जब इसरो ये इतिहास रच रहा होगा,उस वक्त प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक दूसरे मिशन पर होंगे. जी हां,पीएम मोदी 22 अगस्त को दक्षिण अफ्रीका के दौरे पर रवाना हो रहे हैं...यहां पीएम मोदी 23 अगस्त को ब्रिक्स सम्मेलन में हिस्सा लेंगे।
इस सम्मेलन में कई मुद्दों पर भारत का फोकस होने वाला, जिसमें आर्थिक और सुरक्षा हित ही सर्वोपरि होंगे, अफ्रीका का दौरा खत्म कर पीएम मोदी मिस्त्र के लिए रवाना होंगे।
चंद्रयान 2 के विक्रम लैंडर से आखिरी मिनट में संपर्क टूट गया था
गौर हो कि साल 2019 में इसरो प्रमुख के सिवन के रोने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें गले लगाया और सांत्वना दी थी। ध्यान रहे कि चंद्रयान 2 के विक्रम लैंडर से आखिरी मिनट में संपर्क टूट गया था, चंद्रमा की सतह के दक्षिणी भाग पर उतरने की योजना से 2.1 किमी पहले संपर्क टूट गया था।
