LIVEताजा खबर, 21 अगस्त 2023: आगे बढ़ सकती है चंद्रयान-3 की लैंडिंग की तारीख, बालाकोट में बड़ी साजिश नाकाम

ताजा खबर, 21 अगस्त 2023: आगे बढ़ सकती है चंद्रयान-3 की लैंडिंग की तारीख, बालाकोट में बड़ी साजिश नाकाम
ताजा खबर (Taaja Khabar), Hindi News (हिंदी न्यूज़ ) 21 अगस्त 2023 और बड़ी खबरें: ताजा खबर (Taaja Khabar), Hindi News Today (हिंदी न्यूज़) 21 अगस्त 2023 और बड़ी खबरें: यहां पढ़िए हिंदी समाचार, देश-दुनिया के मुख्य हिंदी समाचार जो सुर्खियों में हैं: बैंक ऑफ बड़ौदा ने कहा है कि अभिनेता सनी देओल ने मुंबई में अपने बंगले से संबंधित बकाया राशि का भुगतान करने की पेशकश की है। गुरदासपुर से सांसद बैंक से 55.99 करोड़ रुपये के लोन व ब्याज और जुर्माने पर चूक का सामना कर रहे हैं। भारत के चंद्रयान-3 मिशन को लेकर लगातार अच्छी खबरें सामने आ रही हैं। चंद्रयान-3 का अब चंद्रयान-2 के ऑर्बिटर से संपर्क हो गया है। ऑर्बिटर ने चंद्रयान-3 का स्वागत किया है। इसरो ने कहा है कि चंद्रयान-3 और चंद्रयान-2 के ऑर्बिटर के बीच संवाद स्थापित हो गया है। एशिया कप की उलटी गिनती शुरू हो चुकी है। पाकिस्तान और श्रीलंका के संयुक्त मेजबानी में 30 अगस्त से एशिया कप का आगाज होगा। टूर्नामेंट में कुल 6 टीमें उतरेंगी। इसको लेकर मेजबान पाकिस्तान, बांग्लादेश और नेपाल की टीम का ऐलान हो चुका है, आगे पढ़ें देश-दुनिया की खबरों के ताजा अपडेट्स...
बालाकोट में बड़ी साजिश नाकाम
खुफिया जानकारी के अनुसार, घुसपैठ का प्रयास करने वाले दो आतंकवादी अपने ही सैनिकों की गोलीबारी के कारण घायल हो गए, लेकिन फिर भी नियंत्रण रेखा के पार लौटने में कामयाब रहे और बाद में उन्होंने दम तोड़ दिया,
पढ़ें पूरी खबरआगे बढ़ सकती है चंद्रयान-3 की लैंडिंग की तारीख
इसरो के वैज्ञानिक नीलेश एम. देसाई ने कहा है कि 23 अगस्त को चंद्रयान-3 की लैंडिंग से 2 घंटे पहले हम लैंडर मॉड्यूल को कमांड देंगे और स्थितियों का आंकलन करेंगे। अगर हमें कुछ भी आपत्तिजनक लगता है तो हम चंद्रयान-3 की लैंडिंग को स्थगित कर देंगे और 27 अगस्त को लैंडर को चंद्रमा पर उतारेंगे,
पढें पूरी खबरजब चांद पर लैंड होगा Chandrayaan-3,तब कहां रहेंगे वैज्ञानिकों का हौसला बढ़ाने वाले पीएम मोदी
Chandrayaan-3 की सॉफ्ट लैंडिंग पर भारत ही नहीं पूरी दुनिया की नजरें टिकी हुई हैं, 23 अगस्त को शाम 6 बजकर 4 मिनट पर चंद्रयान-3 चांद के दक्षिणी ध्रुव पर सॉफ्ट लैंडिंग करेगा,
पढ़ें पूरी खबरदुनिया की ये 5 स्पेस एजेंसियां जो अंतरिक्ष में करती हैं बड़े-बड़े कारनामे
भारत सरकार की अंतरिक्ष एजेंसी का नाम इसरो है। इसकी स्थापना साल 1969 में हुई। अपनी शुरुआत के बाद से यह एजेंसी अंतरिक्ष में कई अहम कार्यक्रमों को अंजाम दे चुकी है। साल 1975 में इसने अपना पहला उपग्रह लांच किया,
पढ़ें पूरी खबर 'INDIA' की बैठक में AAP जाएगी या नहीं, केजरीवाल ने किया साफ
दिल्ली के मुख्यमंत्री एवं आम आदमी पार्टी (AAP) के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को कहा कि मुंबई में इस महीने के अंत में होने वाली 'इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस' (INDIA) की बैठक में उनकी पार्टी शामिल होगी,
पढ़ें पूरी खबर पेट्रोल नहीं प्याज से क्यों डरती हैं सरकारें !
