LIVEताजा खबर, Taza Khabar, 19 नवंबर 2023: कंगारूओं ने फिर तोड़ा टीम इंडिया का सपना, छठवीं बार बनी चैम्पियन, देश में फिर आया भूकंप, यहां हिली जोर से धरती

ताजा खबर, Taza Khabar, 19 नवंबर 2023: कंगारूओं ने फिर तोड़ा टीम इंडिया का सपना, छठवीं बार बनी चैम्पियन, देश में फिर आया भूकंप, यहां हिली जोर से धरती
ताजा खबर (Taza Khabar), हिंदी न्यूज़ 19 नवंबर 2023 और बड़ी खबरें: ट्रैविस हेड और मार्नस लाबुशेन की शानदार पारी की बदौलत ऑस्ट्रेलिया टीम ने एक बार फिर वनडे वर्ल्ड कप के खिताब पर कब्जा जमाया। पांच बार की चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया ने मेजबान भारत को 6 विकेट से हराया। इसी जीत के साथ ऑस्ट्रेलियाई टीम ने छठी बार खिताब पर कब्जा जमाया। इससे पहले ऑस्ट्रेलियाई टीम 2015 में चैम्पियन बनी थी वहीं मणिपुर में रनवे के पास एक संदिग्ध ड्रोन की सूचना मिली है इसके बाद वहां हड़कंप मच गया, बताते हैं कि इसके बाद इंफाल हवाई अड्डे पर तीन उड़ानें तीन घंटे से अधिक समय तक वहीं पर खड़ी रहीं वहीं गोवा की सियासत में बड़ी हलचल देखने को मिली है। यहां गोवा के विधायक एलेक्सो सिकेरा को मंत्रिमंडल में शामिल करने के फैसले के बाद राज्य के लोक निर्माण विभाग (पीडब्लूडी) मंत्री नीलेश कैब्राल ने राज्य मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया है। सिकेरा उन आठ विधायकों में से थे, जो पिछले साल कांग्रेस छोड़कर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए थे वहीं बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश जैसे राज्यों में आस्था का सबसे बड़ा पर्व धूम-धाम से मनाया जा रहा है उधर उत्तराखंड सुरंग हादसे का आज 8वां दिन हैं। सुरंग में फंसे 41 मजदूर अभी तक निकाला नहीं जा सका। इन्हें निकालने के लिए लगातार प्रयास किए दिये गए हैं। इजराइल में बंधकों के परिवारों ने तेल अवीव में विरोध प्रदर्शन किया। देशभर की और खास खबरें जाने के लिए नीचे पढ़ें - IND vs AUS क्रिकेट स्कोर, World Cup 2023 Final:-
यूपी के उन्नाव में पंखे में उतरे करंट से चार सगे भाई-बहनों की मौत
उन्नाव जिले के बारासगवर क्षेत्र में रविवार को पंखे में उतरे करंट की चपेट में आने से चार सगे भाई-बहनों की मौत हो गई,
पढ़ें पूरी खबर Cricket World Cup से चूकी टीम इंडिया, पीएम मोदी ने बंधाया ढाढस
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को विश्व कप 'फाइनल' में ऑस्ट्रेलिया से हार के बाद भारतीय क्रिकेट टीम की पूरे टूर्नामेंट के दौरान उसकी प्रतिभा और दृढ़ संकल्प की सराहना की,
पढ़ें पूरी खबर कंगारूओं ने फिर तोड़ा टीम इंडिया का सपना, छठवीं बार बनी चैम्पियन
ट्रैविस हेड और मार्नस लाबुशेन की शानदार पारी की बदौलत ऑस्ट्रेलिया टीम ने एक बार फिर वनडे वर्ल्ड कप के खिताब पर कब्जा जमाया। पांच बार की चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया ने मेजबान भारत को 6 विकेट से हराया,
पढ़ें पूरी खबर इंफाल एयरपोर्ट के पास दिखा संदिग्ध ड्रोन
मणिपुर में रनवे के पास एक संदिग्ध ड्रोन की सूचना मिली है इसके बाद वहां हड़कंप मच गया, बताते हैं कि इसके बाद इंफाल हवाई अड्डे पर तीन उड़ानें तीन घंटे से अधिक समय तक वहीं पर खड़ी रहीं,
पढ़ें पूरी खबरफिलिस्तीन की बराबर मदद कर रहा भारत
इजराइल हमास जंग के बीच भारत ने एक बार फिर गाजा के लोगों को मानवीय मदद भेजी है, वायु सेना के विमान सी-17 साजो सामान लेकर मिस्र पहुंचा,
