ताजा खबर : Taza Khabar,19 मई 2023 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार
आज की ताजा खबर 19 मई 2023 LIVE: केजरीवाल का सरकार पर निशाना
बैंक से नोट को वापस लेने का आदेश आते ही दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने भी केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने ट्वीट किया कि, 'पहले बोले 2000 का नोट लाने से भ्रष्टाचार बंद होगा। अब बोल रहे हैं 2000 का नोट बंद करने से भ्रष्टाचार ख़त्म होगा। इसीलिए हम कहते हैं, PM पढ़ा लिखा होना चाहिए। एक अनपढ़ पीएम को कोई कुछ भी बोल जाता है। उसे समझ आता नहीं है। भुगतना जनता को पड़ता है।' ....पढ़ें पूरी खबरआज की ताजा खबर 19 मई 2023 LIVE: कांग्रेस का केंद्र सरकार पर हमला
कांग्रेस ने कहा है कि, हमेशा की तरह PM मोदी का एक और फैसला गलत साबित हुआ। 2000 के नोट अब चलन में नहीं रहेंगे। याद रहे- नोटबंदी के तानाशाही फैसले के बाद इस नोट को लाया गया था। दावा था कि इससे कालाधन खत्म हो जाएगा, भ्रष्टाचार खत्म हो जाएगा। सारे दावे पलट गए, अब बिना सोचे-समझे लिया गया ये फैसला भी पलट गया। मोदी जी... आपसे गुजारिश है- बचकाने फैसले लेना बंद कीजिए। ....पढ़ें पूरी खबरआज की ताजा खबर 19 मई 2023 LIVE: कैसे बदले जाएंगे 2000 रुपये के नोट
भारतीय रिजर्व बैंक ने शुक्रवार को 2000 रुपये के नोटों को चलन से वापस लेने का बड़ा ऐलान किया। आरबीआई ने बैंकों को सलाह दी है कि वे तत्काल प्रभाव से 2000 रुपये के नोटों को जारी करना बंद कर दें। ....पढ़ें पूरी खबरआज की ताजा खबर 19 मई 2023 LIVE: RBI ने वापस मंगवाए 2000 रुपये के नोट
2000 रुपये के नोट को लेकर लंबे समय से चल रही सुनी-सुनाई बातों पर आज आखिरकार ब्रेक लग गया है। भारतीय रिजर्व बैंक ने शुक्रवार को 2000 रुपये के नोट को लेकर एक बड़ा ऐलान किया है। ....पढ़ें पूरी खबरआज की ताजा खबर 19 मई 2023 LIVE: पाकिस्तान के साथ रिश्ते पर PM मोदी का बड़ा बयान
भारत-पाकिस्तान रिश्ते पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बड़ा बयान दिया है। निक्केई एशिया को दिए इंटरव्यू में पीएम मोदी ने कहा है कि भारत 'पाकिस्तान के साथ सामान्य एवं पड़ोसी देश जैसा संबंध चाहता है लेकिन यह जरूरी है कि इस्लामाबाद की सरकार आतंकवाद से मुक्त एक अनुकूल माहौल तैयार करे और आतंक के खिलाफ जरूरी कदम उठाए।' ....पढ़ें पूरी खबरआज की ताजा खबर 19 मई 2023 LIVE: जापान के हिरोशिमा पहुंचे पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी7 शिखर सम्मेलन के लिए जापान के हिरोशिमा पहुंच गए हैं। मोदी जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा के निमंत्रण पर जापान पहुंचे हैं और जी-7 सम्मेलन में भाग लेंगे। ....पढ़ें पूरी खबरआज की ताजा खबर 19 मई 2023 LIVE: केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा टेनी HC से बरी
