देश

Ind vs Aus Final देखने पहुंचे Sadhguru: भारतीय टीम में यूं भरा जोश, 'गुरुमंत्र' दे बोले- बस...

  • Compiled by: अभिषेक गुप्ता
  • Updated Nov 19, 2023, 01:15 PM IST

India vs Australia, Cricket World Cup 2023: टीम को सुझाव देते हुए वह आगे बोले, “जरूरी बात है कि हम कभी भी विपक्ष को हल्के में नहीं लेते। न ही हम इसकी परवाह करते हैं कि वे कौन हैं। हमारी दिलचस्पी इसमें होनी चाहिए कि खेल को पूरी भागीदारी के साथ कैसे खेला जाए। मुझे विश्वास है कि हमारे लड़के ऐसा ही करके पूरे देश को गर्व और खुशी का अनुभव कराएंगे।"

Image

सद्गुरु कोयंबटूर में ईशा फाउंडेशन के संस्थापक हैं।

Photo : टाइम्स नाउ ब्यूरो

India vs Australia, Cricket World Cup 2023: आईसीसी क्रिकेट विश्व कप 2023 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ फाइनल से पहले सद्गुरु ने भी टीम इंडिया को सपोर्ट किया है। तमिलनाडु के कोयंबटूर में ईशा योग फाउंडेशन के संस्थापक "रोहित शर्मा एंड कंपनी" का मनोबल बढ़ाने के लिए गुजरात के अहमदाबाद शहर पहुंचे। वह वहां पर दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम (नरेंद्र मोदी स्टेडियम) में भारतीय टीम को चियर करते दिखेंगे, जबकि इस महामुकाबले की पूर्व संध्या पर उन्होंने हिटमैन की पलटन के लिए खास पैगाम जारी किया।

18 नवंबर, 2023 को सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म एक्स (पहले टि्वटर) पर अपने वीडियो मैसेज में वह कहते दिखे, “टीम भारत ने बेहद शानदार प्रदर्शन किया है। 10 में से 10 मैच जीतकर हमारी क्रिकेट टीम खेल को बिल्कुल नए स्तर पर ले गई है। अनुकरणीय कप्तानी और खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन के साथ इस टीम ने ढेर सारे रिकॉर्ड भी बनाए हैं। इस मजबूत टीम को अब फाइनल की कोई चिंता नहीं होनी चाहिए। मेरा विश्वास है कि वे टॉप पर ही रहेंगे।”

देखिए, भारतीय क्रिकेट टीम को भेजे अपने वीडियो संदेश में उन्होंने क्या कुछ कहा?:

टीम को सुझाव देते हुए वह आगे बोले, “जरूरी बात है कि हम कभी भी विपक्ष को हल्के में नहीं लेते। न ही हम इसकी परवाह करते हैं कि वे कौन हैं। हमारी दिलचस्पी इसमें होनी चाहिए कि खेल को पूरी भागीदारी के साथ कैसे खेला जाए। मुझे विश्वास है कि हमारे लड़के ऐसा ही करके पूरे देश को गर्व और खुशी का अनुभव कराएंगे।"

बकौल सद्गुरु, "सोच कर देखें कि आप 140 करोड़ से ज्यादा लोगों को कितनी खुशी दे सकते हैं, लेकिन इस बात को अपने सिर पर भी सवार मत होने दें। बस गेंद को हिट करो, विकेट गिराओ...इतना ही करने की जरूरत है। बाकी सब अपने आप होगा। आप सभी को मेरी शुभकामनाएं और आशीर्वाद।" उन्होंने स्टेडियम में अपनी मौजूदगी को लेकर भी जानकारी दी और बताया, “अहमदाबाद में फाइनल के लिए मैं आपके साथ वहां रहूंगा और मैच देखूंगा। आइए, इसे संभव बनाएं!”

अभिषेक गुप्ता
अभिषेक गुप्ताauthor

छोटे शहर से, पर सपने बड़े-बड़े. किस्सागो ऐसे जो कहने-बताने और सुनाने को बेताब. कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में पारंगत और "मीडिया की मंडी" में लगभग आठ साल का अनुभव. न्यूज, सिनेमा, बाइक्स और घूमने में दिलचस्पी.

और पढ़ें
End of Article