Aaj Ki Taza Khabar, आज की ताजा खबर, 17 जनवरी, 2023 : भारतीय जनता पार्टी (BJP) के अध्यक्ष जेपी नड्डा (JP Nadda) का कार्यकाल जून 2024 तक बढ़ा दिया गया है। यह निर्णय यहां पार्टी की चल रही राष्ट्रीय कार्यकारिणी समिति की बैठक में लिया गया है। भारतीय रेलवे UNSC ISIL (दाएश) और अल-कायदा प्रतिबंध समिति ने पाकिस्तान स्थित आतंकवादी अब्दुल रहमान मक्की को वैश्विक आतंकवादी के रूप में सूचीबद्ध किया है। देश और दुनिया की उन तमाम खबरों से रूबरू कराएंगे जिसका आपसे सीधा सरोकार है। पढ़ें आज की ताजा खबरें-
आज की ताजा खबर 17 जनवरी 2022
अगले बरस होने वाले आम चुनावों को देखते हुए सपा ने अब संगठन को दुरस्त कर संघर्ष की राह अपनाने का फैसला कर लिया है शिवपाल यादव को इसकी जिम्मेदारी सौंपी गई हैं। सपा हाईकमान ने वोट बैंक के समीकरण को दुरस्त करने के लिए परंपरागत वोट बैंक के साथ-साथ अति पिछड़ी और गैर जाटव दलित जातियों को जोड़ने की रणनीति तय की है। मैनपुरी चुनाव के नतीजों ने यूपी की सियासत को कई नजरिए से प्रभावित किया हैं। बीजेपी के समझ में आ गया है मैनपुरी समाजवादियों का मजबूत गढ़ है इसे ढहाना इतना आसान नहीं है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की दो दिवसीय बैठक के समापन सत्र को संबोधित किया। यह बैठक राजधानी स्थित नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (एनडीएमसी) के कन्वेंशन सेंटर में सोमवार को शुरु हुई थी। इसके बाद बीजेपी के सीनियर नेता और महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने नई दिल्ली में एनडीएमसी कन्वेंशन सेंटर में प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री जी ने कहा कि जिस प्रकार से हमने बेटी बचाओ अभियान को सफल बनाया उसी प्रकार से धरती बचाओ अभियान भी चलाना होगा। फर्टिलाइजर की अधिकता के कारण जलवायु परिवर्तन और धरती माता पर पड़ने वाले परिणामों को कम करने की आवश्यकता है।
यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के खिलाफ देश में ही नहीं अब विदेश से भी नफरती साजिश चल रही है। योगी और मोदी सबका साथ सबका विकास की बात कर रहे हैं तो विरोधियों को ये रास नहीं आ रहे। जैसे पहले प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ नफरती एजेंडा चलाया गया था अब ऐसा ही नफरती टूलकिट योगी आदित्यनाथ के खिलाफ एक्टिवेट किया जा रहा है।
JP Nadda Will Continue as a BJP President: 2024 में किसकी अगुआई में चुनाव लड़ा जाएगा, इसका ऐलान भारतीय जनता पार्टी ने कर दिया है। पार्टी ने एक बार फिर से मौजूदा अध्यक्ष जे.पी.नड्डा पर दांव लगाया है। भाजपा की रणनीति साफ है कि वह जिताऊ फॉर्मूले में कोई बदलाव नहीं करना चाहती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चेहरे के साथ भाजपा नड्डा की रणनीति पर न केवल 2024 के लोक सभा चुनाव में मैदान में उतरेगी बल्कि इस बीच 9 राज्यों के विधानसभा चुनाव में भी किस्मत आजमाएंगी। अगर भाजपा की 2 दिन की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक को देखा जाय, तो उससे साफ संदेश हैं कि वह राष्ट्रवाद, विज्ञान, विदेश नीति, कोविड-19 से बचाव के लिए चलाए गए टीकाकरण कार्यक्रम, गरीब कल्याण योजना और राम मंदिर जैसे मुद्दों के साथ जनता के बीच जाएगी।
