देश

एक्टर प्रकाश राज ने उड़ाया मिशन चंद्रयान-3 का मजाक, ट्विटर पर लोगों ने लताड़ा

  • Authored by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Aug 21, 2023, 03:36 PM IST

ट्विटर यूजर्स ने प्रकाश राज के पोस्ट की निंदा करते हुए उन्हें लताड़ लगाई। लोगों का कहना था कि उनका ये ट्वीट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति अंध घृणा से प्रेरित है।

Image

प्रकाश राज ने उड़ाया मिशन चंद्रयान-3 का मजाक

Prakash Raj: चंद्रयान-3 से जुड़े अपने ट्वीट के लिए अभिनेता प्रकाश राज की सोशल मीडिया पर यूजर्स के निशाने पर हैं। यूजर्स ने उन पर भारत के महत्वाकांक्षी चंद्रमा मिशन का मजाक उड़ाने का आरोप लगाया है। एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर टॉप ट्रेंड करने वाले अभिनेता प्रकाश राज ने बनियान और लुंगी पहने और चाय डालते हुए एक आदमी का कार्टून साझा किया और इसे कैप्शन दिया, "विक्रमलैंडर द्वारा चंद्रमा से आने वाली पहली तस्वीर"। ट्विटर यूजर्स ने तुरंत इस पोस्ट की निंदा करते हुए उन्हें लताड़ लगाई। लोगों का कहना था कि उनका ये ट्वीट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति अंध घृणा से प्रेरित है।

पीएम मोदी पर हमला बोलते रहे हैं प्रकाश राज

प्रकाश राज पहले भी पीएम मोदी पर 'चायवाला' कहकर कटाक्ष करते हुए हमला करते रहे हैं। 20 अगस्त को प्रकाश राज ने लैंडर विक्रम और इसके साथ साझा किए गए कार्टून स्केच के जरिए सीधा कटाक्ष करने के लिए ट्विटर का सहारा लिया। कई लोगों को लगा कि उन्होंने बीजेपी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति अंधी नफरत की वजह से यह पोस्ट शेयर किया है। उनके ट्वीट में लिखा था, "ब्रेकिंग न्यूज:- चंद्रमा से पहली तस्वीर विक्रम लैंडर, वाह.. बस यूं ही कह रहा हूं (sic)।

Prakash  Raj Tweet on Chandrayaan-3

Prakash Raj Tweet on Chandrayaan-3

ट्विटर यूजर्स ने प्रकाश राज को लताड़ा

ट्वीट के वायरल होने के तुरंत बाद ट्विटर यूजर्स ने वैज्ञानिकों की कड़ी मेहनत का मजाक उड़ाने के लिए उनकी आलोचना की। उन्होंने यह भी ट्वीट किया कि कैसे चंद्रयान 3 भारत के गौरव का विषय है और उनकी अंध घृणा का जरिया नहीं है। प्रकाश राज लगातार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ बोलते रहे हैं। उन्हें पीएम मोदी का बड़ा आलोचक माना जाता है। लोगों से सख्त प्रतिक्रिया के बावजूद वह ट्विटर पर अपनी राय साझा करते रहते हैं।

क्या-क्या कहा यूजर्स ने

चार्ली नाम की एक यूजर ने ट्विट किया- प्रकाश जी, चंद्रयान मिशन इसरो का है न कि बीजेपी का। अगर ये सफल रहता है तो, तो ये इंडिया का होगा, किसी पार्टी का नहीं। आप क्यों चाहते हैं कि ये मिशन फेल हो जाए। बीजेपी सिर्फ एक सत्ताधारी पार्टी है। एक दिन चली जाएगी। लेकिन इसरो हमेशा बना रहेगा और हमें गर्वित करता रहेगा।

वहीं @PallaviCT ने ट्वीट किया- ये एक ऐतिहासिक पल है। अगर सफल रहे तो हम चौथे ऐसे देश होंगे। सबकुछ अपने स्वदेशी इंजन के दम पर। मोदीजी से नफरत के लिए चंद्रयान-3 का मजाक उड़ाने के लिए आपको शर्म आनी चाहिए।

वहीं Neetu Khandelwal@T-Intestor_ ने लिखा- चंद्रयान-3 मिशन भारत के लिए है। एक भारतीय होने के नाते आपको भारत की टेक्नोलॉजी प्रोग्रेस पर भरोसा होना चाहिए। राजनीति से हटकर सोचिए।

अमित कुमार मंडल
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article