आज की ताजा खबर, Aaj Ki Taza Khabar, 20 मार्च 2023: जापान के प्रधानमंत्री किशिदा पहुंचे भारत
नीतीश कुमार नहीं बनना चाहते PM
बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव (Tejashwi yadav) ने सोमवार को दावा किया है कि नीतीश कुमार प्रधानमंत्री नहीं बनना चाहते हैं। साथ ही उन्होंने अपनी सीएम उम्मीदवारी को लेकर भी बड़ा दावा कर दिया है। पढ़ें पूरी खबरइंटरपोल वांटेड लिस्ट से हटा मेहुल चोकसी का नाम
पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) से हजारों करोड़ रुपए धोखाधड़ी कर फरार हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी के खिलाफ जारी रेड कॉर्नर नोटिस को इंटरपोल ने हटा लिया है। चोकसी अब दुनिया भर में स्वतंत्र रूप से यात्रा कर सकता है। पढ़ें पूरी खबरअमृतपाल सिंह की मर्सिडीज सहित तीनों गाड़ियों का चला पता
Amritpal Singh Mercedes: अमृतपाल सिंह की मर्सिडीज को टाइम्स नाउ नवभारत ने ढूंढ निकाला है। अमृतपाल की तीनों SUV एक साथ मिली है। वीडियो में दिख रही इसी मर्सिडीज से अमृतपाल पुलिस को चकमा देकर भागने में कामयाब हुआ था। पढ़ें पूरी खबरमान के नेतृत्व में पंजाब सुरक्षित
पंजाब में अमृतपाल सिंह (Amritpal Singh) को लेकर माहौल गर्म है। आप सरकार लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। भगवंत मान सरकार ने एक बार फिर से सोमवार को स्पष्ट कर दिया है कि जो भी पंजाब का माहौल बिगाड़ने या पंजाब को विकास की राह से भटकाने की कोशिश करेगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पढ़ें पूरी खबरपद्मा लक्ष्मी बनीं इस राज्य की पहली ट्रांसजेंडर वकील
तिरुवनंतपुरम: केरल को अपना पहला ट्रांसजेंडर वकील रविवार को मिल गया। जब ट्रांसवुमन पद्मा लक्ष्मी (Transwoman Padma Lakshmi) ने 19 मार्च को नामांकन समारोह में केरल की बार काउंसिल के साथ एक वकील के रूप में इनरोल्ड हुईं। वह 1500 से अधिक लॉ ग्रेजुएट्स में से एक थीं। जिन्हें अधिवक्ता के रूप में केरल बार काउंसिल के रोल्स पर प्रवेश कराया गया। पढ़ें पूरी खबरDelhi Excise Policy case: मनीष सिसोदिया को नहीं मिली राहत
Delhi Excise Policy case: दिल्ली आबकारी नीति मामले में फंसे दिल्ली के पूर्व उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को आज भी अदालत से राहत नहीं मिली। दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने सिसोदिया की न्यायिक हिरासत और 14 दिनों के लिए बढ़ा दी। सिसोदिया 22 मार्च तक ईडी की हिरासत में हैं। पढ़ें पूरी खबरLive in relationship के रजिस्ट्रेशन की मांग पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई फटकार
सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को लिव-इन रिलेशनशिप (live in relationship) को रजिस्टर करने के दिशा-निर्देशों की मांग करने वाली याचिका को खारिज कर दिया। चीफ जस्टिस डी वाई चंद्रचूड़ (Chief Justice DY Chandrachud) ने इसे बिना सोचे-समझे विचार (hare-brained idea) करार दिया। पढ़ें पूरी खबरराहुल माफी मांग लें तो गतिरोध खत्म हो सकता है: हरदीप पुरी
केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने सोमवार को कहा कि लंदन में भारतीय लोकतंत्र के संदर्भ में की गई अपनी टिप्पणी के लिए पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी यदि माफी मांग लेते हैं तो संसद में गतिरोध खत्म हो सकता है। यहां एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता ने भारत में मौजूदा स्थिति पर गांधी के दावों को स्पष्ट रूप से खारिज कर दिया और उनसे यह स्पष्ट करने का आग्रह किया कि क्या वह ‘किसी एजेंडे के तहत ऐसा कर रहे हैं’। ज्ञात हो कि हाल ही में लंदन में एक कार्यक्रम में राहुल गांधी ने आरोप लगाया था कि भारतीय लोकतंत्र के ढांचे पर ‘‘बर्बर हमला’’ हो रहा है। उन्होंने अफसोस जताया कि अमेरिका और यूरोप समेत दुनिया के लोकतांत्रिक हिस्से इस पर ध्यान देने में नाकाम रहे हैं।आज की ताजा खबर 20 मार्च 2023 LIVE: राज्यसभा में गतिरोध जारी
