#ChakraViewWithSumitAwasthi: एक 'फांसी' कैसे बन गई खामेनेई की फांस? देखें 6:57 बजे 'चक्रView'
आज की ताजा खबर (Aaj Ki Taaja Khabar), Latest Breaking Hindi News (ब्रेकिंग हिंदी न्यूज़), [पीएम मोदी असम दौरा], [भारत-पाकिस्तान युद्ध], [ट्रंप न्यूज] के मुख्य समाचार (Aaj Ke Mukhya Samachar) LIVE: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार और रविवार (17 और 18 जनवरी) को दो दिन के दौरे पर असम जाएंगे, जहां वह राज्य में बड़े सांस्कृतिक और विकास कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि हमने भारत और पाकिस्तान को लड़ने से रोक दिया। पढ़ें- देश और दुनिया की हर अहम खबर
#ChakraViewWithSumitAwasthi: एक 'फांसी' कैसे बन गई खामेनेई की फांस? देखें 6:57 बजे 'चक्रView'
आज की ताजा खबर लाइव, 17 जनवरी 2026 ब्रेकिंग हिंदी न्यूज़ [पीएम मोदी असम दौरा], [भारत-पाकिस्तान युद्ध], [ट्रंप न्यूज] के मुख्य समाचार Latest News in Hindi:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार और रविवार (17 और 18 जनवरी) को दो दिन के दौरे पर असम जाएंगे, जहां वह राज्य में बड़े सांस्कृतिक और विकास कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। उधर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि हमने भारत और पाकिस्तान को लड़ने से रोक दिया, दो परमाणु संपन्न राष्ट्र, पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने कहा कि मैंने कम से कम एक करोड़ लोगों की जान बचाई, ये मेरे लिए सम्मान की बात है।
-पीएम मोदी का असम दौरा
-ट्रंप ने भारत- पाकिस्तान युद्ध रोकने पर फिर दिया बयान
ChakraViewWithSumitAwasthi: एक 'फांसी' कैसे बन गई खामेनेई की फांस?
अदालत ने सतीश उपाध्याय के निर्वाचन को चुनौती देने संबंधी याचिका खारिज की
दिल्ली उच्च न्यायालय ने आम आदमी पार्टी (आप) नेता सोमनाथ भारती द्वारा 2025 के विधानसभा चुनाव में मालवीय नगर से भाजपा के सतीश उपाध्याय के निर्वाचन को चुनौती देने वाली याचिका शनिवार को खारिज कर दी।न्यायमूर्ति जसमीत सिंह ने कहा, ‘‘याचिका खारिज की जाती है।’’
फैसले की विस्तृत प्रति अभी उपलब्ध नहीं हो पाई है। पिछले साल फरवरी में हुए दिल्ली विधानसभा चुनाव में उपाध्याय ने भारती को 39,564 मतों के अंतर से हराया था।
शिंदे ने मराठी मानुष को धोखा दिया: संजय राउत
शिवसेना (उबाठा) के नेता संजय राउत ने शनिवार को कहा कि मराठी मानुष से उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के विश्वासघात ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के लिए बीएमसी चुनाव जीतने और अपना महापौर नियुक्त करने का रास्ता साफ कर दिया।भाजपा ने आधिकारिक रूप से यह घोषणा की है कि मुंबई का अगला महापौर ‘महायुति’ (भाजपा-शिवसेना गठबंधन) से होगा।
राउत ने यह भी कहा कि उनकी पार्टी की सहयोगी महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) चुनावों में उम्मीदों के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाई। उन्होंने कहा कि राज ठाकरे के नेतृत्व वाली पार्टी से 10-12 और सीट जीतने की उम्मीद थी।
भाजपा और शिवसेना ने ठाकरे परिवार के 30 साल के एकछत्र राज पर विराम लगाते हुए बृह्नमुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) में 227 में से क्रमश: 89 और 29 सीट जीतीं। हालांकि, भाजपा को नगर निकाय चलाने के लिए अपनी सहयोगी शिवसेना की मदद की आवश्यकता होगी।
