LIVE

ताजा खबर, 18 अगस्त 2023 : बिहार में पत्रकार की हत्या, अमेठी चुनाव लड़ेंगे राहुल गांधी

शिशुपाल कुमारUpdated Aug 18, 2023, 23:55 IST

ताजा खबर, 18 अगस्त 2023 : बिहार में पत्रकार की हत्या, अमेठी चुनाव लड़ेंगे राहुल गांधी
ताजा खबर, 18 अगस्त 2023 : बिहार में पत्रकार की हत्या, अमेठी चुनाव लड़ेंगे राहुल गांधी

ताजा खबर (Aaj ki Taaja Khabar), (Hindi News) हिंदी न्यूज़ 18 अगस्त 2023 और बड़ी खबरें: यहां पढ़िए हिंदी समाचार, देश-दुनिया के मुख्य हिंदी समाचार जो सुर्खियों में हैं - बेंगलुरु में आज भारत के पहले 3डी-प्रिंट डाकघर भवन का उद्घाटन किया गया। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इसका उद्घाटन किया। इस दौरान अश्विनी वैष्णव ने कहा, यह शहर हमेशा भारत की एक नई तस्वीर पेश करता है। इस 3डी-प्रिंट डाकघर भवन के संदर्भ में आपने जो नई तस्वीर देखी, वह आज भारत की भावना है। यही भावना है जिसके साथ भारत आज प्रगति कर रहा है। ये है विकास की भावना, अपनी खुद की तकनीक विकसित करने की भावना ही निर्णायक विशेषता है। बिहार में अररिया के रानीगंज के एक दैनिक अखबार के रिपोर्टर विमल कुमार यादव की आज सुबह बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। बदमाशों ने सुबह-सुबह उनके घर का दरवाजा खटखटाया और आवाज देकर बाहर बुलाया। जैसे ही उसने घर का दरवाजा खोला, बदमाशों ने गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। घटना रानीगंज थाना क्षेत्र बेलसरा की है। आगे पढ़ें देश-दुनिया की खबरों के ताजा अपडेट्स...

AUG 18, 2023 23:54 IST

अमेठी मे फिर होगी कांटे की टक्कर, पर BJP की ईरानी को राहुल दे पाएंगे मात?

उत्तर प्रदेश (यूपी) के अमेठी लोकसभा क्षेत्र से साल 2024 में कांग्रेस के सांसद राहुल गांधी चुनावी ताल ठोंकेंगे। शुक्रवार (18 अगस्त, 2023) को यह बयान उत्तर प्रदेश कांग्रेस के नवनियुक्त अध्यक्ष अजय राय की ओर से दिया गया। प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने के बाद राय जब पहली बार वाराणसी पहुंचे तो पत्रकारों के सवाल पर वह दो टूक बोले, राहुल निश्चित रूप से अमेठी से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे, अमेठी के लोग यहां हैं। पूरी खबर पढ़ें
AUG 18, 2023 21:42 IST

लद्दाख के करगिल में धमाका, दो लोगों की मौत, 11 घायल

लद्दाख के करगिल जिले में शुक्रवार को एक कबाड़ी की दुकान के अंदर संदिग्ध वस्तु में विस्फोट होने से दो लोगों की मौत हो गई जबकि 11 अन्य घायल हुए हैं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।उन्होंने बताया कि द्रास के कबाड़ी नाला इलाके में एक कबाड़ी की दुकान के अंदर एक संदिग्ध वस्तु में विस्फोट हो गया। अधिकारियों ने बताया कि विस्फोट में एक गैर स्थानीय समेत दो लोगों की मौत हो गई, जबकि 11 अन्य घायल हुए हैं। उन्होंने बताया कि घायलों को अस्पताल ले जाया गया है।
AUG 18, 2023 21:38 IST

Chandrayaan-3: लैंडर मॉड्यूल की डिबूस्टिंग प्रक्रिया पूरी

चंद्रयान-3 ने आज एक और अहम चरण पूरा कर लिया है। इसके साथ ही ये चांद के और करीब पहुंच गया है। इसरो ने आज बताया कि चंद्रयान-3 के लैंडर मॉड्यूल की डिबूस्टिंग प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरी की है, अब यान चंद्रमा के और करीब पहुंच गया है। इसरो ने आज ये भी जानकारी दी कि चंद्रयान-3 के लैंडर मॉड्यूल (एलएम) की स्थिति सामान्य है। अब लैंडर विक्रम के 23 अगस्त बुधवार को चांद की सतह पर उतरने की पूरी संभावना है। पूरी खबर पढ़ें
AUG 18, 2023 21:37 IST