प्याज को भारतीय राजनीति का चुनावी फसल भी कहा जाता है। क्योंकि इंदिरा गांधी से लेकर सुषमा स्वराज और शीला दीक्षित के दौर में प्याज ने कई सरकारें गिरा दीं। अब फिर से चुनाव दहलीज पर हैं। बढ़ती कीमतों को देखते हुए बीते 19 अगस्त को सरकार ने प्याज के निर्यात पर 40 फीसदी की एक्सपोर्ट ड्यूटी लगा दी है,
पढ़ें पूरी खबर अलीगढ़ में शाह बोले-राम मंदिर, कल्याण सिंह के सपनों को PM मोदी ने किया पूरा
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को अलीगढ़ में लोकसभा चुनाव 2024 का शंखनाद किया। उन्होंने लोगों से सूबे की 80 सीटों पर भाजपा को जिताने की अपील की,
पढें पूरी खबर चंद्रयान-2 के ऑर्बिटर से Chandrayaan-3 का हुआ संपर्क
भारत के चंद्रयान-3 मिशन को लेकर लगातार अच्छी खबरें सामने आ रही हैं। चंद्रयान-3 का अब चंद्रयान-2 के ऑर्बिटर से संपर्क हो गया है। ऑर्बिटर ने चंद्रयान-3 का स्वागत किया है। इसरो ने कहा है कि चंद्रयान-3 और चंद्रयान-2 के ऑर्बिटर के बीच संवाद स्थापित हो गया है। इससे इसरो के मिशन ऑपरेशंस कॉम्पलेक्स (MOX) को चंद्रयान-3 के लैंडर मॉड्यूल तक पहुंचने में अन्य जरिया हासिल हो गया है,
पढें पूरी खबर लैंडिंग से ठीक पहले पूर्व इसरो चीफ के. सिवन का बड़ा बयान
Chandrayaan-3 Update: इसरो के पूर्व निदेशक के. सिवन ने चंद्रयान-3 की लैंडिंग से ठीक पहले बड़ा बयान दिया है। पूर्व इसरो चीफ ने कहा है कि चंद्रयान 2 से हमने जो सबक सीखा है, उसके आधार पर सिस्टम अधिक मजबूती के साथ आगे बढ़ रहा है। आपको याद दिला दे, मिशन चंद्रयान-2 के क्रैश होने के बाद जब पीएम मोदी बेंगलुरु स्थित इसरो मुख्यालय पहुंचे थे तो के सिवन उन्हें पकड़कर रोने लगे थे।
पढ़ें पूरी खबरएक्टर प्रकाश राज ने उड़ाया मिशन चंद्रयान-3 का मजाक
Prakash Raj: चंद्रयान-3 से जुड़े अपने ट्वीट के लिए अभिनेता प्रकाश राज की सोशल मीडिया पर यूजर्स के निशाने पर हैं। यूजर्स ने उन पर भारत के महत्वाकांक्षी चंद्रमा मिशन का मजाक उड़ाने का आरोप लगाया है। एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर टॉप ट्रेंड करने वाले अभिनेता प्रकाश राज ने बनियान और लुंगी पहने और चाय डालते हुए एक आदमी का कार्टून साझा किया और इसे कैप्शन दिया, "विक्रमलैंडर द्वारा चंद्रमा से आने वाली पहली तस्वीर"। ट्विटर यूजर्स ने तुरंत इस पोस्ट की निंदा करते हुए उन्हें लताड़ लगाई। लोगों का कहना था कि उनका ये ट्वीट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति अंध घृणा से प्रेरित है।
पढ़ें पूरी खबरएशिया कप के लिए घोषित हुई भारतीय टीम