पढ़ें पूरी खबर लखनऊ में साले ने बहन के साथ मिलकर की थी PAC इंस्पेक्टर की हत्या
लखनऊ में पीएसी इंस्पेक्टर सतीश सिंह की दीपावली की रात कृष्णानगर के मानसनगर में घर के बाहर ताबड़तोड़ गोलियां मार कर हत्या कर दी गई थी,
पढ़ें पूरी खबरPM Modi के भाषण में वर्ल्ड कप का खुमार, कांग्रेस पर ऐसे कसा तंज
पीएम मोदी ने कहा, राजस्थान में कांग्रेस सरकार पूरे पांच साल एक दूसरे को रन आउट करती रही। गलत बयान देकर इनके नेताओं ने एक दूसरे को हिट विकेट किया और बचे हुए नेता रिश्वत लेकर मैच फिक्सिंग कर लेते हैं,
पढ़ें पूरी खबरक्या बीजेपी के चक्रव्यूह में फंस गए गहलोत, जीत के लिए भगवा दल की मजबूत किलेबंदी
पॉलिटिकल पंडित इस बात का जिक्र कर रहे हैं कि चुनाव में भाजपा के पक्ष में माहौल बन चुका है और इसी वजह है कि भाजपा का धारधार चुनावी अभियान,
पढ़ें पूरी खबरभारत बना 4 ट्रिलियन डॉलर की इकोनॉमी वाला देश
भारत की जीडीपी (GDP) 4 ट्रिलियन डॉलर से अधिक हो गई है। हाल के वर्षों में भारत की जीडीपी वृद्धि दर दुनिया में सबसे तेज रही है,
पढ़ें पूरी खबर 'फिलिस्तीन आजाद करो' वाली शर्ट पहनकर मैदान में घुसा दर्शक
आईसीसी क्रिकेट विश्व कप 2023 फाइनल में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टक्कर जारी है। भारत पहले बल्लेबाजी कर रहा है। इसी बीच मैदान पर एक दर्शक अचानक घुस आया,
पढ़ें पूरी खबरगोवा में सियासी बवंडर: PWD मंत्री नीलेश कैब्राल ने दिया इस्तीफा
प्रमोद सावंत ने बताया कि कैब्राल ने मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया है और उनका इस्तीफा स्वीकृति के लिए राज्यपाल पीएस श्रीधरन पिल्लई को भेज दिया गया है,
पढ़ें पूरी खबर Ind vs Aus Final देखने पहुंचे सद्गुरु
आईसीसी क्रिकेट विश्व कप 2023 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ फाइनल से पहले सद्गुरु ने भी टीम इंडिया को सपोर्ट किया है। तमिलनाडु के कोयंबटूर में ईशा योग फाउंडेशन के संस्थापक "रोहित शर्मा एंड कंपनी" का मनोबल बढ़ाने के लिए गुजरात के अहमदाबाद शहर पहुंचे। वह वहां पर दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम (नरेंद्र मोदी स्टेडियम) में भारतीय टीम को चियर करते दिखेंगे, जबकि इस महामुकाबले की पूर्व संध्या पर उन्होंने हिटमैन की पलटन के लिए खास पैगाम जारी किया।
पूरी खबर पढ़ेंकिश्तवाड़ में भालू के हमले में दो लोग घायल
जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में अलग-अलग घटनाओं में काले भालू के हमले में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। अधिकारी ने बताया कि गुलाम हसन चौहान (60) और भाभी चंद (57) नामक दो व्यक्ति देर रात अपने खेतों से घर लौट रहे थे, तभी चतरू क्षेत्र के भट्टा और गवारिन गांवों में भालू ने उन पर हमला कर दिया। उन्होंने बताया कि हमला करने के बाद भालू पास के जंगलों में चले गए। अधिकारी ने बताया कि घायलों को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से चंद को विशेष उपचार के लिए जिले के सरकारी मेडिकल कॉलेज (जीएमसी) अस्पताल रेफर कर दिया गया। वन्य जीव विभाग के अधिकारियों ने घटना के बाद दोनों गांवों का दौरा किया। अधिकारियों ने बताया कि भालुओं को पकड़ने के लिए जाल बिछाया गया है।
'मोदी बॉलिंग डालेंगे, अमित शाह बैटिंग करेंगे और BJP के लोग फील्डिंग'