SpiceJet की फ्लाइट में पैसेंजर ने लीं एयर होस्टेस की आपत्तिजनक तस्वीरें

दिल्ली महिला आयोग ने स्पाइसजेट फ्लाइट में एक यात्री द्वारा कथित यौन उत्पीड़न के संबंध में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर प्रसारित किए जा रहे एक वीडियो का स्वत: संज्ञान लिया है और इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पुलिस और नागरिक उड्डयन महानिदेशक (DGCA) को नोटिस जारी किया है। DCW अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने शुक्रवार को नोटिस की प्रतियां शेयर करते हुए ट्वीट किया कि दिल्ली से मुंबई जा रही एक फ्लाइट में एक यात्री ने चुपके से फ्लाइट अटेंडेंट यानी एयर होस्टेस और अन्य महिलाओं की वीडियो और आपत्तिजनक तस्वीरें ले लीं। यह वीडियो इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहा है। यह बहुत गंभीर मामला है, संज्ञान लेते हुए वे पुलिस और डीजीसीए को नोटिस जारी कर रहे हैं। पूरी खबर पढ़ें
AUG 18, 2023 14:41 IST

प्रभुनाथ सिंह डबल मर्डर में दोषी करार

सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को राष्ट्रीय जनता दल (राजद) नेता और पूर्व सांसद प्रभुनाथ सिंह को 1995 के दोहरे हत्याकांड मामले में दोषी ठहराया है। प्रभुनाथ सिंह हत्या के एक अन्य मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहे हैं। प्रभुनाथ सिंह के बारे में कहा जाता है कि छपरा में एक समय में उनकी अपनी सरकार चलती थी। वो इलाके के बाहुबली नेता थे और लालू यादव के साथ-साथ कभी नीतीश कुमार के भी खास रहे थे। पढ़ें पूरी खबर
AUG 18, 2023 13:28 IST

घोसी उपचुनाव में 'INDIA' गठबंधन का पहला इम्तिहान

Ghosi Bypoll: उत्तर प्रदेश के मऊ जिले की घोसी विधानसभा उपचुनाव की बिसात बिछ चुकी है। सियासी दलों के बीच जोर-आजमाइश शुरू हो गई है। इसके जरिए विपक्षी दलों के गठबंधन 'इंडिया' का पहला इम्तिहान होने जा रहा है। इस उपचुनाव में भाजपा और सपा ने पूरी ताकत झोंक रखी है। इसकी झलक नामांकन के दौरान भी दिखी जिसमें भाजपा ने अपने गठबंधन के सारे साथियों का जमावड़ा लगाया था। राजनीतिक जानकार बताते हैं कि पांच सितंबर को होने वाले इस चुनाव में संख्या बल के लिए भले ही महत्वपूर्ण न हो, लेकिन परसेप्शन के हिसाब से इसके संदेश बहुत बड़ा है। लोकसभा चुनाव के पहले विपक्षी एका का एक मंच तैयार करने के लिए बने गठबंधन इंडिया के लिए भी काफी अहम होगा। हालांकि इसके स्वरूप को लेकर अभी उहापोह की स्थिति बनी हुई है लेकिन यूपी में इसकी अगुवाई क्या अखिलेश यादव करेंगे। पढ़ें पूरी खबर
AUG 18, 2023 12:42 IST

मणिपुर में हिंसा का नया दौर

Manipur Violence: मणिपुर में हिंसा का दौर अभी तक खत्म नहीं हुआ है। यहां हुई ताजा हिंसा में तीन लोगों की मौत हो गई है। अधिकारियों ने कहा कि जातीय संघर्षग्रस्त मणिपुर में हिंसा के एक नए दौर में शुक्रवार को उखरुल जिले के कुकी थोवई गांव में भारी गोलीबारी के बाद तीन युवकों के क्षत-विक्षत शव मिले हैं। उन्होंने बताया कि लिटन पुलिस थाने के अंतर्गत आने वाले गांव से सुबह-सुबह भारी गोलीबारी की आवाजें सुनी गईं। अधिकारियों ने कहा कि पुलिस द्वारा आसपास के गांवों और वन क्षेत्रों में गहन तलाशी के बाद 24 साल से 35 साल की उम्र के तीन युवकों के शव पाए गए। पढ़ें पूरी खबर
AUG 18, 2023 11:40 IST

