एजुकेशन

CTET Admit Card July 2023: जारी हुए सीटेट परीक्षा के एडमिट कार्ड, यहां दिए डायरेक्ट लिं​क से करें डाउनलोड

  • Authored by: नीलाक्ष सिंह
  • Updated Aug 18, 2023, 08:24 AM IST

CTET Admit Card July 2023 Direct Link: सीबीएसई ने आज 18 अगस्त, 2023 को सीटीईटी प्रवेश पत्र 2023 जारी कर दिया है। जो उम्मीदवार केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए उपस्थित होंगे, वे सीबीएसई सीटीईटी की आधिकारिक साइट के माध्यम से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।

Image

जारी हुए सीटेट परीक्षा के एडमिट कार्ड (image - canva)

CTET Admit Card July 2023 Download Link: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने आज 18 अगस्त को सीटीईटी एडमिट कार्ड 2023 जारी कर दिया है। जो उम्मीदवार केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए उपस्थित होंगे, वे सीबीएसई सीटीईटी की आधिकारिक साइट ctet.nic.in या नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक से प्रवेश पत्र चेक व डाउनलोड कर सकते हैं।

कब होगी सीटेट परीक्षा 2023

CTET परीक्षा 20 अगस्त 2023 को OMR आधारित मोड में आयोजित की जाएगी। आवेदकों के प्रवेश पत्र, उन्हें आवंटित परीक्षा शहर के विवरण के साथ आज 18 अगस्त को उपलब्ध करा दिए गए हैं। परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी- शिफ्ट 1 सुबह 9.30 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी शिफ्ट 2.30 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित की जाएगी।

CTET Admit Card July 2023 How to Download

  • ctet.nic.in पर जाएं।
  • होमपेज पर सबसे नीचे देखें आपको Candidate Activity के नीचे लिंक मिलेगा - Download Admit Card for CTET Aug-2023 (18/08/2023, 12 am onwards)
  • इस पर क्लिक करें और इन जानकारियों को भरें:-
Application No :

Date of Birth :

Enter Security Pin :

Security Pin :

  • सबमिट करें और इसे डाउनलोड कर लें।

CTET के लिए दो होंगे पेपर

CTET के लिए दो पेपर होंगे- पेपर I उस व्यक्ति के लिए होगा जो कक्षा I से V के लिए शिक्षक बनने का इरादा रखता है और पेपर II उस व्यक्ति के लिए होगा जो कक्षा VI से VIII के लिए शिक्षक बनने का इरादा रखता है। एक व्यक्ति जो दोनों स्तरों (कक्षा I से V और कक्षा VI से VIII) के लिए शिक्षक बनने का इरादा रखता है, उसे दोनों पेपर (पेपर I और पेपर II) में उपस्थित होना होगा।

नीलाक्ष सिंह
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article