BBL 2022/23, Steve Smith century: ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान स्टीव स्मिथ पिछले कुछ सालों से अपनी बल्लेबाजी में संघर्ष करते नजर आ रहे थे, लेकिन अब धीरे-धीरे वो सभी प्रारूपों में लय में लौटते नजर आने लगे हैं। हाल में टेस्ट क्रिकेट में उन्होंने जमकर धमाल मचाया और अब सफेद बॉल क्रिकेट में भी उनकी धूम देखने को मिल रही है। ताजी पारी है ऑस्ट्रेलिया के प्रतिष्ठित टी20 टूर्नामेंट बिग बैश लीग की। बीबीएल में सिडनी सिक्सर्स के लिए खेलते हुए एडिलेड स्ट्राइकर्स के खिलाफ स्मिथ ने जोरदार शतक जड़ा।
Mumbai Metro Rail Line: मुंबई मेट्रो की नई लाइन का पीएम मोदी 19 तारीख को उद्घाटन करेंगे। पीएम मोदी नई मुंबई मेट्रो लाइन 2ए और लाइन 7 का उद्घाटन करेंगे। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, मेट्रो लाइन का निर्माण 12,600 करोड़ रुपये की लागत से किया गया है।
Chandigarh Mayor Election 2023: चंडीगढ़ मेयर चुनाव में बीजेपी ने आप को हरा दिया है। बीजेपी इस चुनाव में सिर्फ एक वोटों के अंतर से जीत हासिल की है। कांग्रेस और अकाली दल इस चुनाव से दूर रहे।
राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के दूसरे दिन बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा (JP Nadda) का कार्यकाल जून 2024 तक बढ़ा दिया गया। भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जेपी नड्डा का कार्यकाल जून 2024 तक बढ़ा दिया गया है। यह निर्णय यहां पार्टी की चल रही राष्ट्रीय कार्यकारिणी समिति की बैठक में लिया गया है।
Bharat Jodo Yatra: भाजपा सांसद वरुण गांधी, कांग्रेस में शामिल होंगे या नहीं, इसका जवाब राहुल गांधी ने दे दिया है। राहुल गांधी ने पंजाब में भारत जोड़ो यात्रा के दौरान एक प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित किया, जहां उनसे वरुण गांधी को लेकर सवाल पूछे गए।
सुसराल में दामादों का स्वागत हमेशा खास तरीके से किया जाता रहा है। दामाद के आने पर सास और ससुराल वाले स्वागत में हाथ जोड़े खड़े रहते हैं, लेकिन कभी आपने सुना है कि दामाद के स्वागत में 100 से ज्यादा पकवान बनाए गए हों, नहीं न? लेकिन ये सच है, आंध्र प्रदेश के गोदावरी जिले में एक सास ने लगातार चार दिनों तक मेहनत करके दामाद के लिए 173 प्रकार के पकवान बनाए हैं।
Ahmedabad News: प्रकृति की नैसर्गिक बनावट एवं संरचना में जब-जब मानवीय दखल बढ़ा है, मानवता को उसके दुष्परिणामों का सामना करना पड़ा है। प्राकृतिक संसाधनों के अंधाधुंध दोहन की वजह से मनुष्य बाढ़, भूस्खलन और कटाव जैसी आपदाओं का सामना करता आया है। उत्तराखंड के जोशीमठ में आई विपदा के लिए बहुत कुछ वहां हुए बेहिसाब विकास को जिम्मेदार माना जा रहा है। कटाव एवं भूस्खलन का खतरा केवल पहाड़ी इलाकों में ही नहीं बल्कि समुद्र के किनारे बसे शहरों पर भी मंडराने लगा है।
IND vs NZ ODI Series: भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेली जाने वाली तीन वनडे मैचों की सीरीज काआगाज बुधवार से होने जा रहा है। लेकिन सीरीज शुरू होने से ठीक पहले टीम इंडिया को करारा झटका लगा है। टीम के धुरंधर बल्लेबाज श्रेयस अय्यर चोटिल होने के कारण पूरी सीरीज से बाहर हो गए हैं।