दिल्ली एयरपोर्ट पर बम की कॉल

दिल्ली एयरपोर्ट पर बम होने की फोन कॉल पुलिस के पास आई है। GMR कॉल सेंटर में सुबह 8:53 पर फ्लाइट में बम होने की कॉल की गई। विस्तारा की दिल्ली पुणे फ्लाइट में बम की कॉल की बात सामने आई है। कॉल के बाद सभी यात्रियों को फ्लाइट से बाहर निकाला गया। फ्लाइट में कुछ भी संदिग्ध अभी तक नहीं मिला है। DCP airport के मुताबिक डायल के पास 7:30 बजे कॉल आई थी हमें जानकारी 8:30 बजे मिल गई थी। पूरी तलाशी ली गई, कुछ नहीं मिला। FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
AUG 18, 2023 11:36 IST

बिहार में पत्रकार की हत्या

बिहार में अररिया के रानीगंज के एक दैनिक अखबार के रिपोर्टर विमल कुमार यादव की आज सुबह बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। बदमाशों ने सुबह-सुबह उनके घर का दरवाजा खटखटाया और आवाज देकर बाहर बुलाया। जैसे ही उसने घर का दरवाजा खोला, बदमाशों ने गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। घटना रानीगंज थाना क्षेत्र बेलसरा की है। पढ़ें पूरी खबर
AUG 18, 2023 11:34 IST

भारत के पहले 3डी-प्रिंट डाकघर भवन का हुआ उद्घाटन

बेंगलुरु में आज भारत के पहले 3डी-प्रिंट डाकघर भवन का उद्घाटन किया गया। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इसका उद्घाटन किया। इस दौरान अश्विनी वैष्णव ने कहा, यह शहर हमेशा भारत की एक नई तस्वीर पेश करता है। इस 3डी-प्रिंट डाकघर भवन के संदर्भ में आपने जो नई तस्वीर देखी, वह आज भारत की भावना है। यही भावना है जिसके साथ भारत आज प्रगति कर रहा है। पढ़ें पूरी खबर
AUG 18, 2023 10:44 IST

उड़ान भरने के कुछ देर बाद ही प्लेन में लगी आग

US Plane Fire: अमेरिका में एक विमान के उड़ान भरने के बाद ही उसमें आग लग गई। इंजन से आग की लपटों को निकलते हुए एक यात्री ने देखा और फिर इसकी सूचना प्लेन के कर्मचारियों को दी गई, जिसके बाद प्लेन की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। प्लेन में आग लगने की घटना का वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पढ़ें पूरी खबर
AUG 18, 2023 10:28 IST

यूपी के 100 भाजपा विधायक जा रहे हैं मध्य प्रदेश

Madhya Pradesh Chunav News: मध्य प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने अपनी कमर कस ली है। पार्टी ने गुरुवार को 39 उम्मीदवारों के पहली लिस्ट जारी कर दी है। ऐसा पहली बार हुआ जब भारतीय जनता पार्टी ने चुनाव की घोषणा से पहले ही अपने प्रत्याशियों को मैदान में उतार दिया हो। इस बीच ये जानकारी सामने आई है कि उत्तर प्रदेश के 100 भाजपा विधायक पार्टी को मजबूत करने के मकसद से मध्य प्रदेश जाएंगे। आपको समझाते हैं कि एमपी चुनाव के लिए भाजपा इतनी ज्यादा आक्रामक क्यों नजर आ रही है। पढ़ें पूरी खबर
AUG 18, 2023 09:47 IST

अमेरिका की अदालत ने तहव्वुर राणा की बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका खारिज की

अमेरिका की एक अदालत ने 2008 में मुंबई में हुए आतंकवादी हमलों के आरोपी और पाकिस्तानी मूल के कनाडाई व्यापारी तहव्वुर राणा की बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका खारिज कर दी है जिसके बाद अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन द्वारा उसे भारत प्रत्यर्पित करने के लिए प्रमाणपत्र जारी करने का मार्ग प्रशस्त हो गया है।
AUG 18, 2023 09:02 IST

गुरुग्राम में फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 10 गिरफ्तार

यहां साइबर अपराध पुलिस स्टेशन की एक टीम ने एक फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़ किया है और इस सिलसिले में एक महिला सहित 10 लोगों को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने गुरुवार को यह जानकारी दी।
AUG 18, 2023 09:01 IST

