20 दिसंबर 2024 हिंदी न्यूज़: हरियाणा के पूर्व CM ओम प्रकाश चौटाला का निधन, जयपुर- अजमेर हाइवे पर बड़ा हादसा, CNG टैंकर में ब्लास्ट; 4 की मौत
20 दिसंबर 2024 ब्रेकिंग हिंदी न्यूज़ और मुख्य समाचार: हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री व इनेलो अध्यक्ष ओम प्रकाश चौटाला का निधन हो गया। वे पांच बार हरियाणा के सीएम रह चुके थे। ओम प्रकाश चौटाला हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और उपप्रधानमंत्री चौधरी देवी लाल के बेटे थे। गुरुग्राम के आवास पर उन्होंने अंतिम सांस ली। वह इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो के अध्यक्ष) थे। जयपुर-अजमेर नेशनल हाईवे पर आज सुबह भीषण हादसा हो गया। जहां डीपीएस स्कूल के सामने गैस से भरे टैंकर में ब्लास्ट हो गया। इस हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई है और कई लोग घायल हुए हैं। ब्लास्ट में 20 से ज्यादा गाड़ियां जल गई हैं। ब्लास्ट में एक पाइप फैक्ट्री भी जल गई है और पेट्रोल पंप का एक हिस्सा भी चपेट में आ गया है। घटनास्थल पर गैस फैलने से रेस्क्यू ऑपरेशन में परेशानी आ रही है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा आंबेडकर को लेकर की गई टिप्पणी पर कांग्रेस सांसदों ने कल संसद भवन परिसर में जमकर हंगामा किया था। हंगामे के बीच सत्ता पक्ष और विपक्ष के नेताओं की झड़प हो गई। इस बीच, स्पीकर ओम बिरला ने सभी सांसदों को निर्देश जारी किए हैं कि वे संसद के किसी भी प्रवेश द्वार को अवरुद्ध न करें या वहां विरोध प्रदर्शन न करें। नाइजीरियाई शहर इबादान में एक स्कूल मेले में भगदड़ में 35 बच्चों की मौत हो गई और छह अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय पुलिस ने गुरुवार को इसकी जानकारी दी।
20 दिसंबर 2024 हिंदी न्यूज़: हरियाणा के पूर्व CM ओम प्रकाश चौटाला का निधन, जयपुर- अजमेर हाइवे पर बड़ा हादसा, CNG टैंकर में ब्लास्ट; 4 की मौत
सिप्ला पर जीएसटी विभाग ने लगाया एक करोड़ रुपये से ज्यादा का जुर्माना
भाजपा विधान पार्षद रवि से जुड़े मामले की सुनवाई बेंगलुरु की अदालत में होगी
विदेशी मुद्रा भंडार 1.98 अरब डॉलर घटकर 652.86 अरब डॉलर पर आया
युवा कांग्रेस ने राहुल पर प्राथमिकी के खिलाफ प्रदर्शन किया
सौतेली बेटी की हत्या के आरोप में उत्तर प्रदेश की महिला केरल में गिरफ्तार
दिल्ली भाजपा कार्यालय में लावारिस थैला मिलने से हड़कंप
मुंबई पहुंचे नौसेना प्रमुख ने पोत-नौका टक्कर मामले पर बैठक की
यह तो ‘ट्रेलर' था, बजट सत्र में धनखड़ के खिलाफ फिर दे सकते हैं नोटिस: रमेश
विश्व बैंक ने अमरावती में निर्माण कार्य के लिए 80 करोड़ डॉलर के ऋण को मंजूरी दी
क्रोएशिया में किशोर छात्र ने चाकू से हमला कर कई छात्रों और अपने शिक्षक को जख्मी किया
कांग्रेस कार्यकर्ता की मौत के मामले में पुलिस ने अजय राय को नोटिस जारी किया
ट्रंप के सत्ता संभालने से पहले अंतरराष्ट्रीय छात्रों से अमेरिकी परिसर में लौटने का आग्रह
हल्दीराम स्नैक बिहार में 300 करोड़ रुपये का निवेश करेगी
राजग ने किया कांग्रेस की ‘करतूतों' का पर्दाफाश- रीजीजू
राष्ट्रपति मुर्मू ने जयपुर गैस टैंकर दुर्घटना में हुई मौतों पर दुख व्यक्त किया
महाराष्ट्र : नौका दुर्घटना के बाद लापता हुए सात साल के लड़के की तलाश जारी
मेरठ में पंडित प्रदीप मिश्रा की कथा में मची भगदड़
महाराष्ट्र के रायगढ़ में निजी बस पलटने से पांच लोगों की मौत, 27 लोग घायल
अधिकारी ने कहा कि चार मृतकों की पहचान संगीता जाधव, गौरव दराडे, शिल्पा पवार और वंदना जाधव के रूप में हुई है जबकि एक व्यक्ति की पहचान अभी नहीं हो पाई है।