अहमदाबाद में होने जा रहे क्रिकेट विश्वकप फाइनल मुकाबले का खुमार सिर चढ़ कर बोल रहा है। पूरा देश इस खिताबी मुकाबले को देखने के लिए बेताब है। मैच में टीम इंडिया की जीत के लिए दुआएं हो रही हैं। क्रिकेट फैंस की ओर से कहीं बड़ी स्क्रीन लगाई गई है तो कहीं हवन-पूजन का आयोजन किया जा रहा है। ऐसे में इस मुकाबले को यादगार बनाने के लिए BCCI की ओर से भी खास प्रबंध किए गए हैं।
पूरी खबर पढ़ेंनिकारागुआ की Sheynnis Palacios ने जीता मिस यूनिवर्स 2023 का खिताब
Miss Universe 2023: निकारागुआ की शेन्निस पलासियोस (Sheynnis Palacios) ने मिस यूनिवर्स (Miss Universe 2023) का खिताब जीत लिया है। जीत के बाद शेन्निस पलासियोस को मिस यूनिवर्स 2022 (Miss Universe 2022) अमेरिका की आर'बोनी गेब्रियल ने ताज पहनाया।ऑस्ट्रेलिया की मोरया विल्सन (Moraya Wilson) दूसरी रनर-अप रहीं, जबकि थाईलैंड की एन्टोनिया पोर्सिल्ड (Anntonia Porsild) को फर्स्ट रनर-अप का ताज पहनाया गया। 72वें मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता का फाइनल आज अल साल्वाडोर की राजधानी सैन साल्वाडोर में जोस एडोल्फो पिनेडा एरिना में हुआ।
पूरी खबर पढ़ेंकरीब 98% फिलिस्तीनी हमास के साथ
अरब वर्ल्ड फॉर रिसर्च एंड डेवलपमेंट (AWRAD) अनुसंधान फर्म के एक सर्वेक्षण के मुताबिक चार में से तीन से अधिक फिलिस्तीनियों का इजराइल में 7 अक्टूबर के आतंकवादी हमलों के मद्देनजर हमास के प्रति समर्थन जताया। रामल्ला स्थित संस्थान ने 31 अक्टूबर से 7 नवंबर के बीच दक्षिणी गाजा पट्टी, यहूदिया और सामरिया में 668 फिलिस्तीनी वयस्कों का सर्वे किया। 7 अक्टूबर के हमलों के बाद अपनी तरह के पहले फिलिस्तीनी सर्वे में पाया गया कि 48.2 प्रतिशत लोगों ने हमास की भूमिका को बहुत सही बताया जबकि 27.8 प्रतिशत ने हमास को कुछ हद तक सही बताया। करीब 80 प्रतिशत लोग हमास के अल-कसम ब्रिगेड की सैन्य शाखा की भूमिका को सही मानते हैं। दक्षिणी इजराइल पर 7 अक्टूबर के हमले में हमास ने 1200 से अधिक यहूदियों को मार डाला। जिनमें ज्यादातर नागरिक थे और हजारों घायल हो गए। इसके अलावा आतंकियों ने करीब 240 लोगों को बंधक बना लिया। करीब सभी (98 प्रतिशत) फिलिस्तीनियों ने कहा कि नरसंहार ने उन्हें फिलिस्तीनियों के रूप में अपनी पहचान पर गर्व महसूस कराया और समान प्रतिशत ने कहा कि हमास के खिलाफ यहूदियों के चल रहे सैन्य अभियान को वे कभी नहीं भूलेंगे और कभी माफ नहीं करेंगे।
पूरी खबर पढ़ेंभारतीय नौसेना चीफ ने वर्ल्ड कप को लेकर की भविष्यवाणी
अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में मेन्स क्रिकेट विश्व कप का फाइनल मुकाबला भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच आज खेला जा रहा है। इससे पहले भारतीय नौ सेना प्रमुख आर हरि कुमार ने भविष्यवाणी की कि टीम इंडिया विश्व विजेता बनेगी। नौसेना प्रमुख आर हरि कुमार ने शनिवार को कहा कि भारत ने हाल के दिनों में हर खेल में अच्छा प्रदर्शन किया है। उन्होंने विश्वास जताया कि रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में मेन इन ब्लू आईसीसी पुरुष क्रिकेट विश्व कप फाइनल 2023 जीतेगा। एएनआई से बात करते हुए नौसेना प्रमुख एडमिरल आर हरि कुमार ने कहा कि पिछले कुछ वर्षों से भारती टीमें बहुत अच्छा प्रदर्शन कर रही हैं। हाल में एशियन गेम्स 2023 में हमने 100 से अधिक पदक जीते हैं। इसलिए हमें विश्वास है कि टीम इंडिया क्रिकेट विश्व कप भी जीतेगी। उनकी सफलता के लिए प्रत्येक सैनिक और नौसेना अधिकारी की शुभकामनाएं भारतीय टीम के साथ हैं।
