम, 'मुख्तारी' खत्म..गिड़गिड़ा रहा माफिया!

जेल में बंद मुख्‍तार अंसारी ने जज साहब के सामने खुद को बीमार बताते हुए इलाज की मांग की, देखिए देखिए, मुख्तार अंसारी की 'मनोहर कहानियां'! पढ़ें पूरी खबर
OCT 21, 2023 22:33 IST

तेलंगाना में हो रही पैसों की बारिश?

प्रवर्तन एजेंसियों ने 9 अक्टूबर को जांच शुरू कर दी थी, जब भारत चुनाव आयोग द्वारा चुनाव कार्यक्रम की घोषणा के साथ आदर्श आचार संहिता लागू हुई थी। 24 घंटे की अवधि के दौरान 9.69 करोड़ रुपये से ज्यादा कैश जब्त किया गया, पढ़ें पूरी खबर
OCT 21, 2023 21:00 IST

पाकिस्तान में ही घुसकर आतंकियों को मार रहा है कोई

हाल के दिनों में पाकिस्तान में कई आतंकी मारे गए हैं, जो भारत में आतंकी गतिविधियों के लिए जिम्मेदार माने जाते रहे हैं। इस महीने की शुरुआत में, एक अन्य वांछित आतंकवादी हाफिज सईद के करीबी सहयोगी जेईएम आतंकवादी कैसर फारूक को कराची में अज्ञात बंदूकधारियों ने गोली मार दी थी, पढ़ें पूरी खबर
OCT 21, 2023 20:27 IST

तेलंगाना के चुनावी मैदान में दागी ही दागी!

तेलंगाना के 118 विधायकों में से 72 के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज हैं, जबकि 46 के खिलाफ गंभीर आपराधिक मामले हैं, पढ़ें पूरी खबर
OCT 21, 2023 20:01 IST

10 साल की लव स्टोरी...Lust स्टोरी पर खत्म !

इटली की प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी ने अपने पार्टनर एंड्रिया जियाम्ब्रुनो से अलग हो गई हैं। दोनों के बीच 10 का रिश्ता खत्म हो गया। दोनों की रिश्ता खत्म हो गया, इसके पीछे क्या वजहें रहीं ये जानने की कोशिश...पढ़ें पूरी खबर
OCT 21, 2023 19:09 IST

World Cup 2023 Points Table: ऐसा है विश्वकप की अंक तालिका का हाल

World Cup 2023 Points Table (World Cup 2023 अंक तालिका, विश्व कप पॉइंट्स टेबल 2023): 5 अक्टूबर से 19 नवंबर के बीच भारत की मेजबानी में आयोजित होने वाले 13वें विश्व कप के में 10 टीमें भाग ले रही हैं। जानिए कैसा है अंक तालिका का हाल, पढ़ें पूरी खबर
OCT 21, 2023 18:03 IST

Gaganyaan Mission Test: सफल रहा इसरो का TV-D1 टेस्ट

इसरो ने शनिवार को एक और इतिहास रचते हुए गगनयान मिशन से जुड़े एक टेस्ट में बड़ी सफलता हासिल की है। इसरो का गगनयान मिशन से जुड़ा हुआ TV-D1 टेस्ट सफल रहा है, पढ़ें पूरी खबर
OCT 21, 2023 17:37 IST

मध्य प्रदेश चुनाव के लिए बीजेपी ने जारी की उम्मीदवारों की 5वीं लिस्ट

भाजपा ने शनिवार को मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए 92 नामों के साथ अपनी पांचवीं उम्मीदवार सूची जारी की,पढ़ें पूरी खबर
OCT 21, 2023 17:09 IST

UN में भारत की रूचिरा कंबोज की स्पीच क्यों हुई Viral

संयुक्त राष्‍ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में भारत की स्थायी प्रतिनिधि रुचिरा कंबोज ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र कोई भी विवाद शांतिपूर्वक सुलझा नहीं पा रहा है, पढ़ें पूरी खबर
OCT 21, 2023 16:18 IST

Pakistan: 4 साल बाद नवाज शरीफ ने की वतन वापसी

नवाज शरीफ के छोटे भाई एवं पीएमएल-एन अध्यक्ष शहबाज शरीफ ने पार्टी नेताओं को पूर्व प्रधानमंत्री का ऐतिहासिक स्वागत करने को कहा है। पीएमएल-एन ने नवाज शरीफ के आगमन पर साढ़े तीन घंटे तक (तीन बजे से सढ़े छह बजे तक) लाहौर में फूल बरसाने के लिए दो छोटे विमानों को किराये पर लिया है, पढ़ें पूरी खबर
OCT 21, 2023 16:17 IST

लॉन्चिंग से 5 सेकेंड पहले क्यों रोकी गई थी गगनयान की टेस्ट फ्लाइट?