India Squad for Asia Cup 2023: एशिया कप की उलटी गिनती शुरू हो चुकी है। पाकिस्तान और श्रीलंका के संयुक्त मेजबानी में 30 अगस्त से एशिया कप का आगाज होगा। टूर्नामेंट में कुल 6 टीमें उतरेंगी। इसको लेकर मेजबान पाकिस्तान, बांग्लादेश और नेपाल की टीम का ऐलान हो चुका है। आज यानी 21 अगस्त को टूर्नामेंट में उतरने वाली टीम और क्रिकेट फैंस का भी इंतजार खत्म हो चुका है। बीसीसीआई ने एशिया कप के लिए 17 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है। रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया एशिया कप में उतरेगी।
पढ़ें पूरी खबरसपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य पर फेंका गया जूता
- समाजवादी पार्टी के नेता स्वामी प्रसाद मौर्य पर लखनऊ में जूता फेंका गया है। जूता फेंकने वाले को सपा कार्यकर्ताओं ने बाद में पकड़ लिया और जमकर पीट दिया। इस घटना पर सपा के पूर्व सहयोगी ओपी राजभर ने चुटकी लेते हुए बड़ा हमला बोला है। जूता फेंकने वाले को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है। पढ़ें पूरी खबर
दोस्त की बेटी के साथ रेप करने वाला दिल्ली का अफसर सस्पेंड
Delhi Crime News: राजधानी दिल्ली में महिला एंव विकास मंत्रालय के डिप्टी डायरेक्टर की घिनौनी करतूत के बाद केजरीवाल सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है। सीएम ने आरोपी अधिकारी को सस्पेंड कर दिया है। अधिकारी पर आरोप है कि उसने अपनी दोस्त की बेटी को ही महीनों तक हवस का शिकार बनाया। जब वो प्रेग्नेंट हो गई तो उसकी पत्नी और बेटे ने मिलकर अबॉर्शन करवा दिया। इस मामले में दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष ने दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी किया है।
पढ़ें पूरी खबरसनी देओल के बंगले की नीलामी मामले पर कांग्रेस का बड़ा हमला
Sunny Deol Bungalow: कांग्रेस ने मुंबई में अभिनेता-राजनेता सनी देओल के बंगले के लिए बैंक ऑफ बड़ौदा द्वारा ई-नीलामी नोटिस वापस लेने पर सवाल उठाया है। कांग्रेस ने पूछा है कि 24 घंटे से कम समय में नोटिस वापस लेने के क्या तकनीकी कारण रहे जिसकी वजह से फैसला वापस लिया गया। पश्चिमी मुंबई के जुहू स्थित सनी देओल के बंगले को पहले बैंक ऑफ बड़ौदा ने 56 करोड़ रुपये का कर्ज वसूलने के लिए नीलाम करने का फैसला किया था। हालांकि, बैंक ने अब तकनीकी कारणों का हवाला देते हुए नोटिस वापस ले लिया है।
पढ़ें पूरी खबरमहाराष्ट्र : सोशल मीडिया पर दोस्ती कर किशोरी का अपहरण करने का आरोपी गिरफ्तार
महाराष्ट्र के ठाणे जिले में राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) ने सोशल मीडिया पर दोस्ती कर किशोरी का अपहरण करने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। जीआरपी ने सोमवार को यह जानकारी दी। जीआरपी की एक विज्ञप्ति में बताया गया है कि वारदात 18 अगस्त को जिले के कल्याण रेलवे स्टेशन में हुई। विज्ञप्ति के अनुसार, 17 वर्षीय किशोरी को बचा लिया गया और रविवार को उसके अपहरण के आरोप में 23 वर्षीय युवक को गिरफ्तार कर लिया।
