आज की ताजा खबर, 20 जून 2026 हिंदी न्यूज लाइव: अहमदाबाद-भावनगर में बस पलटी; एक यात्री की मौत, कई घायल; नोएडा सेक्टर-9 में एक प्राइवेट कंपनी में भीषण लगी आग
आज की ताजा खबर, 20 जून 2026 हिंदी न्यूज लाइव: पूरा विश्व आज अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मना रहा है। 21 जून की तारीख 2015 में पहले अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के रूप में इतिहास में दर्ज हुई, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल पर संयुक्त राष्ट्र ने 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मनाने का आह्वान किया। वहीं, पश्चिम एशिया संकट के बीच स्विट्जरलैंड में अमेरिका और ईरान का प्रतिनिधिमंडल एकत्रित हो रहा है, जहां पर शांति समझौते को लेकर अहम वार्ता होगी।
आज की ताजा खबर, 20 जून 2026 हिंदी न्यूज लाइव: अहमदाबाद-भावनगर में बस पलटी; एक यात्री की मौत, कई घायल; नोएडा सेक्टर-9 में एक प्राइवेट कंपनी में भीषण लगी आग
PM मोदी के साथ हजारों लोगों ने किया योगाभ्यास
पीएम मोदी ने रविवार को 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर कोलकाता के रेड रोड पर हजारों लोगों के साथ योगाभ्यास किया। सफेद टी-शर्ट और सफेद पैंट पहने प्रधानमंत्री ने कार्यक्रम स्थल पर लोगों के साथ योगासन किए। इस स्थल के एक ओर भारतीय सेना की पूर्वी कमान का मुख्यालय और दूसरी ओर मैदान है। करीब 40 मिनट के सत्र के दौरान मोदी प्रतिभागियों के बीच घूमते नजर आए। उन्होंने योग प्रोटोकॉल के अनुसार किए जा रहे आसनों को करीब से देखा और यह सुनिश्चित किया कि उन्हें सही तरीके से किया जा रहा है।
अमेरिका-ईरान के बीच वार्ता
तेहरान के साथ रुकी हुई वार्ता को फिर से पटरी पर लाने और कूटनीतिक बातचीत को आगे बढ़ाने की अमेरिका ने कोशिशें तेज कर दी हैं। उपराष्ट्रपति जेडी वेंस आज ईरानी संसद के अध्यक्ष मोहम्मद बाकिर गालिबाफ, विदेश मंत्री अब्बास अराघची तथा ईरान के केंद्रीय बैंक और तेल क्षेत्र के अधिकारियों के साथ मुलाकात कर सकते हैं।
अहमदाबाद-भावनगर में बस पलटी; एक यात्री की मौत, कई घायल
हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोग मदद के लिए मौके पर पहुंच गए। सूचना मिलते ही पुलिस, 108 एम्बुलेंस सेवा और अन्य राहत-बचाव दल भी घटनास्थल पर पहुंच गए। चार एम्बुलेंसों की मदद से घायलों को बाहर निकालकर उपचार के लिए धोलका सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) भेजा गया। प्रारंभिक रिपोर्ट के मुताबिक हादसे में एक यात्री की मौत हो गई, जबकि तीन से चार लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। अन्य घायलों का इलाज जारी है।
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और राहत कार्यों की निगरानी की। प्रारंभिक जांच में चालक द्वारा स्टीयरिंग से नियंत्रण खोने की आशंका जताई जा रही है, हालांकि दुर्घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए विस्तृत जांच शुरू कर दी गई है। हादसे के कारण कुछ समय के लिए हाईवे पर यातायात भी प्रभावित रहा। प्रशासन ने वाहन चालकों से दुर्घटनास्थल के आसपास सावधानी बरतने और आवश्यक होने पर वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने की अपील की है। पुलिस के अनुसार घायलों का उपचार जारी है और जांच पूरी होने के बाद दुर्घटना के कारणों को लेकर विस्तृत जानकारी सार्वजनिक की जाएगी।
