बेटी बचाओ अभियान की तरह धरती बचाओ अभियान भी चलाना होगा, पीएम मोदी ने BJP नेताओं को दी नसीहत

  • Authored by: रामानुज सिंह
  • Updated Jan 17, 2023, 07:14 PM IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की दो दिवसीय बैठक के समापन सत्र को संबोधित किया। इसके बाद बीजेपी के सीनियर नेता और महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने प्रेस कॉन्फेंस में कहा कि पीएम ने हमें कहा कि जिस प्रकार से हमने बेटी बचाओ अभियान को सफल बनाया उसी प्रकार से धरती बचाओ अभियान भी चलाना होगा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की दो दिवसीय बैठक के समापन सत्र को संबोधित किया। यह बैठक राजधानी स्थित नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (एनडीएमसी) के कन्वेंशन सेंटर में सोमवार को शुरु हुई थी। इसके बाद बीजेपी के सीनियर नेता और महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने नई दिल्ली में एनडीएमसी कन्वेंशन सेंटर में प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री जी ने कहा कि जिस प्रकार से हमने बेटी बचाओ अभियान को सफल बनाया उसी प्रकार से धरती बचाओ अभियान भी चलाना होगा। फर्टिलाइजर की अधिकता के कारण जलवायु परिवर्तन और धरती माता पर पड़ने वाले परिणामों को कम करने की आवश्यकता है।

Narendra Modi

पीएम नरेंद्र मोदी

'अमृत काल' को 'कर्तव्य काल' में बदलने से आगे बढ़ेगा देश

उन्होंने कहा कि आज का प्रधानमंत्री जी का उद्बोधन प्रेरक भी था, दिशा दर्शक भी था और नई राह दिखने वाला था। उन्होंने कहा कि अपने जीवन का क्षण-क्षण भारत की विकास गाथा में लगाएं। इस 'अमृत काल' को 'कर्तव्य काल' में परवर्तित करने से ही देश को आगे ले जाय जा सकता है।

End of Feed