विपक्षी शिवसेना (उबाठा) और मनसे ने क्रमशः 65 और छह सीट जीतीं।
आम जनता के लिए 21 से 29 जनवरी तक बंद रहेगा राष्ट्रपति भवन
आगामी गणतंत्र दिवस परेड और बीटिंग रिट्रीट समारोह के मद्देनजर राष्ट्रपति भवन (सर्किट-एक) 21 से 29 जनवरी तक आम जनता के लिए बंद रहेगा। यह जानकारी शनिवार को जारी एक आधिकारिक बयान में दी गयी।
सर्किट-एक राष्ट्रपति भवन की मुख्य इमारत का वह हिस्सा है, जहां तक आगंतुक जाते हैं।
राष्ट्रपति सचिवालय की ओर से जारी बयान में कहा गया है, ‘‘आगामी गणतंत्र दिवस परेड और बीटिंग रिट्रीट समारोह के कारण 21 से 29 जनवरी 2026 तक राष्ट्रपति भवन (सर्किट-एक) में आम जनता का प्रवेश बंद रहेगा।’’
गणतंत्र दिवस की वार्षिक परेड कर्तव्य पथ पर आयोजित की जाती है। गणतंत्र दिवस समारोह के समापन का प्रतीक बीटिंग रिट्रीट समारोह 29 जनवरी को विजय चौक पर आयोजित किया जाता है, जो कर्तव्य पथ के पश्चिमी छोर पर राष्ट्रपति भवन के निकट स्थित है।
प्रधानमंत्री के असम दौरे के कारण कार्बी समुदाय के साथ दूसरे दौर की वार्ता स्थगित: हिमंत शर्मा
असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने शनिवार को कहा कि पश्चिम कार्बी आंगलोंग जिले में दो समुदायों के बीच हाल ही में हुई हिंसा के बाद राज्य सरकार और कार्बी समुदाय के बीच वार्ता का दूसरा दौर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दौरे के मद्देनजर स्थगित कर दिया गया है।जिले में कार्बी समुदाय और हिंदी भाषियों के बीच आदिवासी क्षेत्रों में ग्राम चराई आरक्षित (वीजीआर) और व्यावसायिक चराई आरक्षित (पीजीआर) भूमि पर हिंदी भाषी लोगों द्वारा अतिक्रमण के आरोपों को लेकर विवाद चल रहा है।
अतिक्रमित भूमि को खाली कराने के मुद्दे का समाधान निकालने के लिए 26 दिसंबर को राज्य सरकार, कार्बी आंगलोंग स्वायत्त परिषद (केएएसी) और प्रदर्शनकारियों के बीच एक त्रिपक्षीय बैठक आयोजित की गई थी और वार्ता का अगला दौर शनिवार को होना था।
संधियां राष्ट्रीय हित के आधार पर होनी चाहिए, न कि विदेशी सरकारों या निगमों के दबाव में : न्यायालय
उच्चतम न्यायालय ने कहा कि संधियां राष्ट्रीय हित के आधार पर होनी चाहिए, न कि विदेशी सरकारों या निगमों के दबाव में। न्यायालय ने यह भी कहा कि भारत को अंतरराष्ट्रीय कर समझौते करते समय अपनी कर संप्रभुता की रक्षा करनी चाहिए, निष्पक्षता सुनिश्चित करनी चाहिए और दुरुपयोग को रोकना चाहिए।न्यायमूर्ति जे.बी. पारदीवाला की ये टिप्पणियां उस फैसले के दौरान आईं, जिसमें शीर्ष अदालत ने घरेलू राजस्व अधिकारियों के उस निर्णय को बरकरार रखा, जिसके अनुसार अमेरिका स्थित निवेशक कंपनी ‘टाइगर ग्लोबल’ द्वारा 2018 में फ्लिपकार्ट से बाहर निकलने पर उत्पन्न पूंजीगत लाभ भारत में कर योग्य है।
न्यायमूर्ति पारदीवाला ने एक अलग लेकिन सहमति वाला फैसला लिखा, जिसमें यह स्पष्ट किया गया कि भारत को अंतरराष्ट्रीय कर संधियों के प्रति किस तरह का व्यापक दृष्टिकोण अपनाना चाहिए।
उन्होंने कहा, ‘‘कर संधियां, अंतरराष्ट्रीय समझौते, प्रोटोकॉल और सुरक्षा उपाय अत्यंत सहभागी, पारदर्शी होने चाहिए और उनमें समय-समय पर समीक्षा की व्यवस्था होनी चाहिए। साथ ही संधि से बाहर निकलने के मजबूत प्रावधानों के साथ पुनः वार्ता की शक्ति भी होनी चाहिए, ताकि अनुचित परिणामों से बचा जा सके, राष्ट्र के रणनीतिक और सुरक्षा हितों की रक्षा हो, कर आधार के क्षरण तथा लोकतांत्रिक नियंत्रण के नुकसान या कमजोर पड़ने को रोका जा सके और संप्रभु के कराधान अधिकार की रक्षा के लिए स्पष्ट प्रावधान शामिल किए जा सकें।’’