भारत के लोकतंत्र के बारे में लंदन में दिए गए बयान पर सत्ता पक्ष के सदस्यों द्वारा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी से माफी की मांग और कांग्रेस सहित कई अन्य विपक्षी दलों की ओर से अडाणी समूह से जुड़े मामले की जांच के लिए संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) गठित करने में सरकार की विफलता के मुद्दे पर हुए हंगामे की वजह से सोमवार को राज्यसभा में गतिरोध कायम रहा। हंगामे के कारण सदन की बैठक एक बार के स्थगन के बाद दोपहर दो बजे फिर शुरू होने के मात्र एक मिनट में ही पूरे दिन के लिए स्थगित कर दी गयी। सुबह जैसे ही सदन की कार्यवाही आरंभ हुई, सभापति जगदीप धनखड़ ने आवश्यक दस्तावेज सदन के पटल पर रखवाए। इसके बाद उन्होंने बताया कि नियम 267 के तहत विभिन्न मुद्दों पर चर्चा कराने को लेकर उन्हें 14 नोटिस मिले हैं। इनमें से नौ नोटिस कांग्रेस सदस्यों के थे। सभापति ने कहा कि कांग्रेस के प्रमोद तिवारी, रंजीत रंजन, कुमार केतकर, सैयद नासिर हुसैन सहित कुछ अन्य सदस्यों ने अडाणी समूह से जुड़े मामले की जांच के लिए जेपीसी गठित करने में सरकार की विफलता पर नोटिस दिया है।TIME मैग्जीन में भारत की ये दो जगहें
गर्मियों का मौसम शुरू होने को है और ऐसे में आपको भारत में अलग-अलग टूरिस्ट स्पॉट घूमने का मन तो जरूर कर रहा होगा। देश में कई ऐसी जगहें हैं जहां आप घूमने जा सकते हैं और यहां के नजारे दुनिया के किसी भी मशहूर जगह को मात देते हैं। टाइम मैग्जीन ने भारत की ऐसी ही दो जगहों को दुनिया के मशहूर स्थानों में जगह दी है। ये दो जगहें है मयूरभंज और लद्दाख। ओडिशा का मयूरभंज जिला अपने हरे-भरे नजारों और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के लिए प्रसिद्ध है। केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख भी अपने नजारों के लिए मशहूर है। इसे हाल ही में टाइम मैगजीन की 2023 के विश्व के महानतम स्थानों की सूची में 50 असाधारण जगहों में से एक के रूप में शामिल किया गया था। इन दोनों स्थानों को TIME मैगजीन द्वारा वर्ष 2023 के लिए भारत में सबसे सुंदर और शानदार यात्रा स्थलों के रूप में मान्यता दी गई है।आज की ताजा खबर 20 मार्च 2023 LIVE: कोरोना से बीते 7 दिनों में 19 मौत
देश भर में कोरोना संक्रमण के नए मामलों का आना जारी है। बीत कुछ हफ्तों से इसमें तेजी आई है। कुछ सप्ताह पहले तक देश भर में संक्रमण के मामले रोजाना करीब 500 थे जो कि अब एक हजार के पास चले गए हैं। बीते शनिवार को संक्रमण का यह आंकड़ा 1000 के पार चला गया। बीते 130 दिनों का यह सर्वाधिक आंकड़ा था। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से कोविड पर सोमवार को जारी आंकड़े के मुताबिक बीते 24 घंटे में देश में कोरोना संक्रमण के 918 नए केस मिले। इसके साथ ही संक्रमण के सक्रिय केस की संख्या बढ़कर 6,350 हो गई। बीते 24 घंटे में कोरोना से चार लोगों की जान गई। दो मौतें राजस्थान, एक कर्नाटक और एक केरल में हुई। कोरोना से देश भर में अब तक 5,30,806 लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि देश में बीते सात दिनों में कोरोना संक्रमण से 19 लोगों की मौत हुई।क्रेडिस सुइस बैंक का अधिग्रहण करेगा USB
