आज की ताजा खबर, 2 दिसंबर 2025 हिंदी न्यूज़ लाइव: महाराष्ट्र में स्थानीय निकाय चुनाव, आज सिद्धारमैया और शिवकुमार की मुलाकात
आज की ताजा खबर (Aaj Ki Taaja Khabar), Latest Breaking Hindi News (ब्रेकिंग हिंदी न्यूज़), [संसद का शीतकालीन सत्र], [तूफान दितवाह], [दिल्ली प्रदूषण] [महाराष्ट्र स्थानीय चुनाव मतदान] [सिद्धारमैया-शिवकुमार मुलाकात] के मुख्य समाचार (Aaj Ke Mukhya Samachar) LIVE:बंगाल की खाड़ी में आज सुबह 7.26 बजे 4.2 तीव्रता का भूकंप आया। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने यह जानकारी दी। महाराष्ट्र में आज बहुप्रतीक्षित स्थानीय निकाय चुनावों का पहला चरण हो रहा है। 264 नगर परिषदों और नगर पंचायतों के लिए मतदान जारी है। उधर, विवादों के बीच कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार मंगलवार को बेंगलुरु स्थित अपने आवास पर नाश्ते पर एक और बैठक करेंगे। कई लोग इसे दक्षिणी राज्य में शीर्ष पद को लेकर उनके बीच चल रहे गतिरोध के बीच एकता का प्रदर्शन मान रहे हैं। उधर, पाकिस्तान में पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान पर लग रहे कयासों के बीच उनकी पार्टी पीटीआई के विरोध प्रदर्शन तेज हो गए हैं। विरोध प्रदर्शनों के बीच रावलपिंडी और इस्लामाबाद में धारा 144 लागू कर दी गई है। वहीं, भारत ने पाकिस्तान की मानवीय मदद वाली फ्लाइट को बाढ़ प्रभावित श्रीलंका जाने के लिए ओवरफ़्लाइट क्लियरेंस दे दिया है। यह पाकिस्तानी मीडिया के कुछ हिस्सों में चल रहे उन दावों का जवाब है जिनमें कहा गया था कि नई दिल्ली ने अपने एयरस्पेस में जाने से मना कर दिया था। जानिए देश दुनिया की हर बड़ी खबरें।
आज की ताजा खबर, 2 दिसंबर 2025 हिंदी न्यूज़ लाइव: महाराष्ट्र में स्थानीय निकाय चुनाव, आज सिद्धारमैया और शिवकुमार की मुलाकात
- महाराष्ट्र में आज स्थानीय निकाय चुनाव
- श्रीलंका के लिए भारत ने दिया पाकिस्तान को एयर स्पेस
- आज सिद्धारमैया और शिवकुमार की मुलाकात
- इस्लामाबाद में इमरान खान समर्थकों का प्रदर्शन, धारा 144 लागू
रुपया 42 पैसे टूटकर 89.95 प्रति डॉलर के सर्वकालिक निम्न स्तर पर बंद
अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया मंगलवार को 42 पैसे टूटकर अबतक के सबसे निचले स्तर 89.95 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह 90 के स्तर पर पहुंच गया था।विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि मुख्य रूप से सटोरियों के अपना सौदा पूरा करने के लिए लगातार लिवाली और आयतकों की मांग बनी रहने से रुपया नीचे आया।
कश्मीर के कुछ हिस्सों में पारा फ्रीजिंग पॉइंट से नीचे, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना
कश्मीर में अधिकांश स्थानों पर न्यूनतम तापमान गिरकर हिमांक बिंदु से नीचे पहुंच गया है, जबकि मौसम विभाग ने इस सप्ताह के अंत में ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बर्फबारी का अनुमान जताया है। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि श्रीनगर में सोमवार रात न्यूनतम तापमान शून्य से 2.5 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जो पिछली रात के शून्य से 1.9 डिग्री सेल्सियस नीचे से कम है।विपक्ष मणिपुर को लेकर ‘मगरमच्छ के आंसू' बहा रहा है : वित्त मंत्री सीतारमण