न्यायमूर्ति पारदीवाला ने कहा, ‘‘संधियां राष्ट्रीय हित के आधार पर की जानी चाहिए, न कि विदेशी सरकारों या निगमों के दबाव से।’’
उच्चतम न्यायालय ने यह सुनिश्चित करने के लिए विस्तृत सुरक्षा उपायों का उल्लेख किया कि कर संधियां देश की आर्थिक संप्रभुता, राजस्व आधार और सार्वजनिक हित की रक्षा करें।
राज ठाकरे ने बीएमसी चुनाव में मनसे के खराब प्रदर्शन को स्वीकार किया
महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) प्रमुख राज ठाकरे ने शनिवार को बीएमसी चुनाव में उम्मीदों के मुताबिक पार्टी के प्रदर्शन न कर पाने की बात स्वीकार की और मराठी मानुष के लिए लड़ाई जारी रखने की बात कही।राज ठाकरे ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में बीएमसी चुनावों को ‘शिव शक्ति और धनशक्ति’ के बीच की लड़ाई बताया, और पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा कि इस हार से निराश नहीं हों।
मनसे प्रमुख ने 20 साल के अंतराल के बाद शिवसेना (उबाठा) अध्यक्ष और चचेरे भाई उद्धव ठाकरे के साथ बीएमसी चुनाव के लिए हाथ मिलाया था। दोनों ने सबसे धनी नगर निकाय बृह्नमुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) में जीत हासिल करने के लिए खुद को मराठी अस्मिता के रक्षक के रूप में प्रस्तुत किया था।
राज ठाकरे ने बीएमसी चुनाव परिणामों पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए शिवसेना (उबाठा) और मनसे कार्यकर्ताओं की सराहना की।
इंदौर में दूषित पेयजल संकट के पीड़ितों से मिले राहुल गांधी
इंदौर के भागीरथपुरा इलाके में दूषित पेयजल से उल्टी-दस्त के प्रकोप के कारण कई लोगों की मौत के बाद लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी शनिवार को देश के सबसे स्वच्छ शहर में पहुंचे और इस प्रकोप के कारण अस्पताल में भर्ती मरीजों से मुलाकात की।गांधी ने निजी क्षेत्र के ‘बॉम्बे हॉस्पिटल’ में भर्ती चार मरीजों से मिलकर उनके हाल जाने और उनके परिजनों से भी मुलाकात की। इस दौरान उनके साथ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और विधानसभा में विपक्ष के नेता उमंग सिंघार भी थे।
कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष भागीरथपुरा भी पहुंचे और पीड़ित परिवारों से मुलाकात करके उनके प्रति शोक संवेदनाएं व्यक्त की।
गांधी के दौरे के मद्देनजर भागीरथपुरा में पुलिस ने सुरक्षा के तगड़े इंतजाम किए थे और जगह-जगह बैरिकेड लगाए गए।
भागीरथपुरा में दूषित पेयजल से लोगों के बीमार पड़ने का सिलसिला दिसंबर के आखिर में शुरू हुआ था। स्थानीय नागरिकों ने इस प्रकोप में अब तक 24 लोगों के दम तोड़ने का दावा किया है।
अमेरिकी, पाकिस्तानी सैनिकों ने पब्बी में संयुक्त प्रशिक्षण अभ्यास पूरा किया
अमेरिकी और पाकिस्तानी सैनिकों ने अभ्यास ‘‘इंस्पायर्ड गैम्बिट 2026’’ के तहत पब्बी स्थित राष्ट्रीय आतंकवाद निरोधक केंद्र में संयुक्त प्रशिक्षण अभ्यास का समापन किया।‘डॉन’ अखबार की शनिवार की रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिकी सेंट्रल कमांड (सेंटकॉम) द्वारा जारी एक बयान में कहा गया कि अमेरिका और पाकिस्तान के बीच इस तरह के प्रशिक्षण अभ्यास दोनों देशों के लंबे समय से चले आ रहे रक्षा संबंधों को मजबूत करते हैं।
बयान में कहा गया कि इस सप्ताह संपन्न हुआ यह अभ्यास ‘‘संयुक्त पैदल सेना के कौशल और रणनीतियों तथा आतंकवाद-रोधी अभियानों पर केंद्रित था।’’