प्रभात गुप्ता हत्याकांड में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा टेनी को बड़ी राहत मिली है। हाईकोर्ट ने यूपी सरकार की उस अपील को खारिज कर दिया है, जिसमें उसने प्रभात गुप्ता हत्याकांड पर निचली अदालत की आदेश को चुनौती दी थी। ....पढ़ें पूरी खबरआज की ताजा खबर 19 मई 2023 LIVE: ज्ञानवापी मामले में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश
ज्ञानवापी मस्जिद मामले में सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है। सुप्रीम कोर्ट ने इलाहाबाद हाईकोर्ट के सर्वे वाले आदेश पर अंतरिम रोक लगा दी है। सुप्रीम कोर्ट के इस आदेश के बाद मस्जिद में मिले 'शिवलिंग' की कार्बन डेटिंग फिलहाल नहीं होगी। ....पढ़ें पूरी खबरआज की ताजा खबर 19 मई 2023 LIVE: किरेन रिजिजू ने क्या कहा
कानून मंत्रालय से हटाए जाने पर बोले रिजिजू- ये सजा नहीं, पीएम मोदी का विजन है पढ़ें पूरी खबरआज की ताजा खबर 19 मई 2023 LIVE: तीन देशों के दौरे पर पीएम
पीएम मोदी 3 देशों के दौरे पर, 40 से अधिक कार्यक्रम में होंगे शरीक, 24 वर्ल्ड लीडर्स से करेंगे बात, बढ़ेगी दुनिया में भारत की धमक! पढ़ें पूरी खबरआज की ताजा खबर 19 मई 2023 LIVE: तिकोनिया मर्डर केस में नाम
गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा के लिए अहम दिन, प्रभात गुप्ता मर्डर केस में हाई कोर्ट सुनाएगा फैसला पढ़ें पूरी खबरआज की ताजा खबर 19 मई 2023 LIVE: पश्चिम बंगाल बोर्ड का नतीजा
पश्चिम बंगाल में 10वीं बोर्ड परीक्षाओं के नतीजे शुक्रवार को घोषित किए जाएंगेआज की ताजा खबर 19 मई 2023 LIVE: इमरान खान के आवास की तलाशी
पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान खान के लाहौर स्थित आवास की पुलिस तलाशी लेने वाली है।आज की ताजा खबर 19 मई 2023 LIVE: इन तीन देशों के दौरे पर पीएम
पीएम नरेंद्र मोदी शुक्रवार को जापान, पापुआ न्यू गिनी और ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर रवाना होने वाले हैं।आज की ताजा खबर 19 मई 2023 LIVE: मनीष सिसोदिया के खिलाफ सुनवाई
मनीष सिसोदिया के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय की पूरक चार्जशीट पर सुनवाई होगीआज की ताजा खबर 19 मई 2023 LIVE: अजय मिश्रा के खिलाफ याचिका
प्रभात गुप्ता हत्याकांड में केंद्रीय मंत्री अजय मिश्रा टेनी की दोष मुक्ति के खिलाफ याचिका पर आज फैसला आने वाला है।केरल हाईकोर्ट का पूर्व CM पिनराई विजयन को बड़ा झटका: CMRL मामले में FIR दर्ज करने के आदेश, राज्य सरकार की SIT रद्द
आप इसलिए पूरा शहर बंद नहीं कर सकते क्योंकि आप प्रदर्शन संभाल नहीं सकते- ट्रेनें रद्द होने और मेट्रो बंद होने का मुद्दा पहुंचा सुप्रीम कोर्ट
CJP Protest: 'मेट्रो शट डाउन, रेलवे शट डाउन, इंटरनेट शट डाउन...', प्रदर्शन से पहले की पाबंदियों पर अभिजीत दीपके ने कसा तंज
CJP Protest: जंतर-मंतर प्रदर्शन की FIR रद्द करने के फैसले को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई से SC का इनकार, CJI ने बताई वजह
दिल्ली में ट्रेनें रद्द, यात्रियों की बढ़ सकती है मुसीबत! शादी से इलाज और फ्लाइट तक, बिगड़ सकती है पूरी प्लानिंग
© 2026 Times Horizon Private Limited
