देश

MP Chunav 2023: यूपी के 100 भाजपा विधायक जा रहे हैं मध्य प्रदेश, समझिए क्या है रणनीति

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 18, 2023, 09:46 AM IST

Madhya Pradesh Elections 2023: मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेज हो गई हैं। उत्तर प्रदेश के 100 भाजपा विधायक पार्टी के लिए चुनावी सर्वे करने मध्य प्रदेश जाएंगे। हर MLA को एक विधानसभा क्षेत्र में भेजा जाएगा। 1 सप्ताह तक चुनाव के लिहाज से सीट की थाह लेंगे। सभी विधायक मौजूदा स्थिति का आकलन भी करेंगे और केंद्रीय नेतृत्व को रिपोर्ट देंगे।

Image

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने बनाया ये प्लान।

Photo : PTI

Madhya Pradesh Chunav News: मध्य प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने अपनी कमर कस ली है। पार्टी ने गुरुवार को 39 उम्मीदवारों के पहली लिस्ट जारी कर दी है। ऐसा पहली बार हुआ जब भारतीय जनता पार्टी ने चुनाव की घोषणा से पहले ही अपने प्रत्याशियों को मैदान में उतार दिया हो। इस बीच ये जानकारी सामने आई है कि उत्तर प्रदेश के 100 भाजपा विधायक पार्टी को मजबूत करने के मकसद से मध्य प्रदेश जाएंगे। आपको समझाते हैं कि एमपी चुनाव के लिए भाजपा इतनी ज्यादा आक्रामक क्यों नजर आ रही है।

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने कसी कमर

विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर मध्य प्रदेश में सरगर्मी तेज हो गई है। उत्तर प्रदेश (यूपी) के 100 भाजपा विधायक मध्य प्रदेश जाएंगे। जिनका मकसद पार्टी के लिए चुनावी सर्वे करना होगा। यूपी के ये 100 MLA पार्टी के पक्ष में माहौल बनाएंगे। 19 अगस्त को भोपाल में विधायकों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। हर विधायक को एक विधानसभा क्षेत्र में भेजा जाएगा। ये सभी 100 विधायक एक हफ्ते तक चुनाव के लिहाज से विधानसभा सीट की थाह लेंगे। सभी विधायक मौजूदा स्थिति का आकलन भी करेंगे। स्थिति का आकलन कर केंद्रीय नेतृत्व को रिपोर्ट देंगे।

भाजपा की पहली लिस्ट देखें...

1. सबलगढ़ विधानसभा सीट से सरला विजेंद्र रावत को टिकट

2. सुमावली विधानसभा सीट से अदल सिंह कंसाना को टिकट

3. गोहद (SC) विधानसभा सीट से लाल सिंह आर्य को टिकट

4. पिछोर विधानसभा सीट से प्रीतम लोधी को टिकट

5. चाचौड़ा विधानसभा सीट से प्रियंका मीणा को टिकट

6. चंदेरी विधानसभा सीट से जगन्नाथ सिंह रघुवंशी को टिकट

7. बंडा विधानसभा सीट से वीरेन्द्र सिंह लम्बरदार को टिकट

8. महाराजपुर विधानसभा सीट से कामाख्या प्रताप सिंह को टिकट

9. छतरपुर विधानसभा सीट से ललिता यादव को टिकट

10. पथरिया विधानसभा सीट से लखन पटेल को टिकट

11. गुन्नौर (SC) विधानसभा सीट से राजेश कुमार वर्मा को टिकट

12. चित्रकूट विधानसभा सीट से सुरेंद्र सिंह गहरवार को टिकट

13. पुष्पराजगढ़ (ST) विधानसभा सीट से हीरासिंह श्याम को टिकट

14. बड़वारा (ST) विधानसभा सीट से धीरेंद्र सिंह को टिकट

15. बरगी विधानसभा सीट से नीरज ठाकुर को टिकट

16. जबलपुर पूर्व (SC) विधानसभा सीट से अंचल सोनकर को टिकट

17. शाहपुरा (ST) विधानसभा सीट से ओमप्रकाश धुर्वे को टिकट

18. बिछिया (ST) विधानसभा सीट से डॉ. विजय आनंद मरावी को टिकट

19. बैहर (ST) विधानसभा सीट से भगत सिंह नेताम को टिकट

20. लांजी विधानसभा सीट से राजकुमार कर्राये को टिकट

21. बरघाट (ST) विधानसभा सीट से कमल मस्कोले को टिकट

22. गोटेगांव (SC) विधानसभा सीट से महेंद्र नागेश को टिकट

23. सौसर विधानसभा सीट से नानाभाऊ मोहोड को टिकट

24. पांढुर्णा (ST) विधानसभा सीट से प्रकाश उइके को टिकट

25. मुल्ताई विधानसभा सीट से चन्द्रशेखर देशमुख को टिकट

26. भैंसदेही (ST) विधानसभा सीट से महेंद्र सिंह चौहान को टिकट

27. भोपाल उत्तर विधानसभा सीट से आलोक शर्मा को टिकट

28. भोपाल मध्य विधानसभा सीट से ध्रुव नारायण सिंह को टिकट

29. सोनकच्छ (SC) विधानसभा सीट से राजेश सोनकर को टिकट

30. महेश्वर (SC) विधानसभा सीट से राजकुमार मेव को टिकट

31. कसरावद विधानसभा सीट से आत्माराम पटेल को टिकट

32. अलीराजपुर (ST) विधानसभा सीट से नागर सिंह चौहान को टिकट

33. झाबुआ (ST) विधानसभा सीट से भानू भूरिया को टिकट

34. पेटलावद (ST) विधानसभा सीट से निर्मला भूरिया को टिकट

35. कुक्षी (ST) विधानसभा सीट से जयदीप पटेल को टिकट

36. धरमपुरी (ST) विधानसभा सीट से कालू सिंह ठाकुर को टिकट

37. राऊ विधानसभा सीट से मधु वर्मा को टिकट

38. तराना (SC) विधानसभा सीट से ताराचंद गोयल को टिकट

39. घटिया (SC) विधानसभा सीट से सतीश मालवीय को टिकट

इन 39 उम्मीदवारों के नाम पर मुहर लग चुकी है। चुनावी घोषणा से पहले भाजपा ने अपनी पहली लिस्ट जारी करके सभी को चौंका दिया है। मध्य प्रदेश में अपनी कुर्सी बचाने के लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एड़ी-चोटी का जोर लगा रहे हैं। दूसरी ओर कमलनाथ घूम-घूमकर ये दावे कर रहे हैं कि इस बार कांग्रेस की जोरदार वापसी होने वाली है। अब देखना होगा कि इस बार का चुनावी मुकाबला कितना दिलचस्प होता है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article