दिल्ली शराब घोटाला मामला
आरोपी और पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ भ्रष्टाचार मामले (CBI) में आरोप तय करने के मामले पर आज सुनवाई टली। 7 फरवरी को होगी अगली सुनवाई।केजरीवाल की तरफ से आज कोर्ट में दलील दी गई कि केजरीवाल के खिलाफ आरोप बेबुनियाद है.. ऐसे कोई सबूत नहीं है कि केजरीवाल ने साउथ लॉबी से पैसे लेने के लिए कहा था। एक मुख्यमंत्री के तौर पर केजरीवाल ने अपनी ड्यूटी निभाई थी। केजरीवाल की तरफ से दलील दी गई कि उनके खिलाफ चार्जशीट मे कुछ भी ठोस सबूत नहीं है पिछली चार्जशीट की सिर्फ कट एंड पेस्ट कॉपी दाखिल कर दी गई है।
इस मामले में पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया के खिलाफ आरोप तय करने को लेकर दलीलें पूरी हो चुकी है।
तमिलनाडु के अलंगनल्लूर में जल्लीकट्टू प्रतियोगिता में सांडों ने मारी बाजी
तमिलनाडु के अलंगनल्लूर शहर में आयोजित परंपरागत जल्लीकट्टू प्रतियोगिता में शनिवार को दर्जनों उग्र सांडों ने अपनी ताकत का प्रदर्शन करके उन्हें काबू में करने के लिए मैदान में उतरे लोगों को स्तब्ध कर दिया।जैसे ही सांडों ने अपना सिर हिलाया और मजबूती से खड़े रहे तो ज्यादातर युवा उन्हें काबू में करने के लिए उनके चारों ओर चक्कर लगाने लगे लेकिन वे आगे नहीं बढ़ सके, जिसके परिणामस्वरूप अंतत: सांडों को विजेता घोषित कर दिया गया।
अन्नाद्रमुक के पूर्व राज्य मंत्री सी विजयभास्कर का सांड और अभिनेता सूरी का सांड उन सांडों में शामिल थे जिन्हें रोकना असंभव था। इन दोनों सांडों ने अपने-अपने मालिकों के लिए एक-एक सोने का सिक्का अर्जित किया।
शाहजहांपुर में घरेलू विवाद में पति ने पत्नी के सिर पर मारा डंडा, मौत
शाहजहांपुर जिले के थाना तिलहर क्षेत्र में कथित तौर पर घरेलू विवाद में पति ने पत्नी के सिर पर डंडे से प्रहार करके उसकी हत्या कर दी। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।पुलिस अधीक्षक (एसपी) राजेश द्विवेदी ने शनिवार को ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि थाना तिलहर क्षेत्र के गांव जोधपुर नवादिया की रहने वाली माया देवी (45) का अपने पति महाराज सिंह से विवाद चल रहा था।
माया देवी अपने छोटे बेटे अतुल के साथ रहती थी, जबकि पति महाराज सिंह अपने बड़े बेटे हरिशरण के साथ रहता है।
त्रिशूर-गुरुवायूर मार्ग पर नयी ट्रेन को मंजूरी मिली: भाजपा की केरल इकाई के अध्यक्ष
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की केरल इकाई के अध्यक्ष राजीव चंद्रशेखर ने शनिवार को बताया कि केंद्र सरकार ने त्रिशूर-गुरुवायूर मार्ग पर एक नयी ट्रेन सेवा को मंजूरी दे दी है, जिसकी उन्होंने पिछले वर्ष मांग की थी।चंद्रशेखर ने सोशल मीडिया मंचों ‘एक्स’ और फेसबुक पर एक ‘पोस्ट’ साझा कर नयी ट्रेन सेवा को मंजूरी देने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार जताया।
उन्होंने कहा कि इस नयी सेवा से हजारों दैनिक यात्रियों और गुरुवायूर मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं को लाभ होगा।
मणिपुर में जबरन वसूली करने के आरोप में चार उग्रवादी गिरफ्तार
सुरक्षा बलों ने मणिपुर में जबरन वसूली गतिविधियों में संलिप्तता के आरोप में विभिन्न प्रतिबंधित संगठनों के चार उग्रवादियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।उसने बताया कि अलग-अलग अभियानों में कांगपोकपी और चूड़ाचांदपुर जिलों के कुछ हिस्सों में करीब 65 एकड़ जमीन पर अफीम की अवैध खेती नष्ट की गई।
एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि प्रतिबंधित पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) की एक महिला सदस्य को शुक्रवार को इंफाल पश्चिम जिले के टेरा लौक्राकपाम इलाके में उसके घर से पकड़ा गया।
उन्होंने कहा, ‘‘उसके कब्जे से जबरन वसूली गई एक लाख रुपये की राशि बरामद की गई है।’’
फडणवीस ने भाजपा को नगर निकाय चुनावों में दिलाई जीत, शहरी महाराष्ट्र पर पकड़ मजबूत की
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने राज्य के शहरी इलाकों में भाजपा के पुनरुत्थान में एक प्रमुख रणनीतिकार के रूप में उभरते हुए पार्टी को नगर निगम चुनावों में जबरदस्त जीत दिलाई और यह साबित किया कि पार्टी आलाकमान की कम से कम भागीदारी के बावजूद वह ऐतिहासिक जनादेश दिला सकते हैं।भाजपा के नेतृत्व वाले महायुति गठबंधन ने 15 जनवरी को हुए चुनाव में 29 नगर निगमों में से 25 में जीत हासिल की, जिसमें मुंबई भी शामिल है। पार्टी 17 महानगरपालिकाओं में अपने दम पर महापौर बनाने के लिए तैयार है, जो इसके शहरी जनाधार के विस्तार को दर्शाता है।
इन परिणाम को 2024 के अंत में दोबारा मुख्यमंत्री बनने के बाद से उनकी प्रमुख चुनावी सफलता मानी जा रही है और इसे उनके नेतृत्व का समर्थन माना जा रहा है।
नगर निकाय चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदर्शन ने फडणवीस का कद और बढ़ा दिया है क्योंकि इस चुनाव में केंद्रीय नेतृत्व की न्यूनतम भागीदारी रही।
मोदी शनिवार को असम का दौरा कर अमृत भारत ट्रेन, काजीरंगा एलिवेटेड कॉरिडोर का उद्घाटन करेंगे
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज यानी शनिवार को असम के दो दिवसीय दौरे पर आएंगे और इस दौरान वह दो अमृत भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाने के साथ-साथ ‘काजीरंगा एलिवेटेड कॉरिडोर’ की आधारशिला रखेंगे। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।एक महीने से भी कम समय में मोदी का पूर्वोत्तर राज्य का यह दूसरा दौरा है। असम में इस साल विधानसभा चुनाव होने हैं।
एक अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि शनिवार शाम को यहां पहुंचने के तुरंत बाद प्रधानमंत्री शहर के अर्जुन भोगेश्वर बरुआ स्पोर्ट्स स्टेडियम में 10,000 कलाकारों द्वारा प्रस्तुत बोडो लोक नृत्य ‘बागुरुम्बा’ को देखेंगे।
असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने ‘एक्स’ कहा, ‘‘प्रधानमंत्री ने हमारे साथ बिहू एवं झुमोइर देखा है और अब से कुछ ही घंटों में नरेन्द्र मोदी अब तक की सबसे बड़ी ‘बागुरुम्बा’ प्रस्तुति के साक्षी बनेंगे जिसमें 10,000 से अधिक कलाकार अपने मनमोहक प्रदर्शन से पूरी दुनिया को मंत्रमुग्ध कर देंगे।”
अधिकारियों ने बताया कि प्रधानमंत्री गुवाहाटी के कोइनाधारा में स्थित राजकीय अतिथि गृह में रात्रि विश्राम करेंगे।
उन्होंने बताया कि मोदी 6,957 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले काजीरंगा एलिवेटेड कॉरिडोर की आधारशिला रखने के लिए अगले दिन कलियाबोर रवाना होंगे।
मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष वर्षा गायकवाड़ से इस्तीफे की मांग
बीएमसी चुनाव नतीजों पर कांग्रेस MLC भाई जगताप का कहना है, 'वर्षा गायकवाड़ को जिम्मेदारी लेनी चाहिए और इस्तीफा देना चाहिए'मुंबई कांग्रेस में अंदरूनी कलह खुलकर सामने आ गई है। कांग्रेस नेता और विधान परिषद सदस्य (MLC) भाई जगताप ने मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष वर्षा गायकवाड़ से इस्तीफे की मांग की है।
