चण्डीगढ़

मान के नेतृत्व में पंजाब सुरक्षित, अशांति फैलाने वाले आज भागते फिर रहे- बोले कैबिनेट मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 20, 2023, 07:24 PM IST

पंजाब में इन दिनों खालिस्तानी समर्थक अमृतपाल सिंह (Amritpal Singh) को लेकर हंगामा मचा हुआ है। विपक्ष मान सरकार पर कई गंभीर आरोप लगा रहा है, वहीं मान सरकार का कहना है कि वो किसी भी ऐसे असामाजिक तत्व को पनपने नहीं देगी, जो पंजाब में शांति को भंग करना चाहता हो।

Image

पंजाब का भाईचारा और साँझ हमारी प्राथमिकता- मंत्री कुलदीप धालीवाल

Photo : Twitter

पंजाब में अमृतपाल सिंह (Amritpal Singh) को लेकर माहौल गर्म है। आप सरकार लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। भगवंत मान सरकार ने एक बार फिर से सोमवार को स्पष्ट कर दिया है कि जो भी पंजाब का माहौल बिगाड़ने या पंजाब को विकास की राह से भटकाने की कोशिश करेगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

कैबिनेट मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल की प्रेस कांफ्रेंस

सोमवार को पार्टी कार्यालय में एक प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल ने कहा कि उनके पास लगातार पंजाब और विदेशों से लोगों के फोन आ रहे हैं। वे लोग असामाजिक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई के लिए मान सरकार की सराहना करते रहे हैं। उन्होंने पंजाब में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए इतना बड़ा कदम उठाने के लिए भगवंत मान और आम आदमी पार्टी सरकार की तारीफ की और कहा कि इससे साबित होता है कि मान सरकार कानून व्यवस्था को लेकर कितनी गंभीर है। पंजाब में किसी भी असामाजिक तत्व को पनपने नहीं दिया जाएगा।

पंजाब सुरक्षित हाथों में

कैबिनेट मंत्री ने आगे कहा कि पिछले कुछ दिनों में पंजाब में बहुत कुछ हुआ है लेकिन मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि भगवंत मान के नेतृत्व में पंजाब बिल्कुल सुरक्षित है। मुख्यमंत्री मान पंजाब में शांति बनाए रखने के लिए कड़े फैसले ले रहे हैं। उन्होंने मान सरकार पर विश्वास करने के लिए पंजाब के लोगों का धन्यवाद किया और कहा कि पंजाब के लोगों ने हमेशा भाईचारे और सद्भाव की भावना दिखाई है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार उन लोगों को नहीं बख्शेगी जो पंजाब के खिलाफ सोचते हैं या पंजाब की शांति भंग करने की कोशिश कर रहे हैं। मान सरकार कड़े फैसले लेने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

भगवंत मान एक्टिव

उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी देशभक्त पार्टी है। हम सेकुलरिज्म का झंडा बुलंद करने वाले लोग हैं। मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में एक-एक पल की जानकारी ले कर इस पूरे प्लान को तैयार किया गया। जो लोग पंजाब का माहौल खराब करने की कोशिश कर रहे थे, उन पर जो कार्रवाई हुई है, उसे लेकर पंजाब के लोग बहुत खुश हैं। उन्होंने कहा कि मान सरकार तीन करोड़ पंजाबियों को किसी भी तरह की परेशानी नहीं आने देगी। उन्होंने कहा कि पंजाब के नौजवानों को गोलियां व बंदूकों की जरूरत नहीं है। उन्हें नौकरी और लैपटॉप की जरूरत है। इसके लिए मुख्यमंत्री भगवंत मान लगातार कोशिश कर रहे हैं। इस समय पंजाब एक इमानदार मुख्यमंत्री के हाथों में है और विकास के रास्ते पर है। भगवंत मान पंजाब को विकास के रास्ते से कभी भटकने नहीं देंगे।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article