देश

Cricket World Cup से चूकी टीम इंडिया, पीएम मोदी ने बंधाया ढाढस, कहा- हम आज और हमेशा आपके साथ हैं

  • Authored by: रवि वैश्य
  • Updated Nov 19, 2023, 11:22 PM IST

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को विश्व कप 'फाइनल' में ऑस्ट्रेलिया से हार के बाद भारतीय क्रिकेट टीम की पूरे टूर्नामेंट के दौरान उसकी प्रतिभा और दृढ़ संकल्प की सराहना की।

Image

पीएम मोदी ने भारतीय क्रिकेट टीम की प्रतिभा और दृढ़ संकल्प की सराहना की

प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, "हम आज और हमेशा आपके साथ खड़े हैं।"क्रिकेट विश्व कप 'फाइनल' में ऑस्ट्रेलिया से भारतीय टीम के हराने के बाद मोदी ने कहा, 'प्रिय टीम इंडिया, विश्व कप के दौरान आपकी प्रतिभा और दृढ़ संकल्प उल्लेखनीय था। आपने बहुत अच्छे जज्बे के साथ खेला और देश को बहुत गौरवान्वित किया।'

प्रधानमंत्री फाइनल मैच देखने के लिए अहमदाबाद पहुंचे थे। उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम को विश्व कप जीतने पर बधाई दी।

मोदी ने 'एक्स' पर एक अन्य पोस्ट में कहा, 'ऑस्ट्रेलिया को विश्व कप की शानदार जीत पर बधाई। पूरे टूर्नामेंट में उनका प्रदर्शन सराहनीय रहा, जिसका समापन शानदार जीत के रूप में हुआ। ट्रैविस हेड को उनके उल्लेखनीय खेल के लिए बधाई।'

भारत के 241 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने हेड की 137 रन की शानदार पारी की बदौलत जीत दर्ज की। आस्ट्रेलिया ने यह मैच छह विकेट से जीता।

रवि वैश्य
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

आज की ताजा खबर, 8 सितंबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: मोदी गुजरात और महाराष्ट्र के दौरे पर, योगी जाएंगे अयोध्या...जंग के बीच ईरान ने दिए नई रक्षा रणनीति के संकेत, भारत में पैसिव स्मोकिंग से होनी वाली मौतों में बढ़ोतरी

पीएम मोदी के वडोदरा इवेंट की हाउसफुल बुकिंग, 1 घंटे में बिके सभी टिकट, 42000 लोग वेटिंग लिस्ट में

पीएम मोदी के वडोदरा इवेंट की हाउसफुल बुकिंग, 1 घंटे में बिके सभी टिकट, 42000 लोग वेटिंग लिस्ट में

चीनी नागरिक चला रहे थे इंटरनेशनल सोने की तस्करी का गिरोह, DRI मुंबई ने किया भंडाफोड़...1.10 करोड़ का सोना ऐसे पकड़ा

चीनी नागरिक चला रहे थे इंटरनेशनल सोने की तस्करी का गिरोह, DRI मुंबई ने किया भंडाफोड़...1.10 करोड़ का सोना ऐसे पकड़ा

महाराष्ट्र की राजनीति में नई हलचल, NCP के दोनों गुटों के विलय पर BJP ने तेज की कोशिशें

महाराष्ट्र की राजनीति में नई हलचल, NCP के दोनों गुटों के विलय पर BJP ने तेज की कोशिशें

अरुणाचल प्रदेश के बिचोम में भूकंप के झटके, रिक्टर पैमाने पर 2.9 मापी गई तीव्रता, कोई खतरा तो नहीं?

अरुणाचल प्रदेश के बिचोम में भूकंप के झटके, रिक्टर पैमाने पर 2.9 मापी गई तीव्रता, कोई खतरा तो नहीं?