ताजा खबर 19 मार्च 2026: बंगाल चुनाव को लेकर भाजपा ने 111 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट की जारी, पश्चिम एशिया में जारी तनाव को लेकर PM मोदी बैक-टू-बैक कर रहे बात, पढ़ें आज की अहम खबरें
ताजा खबर (Taaja Khabar 19 March), Latest Breaking Hindi News (ब्रेकिंग हिंदी न्यूज), [पीएम मोदी] [डोनाल्ड ट्रंप] [ईरान, इजराइल-अमेरिका युद्ध] [ईरान युद्ध] [अली लारीजानी] [संसद का बजट सत्र] [एलपीजी गैस किल्लत] के मुख्य समाचार (Mukhya Samachar) : ईरान-इजराइल युद्ध ने एक नया मोड़ ले लिया है और अब दुनिया में ऊर्जा संकट बढ़ने की आशंका गहरा गई है। दुनिया के सबसे बड़े गैस क्षेत्रों में से एक और एक प्रमुख एलएनजी केंद्र पर हुए हमलों से वैश्विक आपूर्ति में बड़े व्यवधान की आशंका बढ़ गई है। इजराइल ने बुधवार को ईरान के साउथ पार्स प्राकृतिक गैस क्षेत्र पर हमला किया, जो देश के लिए एक महत्वपूर्ण ऊर्जा स्रोत है। वहीं, ईरान ने पलटवार करते हुए ईरान ने कतर में एक प्रमुख प्राकृतिक गैस संयंत्र पर हमला किया और फारस की खाड़ी में स्थित अपने पड़ोसी देशों की ऊर्जा सुविधाओं पर हमले जारी रखे। ईरान ने सऊदी अरब के विशाल पूर्वी प्रांत पर भी हमला किया, जहां उसके कई तेल क्षेत्र स्थित हैं, साथ ही इजराइल, कुवैत, बहरीन और संयुक्त अरब अमीरात पर भी हमले किए। उधर, दिल्ली-एनसीआर में मौसम बदल गया है और आसमान में बादल छाए हुए हैं। कुछ दिनों से बदल रहे मौसम ने अचानक बुधवार की शाम करवट ली। दिल्ली समेत नोएडा, गाजियाबाद, ग्रेटर नोएडा समेत कई इलाकों में तेज आंधी और मेघ गर्जन के साथ बारिश हुई। अगले तीन दिनों यानी 19, 20 और 21 मार्च को एनसीआर में बारिश होने की संभावना है। वहीं, संसद का बजट सत्र का दूसरा भाग जारी है और आज भी संसद में अहम चर्चा का दौर जारी रहेगा। बुधवार को राज्यसभा ने 37 सांसदों को विदाई दी। जानिए देश-दुनिया की हर खबरों पर अपडेट।
ताजा खबर 19 मार्च 2026: बंगाल चुनाव को लेकर भाजपा ने 111 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट की जारी, पश्चिम एशिया में जारी तनाव को लेकर PM मोदी बैक-टू-बैक कर रहे बात, पढ़ें आज की अहम खबरें
पश्चिम एशिया में ऊर्जा प्रतिष्ठानों पर हुए हमलों पर विदेश मंत्रालय का बयान आया सामने
पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट से बादशाह को बड़ी राहत
बंगाल चुनाव को लेकर भाजपा ने 111 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट की जारी
एनर्जी कंपनियों को अब देनी होगी ये अहम जानकारी
पश्चिम एशिया में जारी तनाव को लेकर PM मोदी बैक-टू-बैक कर रहे बात
Market Crash: निफ्टी 776 और सेंसेक्स 2497 अंक टूटे, ₹13 लाख करोड़ स्वाहा
'जो राज्य PNG कनेक्शन बढ़ायेंगे उन्हें 10 प्रतिशत अतिरिक्त कमर्शियल LPG'
ईरान ने जनवरी में हुए विरोध प्रदर्शनों के दौरान हिरासत में लिए गए तीन लोगों को फांसी दी
राष्ट्रपति मुर्मू अयोध्या में राम मंदिर गईं, स्वर्ण जड़ित श्री राम यंत्र की स्थापना की
गोरखपुर के गिडा सेक्टर 13 में वुड प्लाई फैक्ट्री में लगी आग
शैनन में फंसे यात्रियों को एअर इंडिया की विशेष उड़ान से दिल्ली लाया गया
अधिकारी ने कहा कि यह विशेष उड़ान बृहस्पतिवार तड़के राष्ट्रीय राजधानी पहुंच गई। एअर इंडिया ने सोमवार को कहा था कि न्यूयॉर्क (जेएफके) से दिल्ली आ रहे विमान एआई102 को तकनीकी खराबी की आशंका के कारण एहतियाती तौर पर आयरलैंड के शैनन की ओर मोड़ दिया गया था। विमानन कंपनी ने यह भी कहा था कि विमान स्थानीय समयानुसार तड़के साढ़े चार बजे शैनन हवाई अड्डे पर सुरक्षित रूप से उतर गया और सभी यात्री और चालक दल के सदस्य सुरक्षित हैं।
पिनराई विजयन और एलडीएफ को तीसरी बार सत्ता नहीं मिलेगी: जी सुधाकरन
हाल ही में अंबालाप्पुझा विधानसभा सीट से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ने का फैसला करने वाले सुधाकरन ने यह टिप्पणी एक पोस्ट में की। चार बार के विधायक और पूर्व मंत्री सुधाकरन ने अपनी पार्टी की सदस्यता का नवीनीकरण नहीं कराने का निर्णय लिया। उन्होंने दावा किया कि उन्हें और उनके परिवार को माकपा कार्यकर्ताओं के ऑनलाइन हमलों का सामना करना पड़ा और उन्हें पार्टी के जिला नेतृत्व से भी उचित मान्यता नहीं मिली। उनके निर्णय के बाद, माकपा ने उनके खिलाफ रैली आयोजित की। अपने पोस्ट में सुधाकरन ने कहा कि उन्होंने छह दशकों से अधिक समय तक कम्युनिस्ट आंदोलन में सदस्य और नेतृत्व के रूप में काम किया, लेकिन पिछले कई वर्षों से वह अपने राजनीतिक कार्यों को निडरता और ईमानदारी से जारी नहीं रख पाए। उन्होंने कहा कि भ्रष्ट लोगों और अपराध और माफिया राजनीति में लिप्त लोगों के खिलाफ उन्होंने निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ने का फैसला किया।
असम विधानसभा चुनाव के लिए BJP की 88 उम्मीदवारों की पहली सूची
भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति ने बुधवार शाम को पार्टी अध्यक्ष नितिन नबीन की अध्यक्षता में हुई बैठक में उम्मीदवारों की पहली सूची को अंतिम रूप दिया। बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और भाजपा चुनाव समिति के अन्य सदस्य उपस्थित थे। भाजपा की असम इकाई के प्रमुख दिलीप सैकिया और मुख्यमंत्री भी बैठक में मौजूद थे। 126 विधानसभा सीटों के लिए मतदान 9 अप्रैल को होगा और मतगणना 4 मई को होगी।
