दिल्ली

दोस्त की बेटी के साथ रेप करने वाला दिल्ली का अफसर सस्पेंड, गिरफ्तारी न होने पर भड़कीं स्वाति मालीवाल

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 21, 2023, 12:22 PM IST

Delhi Rape Case Update: दोस्त की बेटी के साथ घिनौनी वारदात को अंजाम देने वाले महिला एंव विकास मंत्रालय के डिप्टी डायरेक्टर को केजरीवाल सरकार ने सस्पेंड करने का आदेश दिया है। वहीं महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने अधिकारी की गिरफ्तारी न होने पर नाराजगी जाहिर की है।

Image

दिल्ली पुलिस को महिला आयोग ने जारी किया नोटिस।

Delhi Crime News: राजधानी दिल्ली में महिला एंव विकास मंत्रालय के डिप्टी डायरेक्टर की घिनौनी करतूत के बाद केजरीवाल सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है। सीएम ने आरोपी अधिकारी को सस्पेंड कर दिया है। अधिकारी पर आरोप है कि उसने अपनी दोस्त की बेटी को ही महीनों तक हवस का शिकार बनाया। जब वो प्रेग्नेंट हो गई तो उसकी पत्नी और बेटे ने मिलकर अबॉर्शन करवा दिया। इस मामले में दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष ने दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी किया है।

दिल्ली पुलिस को महिला आयोग ने जारी किया नोटिस

पुलिस ने बताया कि दिल्ली सरकार के एक अधिकारी पर अपने मृत दोस्त की नाबालिग बेटी के साथ कई महीनों तक कथित तौर पर बलात्कार करने का मामला दर्ज किया गया है। मामला दर्ज होने के बाद गिरफ्तारी नहीं होने पर स्वाति मालीवाल भड़क गई हैं। उन्होंने दिल्ली पुलिस के खिलाफ नोटिस जारी किया है।

अधिकारी की गिरफ्तारी न होने पर भड़कीं स्वाति मालीवाल

दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने ट्वीट कर ये कहा है कि 'दिल्ली में महिला एवं बाल विकास विभाग में उपनिदेशक पद पर बैठे एक सरकारी अधिकारी पर एक बच्ची के साथ यौन शोषण करने का आरोप लगा है। पुलिस ने अभी तक उसे गिरफ्तार नहीं किया है। दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी किया जा रहा है। जिसका काम बेटियों की सुरक्षा करना है वही दरिंदा बन जाएगा तो बेटियां कहां जाएंगी। उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जाना चाहिए।'

मनोचिकित्सक की काउंसलिंग के बाद हुआ खुलासा

नाबालिग का आरोप है कि उसके साथ जबरन गंदी हरकत करने वाला डिप्टी डायरेक्टर उसके पिता का दोस्त है। पिता की मौत के बाद नाबालिग को अपने घर ले गया और कई महीने तक उसका जबरन शारीरिक शोषण करता रहा। 7 अगस्त को नाबालिग को पैनिक अटैक आया, जिसके बाद उसे सेंट स्टीफन हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। जहां मनोचिकित्सक की काउंसलिंग में पूरे मामले का खुलासा हुआ। जानकारी के अनुसार नाबालिग शोषण के दौरान गर्भवती हो गई थी, जिसके बाद उसने अपनी पत्नी और बेटे के साथ मिलकर उसका अबॉर्शन करवा दिया।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article