क्रेडिट सुइस में हो रही लगातार दिक्कतों को देखते हुए UBS (यूनियन बैंक) उसे अधिग्रहण करने के लिए एक समझौता लेकर आया है। इस कदम से सुइस में हो रही वैश्विक बैंकिंग सेक्टर के मार्केट में परेशानी और क्रेडिट सुइस में बैंक अविश्वास के संकट को पूरे बैंकिंग सिस्टम में फैलने से रोकना है। वित्त मंत्री ने चेतावनी दी है कि विश्व स्तर पर खास बैंक के दिवालिया होने से वित्तीय बाजारों के लिए खराब परिणाम हो सकते हैं।स्विस सेंट्रल बैंक ने कहा है कि वह यूबीएस और क्रेडिट सुइस के लिए दिए गए लिक्विडिटी सहायता में 100 बिलियन स्विस फ़्रैंक (108 बिलियन डॉलर) के साथ विलय किए गए बैंक की मदद करेगा। जबकि डील की रकम का अभी तक खुलासा नहीं किया गया है।जापान के प्रधानमंत्री किशिदा पहुंचे भारत
जापान के प्रधानमंत्री फूमियो किशिदा दो दिन की यात्रा पर आज भारत पहुंचे। केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने उनकी आगवानी की। किशिदा की भारत यात्रा को दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों की समीक्षा करने के एक बड़े अवसर के रूप में देखा जा रहा है। भारत और जापान के बीच मार्च 2022 में आयोजित पिछली शिखर बैठक के बाद से अब संबंधों को द्विपक्षीय स्तर पर आगे बढ़ाने का एक महत्वपूर्ण समय है क्योंकि नई दिल्ली और टोक्यो दोनों G20 और G7 की अध्यक्षता कर रहे हैं। दोनों देशों के बीच रक्षा और सुरक्षा, व्यापार और निवेश, विज्ञान और प्रौद्योगिकी, शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा और उभरती प्रौद्योगिकियों जैसे कई क्षेत्रों में साझेदारी है।गिरफ्तार हो चुका है अमृतपाल!
अमृतपाल सिंह के मामले में 'वारिस पंजाब दे' की ओर से अब तक का सबसे बड़ा दावा किया गया है। संगठन के कानूनी सलाहकार इमान सिंह खारा ने दावा किया है कि शाहकोट पुलिस ने अमृतपाल को गिरफ्तार कर लिया है और उनके फर्जी एनकाउंटर की साजिश रची जा रही है। खारा की ओर यह दावा तब किया गया है, जब पंजाब पुलिस लगातार कह रही है कि अमृतपाल अभी भी फरार है और उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस ने उसे भगोड़ा भी घोषित कर दिया है।आज की ताजा खबर 20 मार्च 2023 LIVE: लंदन में खालिस्तान समर्थकों ने उतारा तिरंगा
पंजाब में खालिस्तानी नेता अमृतपाल सिंह की धरपकड़ का मामला लंदन तक पहुंच गया है। यहां खालिस्तान समर्थकों द्वारा भारतीय मिशन में लगे तिरंगे को नीचे उतारने का एक वीडियो सामने आया है। अलगाववादियों ने भारतीय ध्वज को नीचे उतारकर उसकी जगह खालिस्तानी झंडा फहराया। इस घटना पर भारत सरकार ने सख्त रुख अपनाया है और कड़ी नाराजगी भी जताई है।रामलीला मैदान में आज किसान करेंगे महापंचायत
नई दिल्ली के रामलीला मैदान में संयुक्त किसान मोर्चा की 20 मार्च को किसान रैली हो रही है। किसानों की इस महापंचायत में 20 से 25 हजार किसानों के जुटने की उम्मीद है। किसानों की इस रैली को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने यातायात परामर्श जारी किया है। आम लोगों और यातायात के लिए कुछ मार्गों पर डायवर्जन लागू किया गया है। दिल्ली यातायात पुलिस के मुताबिक महाराजा रंजीत सिंह मार्ग, मीरदर्द चौक, दिल्ली गेट, जेएलएन मार्ग, मिंटो रोड, कमला मार्केट से हमदर्द चौक, अजमेरी चौक, भवभूति मार्ग, चमनलाल मार्ग और पहाड़गंज चौक पर डायवर्जन लागू है।नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति को सभी ने स्वीकार किया-शाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को यहां कहा कि नयी राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) को सभी ने स्वीकार किया है और पूरा देश इसे लागू करने के लिए काम कर रहा है जबकि अतीत में एनईपी के वैचारिक जुड़ाव के कारण विवाद हुआ था। शाह ने गुजरात केंद्रीय विश्वविद्यालय के चौथे दीक्षांत समारोह में स्नातक विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि एनईपी 2020 शिक्षा को संकीर्ण सोच के दायरे से बाहर लाने का काम करेगी।आज की ताजा खबर 20 मार्च 2023 LIVE: दिल्ली में ब्रिटिश राजनयिक तलब
