
ताजा खबर, 18 अगस्त 2023 : बिहार में पत्रकार की हत्या, अमेठी चुनाव लड़ेंगे राहुल गांधी
ताजा खबर (Aaj ki Taaja Khabar), (Hindi News) हिंदी न्यूज़ 18 अगस्त 2023 और बड़ी खबरें: यहां पढ़िए हिंदी समाचार, देश-दुनिया के मुख्य हिंदी समाचार जो सुर्खियों में हैं - बेंगलुरु में आज भारत के पहले 3डी-प्रिंट डाकघर भवन का उद्घाटन किया गया। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इसका उद्घाटन किया। इस दौरान अश्विनी वैष्णव ने कहा, यह शहर हमेशा भारत की एक नई तस्वीर पेश करता है। इस 3डी-प्रिंट डाकघर भवन के संदर्भ में आपने जो नई तस्वीर देखी, वह आज भारत की भावना है। यही भावना है जिसके साथ भारत आज प्रगति कर रहा है। ये है विकास की भावना, अपनी खुद की तकनीक विकसित करने की भावना ही निर्णायक विशेषता है। बिहार में अररिया के रानीगंज के एक दैनिक अखबार के रिपोर्टर विमल कुमार यादव की आज सुबह बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। बदमाशों ने सुबह-सुबह उनके घर का दरवाजा खटखटाया और आवाज देकर बाहर बुलाया। जैसे ही उसने घर का दरवाजा खोला, बदमाशों ने गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। घटना रानीगंज थाना क्षेत्र बेलसरा की है। आगे पढ़ें देश-दुनिया की खबरों के ताजा अपडेट्स...