देश

Badgam Encounter: जम्मू-कश्मीर के बडगाम में मुठभेड़, मारे गए दो आतंकी, लश्कर से रिश्ता

  • Authored by: ललित राय
  • Updated Jan 17, 2023, 12:06 PM IST

जम्मू-कश्मीर के बडगाम मुठभेड़ में दो आतंकी मारे गए हैं। इन दोनों आतंकियों का संबंध लश्कर ए तैय्यबा से है।

Image

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में मुठभेड़

जम्मू-कश्मीर के बडगाम मुठभेड़ में दो आतंकी मारे गए हैं।मारे गए दोनों आतंकवादियों की पहचान पुलवामा के अरबाज मीर और शाहिद शेख के रूप में हुई है, जो प्रतिबंधित आतंकी संगठन लश्कर से जुड़े हैं। दोनों आतंकवादी पहले हाल ही में हुई मुठभेड़ से बच गए थे: बडगाम जिले में एक संदिग्ध वाहन को रोकने की कोशिश के दौरान सेना और पुलिस की संयुक्त क्षेत्र प्रभुत्व पार्टी पर गोलीबारी के बाद जवाबी गोलीबारी में दो आतंकवादी मारे गए। हथियार और गोला बारूद बरामद हुआ है।

हाल ही में गृहमंत्री अमित शाह जो कि जम्मू कश्मीर के दौरे पर थे उन्होंने कहा कि आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई को कमजोर नहीं पड़ने दिया जाएगा। जम्मू कश्मीर सरकार, केंद्र सरकार और सुरक्षा बल आतंक के खात्मे के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं। जम्मू के कुछ हिस्सों में आतंकी गतिविधियों में बढ़ोतरी पर सुरक्षा बल सतर्क हैं। फौज के अधिकारियों का कहना है कि निश्चित तौर पर सतर्क निगरानी से घुसपैठ की घटनाओं में कमी आई है। लेकिन पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा है।

ललित राय
ललित रायauthor

खबरों को सटीक, तार्किक और विश्लेषण के अंदाज में पेश करना पेशा है। पिछले 10 वर्षों से डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव है।

और पढ़ें
End of Article