भारत ने रविवार रात दिल्ली में सबसे वरिष्ठ ब्रिटिश राजनयिक को तलब किया और एक विरोध प्रदर्शन के दौरान खालिस्तान समर्थक अलगाववादी तत्वों द्वारा लंदन में भारतीय उच्चायोग में भारतीय ध्वज को उतारे जाने के प्रयास वाला वीडियो सामने आने के बाद ‘‘सुरक्षा व्यवस्था की गैरमौजूदगी’’ पर स्पष्टीकरण मांगा। विदेश मंत्रालय ने एक कड़े बयान में कहा कि भारत को ब्रिटेन में भारतीय राजनयिक परिसरों और कर्मियों की सुरक्षा के लिए ब्रिटेन सरकार की बेरूखी देखने को मिली है, जो अस्वीकार्य है। सूत्रों ने कहा कि ब्रिटिश उप उच्चायुक्त क्रिस्टीना स्कॉट को घटना के मद्देनजर विदेश मंत्रालय में तलब किया गया क्योंकि उच्चायुक्त एलेक्स एलिस दिल्ली से बाहर हैं।भारत विरोधी ताकतें नुकसानदेह आख्यान चला रहीं : धनखड़
उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने रविवार को कहा कि भारत विरोधी ताकतें देश के विकास को रोकने और इसके कार्यात्मक लोकतंत्र को कलंकित करने के लिए ‘नुकसानदेह आख्यान’चला रही हैं तथा इस तरह के ‘दुस्साहस’को बेअसर करने की जरूरत है। यहां एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने भी इस मुद्दे को उठाया और कहा कि देश के बाहर कुछ ताकतें इस तरह के प्रयास कर रही हैं क्योंकि वे भारत के विकास और उत्थान से खुश नहीं हैं।आज की ताजा खबर 20 मार्च 2023 LIVE: प्रदेश सरकार के दो मंत्री थे मौजूद और बिजली गुल
ग्रेटर नोएडा के ‘इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट’ में एक कार्यक्रम के दौरान अचानक बिजली गुल हो गई। इस कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल नंदी; लघु, कुटीर एवं मध्यम उपक्रम (एमईएसई) मंत्री राकेश सचान और अपर मुख्य सचिव अमित मोहन मौजूद थे। यह घटना राज्य के बिजली विभाग के कर्मचारियों के एक वर्ग की राज्यव्यापी हड़ताल के बीच हुई। हालांकि हड़ताल को दिन में वापस ले लिया गया।राहुल गांधी को ‘हीरो' बनाने की कोशिश कर रही BJP: ममता
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने रविवार को आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा ब्रिटेन में की गई टिप्पणियों के लिए संसद की कार्यवाही बाधित कर उन्हें ‘हीरो’ बनाने की कोशिश कर रही है ताकि ज्वलंत मुद्दों से ध्यान हटाया जा सके। तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के एक वरिष्ठ नेता ने बताया कि मुर्शिदाबाद जिले में पार्टी की आंतरिक बैठक में कार्यकर्ताओं को फोन पर संबोधित करते हुए बनर्जी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस भाजपा से लड़ने में नाकाम रही है और पश्चिम बंगाल में भाजपा के साथ उसकी मौन सहमति है।AIMIM नेता वारिस पठान के बिगड़े बोल; गाय को लेकर दिया विवादित बयान, UCC पर भी BJP को घेरा
'हामिद अंसारी का पद्मश्री वापस लो...', हिंदू राइट-विंग वाले बयान पर भड़की हिंदू सेना,अमित शाह को सौंपा ज्ञापन
नहीं दिया बकाया वेतन तो गुस्साए एंप्लॉई ने लगा दी मार्केट में आग, 10 हजार के चक्कर में 24 करोड़ से ज्यादा का कर दिया नुकसान, फिर ऐसे हुआ गिरफ्तार
Google का बड़ा फैसला, अब सीधे भारतीय एजेंसियों तक पहुंचेगी बच्चों से जुड़े यौन शोषण वाले कंटेंट की जानकारी
हेमंत सोरेन को PMLA केस में राहत नहीं, रांची कोर्ट ने चार्ज फ्रेमिंग टालने की अर्जी की खारिज
© 2026 Times Horizon Private Limited
