क्रिकेट

IND vs NZ: न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज से पहले टीम इंडिया को झटका, धुरंधर बल्लेबाज बाहर

  • Authored by: शिवम अवस्थी
  • Updated Jan 17, 2023, 02:35 PM IST

IND vs NZ ODI Series: भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेली जाने वाली तीन वनडे मैचों की सीरीज का आगाज बुधवार से होने जा रहा है। लेकिन सीरीज शुरू होने से ठीक पहले टीम इंडिया को करारा झटका लगा है। टीम के धुरंधर बल्लेबाज श्रेयस अय्यर चोटिल होने के कारण पूरी सीरीज से बाहर हो गए हैं।

Image

श्रेयस अय्यर चोटिल होने के कारण भारत-न्यूजीलैंड वनडे सीरीज से बाहर (AP)

KEY HIGHLIGHTS
  • भारत-न्यूजीलैंड वनडे सीरीज 2023
  • वनडे सीरीज से पहले टीम इंडिया को करारा झटका
  • श्रेयस अय्यर चोट की वजह से सीरीज से बाहर

India vs New Zealand ODI series 2023 Updates, Shreyas Iyer injured: भारत और श्रीलंका के बीच वनडे सीरीज के बाद अब टीम इंडिया एक और मेहमान टीम से टक्कर लेने के लिए तैयार है। इस बार मुकाबला होगा न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम से। भारत और न्यूजीलैंड के बीच बुधवार (18 जनवरी) से तीन वनडे मैचों की सीरीज का आगाज होने जा रहा है। श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज में क्लीन स्वीप करने के बाद अब सबकी नजरें न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज पर हैं, लेकिन ठीक इस सीरीज से पहले टीम इंडिया को श्रेयस अय्यर के रूप में करारा झटका लगा है।

टीम इंडिया के धुरंधर बल्लेबाज श्रेयस अय्यर चोटिल होने के कारण न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर हो गए हैं। श्रेयस अय्यर को पीठ में चोट की शिकायत है जिसके बाद उनको तीन वनडे मैचों की सीरीज से बाहर रखने का फैसला किया गया है और अब वो राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (NCA) जाकर रिकवरी की तैयारी करेंगे। उनकी जगह भारत-न्यूजीलैंड वनडे सीरीज में रजत पाटीदार को टीम इंडिया में शामिल किया गया है।

भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला वनडे बुधवार को हैदराबाद में खेला जाएगा। श्रेयस अय्यर के टीम से बाहर होने के बाद उम्मीद की जा रही है कि कुछ ही दिन पहले दोहरा शतक जड़ने वाले ईशान किशन को एकादश में मौका दिया जा सकता है।

भारत-न्यूजीलैंड वनडे सीरीज के लिए अब ऐसी है टीम इंडिया

रोहित शर्मा (कप्तान), हार्दिक पांड्या (उपकप्तान), शुभमन गिल, इशान किशन (विकेटकीपर), विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, केएस भरत (विकेटकीपर), रजत पाटीदार, वॉशिंगटन सुंदर, शाहबाज अहमद, शार्दुल ठाकुर, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज और उमरान मलिक।
शिवम अवस्थी
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article