पूरी खबर पढ़ेंटीम इंडिया की जीत के लिए कांग्रेस ने किया हवन-पूजन
कांग्रेस ने आईसीसी एकदिवसीय क्रिकेट विश्वकप 2023 के लिए ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारतीय टीम की जीत की कामना करते हुए शनिवार को यहां पार्टी के राज्य मुख्यालय में हवन-पूजन किया। कांग्रेस मुख्यालय ने शनिवार को जारी एक बयान में बताया कि रविवार को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जाने वाले विश्वकप के फाइनल मुकाबले में भारतीय टीम की जीत के लिए उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री अजय राय के नेतृत्व में प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में यज्ञ किया गया, जिसमें पुरोहितों ने वैदिक मंत्रों के उच्चारण के साथ विधिवत पूजा-पाठ की। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता डॉ. सी.पी. राय ने बयान में कहा कि अभी तक सभी मैचों में भारतीय खिलाड़ियों ने क्रिकेट के प्रत्येक क्षेत्र में जिस तरह बेहतर प्रदर्शन करते हुए देश को लगातार जीत दिलाई है, उसके लिए हमारे वे बधाई के पात्र हैं। अजय राय ने संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि यह मैच देश की प्रतिष्ठा का सवाल है और जिस तरह से पिछले सभी मैचों में भारतीय क्रिकेटरों ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए लगातार जीत हासिल की है, मैच में ईश्वर हमारे भारतीय खिलाड़ियों को वही शक्ति और सामर्थ्य दें। आईसीसी अंडर-19 क्रिकेट विश्वकप में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके गेंदबाज शलभ श्रीवास्तव ने भी यज्ञ में आहूति दी। राजधानी के मनकामेश्वर मंदिर में भी भारतीय टीम की जीत के लिए यज्ञ का आयोजन किया गया।
टीम इंडिया की जर्सी पर सियासत
पश्चिम बंगाल भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने टीएमसी अध्यक्ष और प्रदेश के मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए कहा कि भारत भगवा रंग के बिना अधूरा है और सीएम बनर्जी सिर्फ वोट बैंक और तुष्टिकरण की राजनीति कर रही हैं। बीजेपी पर भारतीय क्रिकेट खिलाड़ियों की प्रैक्टिस जर्सी को भगवा रंग में बदलने का आरोप लगाते हुए बनर्जी ने कहा था कि हमें अपने भारतीय खिलाड़ियों पर गर्व है और मुझे विश्वास है कि वे विश्व कप चैंपियन बनेंगे। लेकिन बीजेपी ने तो अपनी प्रैक्टिस जर्सी को भी भगवा रंग में बदल दिया है। मजूमदार ने कहा कि तिरंगे में भगवा रंग है। क्या आप (सीएम ममता बनर्जी) इसे वहां से हटा भी सकती हैं? भगवा रंग के बिना भारत अधूरा है। इसलिए सीएम ममता बनर्जी सिर्फ वोट बैंक और तुष्टिकरण की राजनीति कर रही हैं। पू
री खबर पढ़ेंसुरंग मामला: पहाड़ के ऊपर और साइड से होगी ड्रिलिंग
सिलक्यारा सुरंग में फंसे मजदूरों को निकालने के लिए अब पहाड़ के ऊपर और साइड से ड्रिलिंग होगी। वर्टिकल ड्रिलिंग के लिए चार स्थानों की पहचान की गई है, वहां तक पहुंचने के लिए ट्रैक बनाने का काम सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) को सौंपा गया है। विदेशी विशेषज्ञों की मदद से पांच विकल्पों पर केंद्र और राज्य की छह टीमें आज से काम शुरू करेंगी। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी भी सीएम पुष्कर सिंह धामी के साथ सिलक्यारा पहुंचेंगे।