केंद्र सरकार ने घरेलू तेल उत्पादकों को बड़ी राहत दी है। सरकार की ओर से कच्चे तेल (Crude Oil) पर अप्रत्याशित लाभ कर (Windfall Profit Tax) को 2,100 रुपये प्रति टन से कम करके 1,900 रुपये प्रति टन कर दिया गया है। इसी महीने की शुरुआत में सरकार ने कच्चे तेल पर अप्रत्याशित लाभ कर को 1,700 रुपये प्रति टन से बढ़ाकर 2,100 रुपये प्रति टन कर दिया था। वहीं 15 दिसंबर को इसे पहले के 4,900 रुपये प्रति टन से घटाकर 1,700 रुपये किया गया था। मालूम हो कि सरकार की ओर से अप्रत्याशित कर या विशेष अतिरिक्त उत्पाद शुल्क (SAED) को हर पखवाड़े में संशोधित किया जाता है। आइए जानते हैं डीजल (Diesel) और एविएशन टर्बाइन फ्यूल (ATF) पर सरकार ने क्या फैसला लिया है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को दिल्ली में रोड शो किया। भाजपा अभी से 2024 लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुट गई है। पार्टी की दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक आज (16 जनवरी) से एनडीएमसी कन्वेंशन सेंटर में शुरू हुई। बैठक से पहले प्रधानमंत्री ने बड़ा रोड शो किया। पीएम मोदी के इस रोड शो के बारे में लोगों ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा पहले से ज्यादा सीटों के साथ सरकार बनाएगी। एक महिला ने कहा कि पीएम मोदी का यह रोड शो केंद्र में दोबारा सरकार बनाने के लिए है।
कंगाली के भयंकर दौर से जूझ रहे पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के सुर और तेवर बदले-बदले से नजर आए हैं। फिलहाल वह भारत के साथ बातचीत को तैयार बैठे हैं। भारत और पाकिस्तान के बीच हुए तीन युद्धों का जिक्र करते हुए उन्होंने इसके साथ ही यह भी माना कि वे लोग अपना सबक सीख चुके हैं और तीनों जंगों के नतीजे के रूप में उन्हें एक तरह से बर्बादी ही मिली। वह दो टूक बोले कि पाकिस्तान भारत के साथ शांति से रहना चाहता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनका मैसेज है कि मेज पर बैठकर मसलों का हल निकाला जाए।
BJP National Executive Meeting 2023: भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) का आरोप है कि विपक्ष ने पेगासस स्पाईवेयर, नोटबंदी, राफेल जेट डील और प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की कार्रवाई सहित कई मामलों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ‘‘नीचा दिखाने’’ के लिए ‘‘नकारात्मक’’ अभियान चलाया, पर इन सभी मुद्दों पर सुप्रीम कोर्ट के फैसलों ने उसे बेनकाब कर दिया। सोमवार (16 जनवरी, 2023) को राजधानी दिल्ली के दिल्ली नगरपालिका परिषद् (एनडीएमसी) के कन्वेंशन सेंटर में भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के पहले दिन राजनीतिक प्रस्ताव पेश हुआ। केंद्रीय कानून मंत्री किरेन रीजीजू की ओर से पेश किए गे इस प्रस्ताव में नौ ऐसे मुद्दों का जिक्र किया गया और इन मामलों में टॉप कोर्ट के फैसलों का हवाला देते हुए यह बात कही गई।
पाकिस्तान के पीएम शहबाज शरीफ को शायद अब लगने लगा है कि भारत के साथ लड़कर कुछ हासिल नहीं होने वाला है। उन्होंने कहा कि भारत से अब तक तीन जंग लड़ चुके हैं। लेकिन हासिल क्या हुआ। यह अब हमें तय करना होगा कि तरक्की के रास्ते पर चलना है या गुरबत के रास्ते को चुनना है। इन सबके बीच पाकिस्तान की जमीन से आतंक को बढ़ावा देने वाले अब्दुल रहमान मक्की(Abdul Rehman Makki Global terrorist) को ग्लोबल टेररिस्ट यानी वैश्विक आतंकी घोषित किया गया है। यूएनएससी आईएसआईएल(Daesh)और अल कायदा सैंक्शन्स कमेटी ने यह फैसला किया है।