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलवार को राज्यसभा में विपक्ष पर मणिपुर के लिए ‘मगरमच्छ के आंसू’ बहाने का आरोप लगाया और कहा कि राज्य के हितों से जुड़े विधेयकों पर सदन में चर्चा में वह शामिल नहीं होता है।वित्त मंत्री ने मणिपुर माल एवं सेवा कर (दूसरा संशोधन) विधेयक, 2025 पर सदन में हुई चर्चा का जवाब देते हुए यह टिप्पणी की।
उन्होंने कहा, '2024 में पूरा साल वे (विपक्षी नेता) मणिपुर के लिए मगरमच्छ के आंसू बहाते रहे...क्या प्रधानमंत्री ने वहां का दौरा किया, क्या गृह मंत्री ने वहां का दौरा किया, क्या वहां की कानून व्यवस्था सामान्य हुई। वे बार-बार मणिपुर से जुड़ा मुद्दा उठाते रहे।'
चेन्नई की ओर फिर मुड़ सकता है गहरे दबाव का क्षेत्र, चार जिलों में भारी बारिश के आसार
बंगाल की खाड़ी और उत्तर तमिलनाडु के ऊपर बना गहरे दबाव का क्षेत्र फिर से दक्षिण चेन्नई की ओर मुड़ सकता है, जिसके कारण राज्य की राजधानी सहित चार जिलों में भारी बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने मंगलवार को यह जानकारी दी।भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के ताजा बुलेटिन के अनुसार, तिरुवल्लूर, चेन्नई, कांचीपुरम और चेंगलपट्टू जिलों में 40–60 किमी प्रति घंटे की अधिकतम हवा की रफ्तार के साथ मध्यम गर्जन-तूफ़ान के साथ भारी बारिश होने की संभावना है।
महाराष्ट्र स्थानीय निकाय चुनावों की मतगणना तीन को नहीं, बल्कि 21 दिसंबर को होगी: उच्च न्यायालय
मुंबई उच्च न्यायालय की नागपुर पीठ ने महाराष्ट्र राज्य निर्वाचन आयोग (एसईसी) को स्थानीय निकाय चुनावों की मतगणना तीन दिसंबर के बजाय 21 दिसंबर को कराने का मंगलवार को निर्देश दिया।उच्च न्यायालय का यह आदेश ऐसे दिन आया है जब महाराष्ट्र में 264 नगर परिषदों और नगर पंचायतों के लिए मंगलवार को मतदान प्रक्रिया जारी है।
इससे कुछ दिन पहले एसईसी ने कुछ स्थानीय निकायों के लिए चुनाव की तिथि पुननिर्धारित करते हुए20 दिसंबर तय की थी।
SIR पर चर्चा के लिए तैयार, लेकिन समयसीमा तय न करें : सरकार
सरकार ने मंगलवार को राज्यसभा में कहा कि वह मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) और चुनाव सुधारों पर चर्चा के लिए तैयार है, लेकिन विपक्ष इसे कराने के लिए समयसीमा तय करने पर जोर न दे। संसदीय मामलों के मंत्री किरेन रीजीजू ने यह बात उस समय कही जब उच्च सदन में विपक्षी दलों के सदस्य लगातार दूसरे दिन एसआईआर पर तत्काल चर्चा की मांग कर रहे थे।कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और BJP नेता बी.एस. येदियुरप्पा का मामला
सुप्रीम कोर्ट ने कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और BJP नेता बी.एस. येदियुरप्पा के खिलाफ दर्ज POSCO (प्रोटेक्शन ऑफ चिल्ड्रन फ्रॉम सेक्सुअल ऑफेंस) केस में उनके ट्रायल पर रोक लगा दी है।सुप्रीम कोर्ट ने कर्नाटक सरकार को भी नोटिस जारी करके येदियुरप्पा की याचिका पर जवाब मांगा है। याचिका में यह तय करने की सीमित बात है कि क्या येदियुरप्पा को हाई कोर्ट द्वारा मेरिट के आधार पर सुनवाई की आजादी है।
कोर्ट ने कहा, 'कोऑर्डिनेट बेंच ने पिछले फैसले का गलत मतलब निकाला है, जबकि पिछले राउंड के फैसले को देखते हुए, याचिका पर मेरिट के आधार पर सुनवाई नहीं की जा सकती। इसलिए, हम याचिकाकर्ता को दी गई आजादी को देखते हुए, 7 फरवरी, 2025 के वाइड ऑर्डर के तहत नए सिरे से फैसला करने के सीमित मकसद के लिए नोटिस जारी करते हैं।'
FEMA के तहत ईडी की छापेमारी
