Bihar News: बिहार में अपराधियों के बुलंद हौंसलों को देखते हुए यह कहा जाने लगा है कि राज्य में जंगलराज रिटर्न हो चुका है। एक के बाद शहरों से हत्या की खबर आ रही है। किसी को मॉर्निंग वॉक के समय मार दिया जा रहा है, तो किसी को घर में घुसकर। कभी रेस्टोरेंट पर फायरिंग हो रही है तो कभी पैक्स अध्यक्ष पर। पुलिस कार्रवाई की बात कहती है, सीएम नीतीश कुमार अपराध न होने की बात कहते हैं, लेकिन सच यही है कि बिहार में अपराधी बेलगाम हो चुके हैं।
बेगुसराय में 3 लोगों की हत्या
बिहार में बीते दो दिनों में 10 लोगों को गोली मारी गई। जिसमें से 4 की मौत हो गई है। वहीं 6 की हालत गंभीर बनी हुई है। बेगुसराय में अपराधियों ने एक युवक को मौत के घाट उतार दिया। बीते 24 घंटे में बेगुसराय में 3 लोगों की हत्या से लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है। गुस्साएं लोगों ने जमकर बवाल काटा साथ ही आरोपी के घर पर तोड़फोड़ भी की।
वैशाली में पैक्स अध्यक्ष की हत्या
वैशाली में सौमवार को एक पैक्स अध्यक्ष को बदमाशों ने गोली मार दी है। उन्हें तीन गोलियां मारी गई हैं। पैक्स अध्यक्ष ललन सिंह को उस समय गोली मारी गई, जब वो मार्निंग वॉक पर थे। तीन बदमाश बाइक पर सवार होकर आए और उनपर गोलियां बरसा दी। ललन सिंह इस हमले में घायल हो गए हैं और उनकी स्थिति गंभीर बताई जा रही है।
