दुनिया

US Plane Fire: उड़ान भरने के कुछ देर बाद ही प्लेन में लगी आग, मच गया हंगामा देखिए Video

  • Edited by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Aug 18, 2023, 10:44 AM IST

US Plane Fire: यह विमान अमेरिका के ह्यूस्टन से लोकप्रिय मैक्सिकन बीच रिसॉर्ट शहर कैनकन जा रहा था। साउथवेस्ट एयरलाइंस के इस विमान के इंजन में मंगलवार को उड़ान भरने के तुरंत बाद आग लग गई। जिसके बाद उसे वापस ह्यूस्टन में उतारा गया।

US Plane Fire: अमेरिका में एक विमान के उड़ान भरने के बाद ही उसमें आग लग गई। इंजन से आग की लपटों को निकलते हुए एक यात्री ने देखा और फिर इसकी सूचना प्लेन के कर्मचारियों को दी गई, जिसके बाद प्लेन की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। प्लेन में आग लगने की घटना का वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

कहां जा रहा था विमान

यह विमान अमेरिका के ह्यूस्टन से लोकप्रिय मैक्सिकन बीच रिसॉर्ट शहर कैनकन जा रहा था। साउथवेस्ट एयरलाइंस के इस विमान के इंजन में मंगलवार को उड़ान भरने के तुरंत बाद आग लग गई। जिसके बाद उसे वापस ह्यूस्टन में उतारा गया।

कंपनी ने क्या कहा

साउथवेस्ट की प्रवक्ता लॉरा स्विफ्ट ने कहा कि विमान सुरक्षित रूप से उतर गया और समीक्षा के लिए इसे सेवा से बाहर कर दिया गया। एक अलग विमान ने बाद में कैनकन के लिए उड़ान भरा, जिससे यात्रियों को मैक्सिको भेजा गया।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article