रांची के चार्टर्ड अकाउंटेंट नरेश कुमार केजरीवाल, उनकी फैमिली और सहयोगियों के ठिकानों पर रांची, मुंबई और सूरत में छापे चल रही हैं। आयकर विभाग की जांच में पता चला है कि केजरीवाल ने UAE, नाइजीरिया और अमेरिका में कई शेल कंपनियां बनाई थीं, जिन्हें भारत से ही चलाया जा रहा था।इन कंपनियों में 900 करोड़ रुपए से ज्यादा की संदिग्ध रकम जमा है और करीब 1,500 करोड़ रुपए फर्जी टेलिग्राफिक ट्रांसफर के जरिए वापस भारत लाए गए।
इन विदेशी संपत्तियों को सरकारी दस्तावेजों में छिपाया गया था और शक है कि इनका इस्तेमाल बड़ी रकम को इधर-उधर घुमाने में किया गया। एजेंसियों का टारगेट अब इन गैरकानूनी अंतरराष्ट्रीय लेन-देन से जुड़े डिजिटल और कागजी सबूतों को सुरक्षित करना है।
बेंगलुरु: कर्नाटक के CM सिद्धारमैया, ब्रेकफास्ट मीटिंग के लिए डिप्टी CM डीके शिवकुमार के बुलावे पर उनके घर पहुंचे।
#WATCH | Bengaluru | Karnataka CM Siddaramaiah reaches Dy CM DK Shivakumar's residence, at his invitation for a breakfast meeting
— ANI (@ANI) December 2, 2025
(Visuals from outside Dy CM DK Shivakumar's residence) pic.twitter.com/OmWK5dpwmT
ट्रंप के हृदय और पेट का MRI 'पूरी तरह सामान्य' पाया गया: अमेरिकी चिकित्सक
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के चिकित्सक ने कहा कि राष्ट्रपति का अक्टूबर में एहतियात के तौर पर हृदय और पेट का MRI स्कैन कराया गया था जिसके परिणाम 'पूरी तरह सामान्य' पाए गए हैं।अमेरिकी राष्ट्रपति के आधिकारिक आवास एवं कार्यालय व्हाइट हाउस द्वारा चिकित्सक की ओर से जारी एक मेमो में यह जानकारी दी गयी है।
डॉ. शॉन बारबाबेला ने सोमवार को एक बयान में कहा कि ट्रंप की शारीरिक जांच में ‘एडवांस्ड इमेजिंग’ शामिल थी, जो कि ट्रंप की आयु वर्ग के व्यक्तियों के लिए 'मानक शारीरिक परीक्षण' का हिस्सा है। डॉ. बारबाबेला ने निष्कर्ष निकाला कि हृदय और पेट की इमेजिंग ‘‘एकदम सामान्य’’ है।
चिकित्सक ने लिखा, 'यह जांच निवारक तौर पर की गयी है ताकि समस्याओं की जल्द पहचान की जा सके, पूरी स्वास्थ्य स्थिति का पता लगाया जा सके और उनकी दीर्घकालिक जीवन शक्ति तथा कार्यप्रणाली बनी रहे।'
उप्र: बस में आग लगने से तीन नेपाली यात्रियों की मौत, 24 गंभीर रूप से झुलसे
बलरामपुर में एक बस के बिजली ट्रांसफार्मर से टकराने के बाद उसमें आग लगने से तीन नेपाली यात्रियों की मौत हो गयी तथा 24 अन्य गंभीर रूप से झुलस गए हैं।पुलिस सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि सोमवार देर रात करीब दो बजे सोनौली से दिल्ली जा रही नेपाली यात्रियों से भरी एक बस फुलवरिया बाईपास पर एक कंटेनर से टकराने के बाद अनियंत्रित होकर बिजली के ट्रांसफार्मर से जा टकरायी। इससे बस में आग लग गई। इस घटना में तीन यात्रियों की झुलसकर मौत हो गयी।
कुवैत से हैदराबाद जा रहे इंडिगो विमान में बम की धमकी
IndiGo flight Bomb Threat: कुवैत सेहैदराबाद जा रहे इंडिगो के एक विमान को मंगलवार को बम की धमकी भरे संदेश के बाद मुंबई डायवर्ट कर दिया गया और यहां इसकी सुरक्षित इमरजेंसी लैंडिंग हुई। कुवैत से उड़ान भरने वाले इस विमान में बम होने की चेतावनी दी गई थी। बताया जा रहा है कि यह धमकी भरा संदेश एक ईमेल के जरिए आया और दिल्ली हवाई अड्डे को मिला था।आज सिद्धारमैया और शिवकुमार की मुलाकात