अब भारत में ही होगा मेड-इन-इंडिया कारों का क्रैश टेस्ट
BNCAP Crash Test: ग्लोबल एनकैप और यूरो एनकैप की तरह अब भारत सरकार भी मेड-इन-इंडिया कारों के लिए बीएनसीएपी सेफ्टी रेटिंग देने को तैयार है। सड़क परिवहन एवं हाइवे मंत्रालय ने गाड़ियों को स्टार रेटिंग देने का काम पूरा कर लिया है। 22 अगस्त 2022 से देश में बनी कारों का क्रैश टेस्ट यहीं किया जाएगा जो ऑटो जगत में एक बड़ा कदम है। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी भारत एनकैप यानी बीएनकैप को लॉन्च करेंगे। सरकार के इस कदम से वाहन निर्माताओं पर कारों के साथ इन बिल्ट सेफ्टी फीचर्स देने का दबाव बढ़ेगा और ग्राहकों को सुरक्षित कारें चुनने में मदद मिलेगी।
पढ़ें पूरी खबरगहलोत के 'अध्ययन, लेखन, मनन, 2030 के मिशन' पर आचार्य प्रमोद का तंज
Acharya Pramod Krishnam : कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर एक बार फिर निशाना साधा है। आचार्य ने 'X' (पहले ट्विटर) पर किए गए अपने पोस्ट में गहलोत का नाम तो नहीं लिया है लेकिन उनकी तस्वीर को शेयर करते हुए उन पर सवाल उठाए हैं। दरअसल, गहलोत ने विमान में कामकाज करते हुए अपनी एक तस्वीर पोस्ट की। इस तस्वीर के साथ सीएम ने लिखा-'अध्ययन, लेखन, मनन, 2030 का मिशन।'
पढ़ें पूरी खबरबिहार में नाम का ही सिर्फ रह गया है सुशासन राज
Bihar News: बिहार में अपराधियों के बुलंद हौंसलों को देखते हुए यह कहा जाने लगा है कि राज्य में जंगलराज रिटर्न हो चुका है। एक के बाद शहरों से हत्या की खबर आ रही है। किसी को मॉर्निंग वॉक के समय मार दिया जा रहा है, तो किसी को घर में घुसकर। कभी रेस्टोरेंट पर फायरिंग हो रही है तो कभी पैक्स अध्यक्ष पर। पुलिस कार्रवाई की बात कहती है, सीएम नीतीश कुमार अपराध न होने की बात कहते हैं, लेकिन सच यही है कि बिहार में अपराधी बेलगाम हो चुके हैं।
पढ़ें पूरी खबरदिल्ली की एक फैक्ट्री में लगी भीषण आग
दिल्ली में एक फैक्ट्री में सोमवार को भीषण आग लग गई। एक शीर्ष अधिकारी ने कहा कि आग में किसी के घायल होने की तत्काल कोई रिपोर्ट नहीं है। दिल्ली अग्निशमन सेवा प्रमुख अतुल गर्ग के मुताबिक, सुबह 8.52 बजे निलोठी गांव स्थित फैक्ट्री में आग लगने की सूचना मिली।
पटना-कोटा एक्सप्रेस ट्रेन में दो यात्रियों की मौत, छह बीमार
वाराणसी से मथुरा की यात्रा के दौरान रविवार को कोटा-पटना एक्सप्रेस (13237) में स्वास्थ्य संबंधी जटिलताओं के कारण दो यात्रियों की मौत हो गई और छह अन्य बीमार पड़ गए। आगरा के रेलवे अधिकारियों को यात्रियों के बिगड़ते स्वास्थ्य के संबंध में एक कॉल मिली। रविवार शाम ट्रेन के आगरा कैंट स्टेशन पहुंचने पर चिकित्सा सहायता प्रदान की गई। ये यात्री गैर वातानुकूलित शयनयान कोच संख्या एस-2 में यात्रा कर रहे थे।