रूस-यूक्रेन युद्ध में शामिल नहीं होगा बेलारूस : राष्ट्रपति

बेलारूस के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर लुकाशेंको ने कहा है कि जब तक यूक्रेन के लोग राज्य की सीमा पार नहीं करेंगे, बेलारूस यूक्रेन में सशस्त्र युद्ध में भाग नहीं लेगा। समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, लुकाशेंको ने गुरुवार को एक साक्षात्कार में मीडिया से कहा, "अगर यूक्रेनियन हमारी सीमा पार नहीं करते हैं, तो हम इस युद्ध में कभी भाग नहीं लेंगे, लेकिन हम हमेशा रूस की मदद करेंगे।"
AUG 18, 2023 09:01 IST

ब्रिटेन में एक सिख पर दो लोगों को चाकू मारने का आरोप

लंदन के साउथहॉल में एक सामुदायिक कार्यक्रम के दौरान 25 वर्षीय एक सिख व्यक्ति पर दो लोगों की चाकू मारकर हत्या करने का आरोप लगाया गया है। पुलिस ने यह जानकारी दी। इलफ़र्ड में बेलमोंट रोड के निवासी गुरप्रीत सिंह गुरुवार को मामले में उक्सब्रिज मजिस्ट्रेट कोर्ट में पेश किया गया।
AUG 18, 2023 09:01 IST

ट्रंप को जहर मिला पत्र भेजने वाली कनाडाई महिला को 22 साल की जेल

अमेरिका की एक अदालत ने पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के कार्यकाल के दौरान उन्हें जहर मिला हुआ पत्र भेजने के मामले में एक कनाडाई महिला को 22 साल जेल की सजा सुनाई है। बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, गुरुवार को जिला न्यायाधीश डाबनी फ्रेडरिक ने 56 वर्षीय पास्केल फेरियर को 22 साल के जेल की सजा सुनाई।
AUG 18, 2023 08:45 IST

जारी हुए सीटेट परीक्षा के एडमिट कार्ड

CTET Admit Card July 2023 Download Link: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने आज 18 अगस्त को सीटीईटी एडमिट कार्ड 2023 जारी कर दिया है। जो उम्मीदवार केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए उपस्थित होंगे, वे सीबीएसई सीटीईटी की आधिकारिक साइट ctet.nic.in या नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक से प्रवेश पत्र चेक व डाउनलोड कर सकते हैं। ये भी पढ़ें
AUG 18, 2023 08:45 IST

300 क्लब में शामिल होने वाली है गदर 2

Gadar 2 Box Office Collection Day 7 early estimate: बॉलीवुड एक्टर सनी देओल की फिल्म गदर 2 (Gadar 2) ने ताबड़तोड़ कमाई से सभी को हैरान कर दिया है। फिल्म को दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है। तारी सिंह और सकीना के किरदार में फैंस को सनी देओल और अमीषा पटेल की जोड़ी एक बार फिर काफी पसंद आ रही है। फिल्म ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर 55.75 करोड़ रुपये की कमाई की। जिसको देख मेकर्स की आंखे फटी की फटी रह गई हैं। वीकेंड के बाद भी गदर 2 की ताबड़तोड़ कमाई जारी है, फिल्म ने रिलीज के 7वें दिन भी अच्छी खासी कमाई कर ली है और 300 करोड़ क्लब में शामिल होने के बेहद करीब पहुंच गई है। आइए गदर 2 की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं। पढ़ें पूरी खबर
AUG 18, 2023 08:44 IST

सिंधिया के करीबी का कटा टिकट

BJP Candidates List For MP Chunav 2023: मध्य प्रदेश में चुनाव के लिए भाजपा ने पहली 39 उम्मीदवारों के नाम पर मुहर लगाकर चुनावी सरगर्मी बढ़ा दी है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान अपनी कुर्सी बचाने के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगा रहे हैं। दूसरी ओर कमलनाथ घूम-घूमकर ये दावे कर रहे हैं कि इस बार कांग्रेस की जोरदार वापसी होने वाली है। मगर भाजपा ने अपने इस फैसले से ये समझाने की कोशिश की है कि वो एमपी से अपनी पकड़ आसानी से नहीं कमजोर होने देगी। पढ़ें पूरी खबर