विवादों के बीच कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार मंगलवार को बेंगलुरु स्थित अपने आवास पर नाश्ते पर एक और बैठक करेंगे। कई लोग इसे दक्षिणी राज्य में शीर्ष पद को लेकर उनके बीच चल रहे गतिरोध के बीच एकता का प्रदर्शन मान रहे हैं।समाचार एजेंसी पीटीआई ने आधिकारिक सूत्रों के हवाले से बताया कि मुख्यमंत्री ने शनिवार को बताया था कि उनका शिवकुमार के आवास पर नाश्ते पर जाने का कार्यक्रम है। कांग्रेस के शीर्ष नेताओं के निर्देश पर, दोनों के बीच पहली नाश्ते की बैठक शनिवार को सिद्धारमैया के आवास पर हुई। इसके बाद, उन्होंने कहा कि वे 'भाई' जैसे हैं और उनके बीच कोई मतभेद नहीं है।श्रीलंका के लिए भारत ने दिया पाकिस्तान को एयर स्पेस
'साइक्लोन दितवाह (Cyclone Ditwah) के बाद श्रीलंका में भारी तबाही जारी है। इस साइक्लोन ने श्रीलंका में 200 से ज्यादा लोगों की जान ले ली है, और कई लोग बेघर हो गए हैं। देश ने नेशनल इमरजेंसी की घोषणा कर दी है। न्यूज़ एजेंसी ANI के मुताबिक, भारत ने पाकिस्तान की मानवीय मदद वाली फ्लाइट को बाढ़ प्रभावित श्रीलंका जाने के लिए तेज़ी से ओवरफ़्लाइट क्लियरेंस दे दिया है। यह पाकिस्तानी मीडिया के कुछ हिस्सों में चल रहे उन दावों का जवाब है जिनमें कहा गया था कि नई दिल्ली ने अपने एयरस्पेस में जाने से मना कर दिया था। अधिकारियों ने कहा कि रिक्वेस्ट कुछ ही घंटों में प्रोसेस कर दी गई क्योंकि इसमें ज़रूरी राहत ऑपरेशन शामिल थे।इस्लामाबाद में इमरान खान समर्थकों का प्रदर्शन, धारा 144 लागू
पाकिस्तान में पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान पर लग रहे कयासों के बीच उनकी पार्टी पीटीआई के विरोध प्रदर्शन तेज हो गए हैं। विरोध प्रदर्शनों के बीच रावलपिंडी और इस्लामाबाद में धारा 144 लागू कर दी गई है। इस्लामाबाद जिला मजिस्ट्रेट की एक अधिसूचना में आदेश दिया गया है कि इस्लामाबाद राजधानी क्षेत्र में दो महीने के लिए धारा 144 लागू की जाए, जबकि रावलपिंडी के उपायुक्त की एक अन्य अधिसूचना में सोमवार को 3 दिसंबर तक प्रतिबंध लगाने का आदेश दिया गया है।महाराष्ट्र में आज स्थानीय निकाय चुनाव
महाराष्ट्र में आज बहुप्रतीक्षित स्थानीय निकाय चुनावों का पहला चरण हो रहा है। 264 नगर परिषदों और नगर पंचायतों के लिए मतदान जारी है। विधानसभा चुनावों के एक साल बाद यह चुनावी जंग दोस्ताना मुकाबलों, गठबंधन में तनाव और कानूनी पेचीदगियों के बीच हो रही है। बहुस्तरीय ग्रामीण और शहरी स्थानीय निकाय चुनावों के पहले चरण में लगभग एक करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करने के पात्र हैं। ये चुनाव 31 जनवरी तक संपन्न होने हैं।बंगाल की खाड़ी में भूकंप
बंगाल की खाड़ी में आज सुबह 7.26 बजे 4.2 तीव्रता का भूकंप आया। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने यह जानकारी दी। अभी इस खबर पर विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है...आज नई ऊंचाई पर पहुंचेंगे भारत-रूस के रिश्ते, शिष्टमंडल स्तर की वार्ता से लेकर डिनर डिप्लोमेसी में परवान चढ़ेगी दोस्ती
Putin India Visit: पुतिन को पीएम मोदी ने गिफ्ट की रूसी भाषा में 'भगवद गीता', दिखी दोनों नेताओं के बीच गर्मजोशी
IndiGo: इंडिगो की बड़े पैमाने पर उड़ानें रद्द होने पर DGCA सख्त, कहा- जल्द से जल्द सामान्य संचालन बहाल करें
'भारत-रूस का सहयोग किसी के खिलाफ नहीं...', ट्रंप का जिक्र कर पुतिन ने कही बड़ी बात; PM मोदी के हुए मुरीद
IndiGo की उड़ानें अभी और होंगी रद्द! 550 से ज्यादा हो चुकी हैं कैंसिल; सरकार का अल्टीमेटम- स्थिति करें सामान्य
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited