देश

Imphal Airport: इंफाल एयरपोर्ट के पास दिखा संदिग्ध ड्रोन, 2 फ्लाइट डायवर्ट

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 19, 2023, 08:46 PM IST

इंफाल एयरपोर्ट के निदेशकने एक बयान में ड्रोन देखे जाने की पुष्टि की है, अधिकारी ने कहा कि 'सक्षम प्राधिकारी' द्वारा सुरक्षा मंजूरी दिए जाने के बाद तीनों उड़ानें रवाना हुईं।

Image

प्रतीकात्मक फोटो

Suspicious Drone at Imphal Airport: मणिपुर में रनवे के पास एक संदिग्ध ड्रोन की सूचना मिली है इसके बाद वहां हड़कंप मच गया, बताते हैं कि इसके बाद इंफाल हवाई अड्डे पर तीन उड़ानें तीन घंटे से अधिक समय तक वहीं पर खड़ी रहीं वहीं आने वाली दो उड़ानों को कोलकाता की ओर डायवर्ट कर दिया गया है।

एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) और वहां मौजूद लोगों ने दोपहर करीब 2 बजे एक संदिग्ध ड्रोन देखा, इसके बाद तुरंत अधिकारी एक्शन में आए और तीनों फ्लाइट्स को उड़ान न भरने के लिए कहा गया।

बताया जा रहा है कि यात्रियों में से कई एयरपोर्ट के अंदर थे और कुछ विमान के अंदर और शाम करीब 6 बजे विमानों ने उड़ान भरना शुरू नहीं कर दिया था।

इस घटनाक्रम से इंफाल से आने-जाने वाली कुछ फ्लाइट्स की आवाजाही प्रभावित हुई मणिपुर की राजधानी आने वाली दूसरी उड़ानों को वापस लौटा दिया गया या फिर उन्हें दूसरे रास्तों की ओर मोड़ने का डिसीजन हुआ।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article