मुंबई महानगरपालिका चुनाव के सामने आए आंकड़ों को देखते हुए कांग्रेस विधायक भाई जगताप ने मुंबई कांग्रेस के नेतृत्व पर सवाल उठाए हैं।
भाई जगताप ने कहा कि चुनावी नतीजों के लिए वर्षा गायकवाड़ जिम्मेदार हैं और उन्हें तत्काल अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए।
ट्रंप को चाहिए ग्रीनलैंड
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, 'NATO हमारे साथ ग्रीनलैंड पर बातचीत कर रहा है, हमें राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए ग्रीनलैंड की बहुत ज्यादा जरूरत है, अगर यह हमारे पास नहीं है, तो राष्ट्रीय सुरक्षा में एक बड़ा अंतर रह जाएगा, खासकर जब बात गोल्डन डोम के मामले में हमारे कामों की आती है।'भारत पाक यु्द्ध पर ट्रंप क्या बोले?
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, 'हमने भारत और पाकिस्तान को लड़ने से रोक दिया, दो परमाणु संपन्न राष्ट्र, पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने कहा कि मैंने कम से कम एक करोड़ लोगों की जान बचाई, ये मेरे लिए सम्मान की बात है।'अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, 'एक साल में, हमने आठ शांति समझौते किए और गाजा में युद्ध खत्म किया। मिडिल ईस्ट में शांति है... हमने भारत और पाकिस्तान को लड़ने से रोका, जो दो न्यूक्लियर देश हैं... पाकिस्तानी प्रधानमंत्री ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप ने कम से कम 10 मिलियन लोगों को बचाया और यह कमाल था...'
पीएम मोदी का असम दौरा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार और रविवार (17 और 18 जनवरी) को दो दिन की यात्रा पर असम जाएंगे, जहां वह राज्य में बड़े सांस्कृतिक और विकास कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। शनिवार को, शाम करीब 6 बजे, प्रधानमंत्री गुवाहाटी के सरुसजाई स्टेडियम में एक भव्य पारंपरिक बोडो सांस्कृतिक कार्यक्रम में शामिल होंगे।शाम का मुख्य आकर्षण 'बागुरुम्बा दोहोऊ 2026' होगा, जो बोडो समुदाय की समृद्ध विरासत का जश्न मनाने वाला एक ऐतिहासिक सांस्कृतिक कार्यक्रम है।
इस कार्यक्रम के दौरान, बोडो समुदाय के 10,000 से ज्यादा कलाकार एक साथ, तालमेल बिठाकर बागुरुम्बा नृत्य करेंगे। असम के 23 जिलों के 81 विधानसभा क्षेत्रों का प्रतिनिधित्व करने वाले कलाकारों के इसमें हिस्सा लेने की उम्मीद है, जिससे यह राज्य में अपनी तरह का सबसे बड़ा सांस्कृतिक प्रदर्शन बन जाएगा। बागुरुम्बा, बोडो समुदाय के सबसे मशहूर लोक नृत्यों में से एक है, जो प्रकृति से बहुत ज्यादा प्रेरित है।
लोक सभा में आज भी संग्राम, भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर मचा हंगामा, हुई नारेबाजी, दिखाई गईं तख्तियां
फेमा मामले में पूर्वी CM अमरिंदर सिंह से होगी पूछताछ, ED ने भेजा समन, बेटे से भी होगी पूछताछ
'क्या मोदीजी अब सुनेंगे या उन पर किसी 'ग्रिप' की बहुत मजबूत पकड़ है?' राहुल ने किया किसान-मजदूरों का समर्थन
साजिश के तहत लीक की गई नरवणे की किताब? कई देशों ऑनलाइन बिकने लगी थी पूर्व आर्मी चीफ की पुस्तक
आज की ताजा खबर, 12 फरवरी 2026 हिंदी न्यूज Live: ट्रेड यूनियनों का आज भारत बंद...बांग्लादेश में मतदान जारी
© 2026 Bennett, Coleman & Company Limited