इसरो चीफ ने कहा, टीवी-डी1 रॉकेट का इंजन तय प्रक्रिया के अनुसार चालू नहीं हो सका था। दरअसल लॉन्चिंग से ठीक पहले ग्रांउड कंप्यूटर द्वारा गैर-अनुरूपता का पता चला था, जिसके बाद लिफ्ट को रोक दिया गया था। इसे तुरंत पता लगाकर ठीक कर दिया गया, पढ़ें पूरी खबर
OCT 21, 2023 14:53 IST

कांग्रेस ने राजस्थान में जारी की पहली लिस्ट

राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है। पार्टी की ओर से जारी की गई सूची में 33 विधानसभा सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा की गई है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को सदरपुरा विधानसभा सीट से मैदान में उतारा गया है।
OCT 21, 2023 14:20 IST

राजस्थान: भाजपा ने जारी की उम्मीदवारों की दूसरी सूची

राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दी है। पूर्व सीएम वसुंधरा राजे झालरपाटन से चुनाव लड़ेंगी, सतीश पूनिया आमेर से मैदान में उतारे गए हैं। राजेंद्र राठौड़ तारानगर से चुनाव लड़ेंगे और नागौर से ज्योति मिर्धा चुनाव लड़ेंगी।
OCT 21, 2023 13:00 IST

पीएम मोदी ने दी इसरो को बधाई

गगनयान टीवी-डी1 मिशन के सफल प्रक्षेपण पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसरो को बधाई। उन्होंने ट्वीट किया कि यह प्रक्षेपण हमें भारत के पहले मानव अंतरिक्ष उड़ान कार्यक्रम, गगनयान को साकार करने के एक कदम और करीब ले जाता है। इसरो में हमारे वैज्ञानिकों को मेरी शुभकामनाएं।
OCT 21, 2023 12:59 IST

इजराइल-हमास संघर्ष में 5 लाख महिलाएं विस्थापित

करीब 5 लाख महिलाएं विस्थापित संयुक्त राष्ट्र महिला के अनुमान के अनुसार, गाजा में चल रहे संघर्ष में लगभग 4 लाख 93 हजार महिलाएं और लड़कियां अपने घरों से विस्थापित हो चुकी हैं। इसके अतिरिक्त, हिंसा के कारण लगभग 900 महिलाएं विधवा हो गईं। 7 अक्टूबर को इज़राइल पर हमास के हमले और उसके बाद गाजा पर इजरायली हमलों के बाद, संयुक्त राष्ट्र महिला ने महिलाओं, पुरुषों, लड़कों और लड़कियों पर प्रभाव का विश्लेषण किया है। यदि युद्धविराम नहीं हुआ तो ये संख्या बढ़ती रहेगी।
OCT 21, 2023 11:58 IST

आज पाकिस्तान वापस लौटेंगे नवाज शरीफ

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री और पीएमएल(एन) पार्टी के संस्थापक नवाज शरीफ आज(शनिवार) करीब चार साल बाद अपने मुल्क वापस लौटेंगे। उनकी वतन वापसी गुरुवार को एक स्थानीय अदालत द्वारा नवाज शरीफ की गिरफ्तारी पर रोक लगाने बाद हो रही है। जानकारी के मुताबिक, दुबई से नवाज शरीफ की फ्लाइट उड़ान भर चुकी है, जो दोपहर तक पाकिस्तान पहुंचेगी। बता दें, शीरफ 2019 से लंदन में निर्वासन में हैं।
OCT 21, 2023 11:03 IST

दीपावली से पहले योगी सरकार का बोनस

दीपावली से पहले योगी सरकार सरकारी कर्मचारियों और पेंशनरों को बड़ी सौगात देने जा रही है। यूपी में 19 लाख सरकारी कर्मचारी और पेंशनरों का बढ़ेगा 4 प्रतिशन DA बढ़ सकता है।
OCT 21, 2023 10:59 IST

अंतरिक्ष की ओर भारत की बड़ी छलांग

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने शनिवार सुबह एक मानवरहित उड़ान परीक्षण की शुरुआत कर दी है। ये गगनयान मिशन की दिशा में पहला कदम है। ISRO ने आज आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा से गगनयान का पहला उड़ान परीक्षण वाहन एबॉर्ट मिशन -1 (टीवी-डी1) का ट्रायल शुरू किया।
OCT 21, 2023 07:44 IST

खराब मौसम के चलते बदला मिशन के लॉन्च का समय