बॉलीवुड

Gadar 2 Box Office Collection Day 7: 300 क्लब में शामिल होने वाली है गदर 2, सातवें दिन हुई धमाकेदार कमाई

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Aug 18, 2023, 08:38 AM IST

Gadar 2 Box Office Collection Day 7 early estimate: बॉलीवुड एक्टर सनी देओल की फिल्म गदर 2 की ताबड़तोड़ कमाई जारी है, फैंस को 22 साल बाद तारा सिंह और सकीना की जोड़ी दोबारा पसंद आ रही है। फिल्म ने अब रिलीज के 7वें दिन भी अच्छी खासी कमाई कर ली है।

Image

Image Credit: Social Media

Gadar 2 Box Office Collection Day 7 early estimate: बॉलीवुड एक्टर सनी देओल की फिल्म गदर 2 (Gadar 2) ने ताबड़तोड़ कमाई से सभी को हैरान कर दिया है। फिल्म को दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है। तारी सिंह और सकीना के किरदार में फैंस को सनी देओल और अमीषा पटेल की जोड़ी एक बार फिर काफी पसंद आ रही है। फिल्म ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर 55.75 करोड़ रुपये की कमाई की। जिसको देख मेकर्स की आंखे फटी की फटी रह गई हैं। वीकेंड के बाद भी गदर 2 की ताबड़तोड़ कमाई जारी है, फिल्म ने रिलीज के 7वें दिन भी अच्छी खासी कमाई कर ली है और 300 करोड़ क्लब में शामिल होने के बेहद करीब पहुंच गई है। आइए गदर 2 की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं।

गदर 2 ने सातवें दिन की ताबड़तोड़ कमाई

शुरुआती ट्रेंड के अनुसार सनी देओल और अमीषा पटेल की फिल्म गदर 2 ने सातवें दिन 22 करोड़ रुपये तक की कमाई कर ली है, जिसके बाद फिल्म का कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 281-282 करोड़ के आसपास रह सकता है। गदर 2 अब जल्द ही 300 करोड़ क्लब में शामिल होने वाली है। बीते दिन अक्षय कुमार ने भी गदर 2 के गाने उड़जा काले कांवा को गाया और OMG 2 की वीडियो में शेयर किया।

माधव शर्मा
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article